गुरुवार, 17 नवंबर 2022

भारतीय संस्कृति, सभ्यता , साहित्य और भारत की अकूत संपत्ति।

         <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>        
🙏🙏
साथियों हम सभी भ्रान्ति अर्थात् भ्रम में आकर उस विषय का चिन्तन, मनन शुरू कर देते हैं,जो वास्तव में यथार्थ से परे है, और हम "पर" अर्थात् किसी दूसरे के प्रभाव में आकर, उस विषय पर स्वीकार्यता व्यक्त कर देते हैं, और वह प्रभावी हो जाता है। यहीं से शुरू होती है हमारे पराभव कि यात्रा। 
साथियों आज़ अगर हम सभी मनुष्य पीड़ा से कराह रहे हैं, मुंह चुरा रहे हैं, भागे भागे फिर रहे हैं तो इसके पीछे स्वभाव नहीं है। इसलिए कि स्वभाव का तो अर्थ होता है "स्व" अर्थात् स्वयं में उतर कर भावनाओं के उचित - अनुचित, जायज़ - नाजायज, सही अथवा गलत का चिन्तन/निर्णय करना।
मगर हम "पर" अर्थात् दूसरों के प्रभाव से प्रभावित हो कर, जिसमें हमारी उत्पादकता से जलने वाले हमारे मित्र,फेसबुक, यू ट्यूब पर बगैर जानकारी, अज्ञानता वश चिन्तन करते गए। जो हमारे चेतन मन से अवचेतन मन में समा कर, हमारी नकारात्मकता को बढ़ाता चला गया और परिणाम, हम टूटते चले गए।
"पर" अर्थात् किसी दूसरे के प्रभाव में आकर हमनें महलों में करुण क्रंदन, चीत्कार देखें हैं। राजतिलक कि तैयारी बनवास कि तैयारी में रूपांतरित हो गई। जिसकी सूत्रधार रहीं मंथरा, और केन्द्र में आईं कैकेई, जो सर्वाधिक राम को चाहतीं थीं।
महाभारत का युद्ध, "पर" प्रभाव जनित रोग अर्थात् भ्रान्ति के कारण ही हुआ। जिसके सूत्रधार रहे दुर्योधन के मामा शकुनी, और जिनके केन्द्र में रहा कुरू वंश। 
भगवान भोलेनाथ प्रदत्त रावण की स्वर्णमयी लंका अगर धू - धू कर आग की लपटों में समाई तो "पर" प्रभाव के कारण जिसकी सूत्रधार रहीं सुपर्णखा, और केंद्र में आया रावण।
भारत की गुलामी में भी "पर" प्रभाव कारक रहा, जिसका सूत्रधार अर्थात् मूल में रहा व्यापार और केन्द्र में आई भारतीय संस्कृति, सभ्यता , साहित्य और भारत की अकूत संपत्ति।
पाकिस्तान अगर आज़ सिमटता जा रहा है तो उस पर चीन का प्रभाव है, श्री लंका तबाह हुआ तो चीन के प्रभाव में आ कर, अनवरत रूस और यूक्रेन के चल रहे युद्ध में नाटो देशों का प्रभाव जिसमें यूक्रेन प्रत्यक्ष और रूस अप्रत्यक्ष तौर पर दोनों अमेरिका से प्रभावित हैं।
और इन सबके पीछे होती हैं महत्वाकांक्षाएं जो गलत आचरण और व्यवहार के कारण अहंकार में बदल स्वार्थ में अटक जाती हैं।
महत्वाकांक्षा जिसका अर्थ होता है महत्वपूर्ण आकांक्षाएं। मगर सोंच - विचार, चिन्तन - मनन, सूझ - बूझ, उचित - अनुचित के निर्णय के साथ।
बात करें क्रान्ति की तो यह मानव इतिहास के लिए विडम्बना ही है, आश्चर्य चकित करने वाला है कि क्रान्ति का आगाज़, "पर" अर्थात् दूसरों के प्रभाव में आकर, और उसके परिणाम स्वरूप, पराभव में जाने के पश्चात् ही क्रान्ति अर्थात् चैतन्यता का जागरण होता है, अर्थात् वह मानव मात्र के लिए खड़ा होता है। निजी स्वार्थ, तात्कालिक हितों की आपूर्ति और विधवा प्रलाप से दूर। मगर जब वह सब कुछ खो चुका होता है।
सादर 

1 टिप्पणी:

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे