रविवार, 27 नवंबर 2022

खुब लडी़ मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी


खुब लडी़ मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी।
सुभद्रा कुमारी चौहान की यह प्रसिद्ध पंक्ति ज्यो ही स्मरण होता है, मन में एक अलग हीं स्फूर्ति होता है। थी वह एक वीरांगना जिन्होने अकेलेअंग्रेजों के छक्के छुडा दिए और उनके हाथ नहीं आई। उन्नीसवीं शताब्दी में जब भारत पूरी तरह से अंग्रेजों की बेडियों से जकडा हुआ था, निश्चित तौर पर  बहुत पीछे था, तब भी हमारे देश की मिट्टी ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगना पैदा की थी . परन्तु आज हम इक्कीसवी सदी में जी रहे हैं और निश्चित ही हम बहुत आगे निकल चुके हैं, फिर भी हमें अफताब और श्रध्दा की डरावनी कहानी सुनने को मिल रही है । और न जाने ऐसे कितनी कहानीयां रोज घटीत हो रही होंगी जिनके बारे में हमे पता ही नही चलता । 
       तो क्या आज हमारी मिट्टी ने वीरांगनाएं पैदा करना बंद कर दिया? जी नहीं, वीरांगनाएं आज भी पैदा हो रही हैं और मेरे विचार से हर बेटी, बहन और माँ वीरांगना है । बस जरूरत है उनके अंदर छुपी शक्ती का उन्हे आभाष दिलाने की । उनके अंदर की ज्वाला को चिंगारी लगाने की। तो मैं कहता हूँ कि उठो बहनो जाग उठो और अपने ऊपर होते जुल्म को मत सहो । आज जब बेटियां आसमान की उचाइयों को छु रही है तो तुम  पीछे कैसे हो सकती हो? मानवता को शर्मसार करने वाले इन जुल्मों के विरुद्ध कमर कस लो । कब तक अपने आप को कभी तेजाब तो कभी पेट्रोल तो कभी टुकडे टुकडे होते देखते रहोगी ? अगर कोई तुम्हारे मर्यादा के विरुद्ध जाकर तुम पर जुल्म ढाता है तो उसके विरुद्ध आवाज उठाओ और तोड डालो उन बेडि़यों को जो तुम्हे जकड़ रखे हैं। तुम स्वयं का रक्षक बनो । यह जिन्दगी बहुत अनमोल है।                                       <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>

1 टिप्पणी:

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे