एक महिला रोज मंदिर जाती थी। एक दिन उस महिला ने पुजारी जी से कहा कि अब के से मैं मंदिर नही आया करूँगी।
इस पर पुजारी जी ने पूछा-क्यों
तब महिला बोली -मैं हमेशा देखती रहती हूँ कि लोग मंदिर परिसर में अपने फोन से अपने व्यापार की बात करते हैं।कुछ ने तो मंदिर को ही अपनी गपशप करने का स्थान चुन रखा है।कुछ पूजा कम पाखंड व दिखावा ज्यादा करते हैं।
इस पर पुजारी जी कुछ देर तक चुप रहे फिर बोले-आप सही कह रही हैं। परंतु अपना अंतिम निर्णय लेने से पहले क्या आप मेरे कहने से कुछ कर सकती हैं।
महिला बोली -आप बताइए क्या करना है
पुजारी ने कहा -- एक गिलास पानी भर लीजिए और 2 बार मंदिर परिसर के अंदर परिक्रमा लगाइए। शर्त यह है कि गिलास का पानी गिरना नहीं चाहिए।
महिला बोली-मैं ऐसा कर सकती हूँ।
फिर थोड़ी ही देर में उस महिला ने ऐसा ही कर दिखाया। उसके बाद मंदिर के पुजारी ने महिला से 3 सवाल पूछे -
1 - क्या आपने किसी को फोन पर बात करते देखा
2 - क्या आपने किसी को मंदिर में गपशप करते देखा
3 - क्या किसी को पाखंड करते देखा
महिला बोली -- नहीं मैंने कुछ भी नहीं देखा।
फिर पुजारी बोले-जब आप परिक्रमा लगा रहीं थी तो आपका पूरा ध्यान गिलास पर ही था कि इसमें से कहीं पानी बाहर न गिर जाए इसलिए आपको कुछ दिखाई नहीं दिया।
अब जब भी आप मंदिर आऍं तो अपना ध्यान सिर्फ़ परम पिता परमात्मा में ही लगाएँ,फिर आपको कुछ दिखाई नहीं देगा| सिर्फ भगवान ही सर्वत्र दिखाई देगें
जाकी रही भावना जैसी।
प्रभु मूरत देखहि तिन तैसी।।
जीवन में दुखों के लिए कौन जिम्मेदार है?
ना भगवान
ना गृह-नक्षत्र
ना भाग्य
ना रिश्तेदार
ना पड़ोसी
ना सरकार
जिम्मेदार हम स्वयं हैं क्योंकि
1) - आपका सिरदर्द, फालतू विचार का परिणाम
2) - पेट दर्द, गलत खाने का परिणाम
3) - आपका कर्ज, जरूरत से ज्यादा खर्चे का परिणाम
4) - आपका दुर्बल /मोटा /बीमार शरीर, गलत जीवन शैली का परिणाम
5) आपके कोर्ट केस, आप के अहंकार का परिणाम
6) आपके फालतू विवाद, ज्यादा व व्यर्थ बोलने का परिणाम
उपरोक्त कारणों के अलावा सैकड़ों कारण है और बेवजह दोषारोपण हम दूसरों पर कर रहे हैं। इसमें ईश्वर दोषी नहीं है|
अगर हम इन कष्टों के कारणों पर बारीकी से विचार करें तो हम पाएँगे कि कहीं न कहीं हमारी विकृत मानसिकता ही इनके पीछे है|
चिंतन करतें रहें...श्री राम जय राम कहते रहें...
चिंतन करतें रहें...श्री राम जय राम कहते रहें...