सोमवार, 26 अगस्त 2024

20 तक की गिनती सुनाएगा

एक राजा की बेटी की शादी होनी थी। बेटी की यह शर्त थी कि जो भी 20 तक की गिनती सुनाएगा, वही राजकुमारी का पति बनेगा। गिनती ऐसी होनी चाहिए जिसमें सारा संसार समा जाए। जो यह गिनती नहीं सुना सकेगा, उसे 20 कोड़े खाने पड़ेंगे। यह शर्त केवल राजाओं के लिए ही थी।

अब एक तरफ राजकुमारी का वरण और दूसरी तरफ कोड़े! एक-एक करके राजा-महाराजा आए। राजा ने दावत का आयोजन भी किया। मिठाई और विभिन्न पकवान तैयार किए गए। पहले सभी दावत का आनंद लेते हैं, फिर सभा में राजकुमारी का स्वयंवर शुरू होता है।

एक से बढ़कर एक राजा-महाराजा आते हैं। सभी गिनती सुनाते हैं, जो उन्होंने पढ़ी हुई थी, लेकिन कोई भी ऐसी गिनती नहीं सुना पाया जिससे राजकुमारी संतुष्ट हो सके।

अब जो भी आता, कोड़े खाकर चला जाता। कुछ राजा तो आगे ही नहीं आए। उनका कहना था कि गिनती तो गिनती होती है,  राजकुमारी पागल हो गई है। यह केवल हम सबको पिटवा कर मज़े लूट रही है।

यह सब नज़ारा देखकर एक हलवाई हंसने लगा। वह कहता है, "डूब मरो राजाओं, आप सबको 20 तक की गिनती नहीं आती!"

यह सुनकर सभी राजा उसे दंड देने के लिए कहने लगे। राजा ने उससे पूछा, "क्या तुम गिनती जानते हो? यदि जानते हो तो सुनाओ।"

हलवाई कहता है, "हे राजन, यदि मैंने गिनती सुनाई तो क्या  राजकुमारी मुझसे शादी करेगी? क्योंकि मैं आपके बराबर नहीं हूँ, और यह स्वयंवर भी केवल राजाओं के लिए है। तो गिनती सुनाने से मुझे क्या फायदा?"

पास खड़ी राजकुमारी बोलती है, "ठीक है, यदि तुम गिनती सुना सको तो मैं तुमसे शादी करूँगी। और यदि नहीं सुना सके तो तुम्हें मृत्युदंड दिया जाएगा।"

सब देख रहे थे कि आज तो हलवाई की मौत तय है। हलवाई को गिनती बोलने के लिए कहा गया।

राजा की आज्ञा लेकर हलवाई ने गिनती शुरू की:

"एक भगवान,  
दो पक्ष,  
तीन लोक,  
चार युग,  
पांच पांडव,  
छह शास्त्र,  
सात वार,  
आठ खंड,  
नौ ग्रह,  
दस दिशा,  
ग्यारह रुद्र,  
बारह महीने,  
तेरह रत्न,  
चौदह विद्या,  
पन्द्रह तिथि,  
सोलह श्राद्ध,  
सत्रह वनस्पति,  
अठारह पुराण,  
उन्नीसवीं तुम और  
बीसवां मैं…"

सब लोग हक्के-बक्के रह गए। राजकुमारी हलवाई से शादी कर लेती है! इस गिनती में संसार की सारी वस्तुएं मौजूद हैं। यहाँ शिक्षा से बड़ा तजुर्बा है।


मघा नक्षत्र का जल ।।

 मघा नक्षत्र का जल ।।
वर्षाऋतु में अभी मघा नक्षत्र चल रहा है जो 2 सितंबर तक चलेगा। मघा नक्षत्र की वर्षा अमृत के समान है । इस समय आकाश बिल्कुल स्वच्छ हो जाता है अतः जो जल बादलों से गिरता है वह भी स्वच्छ और निर्मल रहता है । इसका पानी बहुत ही ठंडा होता है साथ ही सोयाबीन जैसी अन्य फसलों में लगी हुई इल्लियों को मार देता है। आज भी मुझे अच्छे से याद है बचपन में मेरी दादी वर्षा होने पर एक बड़ा तपेला (पतीला) आँगन में रख देती थी । थाली भर जाने पर उसका पानी हंडे में भर लेती थी । फिर मुझे और मेरे भाई को थोड़ा सा वही पानी पिलाती थी तब तो कुछ समझ नही आता था वो ऐसा क्यों करती है वो ये पानी हमे क्यों पिलाती है छोटे थे तो समझ भी नही थी और न ही किसी प्रकार की जिज्ञासा हुई जानने की लेकिन जैसे जैसे बड़े हुए तो ये जानने की जिज्ञासा बढ़ती गयी और एक दिन दादी से पूछा कि वो ये पानी हमे क्यों पिलाती है तब उन्होंने बताया कि मघा नक्षत्र का जल पीने से बच्चों के पेट के कृमि मर जाते हैं । यह मघा का जल गंगाजल के समान पवित्र होता है । 
इसे किसी पात्र में भरकर रखेंगे तो खराब नहीं होगा ।
मघा नक्षत्र की वर्षा के बारे में अनेक कहावतें हैं ।
जैसे कि....

मघा में बरसे जल,
सब नाजों में होगा फल ।
अर्थात अगर मघा में वर्षा होती है तो सभी फसलों में अच्छा फल लगेगा । 

मघा के बरसे,माँ के परसे । तृप्ति मिलती है ।
अर्थात मघा नक्षत्र में वर्षा होने से धरती तृप्त होती है जैसे माँ के भोजन परोसने से बच्चों की क्षुधा तृप्त होती है ।
 
अगर हमारे घरों की छत बिल्कुल स्वच्छ है तो उसका पानी भी हम किसी बड़े टैंक में संग्रहित कर सकते हैं ।


गुरुवार, 22 अगस्त 2024

मेरे एक दोहे से इतने लोग सुधर गए


एक राजा को राज करते काफी समय हो गया था।उसके बाल भी सफ़ेद होने लगे थे।एक दिन उसने अपने दरबार में उत्सव रखा और अपने मित्र देश के राजाओं को भी सादर आमन्त्रित किया व अपने गुरुदेव को भी बुलाया। उत्सव को रोचक बनाने के लिए राज्य की सुप्रसिद्ध नर्तकी को भी बुलाया गया।



राजा ने कुछ स्वर्ण मुद्रायें अपने गुरु जी को भी दी, ताकि नर्तकी के अच्छे गीत व नृत्य पर वे भी उसे पुरस्कृत कर सकें। सारी रात नृत्य चलता रहा। ब्रह्म मुहूर्त की बेला आई, नर्तकी ने देखा कि मेरा तबले वाला ऊँघ रहा है और तबले वाले को सावधान करना ज़रूरी है, वरना राजा का क्या भरोसा दंड दे दे। तो उसको जगाने के लिए नर्तकी ने एक *दोहा* पढ़ा -
...✍
*"घणी गई थोड़ी रही, या में पल पल जाय।* 
*एक पलक के कारणे, युं ना कलंक लगाय।"*
...✍
अब इस *दोहे* का अलग-अलग व्यक्तियों ने अपने अनुरुप अर्थ निकाला। 

तबले वाला सतर्क होकर तबला बजाने लगा। 
...✍
जब यह दोहा गुरु जी ने सुना तो गुरुजी ने सारी मोहरें उस नर्तकी को अर्पण कर दी।
...✍
दोहा सुनते ही राजकुमारी ने  भी अपना नौलखा हार नर्तकी को भेंट कर दिया।
...✍
दोहा सुनते ही राजा के युवराज ने भी अपना मुकुट उतारकर नर्तकी को समर्पित कर दिया ।

राजा बहुत ही अचम्भित हो गया।
सोचने लगा रात भर से नृत्य चल रहा है पर यह क्या! अचानक एक दोहे से सब अपनी मूल्यवान वस्तु बहुत ही ख़ुश हो कर नर्तकी को समर्पित कर रहें हैं ? 
 
राजा सिंहासन से उठा और नर्तकी को बोला एक दोहे द्वारा एक सामान्य नर्तकी  होकर तुमने सबको लूट लिया।
...✍
जब यह बात राजा के गुरु ने सुनी तो गुरु के नेत्रों में आँसू आ गए और गुरुजी कहने लगे - "राजा ! इसको नीच नर्तकी  मत कह, ये अब मेरी गुरु बन गयी है क्योंकि इसके दोहे ने मेरी आँखें खोल दी हैं। दोहे से यह कह रही है कि मैं सारी उम्र जंगलों में भक्ति करता रहा और आखिरी समय में नर्तकी का मुज़रा देखकर अपनी साधना नष्ट करने यहाँ चला आया हूँ, भाई ! मैं तो चला ।" यह कहकर गुरुजी तो अपना कमण्डल उठाकर जंगल की ओर चल पड़े।
...✍
राजा की लड़की ने कहा - "पिता जी ! मैं जवान हो गयी हूँ। आप आँखें बन्द किए बैठे हैं, मेरा विवाह नहीं कर रहे थे। आज रात मैं आपके महावत के साथ भागकर अपना जीवन बर्बाद करने वाली थी। लेकिन इस नर्तकी के दोहे ने मुझे सुमति दी, कि जल्दबाज़ी न कर, हो सकता है तेरा विवाह कल हो जाए, क्यों अपने पिता को कलंकित करने पर तुली है ?
...✍
युवराज ने कहा - महाराज ! आप वृद्ध हो चले हैं, फिर भी मुझे राज नहीं दे रहे थे। मैं आज रात ही आपके सिपाहियों से मिलकर आपको मारने वाला था। लेकिन इस दोहे ने समझाया कि पगले ! आज नहीं तो कल आखिर राज तो तुम्हें ही मिलना है, क्यों अपने पिता के खून का कलंक अपने सिर पर लेता है! थोड़ा धैर्य रख।"
...✍
जब ये सब बातें राजा ने सुनी तो राजा को भी आत्म ज्ञान हो गया । राजा के मन में वैराग्य आ गया। राजा ने तुरन्त फैंसला लिया - "क्यों न मैं अभी युवराज का राजतिलक कर दूँ।" फिर क्या था, उसी समय राजा ने युवराज का राजतिलक किया और अपनी पुत्री को कहा - "पुत्री ! दरबार में एक से एक राजकुमार आये हुए हैं। तुम अपनी इच्छा से किसी भी राजकुमार के गले में वरमाला डालकर पति रुप में चुन सकती हो।" राजकुमारी ने ऐसा ही किया और राजा सब त्याग कर जंगल में गुरु की शरण में चला गया ।
...✍
यह सब देखकर नर्तकी ने सोचा "मेरे एक दोहे से इतने लोग सुधर गए, लेकिन मैं क्यूँ नहीं सुधर पायी ?" उसी समय नर्तकी में भी वैराग्य आ गया । उसने उसी समय निर्णय लिया कि आज से मैं अपना नृत्य बन्द करती हूँ "हे प्रभु ! मेरे पापों से मुझे क्षमा करना। बस, आज से मैं सिर्फ तेरा नाम सुमिरन करूं।

बुधवार, 21 अगस्त 2024

जलेबी सिर्फ मिठाई नहीं आयुर्वेदिक दवाई भी है

जलेबी सिर्फ मिठाई नहीं आयुर्वेदिक दवाई भी है 

ये एक राजशाही पकवान है जिसे दूध दही या रबड़ी से खाया जाता है। 

जलेबी का आयुर्वेदिक उपयोग :
जलेबी एक भारतीय व्यंजन है जो की जलोदर नामक बीमारी का इलाज में प्रयोग की जाती थी 
शुगर बीमारी को नियंत्रित करने के लिए जलेबी को दही से खाते थे 
खाली पेट दूध जलेबी खाने से वजन और लम्बाई बढ़ाने के लिए किया जाता था ।
माइग्रेन की और सिर दर्द के लिए सूर्योदय से पहले दूध जलेबी खाने को आयुर्वेद में लिखा है 
 
ग्रह शांति अथवा ईश्वर का भोग  में जलेबी से ::
आदि गुरु शंकराचार्य  द्वारा लिखित देवी पूजा पद्धति में भगवती को बिरयानी यानी हरिद्रान पुआ जलेबी भोग लगाने के विषय में लिखा है  

जलेबी माता भगवती को भोग में चढ़ाने की प्रथा है।
इमरती जो की उडद दाल से बनती है वो शनिदेव के नाम पर हनुमान जी या पीपल वृक्ष या शनि मंदिर में चढ़ाने काले कौवा और कुत्ते को खिलाने से शनि का प्रभाव कम होता है।

जलेबी बनाने की विधि 
हमारे प्राचीन ग्रंथ में जलेबी बनाने की विधि संस्कृत भाषा में लिखी है साथ ही 
जलेबी बनाने की विधि पुराणों में  भी है इसे रस कुंडलिका नाम दिया है 
 भोज कुतुहल में इसे जल वल्लीका नाम दिया है 
गुण्यगुणबोधिनी' में  भी जलेबी बनाने की विधि लिखी है ।

सबसे बड़ी बात की जलेबी कुंडली के आकार की की होती है जिसका संबंध आंतो से है कब्ज का ये रामबाण इलाज है ।


सोमवार, 19 अगस्त 2024

कमाल है

यह कमाल है

   1. माँ 9 महीने पालती है, बाप 25 साल पालता है, दोनों बराबर है, फिर भी पता नहीं क्यों बाप पीछे है।

   2. माँ बिना तनख्वाह के परिवार चलाती है, पिता अपनी सारी तनख्वाह परिवार के लिए खर्च कर देता है, दोनों के प्रयास समान हैं, फिर भी पता नहीं क्यों पिता पिछड़ रहे हैं।

   3. माँ जो चाहे पकाती है, बाप जो चाहता है खरीदता है, उनका प्यार बराबर होता है, लेकिन माँ का प्यार श्रेष्ठ दिखाया जाता है।  पता नहीं पापा क्यों पीछे हैं।

   4. अगर आप फोन पर बात करते हैं, तो आप सबसे पहले अपनी मां से बात करना चाहते हैं, जब आप मुसीबत में होते हैं, तो आप 'मां' के रूप में रोते हैं।  जरूरत पड़ने पर ही आप पापा को याद करते हैं, लेकिन क्या डैड को कभी इस बात का बुरा नहीं लगता कि आप उन्हें दूसरी बार याद नहीं करते?  मुझे नहीं पता कि बच्चों से प्यार पाने के मामले में पिता पीढ़ियों से क्यों पिछड़ रहे हैं।

   5. कोठरी रंग-बिरंगी साड़ियों और ढेर सारे बच्चों के कपड़ों से भरी होगी लेकिन पिता के कपड़े बहुत कम हैं, उन्हें अपनी जरूरतों की परवाह नहीं है, फिर भी उन्हें पता नहीं है कि पिता क्यों पिछड़ रहे हैं।

   6. मां के पास सोने के बहुत से आभूषण हैं, लेकिन पिता के पास एक ही अंगूठी है जो उन्हें उनकी शादी में दी गई थी।  फिर भी माँ कम गहनों की शिकायत कर सकती हैं और पिताजी नहीं करते।  फिर भी न जाने क्यों पापा पीछे हैं।

   7. पापा पूरी जिंदगी परिवार को संभालने के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन जब बात पहचान की आती है तो पता नहीं क्यों वो हमेशा पीछे रह जाते हैं।

   8. माँ कहती है कि हमें इस महीने कॉलेज ट्यूशन देना है, कृपया मेरे लिए त्योहार के लिए एक साड़ी खरीद लें, लेकिन पिताजी ने नए कपड़े के बारे में सोचा भी नहीं था।  दोनों में है बराबर का प्यार, फिर भी न जाने पापा क्यों पिछड़ रहे हैं।

   9. जब माता-पिता बूढ़े हो जाते हैं, तो बच्चे कहते हैं, माँ कम से कम घर का काम देखने के लिए उपयोगी है, लेकिन वे कहते हैं, पिताजी बेकार हैं।

   10. पिताजी पीछे हैं क्योंकि वे परिवार की रीढ़ हैं।  और हमारी रीढ़ हमारे शरीर के पीछे होती है।  लेकिन उनकी वजह से हम अपने दम पर खड़े हो सकते हैं।  शायद इसीलिए वो पीछे है...!!!!

   
   सभी पिताओं को समर्पित
   दुनिया के सभी पिताओं को नमन!