शनिवार, 23 सितंबर 2023

मंजिल कठिन है

 वो दिन भी बड़ा खूबसूरत होगा,
जिस दिन एक अदद नौकरी पा लेने का
महूर्त होगा,
           मंजिल कठिन है,
           लेकिन सफर का  अलग ही मज़ा होगा,
घरवालों के चेहरे पर
एक अलग ही  नूर होगा,
तुम टाइड, सरफ से धुलाई हुई
चमकदार दिखोगे,
            अगर शादीशुदा नहीं हो तो लडके वाले    
             को वजनदार लगोगे,
             मोहल्ले भर में तुमहारी सरकारी   
             नौकरी की धूम मचेगी,
पापा देखना खुश हो कर यही कहेंगे,
वाह बेटी वाह,
हालांकि यह परीक्षाएं कठिन होंगी,
लेकिन कया पता नौकरी भी ढंग की देगी,
              मुश्किलों से तुम नहीं डरना,
              खत्म हो जाऐंगे लडने से,
             बस तुम संभाल लेना,
             मौका बड़ा है,
और बात अब अस्तित्व की है,
इसलिए दिखा दो कि तुम घर परिवार के साथ
काम भी संभाल लोगी,
शिक्षित मनुष्य बन कर
जग में अशिक्षा का अंधेरा मिटाओगी...

इन्सान की परेशानियों की सिर्फ दो ही वजह है

 इन्सान की परेशानियों की सिर्फ दो ही वजह है,
वह तक़दीर से ज्यादा चाहता है
और वक्त से पहले चाहता है!
जब तक रास्ते समझ में आते है,
तब तक 'लौटने का वक़्त' हो जाता है


इसीलिए कहते हैं कि:-
मिट्टी से भी यारी रख, दिल से दिलदारी रख,
चोट ना पहुँचे बातों से,इतनी समझदारी रख,
पहचान हो तेरी हटकर,भीड़ में कलाकारी रख,
पलभर ये जोश जवानी का,बुढ़ापे की भी तैयारी रख,
दिल सबसे मिलता नहीं,फिर भी ज़ुबान प्यारी रख