शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

मैं गुलाब के ताजा और सुंदर फूल नहीं तोड़ पाया

   शीघ्र सफलता का मंत्र

एक युवक ने एक संत से कहा, ‘महाराज, मैं जीवन में सर्वोच्च शिखर पाना चाहता हूं लेकिन इसके लिए मैं निम्न स्तर से शुरुआत नहीं करना चाहता। क्या आप मुझे कोई ऐसा रास्ता बता सकते हैं जो मुझे सीधा सर्वोच्च शिखर पर पहुंचा दे।’

संत बोले, ‘अवश्य बताऊंगा। पहले तुम मुझे आश्रम के बगीचे से सबसे सुंदर गुलाब का फूल लाकर दो लेकिन एक शर्त है जिस गुलाब को तुम पीछे छोड़ जाओगे, उसे पलटकर नहीं तोड़ोगे।’

युवक यह आसान सी शर्त मानकर बगीचे में चला गया।
वहां एक से एक सुंदर गुलाब खिले थे।जब भी वह एक गुलाब तोड़ने के लिए आगे बढ़ता, उसे कुछ दूर पर उससे भी अधिक सुंदर गुलाब नजर आते और वह उसे छोड़ आगे बढ़ जाता।

ऐसा करते-करते वह बगीचे के मुहाने पर आ पहुंचा।

लेकिन यहां उसे जो फूल नजर आए वे एकदम मुरझाए हुए थे। आखिरकार वह बिना फूल लिए ही वापस आ गया।

उसे खाली हाथ देखकर संत ने पूछा, ‘क्या हुआ बेटा, गुलाब नहीं लाए?’

युवक बोला, ‘बाबा, मैं बगीचे के सुंदर और ताजा फूलों को छोड़कर आगे और आगे बढ़ता रहा, मगर अंत में केवल मुरझाए फूल ही बचे थे। आपने मुझे पलटकर फूल तोड़ने से मना किया था।

इसलिए मैं गुलाब के ताजा और सुंदर फूल नहीं तोड़ पाया।’

उस पर संत मुस्करा कर बोले, ‘जीवन भी इसी तरह से है। इसमें शुरुआत से ही अच्छे कर्म करते चलना चाहिए।

कई बार अच्छाई और सफलता प्रारंभ के कामों और अवसरों में ही छिपी रहती है। जो अधिक और सर्वोच्च की लालसा पाकर आगे बढ़ते रहते हैं, अंत में उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।’ युवक उनका आशय समझ गया।
💐💐💐💐💐जय श्री कृष्णा💐💐💐💐💐

हनुमान को मेरी सेवा से वंचित करने का फल देख लिया

अब हनुमानजी हंसते हुए बोले—‘तो मैं यहीं प्रभु के सामने बैठूँ ? और सदैव सभी जगह जहां-जहां वे जाएं, उनके मुख को देखता हुआ साथ बना रहूँ, क्योंकि प्रभु को कब जम्हाई आएगी, इसका तो कोई निश्चित समय नहीं है।’

प्रभु श्रीराम ने कनखियों से जानकीजी को देखकर कहा, मानो कह रहे हों—‘और करो सेवा का विभाजन ! हनुमान को मेरी सेवा से वंचित करने का फल देख लिया।’

स्थिति समझकर वशिष्ठजी ने कहा—‘यह सब रहने दो, तुम जैसे पहले सेवा करते थे, वैसे ही करते रहो ।’

अब भला, गुरुदेव की व्यवस्था में कोई क्या कह सकता था । उनका आदेश तो सर्वोपरि है ।

यही कारण है कि श्रीराम-पंचायतन में हनुमानजी छठे सदस्य के रूप में अपने प्रभु श्रीराम के चरणों में निरन्तर उनके मुख की ओर टकटकी लगाए हाथ जोड़े बैठे रहते हैं ।

हनुमानजी की सेवा के अधीन होकर प्रभु श्रीराम ने उन्हें अपने पास बुला कर कहा—
कपि-सेवा बस भये कनौड़े, कह्यौ पवनसुत आउ ।
देबेको न कछू रिनियाँ हौं, धनिक तूँ पत्र लिखाउ ।।

‘भैया हनुमान ! तुम्हें देने को तो मेरे पास कुछ है नहीं; मैं तेरा ऋणी हुआ तथा तू मेरा धनी (साहूकार)। बस इसी बात का तू मुझसे प्रमाण पत्र लिखा ले ।’



💐💐💐💐💐"GOD is LOVE"💐💐💐💐💐

गुरुवार, 29 दिसंबर 2022

हम बदलेंगे,युग बदलेगा Ham badlenge Yug badlega

   *विद्या ददाती विनयं*
     🍁🍁📿🍁🍁
*मां जी बहुत तेज बारिश हो रही है आप खिड़की बंद कर दीजिए बारिश की बूंदे आपको बीमार कर सकती हैं।* प्रिशा अपनी सास मिथलेश जी से बोली।

*नहीं बहू !! बूंदे यहां नहीं आ रही। तुम्हारे बाबूजी को बहुत पसंद थी बारिश। घंटो बैठे रहते थे खिड़की पर हम दोनों। साथ में चलता था पकोड़े और चाय का दौर। सच क्या दिन थे वो भी अब तो ना उनका साथ रहा ना पकोड़े झेलने वाला जिस्म!* मिथलेश जी ठंडी आह भरकर बोली।

प्रिशा ने पकोडों की बात होने पर मिथलेश जी की आंखों में जो चमक देखी उससे प्रिशा की आंख भर आई। *सच में बुढ़ापा ऐसा होता है जब जीभ तो बच्चों की तरह मचलती पर शरीर कुछ भी ऐसा वैसा खाने की इजाज़त नहीं देता है।* मां जी को शुगर और ब्लड प्रेशर की बीमारी के कारण डाक्टर ने तला हुआ और मसालेदार खाना मना किया है।

मिथलेश जी अभी दो महीने पहले ही पति के मरने के बाद गांव का घर छोड़ बेटे बहु के पास आई है। यहां बहू प्रिशा बेटा तरुण पोता पोती सब हैं। बेटे बहू ने बाबूजी के ना रहने पर उन्हें अकेले नहीं रहने दिया तो मजबूरी में उन्हें शहर आना पड़ा था हालाकि उनके मन में शंका थी बहू कैसा व्यवहार करेगी पर बहू प्रिशा बहुत ध्यान रखती है सास का। पोते-पोती भी आगे पीछे घूमते रहते तो मिथलेश जी का मन लगा रहता है। पर इस उम्र में जीवनसाथी की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता क्योंकि इस उम्र में रिश्ता शरीर से नहीं दिल से बंधा होता है।

*"तरुण !! मां जी बहुत उदास हो जाती हैं कभी-कभी मुझे समझ में नहीं आता उन्हें कैसे खुश रखूं!"* प्रिशा अपने पति से बोली।

*"प्रिशा !! अभी बाबूजी को गए ज्यादा वक़्त नहीं हुआ है, उन्हें संभलने का मौका दो धीरे धीरे वो यहां के माहौल में रम जाएंगी!* तरुण बोला।

प्रिशा हर संभव कोशिश करती मां जी को खुश रखने की।

*मां जी चलिए पार्क चलते हैं!* एक दिन प्रिशा बोली।

*अरे नहीं बेटा !! मैं क्या करूंगी वहां जाओ तुम घूम आओ!* मिथलेश जी बोली।

*मां जी चलिए तो सही !!* मिथलेश जी का हाथ पकड़ती हुई प्रिशा बोली।

पार्क में जा मिथलेश जी एक बेंच पर बैठ गई और बच्चों को खेलते देखने लगी।

*दादी आप भी खेलो ना हमारे साथ!* बैडमिंटन खेलती उनकी पोती पलक बोली।

*अरे मैं कहां ये खेल सकती!* मिथलेश जी बोली जबकि उनकी आंखों की चमक बता रही थी वो खेलना चाहती हैं पर माहौल को देख झिझक रही।

*आओ ना मां जी !! हम दोनों खेलते हैं मुझे भी नहीं आता ये खेल इसलिए बच्चों के साथ तो खेल नहीं सकती!* प्रिशा जानबूझ के झूठ बोल गई।

सास बहू ने खेलना शुरू किया। प्रिशा जान बूझ कर मांजी से हारने लगी जिससे मां जी खुश हो गई।

*अरे बहू तुझमें तो जान ही नहीं है एक चिड़िया ( शटल कॉक) नहीं उछाल सकती!* मां जी हंसते हुए बोली।

*मां जी मुझे क्या पता था आपको इतना अच्छा खेलना आता है!* प्रिशा मुंह बना बोली।

*अच्छा अब घर चलो मैं थक गई और लगता है बारिश भी होने वाली है!* मिथलेश जी बोली।सबके घर पहुंचते पहुंचते बारिश शुरू हो गई। तभी तरुण भी आ गए ।

*प्रिशा !! आज तो गरम चाय और पकोड़े हो जाएं देखो कितनी अच्छी बारिश है!* तरुण बोले। पकोड़े का नाम सुन मिथलेश जी की आंखों में एक चमक आई पर तभी बुझ भी गई। प्रिशा जानती थी मां जी को एक - दो पकोड़ो से तसल्ली नहीं होगी और ज्यादा उनके लिए जहर हैं।

*लीजिए तरुण आपके पकोड़े और चाय और मां जी ये आपके!* प्रिशा प्लेट बढ़ाते हुए बोली।

*दिमाग खराब है प्रिशा !! जो मां को इतने सारे पकोड़े दे रही हो याद नहीं डॉक्टर ने कहा था तला इनके लिए जहर है!* तरुण भड़क कर बोले।

*मां जी !! आप खाइए पकोड़े वरना ठंडे हो जाएंगे और तरुण मैं मां की दुश्मन नहीं हूं ये पकोड़े मैने एयर फ्रायर में बनाए है बिन तेल के जो मैने कल ही ऑर्डर कर मंगवाया था क्योंकि मुझे पता है मां जी को पकोड़ो का कितना शौक है पर वो अपने शौक मारे हुए हैं!* प्रिशा बोली।

तरुण प्रिशा को प्रशंसा की दृष्टि से देखने लगा।मां जी पकोड़े खाते हुए नम आंखों से बहू को देख रही थी। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे और दिल में बहू के लिए ढेरों दुआएं । 

*बात मामूली से पकोड़ो की थी पर 👉बहू ने सास के मन को जाना ये मामूली बात नहीं थी। आज मां जी के चेहरे पर तृप्ति देख प्रिशा को बहुत अच्छा लग रहा था।*

*दोस्तों !! काश हर बहू प्रिशा जैसी हो तो सास-बहू का रिश्ता कभी बदनाम ना हो। पर आजकल की माडर्न बहुयें कान्वेन्ट स्कूलो से पढ़ी हुई सासु के जिन्दगी के अनुभवों तथा भाव संवेदनाओं की कदर ही नहीं करती अपने उच्च शिक्षा के भ्रान्ति में।*
शास्त्र कहते हैं - *विद्या ददाति विनयं।*

*हम बदलेंगे,युग बदलेगा।*
आपका दिन शुभ एवं मंगलमय हो।
🙏 जय गुरुदेव 🙏

वशिष्ठजी ने इधर-उधर देखकर पूछा—‘हनुमान कहां हैं

  हनुमानजी की चुटकी सेवा

अयोध्या में प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक होने के बाद हनुमानजी वहीं रहने लगे । उन्हें तो श्रीराम की सेवा का व्यसन (नशा) था । सच्चे सेवक का लक्षण ही है कि वह आराध्य के चित्त की बात जान लिया करता है । उसे पता रहता है कि मेरे स्वामी को कब क्या चाहिए और कब क्या प्रिय लगेगा ? श्रीराम को कोई वस्तु चाहिए तो हनुमानजी पहले से लेकर उपस्थित । किसी कार्य, किसी पदार्थ के लिए के लिए संकेत तक करने की आवश्यकता नहीं होती थी।

हनुमानजी की सेवा का परिणाम यह हुआ कि भरत आदि भाइयों को श्रीराम की कोई भी सेवा प्राप्त करना कठिन हो गया। इससे घबराकर सबने मिलकर एक योजना बनाई और श्रीजानकीजी को अपनी ओर मिला लिया । प्रभु की समस्त सेवाओं की सूची बनाई गयी । कौन-सी सेवा कब कौन करेगा, यह उसमें लिखा गया । जब हनुमानजी प्रात:काल सरयू-स्नान करने गए तब अवसर का लाभ उठाकर तीनों भाइयों ने सूची श्रीराम के सामने रख दी । प्रभु ने देखा कि सूची में कहीं भी हनुमानजी का नाम नहीं है । उन्होंने मुसकराते हुए उस योजना पर अपनी स्वीकृति दे दी । हनुमानजी को कुछ पता नहीं था।

दूसरे दिन प्रात: सरयू में स्नान करके हनुमानजी जब श्रीराम के पास जाने लगे तो उन्हें द्वार पर भाई शत्रुघ्न ने रोक दिया और कहा–’आज से श्रीराम की सेवा का प्रत्येक कार्य विभाजित कर दिया गया है। जिसके लिए जब जो सेवा निश्चित की गयी है, वही वह सेवा करेगा । श्रीराम ने इस व्यवस्था को अपनी स्वीकृति दे दी है।’

हनुमानजी बोले—‘प्रभु ने स्वीकृति दे दी है तो उसमें कहना क्या है ? सेवा की व्यवस्था बता दीजिये, अपने भाग की सेवा में करता रहूंगा।’

सेवा की सूची सुना दी गयी, उसमें हनुमानजी का कहीं नाम नहीं था । उनको कोई सेवा दी ही नहीं गयी थी क्योंकि कोई सेवा बची ही नहीं थी । सूची सुनकर हनुमानजी ने कहा—‘इस सूची में जो सेवा बच गयी, वह मेरी।’

सबने तुरन्त सिर हिलाया ’हां, वह आपकी।’ हनुमानजी ने कहा—‘इस पर प्रभु की स्वीकृति भी मिलनी चाहिए ।’ श्रीराम मे भी इस बात पर अपनी स्वीकृति दे दी ।

स्वामी श्रीराम का जिस प्रकार कार्य सम्पन्न हो, हनुमानजी वही उपाय करते हैं, उन्हें अपने व्यक्तिगत मान-अपमान की जरा भी चिन्ता नहीं रहती ।

हनुमानजी बोले—‘प्रभु को जब जम्हाई आएगी, तब उनके सामने चुटकी बजाने की सेवा मेरी ।’ यह सुनकर सब चौंक गये। इस सेवा पर तो किसी का ध्यान गया ही नहीं था लेकिन अब क्या करें ? अब तो इस पर प्रभु की स्वीकृति हनुमानजी को मिल चुकी है ।

चुटकी सेवा के कारण हनुमानजी राज सभा में दिन भर श्रीराम के चरणों के पास उनके मुख की ओर टकटकी लगाए बैठे रहे क्योंकि जम्हाई आने का कोई समय तो है नहीं । रात्रि हुई, स्नान और भोजन कर के श्रीराम अंत:पुर में विश्राम करने पधारे तो हनुमानजी उनके पीछे-पीछे चल दिए । द्वार पर सेविका ने रोक दिया—‘आप भीतर नहीं जा सकते ।’ हनुमानजी वहां से हट कर राजभवन के ऊपर एक कंगूरे पर जाकर बैठ गए और लगे चुटकी बजाने।

पर यह क्या हुआ ? श्रीराम का मुख तो खुला रह गया । न वे बोलते हैं, न संकेत करते हैं, केवल मुख खोले बैठे हैं । श्रीराम की यह दशा देखकर जानकीजी व्याकुल हो गईं । तुरन्त ही माताओं को, भाइयों को समाचार दिया गया । सब चकित और व्याकुल पर किसी को कुछ सूझता ही नहीं । प्रभु का मुख खुला है, वे किसी के प्रश्न का कोई उत्तर नहीं दे रहे हैं ।

अंत में गुरु वशिष्ठ बुलाए गये । प्रभु ने उनके चरणों में मस्तक रखा; किन्तु मुंह खुला रहा, कुछ बोले नहीं ।

वशिष्ठजी ने इधर-उधर देखकर पूछा—‘हनुमान कहां हैं, उन्हें बुलाओ तो ?’

जब हनुमानजी को ढूंढ़ा गया तो वे श्रीराम के कक्ष के कंगूरे पर बैठे चुटकी बजाए जा रहे हैं, नेत्रों से अश्रु झर रहे हैं, शरीर का रोम-रोम रोमांचित है, मुख से गद्गद् स्वर में कीर्तन निकल रहा है—‘श्रीराम जय राम जय जय राम ।’

भाई शत्रुघ्न ने हनुमानजी से कहा—‘आपको गुरुदेव बुला रहे हैं ।’ हनुमानजी चुटकी बजाते हुए ही नीचे पहुंचे।

गुरुदेव ने हनुमानजी से पूछा—‘आप यह क्या कर रहे हैं ?’

हनुमानजी ने उत्तर दिया—‘प्रभु को जम्हाई आए तो चुटकी बजाने की सेवा मेरी है । मुझे अन्तपुर में जाने से रोक दिया गया । अब जम्हाई का क्या ठिकाना, कब आ जाए, इसलिए मैं चुटकी बजा रहा हूँ, जिससे मेरी सेवा में कोई कमी न रह जाए ।’

वशिष्ठजी ने कहा—‘तुम बराबर चुटकी बजा रहे हो, इसलिए श्रीराम को तुम्हारी सेवा स्वीकार करने के लिए जृम्भण मुद्रा (उबासी की मुद्रा)  में रहना पड़ रहा है । अब कृपा करके इसे बंद कर दो।’

श्रीराम के रोग का निदान सुनकर सबकी सांस में सांस आई । हनुमानजी ने चुटकी बजाना बंद कर दिया तो प्रभु ने अपना मुख बंद कर लिया।अब हनुमानजी हंसते हुए बोले—‘तो मैं यहीं प्रभु के सामने बैठूँ ? और सदैव सभी जगह जहां-जहां वे जाएं, उनके मुख को देखता हुआ साथ बना रहूँ, क्योंकि प्रभु को कब जम्हाई आएगी, इसका तो कोई निश्चित समय नहीं है।’

प्रभु श्रीराम ने कनखियों से जानकीजी को देखकर कहा, मानो कह रहे हों—‘और करो सेवा का विभाजन ! हनुमान को मेरी सेवा से वंचित करने का फल देख लिया।’

स्थिति समझकर वशिष्ठजी ने कहा—‘यह सब रहने दो, तुम जैसे पहले सेवा करते थे, वैसे ही करते रहो ।’

अब भला, गुरुदेव की व्यवस्था में कोई क्या कह सकता था । उनका आदेश तो सर्वोपरि है ।

यही कारण है कि श्रीराम-पंचायतन में हनुमानजी छठे सदस्य के रूप में अपने प्रभु श्रीराम के चरणों में निरन्तर उनके मुख की ओर टकटकी लगाए हाथ जोड़े बैठे रहते हैं ।

हनुमानजी की सेवा के अधीन होकर प्रभु श्रीराम ने उन्हें अपने पास बुला कर कहा—
कपि-सेवा बस भये कनौड़े, कह्यौ पवनसुत आउ ।
देबेको न कछू रिनियाँ हौं, धनिक तूँ पत्र लिखाउ ।।

‘भैया हनुमान ! तुम्हें देने को तो मेरे पास कुछ है नहीं; मैं तेरा ऋणी हुआ तथा तू मेरा धनी (साहूकार)। बस इसी बात का तू मुझसे प्रमाण पत्र लिखा ले ।’

संस्कृत भाषा में इंद्रियों को करण कहा जाता है

  इंद्रियों के प्रकार

संस्कृत भाषा में इंद्रियों को करण कहा जाता है। दूसरे शब्दों में इंद्रिया शरीर का ऐसा अवयव हैं जिनके द्वारा हम वाह्य एवम आंतरिक ज्ञान प्राप्त करते हैं।
इंद्रियों के द्वारा हम जो भी कर्म करते हैं उन्हीं के अनुसार हमें ज्ञान प्राप्त होता है।
हमारे शरीर में, ज्ञानेंद्रिय एवम कर्म इंद्रियां प्रमुख रूप से पाई जाती हैं तथा संयुक्त रुप से इनमें पांच पांच इंद्रियां वर्गीकृत है।
कर्म इंद्रियों से रूप, रस, गंध, स्पर्श, एवम शब्द आदि का ज्ञान करते हैं•••
तथा
ज्ञानेंद्रियों के माध्यम से अभ्यंतर विषयों का जैसे— सुख-दुख आदि का अनुभव करते हैं।

हमारे शरीर में इंद्रियों का अभाव हो तो हम किसी भी प्रकार के विषय का ज्ञान नहीं प्राप्त कर सकते हैं। हमारे शरीर में पाई जाने वाली इंद्रियों से हम जो भी कोई कार्य करते हैं अथवा कोई ज्ञान प्राप्त करते हैं अभ्यंतर के सुख-दुख हमें जो भी प्राप्त होता है उसका अनुभव हम मन के द्वारा करते हैं।
ऐसे में यह माना जाता है कि शरीर के अंदर कर्म व ज्ञान इंद्रियों के साथ-साथ मन इंद्री भी पाई जाती है इस प्रकार से इन्द्रियों इंद्रियों की संख्या 11 हो जाती है।
विभिन्न मतों के अनुसार इंद्रियां कितनी होती है???

अनेक मतों के अनुसार शरीर में पाई जाने वाली इंद्रियां भिन्न—भिन्न वर्णित की गई हैं, सामान्यत: देखा जाए तो शरीर के अंदर 11 इंद्रियों का वर्णन विशेष रूप से मिलता है, परन्तु अलग-अलग मतों के अनुसार इंद्रियों की संख्या भी अलग-अलग बताई गई है।
संतमत दर्शन के अनुसार इंद्रियां कितनी है???
संतमत के दर्शन के अनुसार  इंद्रियों की संख्या को 14 माना गया है, जिसमें से पांच कर्मेंद्रियां व पांच ज्ञानेंद्रियों होती हैं तथा चार इंद्रियां अंतः करण माना गया है।
इसके अंतर्गत मन, चित्र, बुद्धि, तथा अहंकार को रखा गया है।
संतमत दर्शन के अनुसार ज्ञानेंद्रियों के अंतर्गत— आंख, कान, नाक, जीभ व त्वचा; तथा
कर्मेंद्रियां के अंतर्गत— हाथ, पैर, मुंह, गुदा व लिङ्ग को रखा गया है।
न्याय दर्शन के अनुसार इंद्रियाँ कितनी है???
न्याय के अनुसार इंद्रियों को दो भागों में विभक्त किया गया है•••
जिसमें बहिरिंद्रिय के अंतर्गत— घ्राण, रसना, चक्षु, त्वक् तथा श्रोत्र (पाँच) आती हैं
तथा
अन्तरिन्द्रीय के अन्तर्गत – केवल मन को रखा गया है।
इस प्रकार से शरीर में दो प्रकार के इंद्रियों का वर्णन न्याय दर्शन के अनुसार किया गया।
न्याय दर्शन के अनुसार इंद्रियों को क्रमशः गंध, रस, रूप, स्पर्श तथा शब्द की उत्पत्ति को मन से होता हुआ बताया गया है तथा सुख दुख आदि भी भीतरी विषय हैं इनकी उपलब्धि मन से ही होती है।
सांख्य दर्शन के अनुसार इन्द्रियाँ कितनी है???
सांख्य दर्शन के अनुसार इंद्रियों की संख्या को 11 बताया गया है जिसके अंतर्गत ज्ञानेंद्रियों तथा कर्मेंद्रियों को पांच पांच भागों में बांटा गया है। ज्ञानेंद्रियां अन्य मतों के अनुसार वही मानी गई है किन्तु इस मत के अनुसार कर्मेंद्रियां— मुख, हाथ, पैर, मलद्वार तथा जननेंद्रिय को माना गया है•••
जो क्रमशः बोलने ग्रहण करने चलने मल त्यागने तथा संतान उत्पन्न का कार्य करती हैं।
इसके अतिरिक्त 11वीं इंद्री के रूप में मन को माना गया है।
इस मन को संकल्प-विकल्पात्मक मन कहा जाता है। इस प्रकार से सांख्य दर्शन के अनुसार 11 इंद्रियों वर्णित है।

प्रश्न नहीं•••
अपितु स्वाध्याय करें।

वृद्ध सज्जन ने कहा, "हे भगवान तेरा लाख-लाख धन्यवाद ,

अनजान की मदद
रात के 11:00 बज रहे थे और अचानक घर की घंटी बजी। रवि चौंक गया!! इतनी रात को कौन आया?

दरवाजा खोल कर घर के बाहर आया तो देखता है कि सामने एक वृद्ध सज्जन खड़े हैं। उन सज्जन ने उससे पूछा, "बेटा, आपका नाम?"

उसने बोला ,"रवि"

वृद्ध सज्जन ने कहा, "हे भगवान तेरा लाख-लाख धन्यवाद , घर मिल गया।" रवि को कुछ समझ नहीं आया, वृद्ध सज्जन ने कहा,"पानी मिलेगा?"

रवि ने कहा, "आइए, घर के अंदर आइए।" और रवि ने उनको पानी पिलाया।

उसके बाद वृद्ध सज्जन ने रवि के हाथ में एक पत्र दिया। रवि ने उस पत्र को पढ़ा, पढ़कर वह दूसरे कमरे मे गया। 3-4 मिनिट मे रवि वहाँ वापिस आया और उस ऑटो वाले को कहा,"भाई साहब आप चले जाइए।" और वृद्ध सज्जन का सामान उतार कर घर के अंदर ले आया और कहा,

"अंकल रात बहुत हो गई है, आप सो जाइए। मैं आपका काम कल सुबह कर दूँगा।"

उस पत्र में रवि के पिता ने रवि के लिए कुछ लिखा था। और वृद्ध सज्जन ने कहा कि, "आपके पिता ने मुझे भरोसा दिलाया है कि मेरा लड़का आपका काम जरूर जरूर करेगा, आप बिना किसी चिंता के निसंकोच वहाँ चले जाओ।"

बात यह थी कि उस वृद्ध सज्जन के एकमात्र बेटे का अचानक एक सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया था।

सिर्फ बुजुर्ग दंपत्ति घर में थे और लालन-पालन की दिक्कत होने लग गई थी। यहाँ तक कि दैनिक जीवन के खर्चों की भी पूर्ति नही कर पा रहे थे।

वह तो अपने बेटे की मृत्यु का कंपनसेशन लेना नही चाहते थे , लेकिन जब कोई रास्ता ना बचा तो मजबूरी में उनको कंपनसेशन लेने का सोचना पड़ा और जब करवाई आगे बढ़ी तो उन्हें पता चला कि एक कागज है जो उन्हें दिल्ली में जाकर सर्टिफाई कराना पड़ेगा।

सालों साल वृद्ध सज्जन अपने छोटे से गाँव से बाहर नही निकले  थे, दिल्ली उनके लिए अनजान और बहुत बड़ी जगह थी।

इतने में उनके पुराने मालिक ने अपने बेटे के नाम से पत्र बनाकर दी कि जाओ मेरा बेटा रवि आपकी मदद करेगा।

अगले दिन सुबह अंकल उठे, रवि ने उनको बढ़िया नाश्ता कराया। अपनी गाड़ी में बिठाया।

रवि ने छुट्टी ली और छुट्टी लेकर रवि उस ऑफिस में गया, जहाँ बहुत प्रयास करके आखिर वह कागज पत्र निकालवा दिए।

कागज पत्र सर्टिफाइड कराने के बाद अंकल के बस की टिकट करा दी। टिकट के साथ मिठाई का एक डिब्बा दिया और बस स्टैंड पर छोड़कर निकलने ही वाला था कि इतने में वृद्ध सज्जन ने हाथ जोड़कर कहा, "रवि तुम्हारे पिता धन्य है कि उन्होंने तुम्हारे जैसी संतान को पैदा किया। वे बहुत भाग्यशाली है।

तुम कुछ कहना चाहते हो क्या? मैं आपके पिता को संदेश दे दूँगा। उनसे कहना तो मुझे भी बहुत कुछ है, पर अगर आपकी कोई बात पहुँचानी हो तो मैं पहुंचा दूंगा....."

रवि एक पल के लिए एकदम शांत हो जाता है। फिर धीरे से कहता है, "माफ कीजिएगा अंकल, आपसे एक बात कहना चाहता हूँ।" वे सज्जन बोले, "कहिए न बेटा।"

रवि ने कहा, "अंकल मैं वह रवि नहीं हूँ जिससे आप मिलने आये थे।"

उस पर उस वृद्ध सज्जन ने हैरानी से कहा, "पर बेटा तुम्हारे मकान के बाहर तो रवि निवास लिखा था।"

"हाँ, अंकल मेरा नाम भी रवि ही है। लेकिन मैं वह रवि नहीं हूँ, जिसे आप ढूँढने आए थे।"
     
उस वृद्ध सज्जन को कुछ समझ नहीं आया, तो रवि बोला, "कल रात को जब आप आए थे, तब आप हांफ रहे थे, लेकिन आपकी आँखों में वह उम्मीद थी कि उनका बेटा आपकी मदद जरूर करेगा।

जब मैंने पत्र पढ़ा तो मैंने आपके वाले रवि को फोन किया। वह एकदम से परेशान हो गया और असमंज मे पड़ गया क्योंकि वह कहीं बाहर गया हुआ था और आठ दस दिन बाद आने वाला था। साथ ही आपको देखकर मुझे मेरे पिता याद आ गए, जिनके लिए मैं जीवन भर कुछ न कर पाया था।

मेरे पास हिम्मत भी नहीं थी कि मैं आपकी उम्र और भावना को देखते हुए आपको वापस भेज सकूँ। तब मैंने निर्णय लिया कि आपका यह काम मैं करूँगा।"

उस वृद्ध व्यक्ति की आँखों से आँसु बहने लगे और वह बोले कि, "तुम रवि को जानते नहीं हो?"

रवि बोला, "अंकल मैं उसको नही जानता , आपकी पत्र में उनका फोन नंबर था, मैंने उन्हें फोन लगाया।"

उस पर उन्होंने फिर से पूछा, "तुम वह रवि भी नहीं हो?" वह फिर से बोला, "हाँ, मैं वह रवि भी नहीं हूँ।"

उस पर उस वृद्ध ने कहा, "फिर भी तुमने मेरे लिए छुट्टी ली और इतना किया। कौन कहता है भगवान नहीं होता, कौन कहता है कि ईश्वर नहीं होता।"

इसको बार-बार दोहराते हुए वह बस में बैठ कर चले गए।

रवि अपने घर पहुँचा और उस रात उसे अपने जीवन की सबसे ज्यादा चैन की नींद आई।

साथियों जीवन में बिना किसी कारण के किसी अनजान की, मदद करके देखें, हम भी चैन का अनुभव करेंगे।

शबरी को आश्रम सौंपकर महर्षि मतंग जब देवलोक जाने लगे



शबरी को आश्रम सौंपकर महर्षि मतंग जब देवलोक जाने लगे, तब शबरी भी साथ जाने की जिद करने लगी।

शबरी की उम्र दस वर्ष थी। वो महर्षि मतंग का हाथ पकड़ रोने लगी।

महर्षि शबरी को रोते देख व्याकुल हो उठे। शबरी को समझाया "पुत्री इस आश्रम में भगवान आएंगे, तुम यहीं प्रतीक्षा करो।"

अबोध शबरी इतना अवश्य जानती थी कि गुरु का वाक्य सत्य होकर रहेगा, उसने फिर पूछा- कब आएंगे..?

महर्षि मतंग त्रिकालदर्शी थे। वे भूत भविष्य सब जानते थे, वे ब्रह्मर्षि थे। महर्षि शबरी के आगे घुटनों के बल बैठ गए और शबरी को नमन किया।

आसपास उपस्थित सभी ऋषिगण असमंजस में डूब गए।  ये उलट कैसे हुआ। गुरु यहां शिष्य को नमन करे, ये कैसे हुआ???

महर्षि के तेज के आगे कोई बोल न सका।
महर्षि मतंग बोले-
पुत्री अभी उनका जन्म नहीं हुआ।
अभी दशरथ जी का लग्न भी नहीं हुआ।
उनका कौशल्या से विवाह होगा। फिर भगवान की लम्बी प्रतीक्षा होगी।
फिर दशरथ जी का विवाह सुमित्रा से होगा। फिर प्रतीक्षा..

फिर उनका विवाह कैकई से होगा। फिर प्रतीक्षा..

फिर वो जन्म लेंगे, फिर उनका विवाह माता जानकी से होगा। फिर उन्हें 14 वर्ष वनवास होगा और फिर वनवास के आखिरी वर्ष माता जानकी का हरण होगा। तब उनकी खोज में वे यहां आएंगे। तुम उन्हें कहना आप सुग्रीव से मित्रता कीजिये। उसे आतताई बाली के संताप से मुक्त कीजिये, आपका अभीष्ट सिद्ध होगा। और आप रावण पर अवश्य विजय प्राप्त करेंगे।

शबरी एक क्षण किंकर्तव्यविमूढ़ हो गई। अबोध शबरी इतनी लंबी प्रतीक्षा के समय को माप भी नहीं पाई।

वह फिर अधीर होकर पूछने लगी- "इतनी लम्बी प्रतीक्षा कैसे पूरी होगी गुरुदेव???"

महर्षि मतंग बोले- "वे ईश्वर है, अवश्य ही आएंगे। यह भावी निश्चित है। लेकिन यदि उनकी इच्छा हुई तो काल दर्शन के इस विज्ञान को परे रखकर वे कभी भी आ सकते है। लेकिन आएंगे "अवश्य"...!

जन्म मरण से परे उन्हें जब जरूरत हुई तो प्रह्लाद के लिए खम्बे से भी निकल आये थे। इसलिए प्रतीक्षा करना। वे कभी भी आ सकते है। तीनों काल तुम्हारे गुरु के रूप में मुझे याद रखेंगे। शायद यही मेरे तप का फल है।"

शबरी गुरु के आदेश को मान वहीं आश्रम में रुक गई। उसे हर दिन प्रभु श्रीराम की प्रतीक्षा रहती थी। वह जानती थी समय का चक्र उनकी उंगली पर नाचता है, वे कभी भी आ सकतें है।

हर रोज रास्ते में फूल बिछाती है और हर क्षण प्रतीक्षा करती।

कभी भी आ सकतें हैं।
हर तरफ फूल बिछाकर हर क्षण प्रतीक्षा। शबरी बूढ़ी हो गई। लेकिन प्रतीक्षा उसी अबोध चित्त से करती रही।

और एक दिन उसके बिछाए फूलों पर प्रभु श्रीराम के चरण पड़े। शबरी का कंठ अवरुद्ध हो गया। आंखों से अश्रुओं की धारा फूट पड़ी।

गुरु का कथन सत्य हुआ। भगवान उसके घर आ गए। शबरी की प्रतीक्षा का फल ये रहा कि जिन राम को कभी तीनों माताओं ने जूठा नहीं खिलाया, उन्हीं राम ने शबरी का जूठा खाया।

ऐसे पतित पावन मर्यादा, पुरुषोत्तम, दीन हितकारी श्री राम जी की जय हो। जय हो। जय हो। एकटक देर तक उस सुपुरुष को निहारते रहने के बाद वृद्धा भीलनी के मुंह से स्वर निकले-

"कहो राम ! शबरी की कुटिया को ढूंढ़ने में अधिक कष्ट तो नहीं हुआ..?"

राम मुस्कुराए- "यहां तो आना ही था मां, कष्ट किस बात का..?"

"जानते हो राम! तुम्हारी प्रतीक्षा तब से कर रही हूँ, जब तुम जन्मे भी नहीं थे, यह भी नहीं जानती थी कि तुम कौन हो ? कैसे दिखते हो ? क्यों आओगे मेरे पास ? बस इतना ज्ञात था कि कोई पुरुषोत्तम आएगा, जो मेरी प्रतीक्षा का अंत करेगा।

राम ने कहा- "तभी तो मेरे जन्म के पूर्व ही तय हो चुका था कि राम को शबरी के आश्रम में जाना है।”

"एक बात बताऊँ प्रभु ! भक्ति में दो प्रकार की शरणागति होती है। पहली ‘वानरी भाव’ और दूसरी ‘मार्जारी भाव’।

”बन्दर का बच्चा अपनी पूरी शक्ति लगाकर अपनी माँ का पेट पकड़े रहता है, ताकि गिरे न...  उसे सबसे अधिक भरोसा माँ पर ही होता है और वह उसे पूरी शक्ति से पकड़े रहता है। यही भक्ति का भी एक भाव है, जिसमें भक्त अपने ईश्वर को पूरी शक्ति से पकड़े रहता है। दिन रात उसकी आराधना करता है...!” (वानरी भाव)

पर मैंने यह भाव नहीं अपनाया। ”मैं तो उस बिल्ली के बच्चे की भाँति थी, जो अपनी माँ को पकड़ता ही नहीं, बल्कि निश्चिन्त बैठा रहता है कि माँ है न, वह स्वयं ही मेरी रक्षा करेगी,   और माँ सचमुच उसे अपने मुँह में टांग कर घूमती है। मैं भी निश्चिन्त थी कि तुम आओगे ही, तुम्हें क्या पकड़ना...।" (मार्जारी भाव)

राम मुस्कुराकर रह गए!!

भीलनी ने पुनः कहा- "सोच रही हूँ बुराई में भी तनिक अच्छाई छिपी होती है न... “कहाँ सुदूर उत्तर के तुम, कहाँ घोर दक्षिण में मैं!" तुम प्रतिष्ठित रघुकुल के भविष्य, मैं वन की भीलनी।  यदि रावण का अंत नहीं करना होता तो तुम कहाँ से आते..?”

राम गम्भीर हुए और कहा-

भ्रम में न रहें मां! “राम क्या रावण का वध करने आया है..?”    रावण का वध तो लक्ष्मण अपने पैर से बाण चलाकर भी कर सकता है।

राम वन में इसलिए आया है,  ताकि भविष्य स्मरण रखे कि प्रतीक्षाएँ अवश्य पूरी होती हैं। राम रावण को मारने भर के लिए नहीं आया है माँ!

माता शबरी एकटक राम को निहारती रहीं।

राम ने फिर कहा-

राम की वन यात्रा रावण युद्ध के लिए नहीं है माता! “राम की यात्रा प्रारंभ हुई है, भविष्य के आदर्श की स्थापना के लिए।”

"राम आया है, ताकि “युगों को बता सके कि रावण से युद्ध केवल राम की शक्ति से नहीं बल्कि वन में बैठी शबरी के आशीर्वाद से जीते जाते है।”

शबरी की आँखों में जल भर आया था।
उसने बात बदलकर कहा-  "बेर खाओगे राम..?”

राम मुस्कुराए, "बिना खाये जाऊंगा भी नहीं मां!"

शबरी अपनी कुटिया से झपोली में बेर लेकर आई और राम के समक्ष रख दिये।

राम और लक्ष्मण खाने लगे तो कहा-
"बेर मीठे हैं न प्रभु..?”

"यहाँ आकर मीठे और खट्टे का भेद भूल गया हूँ मां! बस इतना समझ रहा हूँ कि यही अमृत है।”

शबरी मुस्कुराईं, बोली-   "सचमुच तुम मर्यादा पुरुषोत्तम हो, राम!"

दाता दयाल तेरा दिया हुआ ही हम खा रहे हैं data Dayal Tera Diya hua hi Ham kha rahe hain



एक भक्ति में जुड़ी हुई आत्मा से मिला
पहले मैंने अपनी उम्र बताई।
फिर मैंने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा 95 साल.

उनके पिता का भी 105 वर्ष की आयु में निधन हुआ था।

मैंने उनसे अच्छे स्वास्थ्य के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि बस कभी बीमार मत पड़ो।

मैंने कहा यह हमारे नियंत्रण से बाहर है।
फिर वो हँसी और बोली कि वो भी अपने नियंत्रण में है।

मैंने कहा, वो कैसे ??

मैं भी वह अभ्यास करना चाहूंगा, तब वह मेरे पास आकर बोली,

जब भी कुछ खाएं तो बस उसे प्रभु का नाम लेकर अपने मुंह में डालें, चाहे वह पानी की एक बूंद हो या कुछ भी खाने की वस्तु।

तूं दाता दयाल तेरा दिया हुआ ही हम खा रहे हैं...

मैं चुप हो गया। ऐसा कहा जाता है कि भगवान ने बिना किसी उद्देश्य या अर्थ के कुछ भी नहीं बनाया। हर चीज में एक लाभ या एक नियम होता है।

जब भी हम भगवान को याद कर के खाने पीने की वस्तु अपने मुंह में डालते हैं, तो भगवान का नाम लेने से भगवान उसकी नकारात्मकता दूर कर देते हैं और वह अमृत बन जाता है।
हमेशा प्रभु का नाम लेकर ही खाएं-पिएं और खाना खाते हुए भी अपने दिल में भगवान का धन्यवाद करते रहें।

मेरी आँखें नम थीं क्योंकि हम कभी खाने से पहले न बाद में, भगवान का धन्यवाद नहीं करते हैं।

मैं जाने के लिए उठा तो उन्होंने खाने की विधि के बारे में एक आखिरी बात सुनने को कहा।

मैंने हाँ कहा और फिर बैठ गया।

उन्होंने कहा कि जब भी किसी के साथ खाना खा रहे हो तो कभी पहल मत करना।

पहले उस व्यक्ति की थाली में परोसें। जब वह पहला खाने का निवाला अपने मुंह में डाल लें, उसके बाद ही खाना शुरू करें।

मेरी हिम्मत नहीं हुई कि मैं उनसे इसके लाभ के बारे में पूछ सकूं, परन्तु उन्होंने स्वतः ही कहा कि यह आपका अन्नबलि है और भगवान आपसे प्रसन्न होंगे कि आप स्वयं से पहले किसी और के बारे में सोचते हैं।

फिर वह कहने लगी कि याद रखना, शरीर के लिए भोजन की जरूरत है और आत्मा के लिए प्रभु का नाम जरूरी है।

अब आप ही बताइए, क्या ऐसे खाने से कोई बीमार हो सकता है?

सबका भला करो, भगवान..
               💐💐God is great💐💐

ईमानदारी का कोई पुरस्कार नहीं होता अपितु ईमानदारी स्वयं में एक बहुत बड़ा पुरस्कार है

आत्म मूल्यांकन एक बार एक व्यक्ति कुछ पैसे निकलवाने के लिए बैंक में गया। जैसे ही कैशियर ने पेमेंट दी कस्टमर ने चुपचाप उसे अपने बैग में रखा और चल दिया। उसने एक लाख चालीस हज़ार रुपए निकलवाए थे। उसे पता था कि कैशियर ने ग़लती से एक लाख चालीस हज़ार रुपए देने के बजाय एक लाख साठ हज़ार रुपए उसे दे दिए हैं लेकिन उसने ये आभास कराते हुए कि उसने पैसे गिने ही नहीं और कैशियर की ईमानदारी पर उसे पूरा भरोसा है चुपचाप पैसे रख लिए।

इसमें उसका कोई दोष था या नहीं लेकिन पैसे बैग में रखते ही 20,000 अतिरिक्त रुपयों को लेकर उसके मन में  उधेड़ -बुन शुरू हो गई। एक बार उसके मन में आया कि फालतू पैसे वापस लौटा दे लेकिन दूसरे ही पल उसने सोचा कि जब मैं ग़लती से किसी को अधिक पेमेंट कर देता हूँ तो मुझे कौन लौटाने आता है ???

बार-बार मन में आया कि पैसे लौटा दे लेकिन हर बार दिमाग कोई न कोई बहाना या कोई न कोई वजह दे देता पैसे न लौटाने की।

लेकिन इंसान के अन्दर सिर्फ दिमाग ही तो नहीं होता… दिल और अंतरात्मा भी तो होती है… रह - रह कर उसके अंदर से आवाज़ आ रही थी कि तुम किसी की ग़लती से फ़ायदा उठाने से नहीं चूकते और ऊपर से बेईमान न होने का ढोंग भी करते हो। क्या यही ईमानदारी है ?

उसकी बेचैनी बढ़ती जा रही थी। अचानक ही उसने बैग में से बीस हज़ार रुपए निकाले और जेब में डालकर बैंक की ओर चल दिया।

उसकी बेचैनी और तनाव कम होने लगा था। वह हल्का और स्वस्थ अनुभव कर रहा था। वह कोई बीमार थोड़े ही था लेकिन उसे लग रहा था जैसे उसे किसी बीमारी से मुक्ति मिल गई हो। उसके चेहरे पर किसी जंग को जीतने जैसी प्रसन्नता व्याप्त थी।

रुपए पाकर कैशियर ने चैन की सांस ली। उसने कस्टमर को अपनी जेब से हज़ार रुपए का एक नोट निकालकर उसे देते हुए कहा, ‘‘भाई साहब आपका बहुत-बहुत आभार ! आज मेरी तरफ से बच्चों के लिए मिठाई ले जाना। प्लीज़ मना मत करना।”

‘‘भाई आभारी तो मैं हूँ आपका और आज मिठाई भी मैं ही आप सबको खिलाऊँगा ’’ -  कस्टमर  बोला।

कैशियर ने पूछा - ‘‘ भाई आप किस बात का आभार प्रकट कर रहे हो और किस ख़ुशी में मिठाई खिला रहे हो ?’’

कस्टमर ने जवाब दिया -  ‘‘आभार इस बात का कि बीस हज़ार के चक्कर ने मुझे आत्म-मूल्यांकन का अवसर प्रदान किया। आपसे ये ग़लती न होती तो, न तो मैं द्वंद्व में फँसता और न ही उससे निकल कर अपनी लोभवृत्ति पर क़ाबू पाता। यह बहुत मुश्किल काम था। घंटों के द्वंद्व के बाद ही मैं जीत पाया। इस दुर्लभ अवसर के लिए आपका आभार।”

मित्रो, कहाँ तो वो लोग हैं जो अपनी ईमानदारी का पुरस्कार और प्रशंसा पाने का अवसर नही चूकते और कहाँ वो जो औरों को पुरस्कृत करते हैं।

ईमानदारी का कोई पुरस्कार नहीं होता अपितु ईमानदारी स्वयं में एक बहुत बड़ा पुरस्कार है।

अपने लोभ पर क़ाबू पाना कोई सामान्य बात नहीं। ऐसे अवसर भी जीवन में सौभाग्य से ही मिलते हैं अतः उन्हें गंवाना नहीं चाहिए अपितु उनका उत्सव मनाना चाहिए।
            💐💐GOD IS GREAT💐💐

अमर विश्वास’ एक ऐसा नाम जिसे मिले मुझे वर्षों बीत गए थे


एक था विश्वास
मेरी बेटी की शादी थी और मैं कुछ दिनों की छुट्टी ले कर शादी के तमाम इंतजाम को देख रहा था. उस दिन सफर से लौट कर मैं घर आया तो पत्नी ने आ कर एक लिफाफा मुझे पकड़ा दिया. लिफाफा अनजाना था लेकिन प्रेषक का नाम देख कर मुझे एक आश्चर्यमिश्रित जिज्ञासा हुई.
‘अमर विश्वास’ एक ऐसा नाम जिसे मिले मुझे वर्षों बीत गए थे. मैं ने लिफाफा खोला तो उस में 1 लाख डालर का चेक और एक चिट्ठी थी. इतनी बड़ी राशि वह भी मेरे नाम पर. मैं ने जल्दी से चिट्ठी खोली और एक सांस में ही सारा पत्र पढ़ डाला. पत्र किसी परी कथा की तरह मुझे अचंभित कर गया. लिखा था :
आदरणीय सर, मैं एक छोटी सी भेंट आप को दे रहा हूं. मुझे नहीं लगता कि आप के एहसानों का कर्ज मैं कभी उतार पाऊंगा. ये उपहार मेरी अनदेखी बहन के लिए है. घर पर सभी को मेरा प्रणाम.
आप का, अमर.

मेरी आंखों में वर्षों पुराने दिन सहसा किसी चलचित्र की तरह तैर गए.
एक दिन मैं चंडीगढ़ में टहलते हुए एक किताबों की दुकान पर अपनी मनपसंद पत्रिकाएं उलटपलट रहा था कि मेरी नजर बाहर पुस्तकों के एक छोटे से ढेर के पास खड़े एक लड़के पर पड़ी. वह पुस्तक की दुकान में घुसते हर संभ्रांत व्यक्ति से कुछ अनुनयविनय करता और कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर वापस अपनी जगह पर जा कर खड़ा हो जाता. मैं काफी देर तक मूकदर्शक की तरह यह नजारा देखता रहा. पहली नजर में यह फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों द्वारा की जाने वाली सामान्य सी व्यवस्था लगी, लेकिन उस लड़के के चेहरे की निराशा सामान्य नहीं थी. वह हर बार नई आशा के साथ अपनी कोशिश करता, फिर वही निराशा.
मैं काफी देर तक उसे देखने के बाद अपनी उत्सुकता दबा नहीं पाया और उस लड़के के पास जा कर खड़ा हो गया. वह लड़का कुछ सामान्य सी विज्ञान की पुस्तकें बेच रहा था. मुझे देख कर उस में फिर उम्मीद का संचार हुआ और बड़ी ऊर्जा के साथ उस ने मुझे पुस्तकें दिखानी शुरू कीं. मैं ने उस लड़के को ध्यान से देखा. साफसुथरा, चेहरे पर आत्मविश्वास लेकिन पहनावा बहुत ही साधारण. ठंड का मौसम था और वह केवल एक हलका सा स्वेटर पहने हुए था. पुस्तकें मेरे किसी काम की नहीं थीं फिर भी मैं ने जैसे किसी सम्मोहन से बंध कर उस से पूछा, ‘बच्चे, ये सारी पुस्तकें कितने की हैं?’
‘आप कितना दे सकते हैं, सर?’
‘अरे, कुछ तुम ने सोचा तो होगा.’
‘आप जो दे देंगे,’ लड़का थोड़ा निराश हो कर बोला.
‘तुम्हें कितना चाहिए?’ उस लड़के ने अब यह समझना शुरू कर दिया कि मैं अपना समय उस के साथ गुजार रहा हूं.
‘5 हजार रुपए,’ वह लड़का कुछ कड़वाहट में बोला.
‘इन पुस्तकों का कोई 500 भी दे दे तो बहुत है,’ मैं उसे दुखी नहीं करना चाहता था फिर भी अनायास मुंह से निकल गया.
अब उस लड़के का चेहरा देखने लायक था. जैसे ढेर सारी निराशा किसी ने उस के चेहरे पर उड़ेल दी हो. मुझे अब अपने कहे पर पछतावा हुआ. मैं ने अपना एक हाथ उस के कंधे पर रखा और उस से सांत्वना भरे शब्दों में फिर पूछा, ‘देखो बेटे, मुझे तुम पुस्तक बेचने वाले तो नहीं लगते, क्या बात है. साफसाफ बताओ कि क्या जरूरत है?’
वह लड़का तब जैसे फूट पड़ा. शायद काफी समय निराशा का उतारचढ़ाव अब उस के बरदाश्त के बाहर था.
‘सर, मैं 10+2 कर चुका हूं. मेरे पिता एक छोटे से रेस्तरां में काम करते हैं. मेरा मेडिकल में चयन हो चुका है. अब उस में प्रवेश के लिए मुझे पैसे की जरूरत है. कुछ तो मेरे पिताजी देने के लिए तैयार हैं, कुछ का इंतजाम वह अभी नहीं कर सकते,’ लड़के ने एक ही सांस में बड़ी अच्छी अंगरेजी में कहा.
‘तुम्हारा नाम क्या है?’ मैं ने मंत्रमुग्ध हो कर पूछा.
‘अमर विश्वास.’
‘तुम विश्वास हो और दिल छोटा करते हो. कितना पैसा चाहिए?’
‘5 हजार,’ अब की बार उस के स्वर में दीनता थी.
‘अगर मैं तुम्हें यह रकम दे दूं तो क्या मुझे वापस कर पाओगे? इन पुस्तकों की इतनी कीमत तो है नहीं,’ इस बार मैं ने थोड़ा हंस कर पूछा.
‘सर, आप ने ही तो कहा कि मैं विश्वास हूं. आप मुझ पर विश्वास कर सकते हैं. मैं पिछले 4 दिन से यहां आता हूं, आप पहले आदमी हैं जिस ने इतना पूछा. अगर पैसे का इंतजाम नहीं हो पाया तो मैं भी आप को किसी होटल में कपप्लेटें धोता हुआ मिलूंगा,’ उस के स्वर में अपने भविष्य के डूबने की आशंका थी.
उस के स्वर में जाने क्या बात थी जो मेरे जेहन में उस के लिए सहयोग की भावना तैरने लगी. मस्तिष्क उसे एक जालसाज से ज्यादा कुछ मानने को तैयार नहीं था, जबकि दिल में उस की बात को स्वीकार करने का स्वर उठने लगा था. आखिर में दिल जीत गया. मैं ने अपने पर्स से 5 हजार रुपए निकाले, जिन को मैं शेयर मार्किट में निवेश करने की सोच रहा था, उसे पकड़ा दिए. वैसे इतने रुपए तो मेरे लिए भी माने रखते थे, लेकिन न जाने किस मोह ने मुझ से वह पैसे निकलवा लिए ‘देखो बेटे, मैं नहीं जानता कि तुम्हारी बातों में, तुम्हारी इच्छाशक्ति में कितना दम है, लेकिन मेरा दिल कहता है कि तुम्हारी मदद करनी चाहिए, इसीलिए कर रहा हूं. तुम से 4-5 साल छोटी मेरी बेटी भी है मिनी. सोचूंगा उस के लिए ही कोई खिलौना खरीद लिया,’ मैं ने पैसे अमर की तरफ बढ़ाते हुए कहा.
अमर हतप्रभ था. शायद उसे यकीन नहीं आ रहा था. उस की आंखों में आंसू तैर आए. उस ने मेरे पैर छुए तो आंखों से निकली दो बूंदें मेरे पैरों को चूम गईं.
‘ये पुस्तकें मैं आप की गाड़ी में रख दूं?’
‘कोई जरूरत नहीं. इन्हें तुम अपने पास रखो. यह मेरा कार्ड है, जब भी कोई जरूरत हो तो मुझे बताना.’
वह मूर्ति बन कर खड़ा रहा और मैं ने उस का कंधा थपथपाया, कार स्टार्ट कर आगे बढ़ा दी.
कार को चलाते हुए वह घटना मेरे दिमाग में घूम रही थी और मैं अपने खेले जुए के बारे में सोच रहा था, जिस में अनिश्चितता ही ज्यादा थी. कोई दूसरा सुनेगा तो मुझे एक भावुक मूर्ख से ज्यादा कुछ नहीं समझेगा. अत: मैं ने यह घटना किसी को न बताने का फैसला किया.
दिन गुजरते गए. अमर ने अपने मेडिकल में दाखिले की सूचना मुझे एक पत्र के माध्यम से दी. मुझे अपनी मूर्खता में कुछ मानवता नजर आई. एक अनजान सी शक्ति में या कहें दिल में अंदर बैठे मानव ने मुझे प्रेरित किया कि मैं हजार 2 हजार रुपए उस के पते पर फिर भेज दूं. भावनाएं जीतीं और मैं ने अपनी मूर्खता फिर दोहराई. दिन हवा होते गए. उस का संक्षिप्त सा पत्र आता जिस में 4 लाइनें होतीं. 2 मेरे लिए, एक अपनी पढ़ाई पर और एक मिनी के लिए, जिसे वह अपनी बहन बोलता था. मैं अपनी मूर्खता दोहराता और उसे भूल जाता. मैं ने कभी चेष्टा भी नहीं की कि उस के पास जा कर अपने पैसे का उपयोग देखूं, न कभी वह मेरे घर आया. कुछ साल तक यही क्रम चलता रहा. एक दिन उस का पत्र आया कि वह उच्च शिक्षा के लिए आस्ट्रेलिया जा रहा है. छात्रवृत्तियों के बारे में भी बताया था और एक लाइन मिनी के लिए लिखना वह अब भी नहीं भूला.
मुझे अपनी उस मूर्खता पर दूसरी बार फख्र हुआ, बिना उस पत्र की सचाई जाने. समय पंख लगा कर उड़ता रहा. अमर ने अपनी शादी का कार्ड भेजा. वह शायद आस्ट्रेलिया में ही बसने के विचार में था. मिनी भी अपनी पढ़ाई पूरी कर चुकी थी. एक बड़े परिवार में उस का रिश्ता तय हुआ था. अब मुझे मिनी की शादी लड़के वालों की हैसियत के हिसाब से करनी थी. एक सरकारी उपक्रम का बड़ा अफसर कागजी शेर ही होता है. शादी के प्रबंध के लिए ढेर सारे पैसे का इंतजाम…उधेड़बुन…और अब वह चेक?
मैं वापस अपनी दुनिया में लौट आया. मैं ने अमर को एक बार फिर याद किया और मिनी की शादी का एक कार्ड अमर को भी भेज दिया.
शादी की गहमागहमी चल रही थी. मैं और मेरी पत्नी व्यवस्थाओं में व्यस्त थे और मिनी अपनी सहेलियों में. एक बड़ी सी गाड़ी पोर्च में आ कर रुकी. एक संभ्रांत से शख्स के लिए ड्राइवर ने गाड़ी का गेट खोला तो उस शख्स के साथ उस की पत्नी जिस की गोद में एक बच्चा था, भी गाड़ी से बाहर निकले.
मैं अपने दरवाजे पर जा कर खड़ा हुआ तो लगा कि इस व्यक्ति को पहले भी कहीं देखा है. उस ने आ कर मेरी पत्नी और मेरे पैर छुए.
‘‘सर, मैं अमर…’’ वह बड़ी श्रद्धा से बोला.
मेरी पत्नी अचंभित सी खड़ी थी. मैं ने बड़े गर्व से उसे सीने से लगा लिया. उस का बेटा मेरी पत्नी की गोद में घर सा अनुभव कर रहा था. मिनी अब भी संशय में थी. अमर अपने साथ ढेर सारे उपहार ले कर आया था. मिनी को उस ने बड़ी आत्मीयता से गले लगाया. मिनी भाई पा कर बड़ी खुश थी.
अमर शादी में एक बड़े भाई की रस्म हर तरह से निभाने में लगा रहा. उस ने न तो कोई बड़ी जिम्मेदारी मुझ पर डाली और न ही मेरे चाहते हुए मुझे एक भी पैसा खर्च करने दिया. उस के भारत प्रवास के दिन जैसे पंख लगा कर उड़ गए.
इस बार अमर जब आस्ट्रेलिया वापस लौटा तो हवाई अड्डे पर उस को विदा करते हुए न केवल मेरी बल्कि मेरी पत्नी, मिनी सभी की आंखें नम थीं. हवाई जहाज ऊंचा और ऊंचा आकाश को छूने चल दिया और उसी के साथसाथ मेरा विश्वास भी आसमान छू रहा था.
मैं अपनी मूर्खता पर एक बार फिर गर्वित था और सोच रहा था कि इस नश्वर संसार को चलाने वाला कोई भगवान और हमारा विश्वास ही है।

नर्मदा नदी के हर पत्थर में हैं शिव आखिर क्यों...

 नर्मदा नदी के हर पत्थर में हैं शिव आखिर क्यों...

प्राचीनकाल में नर्मदा नदी ने बहुत वर्षों तक तपस्या करके ब्रह्माजी को प्रसन्न किया। प्रसन्न होकर ब्रह्माजी ने वर मांगने को कहा।

नर्मदाजी ने कहा‌:- ’ब्रह्मा जी! यदि आप मुझ पर प्रसन्न हैं तो मुझे गंगाजी के समान कर दीजिए।’

ब्रह्माजी ने मुस्कराते हुए कहा - ’यदि कोई दूसरा देवता भगवान शिव की बराबरी कर ले, कोई दूसरा पुरुष भगवान विष्णु के समान हो जाए, कोई दूसरी नारी पार्वतीजी की समानता कर ले और कोई दूसरी नगरी काशीपुरी की बराबरी कर सके तो कोई दूसरी नदी भी गंगा के समान हो सकती है।'

ब्रह्माजी की बात सुनकर नर्मदा उनके वरदान का त्याग करके काशी चली गयीं और वहां पिलपिलातीर्थ में शिवलिंग की स्थापना करके तप करने लगीं।

भगवान शंकर उनपर बहुत प्रसन्न हुए और वर मांगने के लिए कहा।

नर्मदा ने कहा - ’भगवन्! तुच्छ वर मांगने से क्या लाभ...? बस आपके चरणकमलों में मेरी भक्ति बनी रहे।'

नर्मदा की बात सुनकर भगवान शंकर बहुत प्रसन्न हो गए और बोले - ’नर्मदे! तुम्हारे तट पर जितने भी प्रस्तरखण्ड (पत्थर) हैं, वे सब मेरे वर से शिवलिंगरूप हो जाएंगे। गंगा में स्नान करने पर शीघ्र ही पाप का नाश होता है, यमुना सात दिन के स्नान से और सरस्वती तीन दिन के स्नान से सब पापों का नाश करती हैं परन्तु तुम दर्शनमात्र से सम्पूर्ण पापों का निवारण करने वाली होगी। तुमने जो नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना की है, वह पुण्य और मोक्ष देने वाला होगा।’

भगवान शंकर उसी शिवलिंग में लीन हो गए। इतनी पवित्रता पाकर नर्मदा भी प्रसन्न हो गयीं। इसलिए कहा जाता है ‘नर्मदा का हर कंकर शिव शंकर है।'

अनुभव के आधार पर तुम तीन बातों को गाँठ बाँध लो

तीन सीख, बहुत समय पहले की बात है, सुदूर दक्षिण में किसी प्रतापी राजा का राज्य था, राजा के तीन पुत्र थे, एक दिन राजा के मन में आया कि पुत्रों  को कुछ ऐसी शिक्षा दी जाये कि समय आने पर वो राज-काज सम्भाल सकें।

इसी विचार के साथ राजा ने सभी पुत्रों को दरबार में बुलाया और बोला, “ पुत्रों, हमारे राज्य में नाशपाती का कोई वृक्ष नहीं है, मैं चाहता हूँ तुम सब चार-चार महीने के अंतराल पर इस वृक्ष की तलाश में जाओ और पता लगाओ कि वो कैसा होता है ?” राजा की आज्ञा पा कर तीनो पुत्र बारी-बारी से गए और वापस लौट आये ।

सभी पुत्रों के लौट आने पर राजा ने पुनः सभी को दरबार में बुलाया और उस पेड़ के बारे में बताने को कहा।

पहला पुत्र बोला, “ पिताजी वह पेड़ तो बिलकुल टेढ़ा – मेढ़ा, और सूखा हुआ था .”

“ नहीं -नहीं वो तो बिलकुल हरा –भरा था, लेकिन शायद उसमे कुछ कमी थी क्योंकि उसपर एक भी फल नहीं लगा था .”, दुसरे पुत्र ने पहले को बीच में ही रोकते हुए कहा .

फिर तीसरा पुत्र बोला, “ भैया, लगता है आप भी कोई गलत पेड़ देख आये क्योंकि मैंने सचमुच नाशपाती का पेड़ देखा, वो बहुत ही शानदार था और फलों से लदा पड़ा था .”

और तीनो पुत्र अपनी -अपनी बात को लेकर आपस में विवाद करने लगे कि तभी राजा अपने सिंघासन से उठे और बोले, “ पुत्रों, तुम्हे आपस में बहस करने की कोई आवश्यकता नहीं है, दरअसल तुम तीनो ही वृक्ष का सही वर्णन कर रहे हो . मैंने जानबूझ कर तुम्हे अलग- अलग मौसम में वृक्ष खोजने भेजा था और तुमने जो देखा वो उस मौसम के अनुसार था.

मैं चाहता हूँ कि इस अनुभव के आधार पर तुम तीन बातों को गाँठ बाँध लो :

पहली, किसी चीज के बारे में सही और पूर्ण जानकारी चाहिए तो तुम्हे उसे लम्बे समय तक देखना-परखना चाहिए . फिर चाहे वो कोई विषय हो, वस्तु हो या फिर कोई व्यक्ति ही क्यों न हो ।

दूसरी, हर मौसम एक सा नहीं होता, जिस प्रकार वृक्ष मौसम के अनुसार सूखता, हरा-भरा या फलों से लदा रहता है उसी प्रकार मनुषय के जीवन में भी उतार चढाव आते रहते हैं, अतः अगर तुम कभी भी बुरे दौर से गुजर रहे हो तो अपनी हिम्मत और धैर्य बनाये रखो, समय अवश्य बदलता है।

और तीसरी बात, अपनी बात को ही सही मान कर उस पर अड़े मत रहो, अपना दिमाग खोलो, और दूसरों के विचारों को भी जानो। यह संसार ज्ञान से भरा पड़ा है, चाह कर भी तुम अकेले सारा ज्ञान अर्जित नहीं कर सकते, इसलिए भ्रम की स्थिति में किसी ज्ञानी व्यक्ति से सलाह लेने में संकोच मत करो।

भगवान शिव ने अर्जुन को पाशुपत अस्त्र प्रदान किया


अर्जुन का पूरा जिस्म दर्द से भर उठा। गुस्से में भरकर उसने तलवार उठा ली और किरात पर टूट पड़ा। लेकिन किरात के शरीर से टकराते ही उसकी तलवार टूट गई।
.
अर्जुन गुस्से से पागल हो उठा। वह पेड़ उखाड़-उखाड़ कर किरात पर प्रहार करने लगा। किंतु किरात तो जैसे फौलाद का बना हुआ था। उस पर रंचमात्र भी असर न हुआ। वह उसी तरह खड़ा मुस्कुराता रहा।
.
अर्जुन बहुत थक चुका था। उसका रोम-रोम पीड़ा से बेहाल हो गया। बेबस होकर वह पुन: भगवान शिव की प्रतिमा के पास पहुंचा और उनकी स्तुति करने लगा...
.
“हे त्रिशूलधारी! यह कैसा चमत्कार है। एक साधारण-सा किरात और इतना बल। अब तुम्हीं मेरी रक्षा करो प्रभु!”
.
अर्जुन ने फूलों की माला शिव की प्रतिमा के गले में डाली। आराधना करते ही उसके शरीर में नवीन स्फूर्ति पैदा होने लगी।
.
वह पुन: स्वस्थ होकर किरात की ओर बढ़ा, लेकिन अगले ही क्षण उसके आश्चर्य का पारावार न रहा। शिव की प्रतिमा पर उसके द्वारा चढ़ाई गई फूलों की माला किरात के गले में झूल रही थी।
.
अर्जुन तुरंत समझ गया कि किरात कोई और न होकर स्वयं साक्षात शिव हैं। वह किरात के चरणों में पड़कर रुंधे गले से बोला...
.
“मुझसे बड़ी भूल हुई भगवन! मुझ निर्बुद्धि को क्षमा कर दें। मैं आपको पहचान नहीं सका था। अनजाने में ही मुझसे बहुत बड़ा अपराध हो गया है।”
.
भगवान शिव अपने स्वरूप में प्रकट हो गए। उन्होंने अर्जुन की बांहें पकड़कर उसे उठाया और कहा – “उठो पुत्र! तुम्हारी परीक्षा पूरी हुई। तुमने कोई अपराध नहीं किया है।
.
किरात का स्वरूप मैंने तुम्हारी परीक्षा लेने के लिए ही धारण किया था। तुम परीक्षा में सफल हुए। मैं तुम्हारी भक्ति से प्रसन्न हूं। मांगो पुत्र! क्या मांगते हो।”
.
अर्जुन बोला – “भगवान! मुझे पाशुपत अस्त्र चाहिए। ताकि युद्ध में मैं अपने शत्रु का संहार कर सकूं।”
.
शिव बोले – “पाशुपत तुम्हें मिल जाएगा पुत्र! लेकिन तुम्हें पहले उसे चलाने की विधि सीखनी पड़ेगी। अन्यथा वह तुम्हारे लिए ही विनाशकारी सिद्ध हो जाएगा।”
.
यह कहकर भगवान शिव ने उसे पाशुपत अस्त्र दिया और साथ ही उसे चलाने की विधि समझाते हुए बोले – “पुत्र! तुम इसे सिर्फ धर्म के कल्याण हेतु ही प्रयोग कर सकोगे।
.
याद रखना क्रोध में इसे किसी निर्बल आदमी पर भूल से भी प्रयोग मत कर देना। और हां, इसका प्रयोग सिर्फ एक ही बार किया जा सकता है।”
.
पाशुपत अस्त्र देकर शिव तो पार्वती सहित अंतर्धान हो गए और अर्जुन पाशुपत लेकर अपने भाइयों से आ मिला। बाद में इसी पाशुपत से उसने महाभारत युद्ध में कर्ण का वध किया था।

सोमवार, 26 दिसंबर 2022

पुन: भगवान शिव की प्रतिमा के पास पहुंचा और उनकी स्तुति करने लगा


अर्जुन का पूरा जिस्म दर्द से भर उठा। गुस्से में भरकर उसने तलवार उठा ली और किरात पर टूट पड़ा। लेकिन किरात के शरीर से टकराते ही उसकी तलवार टूट गई।
.
अर्जुन गुस्से से पागल हो उठा। वह पेड़ उखाड़-उखाड़ कर किरात पर प्रहार करने लगा। किंतु किरात तो जैसे फौलाद का बना हुआ था। उस पर रंचमात्र भी असर न हुआ। वह उसी तरह खड़ा मुस्कुराता रहा।
.
अर्जुन बहुत थक चुका था। उसका रोम-रोम पीड़ा से बेहाल हो गया। बेबस होकर वह पुन: भगवान शिव की प्रतिमा के पास पहुंचा और उनकी स्तुति करने लगा...
.
“हे त्रिशूलधारी! यह कैसा चमत्कार है। एक साधारण-सा किरात और इतना बल। अब तुम्हीं मेरी रक्षा करो प्रभु!”
.
अर्जुन ने फूलों की माला शिव की प्रतिमा के गले में डाली। आराधना करते ही उसके शरीर में नवीन स्फूर्ति पैदा होने लगी।
.
वह पुन: स्वस्थ होकर किरात की ओर बढ़ा, लेकिन अगले ही क्षण उसके आश्चर्य का पारावार न रहा। शिव की प्रतिमा पर उसके द्वारा चढ़ाई गई फूलों की माला किरात के गले में झूल रही थी।
.
अर्जुन तुरंत समझ गया कि किरात कोई और न होकर स्वयं साक्षात शिव हैं। वह किरात के चरणों में पड़कर रुंधे गले से बोला...
.
“मुझसे बड़ी भूल हुई भगवन! मुझ निर्बुद्धि को क्षमा कर दें। मैं आपको पहचान नहीं सका था। अनजाने में ही मुझसे बहुत बड़ा अपराध हो गया है।”
.
भगवान शिव अपने स्वरूप में प्रकट हो गए। उन्होंने अर्जुन की बांहें पकड़कर उसे उठाया और कहा – “उठो पुत्र! तुम्हारी परीक्षा पूरी हुई। तुमने कोई अपराध नहीं किया है।
.
किरात का स्वरूप मैंने तुम्हारी परीक्षा लेने के लिए ही धारण किया था। तुम परीक्षा में सफल हुए। मैं तुम्हारी भक्ति से प्रसन्न हूं। मांगो पुत्र! क्या मांगते हो।”
.
अर्जुन बोला – “भगवान! मुझे पाशुपत अस्त्र चाहिए। ताकि युद्ध में मैं अपने शत्रु का संहार कर सकूं।”
.
शिव बोले – “पाशुपत तुम्हें मिल जाएगा पुत्र! लेकिन तुम्हें पहले उसे चलाने की विधि सीखनी पड़ेगी। अन्यथा वह तुम्हारे लिए ही विनाशकारी सिद्ध हो जाएगा।”
.
यह कहकर भगवान शिव ने उसे पाशुपत अस्त्र दिया और साथ ही उसे चलाने की विधि समझाते हुए बोले – “पुत्र! तुम इसे सिर्फ धर्म के कल्याण हेतु ही प्रयोग कर सकोगे।
.
याद रखना क्रोध में इसे किसी निर्बल आदमी पर भूल से भी प्रयोग मत कर देना। और हां, इसका प्रयोग सिर्फ एक ही बार किया जा सकता है।”
.
पाशुपत अस्त्र देकर शिव तो पार्वती सहित अंतर्धान हो गए और अर्जुन पाशुपत लेकर अपने भाइयों से आ मिला। बाद में इसी पाशुपत से उसने महाभारत युद्ध में कर्ण का वध किया था।।                                             <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>

मां बाप की खिदमत करो ,और देखो दुनिया की कामयाबियाँ कैसे हमारे कदम चूमती है

                    राम के फरिश्ते

एक छोटा सा बोर्ड रेहड़ी की छत से लटक रहा था,उस पर मोटे मारकर से लिखा हुआ था.....!!
"घर मे कोई नही है,मेरी बूढ़ी माँ बीमार है,मुझे थोड़ी थोड़ी देर में उन्हें खाना,दवा और टायलट कराने के लिए घर जाना पड़ता है,अगर आपको जल्दी है तो अपनी मर्ज़ी से फल तौल ले और पैसे कोने पर गत्ते के नीचे रख दें,साथ ही रेट भी लिखे हुये हैं"
और अगर आपके पास पैसे नही हो तो मेरी तरफ से ले लेना,इजाजत है..!!
मैंने इधर उधर देखा,पास पड़े तराजू में दो किलो सेब तोले,दर्जन भर केले लिए,बैग में डाले,प्राइज लिस्ट से कीमत देखी,पैसे निकाल कर गत्ते को उठाया वहाँ सौ पच्चास और दस दस के नोट पड़े थे,मैंने भी पैसे उसमे रख कर उसे ढक दिया।बैग उठाया और अपने फ्लैट पे आ गया,रात को खाना खाने.के.बाद मैं और भाई उधर निकले तो देखा एक कमज़ोर सा आदमी,दाढ़ी आधी काली आधी सफेद,मैले से कुर्ते पजामे में रेहड़ी को धक्का लगा कर बस जाने ही वाला था ,वो हमें देख कर मुस्कुराया और बोला "साहब! फल तो खत्म हो गए
नाम पूछा तो बोला सीताराम ..
फिर हम सामने वाले ढाबे पर बैठ गए...
चाय आयी,कहने लगा "पिछले तीन साल से मेरी माता बिस्तर पर हैं,कुछ पागल सी भी हो गईं है,और अब तो फ़ालिज भी हो गया है,मेरी कोई संतान नही है,बीवी मर गयी है,सिर्फ मैं हूँ और मेरी माँ.! माँ की देखभाल करने वाला कोई नही है इसलिए मुझे हर वक़्त माँ का ख्याल रखना पड़ता है"
एक दिन मैंने माँ का पाँव दबाते हुए बड़ी नरमी से कहा, माँ ! तेरी सेवा करने  को तो बड़ा जी चाहता है। पर  जेब खाली है और तू मुझे कमरे से बाहर निकलने नही देती,कहती है तू जाता है तो जी घबराने लगता है,तू ही बता मै क्या करूँ?"
अब क्या गले  से खाना उतरेगा? न "मेरे पास.कोई जमा पूंजी है
ये सुन कर माँ ने हाँफते काँपते उठने की कोशिश की,मैंने तकिये की टेक लगवाई,उन्होंने झुर्रियों वाला चेहरा उठाया अपने कमज़ोर हाथों को ऊपर उठाया मन ही मन राम जी की स्तुति की फिर बोली...
"तू रेहड़ी वहीं छोड़ आया कर हमारी किस्मत हमे इसी कमरे में बैठ कर मिलेगा"
"मैंने कहा माँ  क्या बात करती हो,वहाँ छोड़ आऊँगा तो कोई चोर उचक्का सब कुछ ले जायेगा, आजकल कौन लिहाज़ करता है? और बिना मालिक के कौन खरीदने आएगा?"
कहने लगीं "तू राम का नाम लेने के बाद बाद रेहड़ी को फलों से भरकर छोड़ कर आजा बस,ज्यादा बक बक नही कर,शाम को खाली रेहड़ी ले आया कर, अगर तेरा रुपया गया तो मुझे बोलियो"
ढाई साल हो गए है भाई! सुबह रेहड़ी लगा आता हूँ शाम को ले जाता हूँ,लोग पैसे रख जाते है फल ले जाते हैं,एक धेला भी ऊपर नीचे नही होता, बल्कि कुछ तो ज्यादा भी रख जाते है,कभी कोई माँ के लिए फूल रख जाता है,कभी कोई और चीज़! परसों एक बच्ची पुलाव बना कर रख गयी साथ मे एक पर्ची भी थी "अम्मा के लिए"
एक डॉक्टर अपना कार्ड छोड़ गए पीछे लिखा था माँ की तबियत नाज़ुक हो तो मुझे काल कर लेना मैं आजाऊँगा,कोई खजूर रख जाता है , रोजाना कुछ न कुछ मेरे हक के साथ मौजूद होता है।
न माँ हिलने देती है न मेरे राम कुछ कमी रहने  देता है माँ  कहती है तेरा फल मेरा राम अपने फरिश्तों से बिकवा देता है।
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>
आखिर में इतना ही कहूँगा की अपने  मां बाप की खिदमत करो ,और  देखो दुनिया की कामयाबियाँ कैसे हमारे कदम चूमती है ।

सर्वप्रथम किसने बांधी राखी किस को और क्यों

सर्वप्रथम किसने बांधी राखी किस को और क्यों ………..??
जानिए आज की कहानी में

ये बात हैं जब की जब दानवेन्द्र राजा बलि अश्वमेध यज्ञ करा रहे थे
तब नारायण ने राजा बलि को छलने के लिये वामन अवतार लिया और तीन पग में सब कुछ ले लिया
तब उसे भगवान ने पाताल लोक का राज्य रहने के लिये दे दिया तब उसने प्रभु से कहा की कोई बात नहीं मैं रहने के लिये तैयार हूँ
पर मेरी भी एक शर्त होगी
भगवान अपने भक्तों की बात कभी टाल नहीं सकते
उन्होने कहा ऐसे नही प्रभु आप छलिया हो पहले मुझे वचन दे की जो मांगूंगा वो आप दोगे
नारायण ने कहा दूँगा दूँगा दूँगा
जब त्रिबाचा करा लिया तब बोले बलि
की मैं जब सोने जाऊँ तो जब उठूं तो जिधर भी नजर जाये उधर आपको ही देखूं
नारायण ने अपना माथा ठोका और बोले इसने तो मुझे पहरेदार बना दिया हैं ये सब कुछ हार के भी जीत गया है

पर कर भी क्या सकते थे वचन जो दे चुके थे
ऐसे होते होते काफी समय बीत गया
उधर बैकुंठ में लक्ष्मी जी को चिंता होने लगी नारायण के बिना

उधर नारद जी का आना हुआ
लक्ष्मी जी ने कहा नारद जी आप तो तीनों लोकों में घूमते हैं क्या नारायण को कही देखा आपने
तब नारद जी बोले की पाताल लोक में हैं राजा बलि की पहरेदार बने हुये हैं।

तब लक्ष्मी जी ने कहा मुझे आप ही राह दिखाये की कैसे मिलेंगे ?
तब नारद ने कहा आप राजा बलि को भाई बना लो और रक्षा का वचन लो और पहले त्रिबाचा करा लेना दक्षिणा में जो मांगूंगी वो देंगे।
और दक्षिणा में अपने नारायण को माँग लेना ।

लक्ष्मी जी सुन्दर स्त्री के भेष में रोते हुये पहुँची
बलि ने कहा क्यों रो रहीं हैं आप
तब लक्ष्मी जी बोली की मेरा कोई भाई नहीं है इसलिए मैं दुखी हूँ
तब बलि बोले की तुम मेरी धरम की बहिन बन जाओ
तब लक्ष्मी ने त्रिबाचा कराया
और बोली मुझे आपका ये पहरेदार चाहिये
जब ये माँगा
तो बलि पीटने लगे अपना माथा
और सोचा
धन्य हो माता पति आये सब कुछ ले गये और ये महारानी ऐसी आयीं की उन्हे भी ले गयीं
तब से ये रक्षाबन्धन शुरू हुआ था
और इसी लिये जब कलावा बाँधते समय मंत्र बोला जाता हैं ….
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>
येन बद्धो राजा बलि दानबेन्द्रो महाबला तेन त्वाम प्रपद्यये रक्षे माचल माचल:

ये मंत्र हैं
रक्षा बन्धन अर्थात बह बन्धन जो हमें सुरक्षा प्रदान करे,
सुरक्षा किस से हमारे आंतरिक और बाहरी शत्रुओं से रोग ऋण से।
राखी का मान करे।

सुदामा को ग़रीबी क्यों मिली?

      सुदामा को ग़रीबी क्यों मिली?

आज तक आपको ये जानकारी नही होगी कि सुदामा जी गरीब थे तो क्यों?


अगर अध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखा जाय तो सुदामा जी बहुत धनवान थे। जितना धन उनके पास था किसी के पास नही था। लेकिन अगर भौतिक दृष्टि से देखा जाये तो सुदामाजी बहुत निर्धन थे।

आखिर क्यों.............
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>
एक ब्राह्मणी थी जो बहुत गरीब निर्धन थी। भिक्षा माँग कर जीवन यापन करती थी। एक समय ऐसा आया कि पाँच दिन तक उसे भिक्षा नही मिली वह प्रतिदिन पानी पीकर भगवान का नाम लेकर सो जाती थी।

छठवें दिन उसे भिक्षा में दो मुट्ठी चने मिले, कुटिया पर पहुँचते-पहुँचते रात हो गयी। ब्राह्मणी ने सोचा अब ये चने रात में नहीं खाऊँगी, प्रात:काल वासुदेव को भोग लगाकर तब खाऊँगी । यह सोंचकर ब्राह्मणी चनों को कपडे में बाँधकर रख दिया। और वासुदेव का नाम जपते-जपते सो गयी...!

देखिये समय का खेल. ...कहते हैं........

पुरुष बली नहीं होत है!

समय होत बलवान!!

ब्राह्मणी के सोने के बाद कुछ चोर चोरी करने के लिए उसकी कुटिया में आ गये... इधर उधर बहुत ढूँढा चोरों को वह चने की बँधी पोटली मिल गयी चोरों ने समझा इसमे सोने के सिक्के हैं इतने में ब्राह्मणी जग गयी और शोर मचाने लगी...!

गाँव के सारे लोग चोरों को पकडने के लिए दौडे, चोर वह पोटली लेकर भागे, पकडे जाने के डर से सारे चोर संदीपन मुनि के आश्रम में छिप गये। (संदीपन मुनि का आश्रम गाँव के निकट था जहाँ भगवान श्री कृष्ण और सुदामा शिक्षा ग्रहण कर रहे थे।)

गुरुमाता को लगा की कोई आश्रम के अन्दर आया है गुरुमाता देखने के लिए आगे बढीं, चोर समझ गये कोई आ रहा है चोर डर गये और आश्रम से भागे ! भागते समय चोरों से वह पोटली वहीं छूट गयी, और सारे चोर भाग गये...!

इधर भूख से व्याकुल ब्राह्मणी ने जब जाना कि उसकी चने की पोटली चोर उठा ले गये! तो ब्राह्मणी ने श्राप दे दिया कि..... ‌

"मुझ दीनहीन असहाय के जो भी चने खायेगा वह दरिद्र हो जायेगा"!

उधर प्रात: काल गुरु माता आश्रम में झाडू लगाने लगी झाडू लगाते समय गुरु माता को वही चने की पोटली मिली, गुरु माता ने पोटली खोल के देखी तो उसमे चने थे...! सुदामा जी और कृष्ण भगवान जंगल से लकडी लाने जा रहे थे। (रोज की तरह )।

गुरु माता ने वह चने की पोटली सुदामा जी को दे दी। और कहा बेटा ! जब वन में भूख लगे तो दोनों यह चने खा लेना...!

सुदामा जी जन्मजात ब्रह्मज्ञानी थे। ज्यों ही चने की पोटली सुदामा जी ने हाथ में लिया त्यों ही उन्हें सारा रहस्य मालुम हो गया...!

सुदामा जी ने सोचा, गुरु माता ने कहा है....... यह चने दोनो लोग बराबर बाँट के खाना। लेकिन ये चने अगर मैने त्रिभुवनपति श्री कृष्ण को खिला दिये तो सारी सृष्टि दरिद्र हो जायेगी। नहीं-नहीं मैं ऐसा नहीं करुँगा मेरे जीवित रहते मेरे प्रभु दरिद्र हो जायें मैं ऐसा कदापि नहीं करुँगा । मैं ये चने स्वयं खा जाऊँगा लेकिन कृष्ण को नहीं खाने दूँगा...! और सुदामा जी ने सारे चने खुद खाकर दरिद्रता का श्राप स्वयं ले लिया। लेकिन अपने मित्र श्रीकृष्ण को एक भी दाना चना नहीं दिया....!

ऐसे होते हैं मित्र।

मित्रों, आपसे निवेदन है कि अगर मित्रता करें तो सुदामा जी जैसी करें, और कभी भी अपने मित्रों को धोखा ना दें...!

सन्त ने फिर कहा कोई और इच्छा तो बाकी नहीं रह गई

                 दीक्षा की महिमा

एक बार एक व्यक्ति एक सन्त के पास गया और बोला आप मुझे दीक्षा देकर मेरा उद्धार कीजिये परन्तु मेरी कुछ मांगों को पूरा करके मुझ पर कृपा करें आशा है कि आप मुझे निराश नही लौटायँगे।

सन्त उसके भाव पर रीझकर बोले- ठीक है मैं तुम्हें दीक्षा दूँगा तुम अपनी माँग रखो।

भक्त चरण स्पर्श करके बोला कि मै शराब नही छोड़ सकता और भजन भी करना चाहता हूं।
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>
सन्त ने मुस्कुराकर कहा और कोई समस्या भक्त ने झिझकते हुये कहा मैं चोटी भी नहीं रखना चाहता!

सन्त ने फिर कहा कोई और इच्छा तो बाकी नहीं रह गई

उसने प्रसन्न होकर कहा- नही प्रभु और कोई इच्छा नही है।

सन्त ने भुकुटी पर तिलक छाप देकर गले में कण्ठी पहना दी और गुरु मंत्र दे दिया और बोले आज से तुम्हे वैष्णव जीवन जीना है अर्थात मिथ्याचार और व्यभिचार त्यागकर दिन में कम से कम 40 मिनट हरि भजन करना है तथा जब भी तुम शराब का सेवन करो तो उसका दुष्परिणाम और दुष्प्रभाव मुझे समर्पण कर देना अर्थात तुम्हारे द्वारा किये गये दुष्कर्म का दंड मैं भोगूँगा तुम नहीं।

शिष्य बड़े भारी मन से उठकर घर आ गया घर पहुंचा तो मस्तक पर तिलक छाप व गले मे कण्ठी देखकर घर के लोग सम्मान की दृष्टि से देखने लगे जो लोग सीधे मुंह बात भी नही करते थे वह अब रुक रुक कर बात करना चाहते थे वह अच्छा महसूस करने लगा तथा उसके मुंह से जो भी बात निकलती उसकी बात का घर परिवार व समाज मे वजन बढ़ने लगा।

अब अंदर से तो शराब पीने की इच्छा होती नही परन्तु दिमाग मे रह रह कर शराब की याद आती कि बहुत दिन हो गये आज पिऊँगा और एक दिन वह शराब की बोतल खोलकर बैठ गया जैसे ही गिलास मुंह से लगाया तुरन्त गुरुदेव की स्मृति हो आई कि मेरे द्वारा किये गये पापों का दंड उन्हें भोगना होगा
गिलास छूट गया और आँखों से अविरल अश्रु धारा बहने लगी।

अगले ही दिन सन्त दर्शन के लिए गया और दण्डवत प्रणाम करके रोने लगा सन्त ने पूछा क्या हुआ क्या मैने कोई ज्यादा कठिनाइयों भर जीवन दे दिया
शिष्य बोला नही भगवन जीवन तो मैने आपका संकट में डाल दिया है मेरे पाप कर्मों का दण्ड आप क्यों भोगेंगे मुझसे घोर अपराध हुआ है अपने मुझे शरणागति प्रदान कर मेरा उद्धार किया और मैने आपका ही जीवन संकट में डाल दिया।

सन्त सुगन्ध की तरह होते हैं जो पास से भी निकल जाएं तो व्यक्ति का व्यक्तित्व सँवर जाता है और भाग्य वश यदि कोई सिद्ध सन्त जीवन में आ जाये तो जीवन एक सुंदर झील के समान हो जाता है अतः जितना हो सके सन्तो का संग करें..!!

बाबूजी के हाथ की दस्तख़त की हुई रसीद है

                     सच्चा धर्मनिष्ठ
                                                                                       नरोत्तम सेठ ने आज कहीं व्यस्त होने के कारण ईंट भट्टे पर फिर अपने बेटे को ही भेजा था ।

बेटे का मन क़भी भी भट्टा पर नही लगता , जिसके कारण वह अक्सर ग्राहकों से उलझ जाता था , जबकि नरोत्तम सेठ चाहते थे कि अब वह अपना अधिक से अधिक समय भट्टा पर दे जिससे वो अपने पुस्तैनी व्यवसाय में दक्ष हो सके।

अभी उनका बेटा आकर अपने केबिन में बैठा ही था कि मुनीम आ गया-" भईया जी एक बुजुर्ग  फटी-पुरानी पर्ची लेकर आया है और दस हजार ईंट मांग रहा है।"

"क्या मतलब..!" बेटे ने पूछा ।

"कह रहा है कि सन उन्नीस सौ अड़सठ में पन्द्रह रुपया हजार के भाव से उसने दस हजार ईंट का दाम एक सौ पचास रुपया जमा किए थे जो आज लेने आया है।"

"दिमाग खराब है उसका आज दस हजार ईंट की कीमत अस्सी हजार है, एक सौ पचास रुपये में कैसे दे देंगे , भगा दो उसको यहां से ....।"

"पर बड़े बाबूजी के हाथ की दस्तख़त की हुई रसीद है उसके पास है।"

"तो क्या हुआ...? तब क्यों नही ले गये थे । अब ,जब ईंट का मूल्य आठ हजार रुपये प्रति हजार है तब ये पन्द्रह रुपये के भाव से ले जाएंगे !"

सेठ का लड़का अभी मुंशी और बुजुर्ग को डाट ही रहा था कि नरोत्तम सेठ स्वयं आ गये। देखा, बेटा फिर आज किसी से उलझा हुआ है। कारण पूछने पर बेटे ने वह मुड़ी तुड़ी पर्ची सेठ को पकड़ा दी।

सेठ पर्ची को देखते ही चौंक गये। अब बुजुर्ग की तरफ ध्यान से देखा और पहचानते ही मुस्करा पड़े। "धनीराम कहां गायब हो गये थे भाई,  पैसा जमा करके..मैने तब कितनी प्रतीक्षा की थी आपकी ? खैर ,अब ले जाओ ,दस हजार आपकी ईंट तो मेरे पास है ।"

"पर पापा, अस्सी हजार की ईंट एक सौ पचास रुपये में कैसे संभव है ?" बेटे ने कहा ।

"बेटा जब इन्होंने पैसा जमा किया था तब वही भाव था। सन अड़सठ से इनका भी एक सौ पचास रुपया इस ईंट भट्ठा में लगा हुआ है और उससे पैसा कमाया है ... जिसके कारण हम अपने इस व्यवसाय को इतना बढ़ा सके । उस एक सौ  पचास रुपये की पूंजी का लाभ लगातार सन अडसठ से हम खा भी तो रहे है । ये मेरे हाथ की रसीद हैं । मुझे याद है तब मैंने अपने पिताजी के साथ इस भट्ठा पर आना शुरू किया था । यह मेरी ही उम्र के हैं शायद । जब मैने यह रसीद काट कर इन्हें दी थी तो इन्होंने हंसकर कहा था -'अगर रसीद गायब हो गयी तो क्या होगा ? तब मेरे पिताजी ने जो जवाब दिया था वह मुझे आज भी याद है। पिताजी ने कहा था कि अगर मेरे जीवन काल में आ गये तो रसीद न भी लाओगे तब भी आपका पैसा मुझ पर रहेगा ...ईंट आपको मिलेगी क्योंकि मुझे आपका चेहरा याद है , लेकिन जहां तक रसीद की बात है तो अगर आप इसे रखे रह गये तो मेरे न रहने के बाद भी आपको ईंटें मिलेंगी ..क्योंकि बेईमानी न मुझमें है और न ही मेरे संस्कार व खून में ।"
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>
इतना कहकर सेठ ने दस हजार ईंट बुजुर्ग के यहाँ पहुंचाने के लिए मुंशी को आदेशित कर दिया औऱ अपने बेटे के कंधे पर अपना हाथ रखकर बोला...".बेटा , तुम्हारे साथ परिस्थितियां चाहे कितनी भी प्रतिकूल हो लेकिन ईमानदारी का पथ क़भी न छोड़ना " । व्यापार ईमानदारी और पक्की जुबान से फलता फूलता है । छल से कमाई लक्ष्मी ज्यादा दिन नही ठहरती ।

श्राप महाराज दशरथ के लिए संतान प्राप्ति का सौभाग्य लेकर आया

🙏 रामायण का बहुत सुंदर प्रसंग 🙏



महाराज दशरथ जी को जब संतान प्राप्ति नहीं हो रही थी तब वो बड़े दुःखी रहते थे... पर ऐसे समय में उनको एक ही बात से हौंसला मिलता था जो कभी उन्हें आशाहीन नहीं होने देता था... और वह था श्रवण के पिता का श्राप...।

महाराज दशरथ जब-जब दुःखी होते थे तो उन्हें श्रवण के पिता का दिया श्राप याद आ जाता था...। [कालिदास ने रघुवंशम में इसका वर्णन किया है]

श्रवण के पिता ने ये श्राप दिया था कि "जैसे मैं पुत्र वियोग में तड़प-तड़प के मर रहा हूँ वैसे ही तू भी तड़प-तड़प कर मरेगा...।"

महाराज दशरथ को पता था कि ये श्राप अवश्य फलीभूत होगा और इसका मतलब है कि मुझे इस जन्म में तो जरूर पुत्र प्राप्त होगा...। [तभी तो उसके शोक में मैं तड़प के मरूँगा]

यानि यह श्राप महाराज दशरथ के लिए संतान प्राप्ति का सौभाग्य लेकर आया...।

ऐसी ही एक घटना सुग्रीव के साथ भी हुई...।

वाल्मीकि रामायण में वर्णन है कि सुग्रीव जब माता सीता की खोज में वानर वीरों को पृथ्वी की अलग अलग दिशाओं में भेज रहे थे... तो उसके साथ-साथ उन्हें ये भी बता रहे थे कि किस दिशा में तुम्हें कौन सा स्थान या देश मिलेगा और किस दिशा में तुम्हें जाना चाहिए या नहीं जाना चाहिये...।

प्रभु श्रीराम सुग्रीव का ये भगौलिक ज्ञान देखकर हतप्रभ थे...। उन्होंने सुग्रीव से पूछा कि सुग्रीव तुमको ये सब कैसे पता...?

तो सुग्रीव ने उनसे कहा कि... "मैं बाली के भय से जब मारा-मारा फिर रहा था तब पूरी पृथ्वी पर कहीं शरण न मिली... और इस चक्कर में मैंने पूरी पृथ्वी छान मारी और इसी दौरान मुझे सारे भूगोल का ज्ञान हो गया...।"

अब अगर सुग्रीव पर ये संकट न आया होता तो उन्हें भूगोल का ज्ञान नहीं होता और माता जानकी को खोजना कितना कठिन हो  जाता...।
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>
इसीलिए किसी ने बड़ा सुंदर कहा है, "अनुकूलता भोजन है, प्रतिकूलता विटामिन है और चुनौतियाँ वरदान है और जो उनके अनुसार व्यवहार करें... वही पुरुषार्थी है...।"

ईश्वर की तरफ से मिलने वाला हर एक पुष्प अगर वरदान है... तो हर एक काँटा भी वरदान ही समझें...। मतलब... अगर आज मिले सुख से आप खुश हो... तो कभी अगर कोई दुख, विपदा, अड़चन आ जाये... तो घबरायें नहीं... क्या पता वो अगले किसी सुख की तैयारी हो...।

सदैव सकारात्मक रहें...।

रविवार, 25 दिसंबर 2022

स्वच्छ भारत अभियान के समर्थक हों

                                              
                                                         .....मूँगफली....                                                 ठंड में मूँगफली खाने के बाद मैंने कुछ तथ्य इकट्ठे किए हैं । तथ्य कुछ इस प्रकार हैं :

जब भी आप ये सोंचे कि अब बस करता हूँ तो आख़िरी वाली मूँगफली का कड़वा हुआ स्वाद आपको ५-६ मूँगफली और खाने को मजबूर कर देता है ।😁

कितना भी स्वच्छ भारत अभियान के समर्थक हों , मूँगफली के छिलके इधर उधर फेंकने के अपने अलग मज़े हैं । साथ ही अगर पास ही आग जल रही हो तो छिलके उसमे डालने का अलग ही आनंद है ।😁

अगर ४-५ लोग एकसाथ मूँगफली खा रहे हैं तो आपके खाने की स्पीड सामने वालों के खाने की स्पीड पर बहुत हद तक निर्भर करती है ।😁

जब मूँगफली का स्वाद अपने चरम पर होता है तो एक मूँगफली के अंदर भरी हुई मिट्टी / रेत या नमक आपकी स्वाद ग्रंथियों की ऐसी की तैसी कर देती हैं ।😁

मूँगफली के साथ मिलने वाली नमक की पुड़िया की भी अपनी ही अहमियत होती है । कुछ जगह मिर्च की चटनी भी मिलती है... छिलके में चटनी लगा के चाटने का आपना ही मज़ा है , इसको बयां कर पाना लगभग असंभव है ... 😁

और आख़िर में कितनी भी खा लो , लगता है कि और ले ली होती तो अच्छा होता ।😁

मूँगफली खाते हुए अगर एक दाना हाथ से छूटकर गिर जाये तो ऐसा फील होता है, जैसे पुरखों की संपत्ति हाथ से निकल गयी है…. उस दाने को ढूंढे बिना दूसरी मुंगफली खाने  में मन नही लगता,या यह कहे जब तक ना मिल जाये , आंखे चारो  तरफ उसे ही दूंढ रही होती है...😁
 
मूंगफली खाने वाला व्यक्ति अच्छी अच्छी भरी हुई मूंगफली पहले खाता है और छोटी और थोड़ी बहुत जली हुई बाद में खाता है। 😁 

आप एक तथ्य और भूल रहे हैं कि जब मूंगफली खत्म होने के बाद छिलके हटा रहे होते हैं तो उसमें कोई मूंगफली का दाना मिल जाता है, तब उसका आनंद असीमित होता है।लगता है जैसे खोया ख़ज़ाना मिल गया हो ।😁

आपका क्या मानना है ???🤔😄

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>

शनिवार, 10 दिसंबर 2022

स्त्री नख से शिख तक सुन्दर होती है

                                                                        जरूर पढ़े...

कुछ तस्वीरें बहुत सुन्दर होती हैं। इतनी सुन्दर कि उनपर मोटी किताब लिख दी जाय फिर भी बात खत्म न हो... इस तस्वीर को ही देखिये, जाने कितने अनसुलझे प्रश्नों के उत्तर हैं इस तस्वीर में...

स्त्रियों के पांव बहुत सुन्दर होते हैं। इतने सुन्दर, कि सभ्यता उन पांवों की महावर वाली छाप अपने आँचल में सँजो कर रखती है। पुरुषों के पांव उतने सुन्दर नहीं होते...उभरी हुई नशें, निकली हुई हड्डियां, फ़टी हुई एड़ियां... ठीक वैसे ही, जैसे मोर के पांव सुन्दर नहीं होते...
   
 मैं ठेंठ देहाती की तरह सोचता हूँ। एक आम देहाती पुरुष अपने पैरों को केवल इसलिए कुरूप बना लेता है, ताकि उसकी स्त्री अपने सुन्दर पैरों में मेहदी रचा सके। स्त्री के पांव में बिवाई न फटे, इसी का जतन करते करते उसके पांव में बिवाई फट जाती है।

स्त्री नख से शिख तक सुन्दर होती है, पुरुष नहीं। पुरुष का सौंदर्य उसके चेहरे पर तब उभरता है जब वह अपने साहस के बल पर विपरीत परिस्थितियों को भी अनुकूल कर लेता है। 
    
ईश्वर ने गढ़ते समय पुरुष और स्त्री की लंबाई में थोड़ा सा अंतर कर दिया। पुरुष लंबे हो गए, स्त्री छोटी गयी। इस अंतर को पाटने के दो ही तरीके हो सकते हैं। या तो स्त्री पांव उचका कर बड़ी हो जाय, या पुरुष माथा झुका कर छोटा हो जाय... बाबा लिखते हैं, जब राजा जनक के दरबार में स्वयम्बर के समय माता भगवान राम को वरमाला पहनाने आयीं, तो प्रभु उनसे ऊंचे निकले। माता को उचकना पड़ता, पर प्रभु ने स्वयं ही सर झुका लिया। दोनो बराबर हो गए... वहीं से तो सीखते हैं हम सबकुछ... स्त्री पुरुष सम्बन्धों में यदि प्रेम है, समर्पण है, सम्मान है, तो बड़े से बड़े अंतर को भी थोड़ा सा उचक कर या सर नवा कर पाट दिया जा सकता है। 
    
दरअसल सम्बन्धों में सत्ता देह के अनुपात की नहीं होती। दो व्यक्तियों के बीच बराबरी न सौंदर्य के आधार पर हो सकती है, न शारीरिक शक्ति के आधार पर... बस सम्वेदनाओं में समानता हो तो दोनों बराबर हो जाते हैं। सियाराम के सौंदर्य की बात तो कवियों की कल्पना से तय होती रही है, तत्व यह है कि वियोग के दिनों में वन वन भटक कर भी राम हर क्षण सीता के रहे, और स्वर्ण लंका की वाटिका में रह कर भी सीता हर क्षण बस राम की रहीं... दोनों की सम्वेदना समान थी, सो दोनो सदैव बराबर रहे...
    
गांव के बुजुर्ग कहते हैं, "पुरुष की प्रतिष्ठा उसकी स्त्री तय करती है और स्त्री का सौंदर्य उसका पुरुष"... दोनों के बीच समर्पण हो तभी उनका संसार सुन्दर होता है।
   <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>

 वैसे सौंदर्य की परिभाषा में तनिक ढील दें तो मनुष्य के सबसे सुंदर अंग उसके पांव ही होते हैं। इतने सुंदर, कि उन्हें पूजा जाता है।🙏🙏🙏


शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022

देवदुर्लभ कार्यकर्ताओ की वर्तमान स्थिति

 देवदुर्लभ कार्यकर्ताओ की वर्तमान स्थिति

*मेहनती  कार्यकर्ता* का मतलब क्या ??? 
उत्तर : *तेजपत्ता*

कोई भी सब्जी बनाते समय सबसे पहले उसे ही डाला जाता है और पूरे समय वो सब्जी के साथ रहता है
लेकिन... 
उसी सब्जी को परोसते ओर खाते समय सबसे पहले उसे ही खींचकर बाहर फेंका जाता है !!! 
😭😭😇😇
 *सफल  कार्यकर्ता कौन*  मतलब क्या ??? 
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>
उत्तर: *हरा धनिया*
उसे पता ही नहीं होता है कि क्या बन/चल रहा है और सब्जी बन जाने के बाद उसे परोसने के समय डाला जाता है
और...
फिर सब्जी के सारे स्वाद का श्रेय उसे ही दिया जाता है !!! 
😀😀😜😜😂😂
एक प्रकार और है-
 *चतुर  कार्यकर्ता/ढोंगी*

वो *हींग* की तरह होता है जो केवल नाम के लिये चुटकी भर काम में हाथ लगाता है लेकिन चखने वाले के हाथ में गहरी (चाटुकारिता की) खुशबू छोड़ जाता है। अंत में  वही अच्छी Rating और Commendation  पाता है।
😜😃😃
और कुछ कार्यकर्ता बेचारे *अदरक* की तरह होते हैं जिन्हें शुरू में ही कूटा जाता है और जब चाय  में स्वाद आ जाता है तो छान के बाहर निकाल दिया जाता है...॥

बुरा मत मानिएगा
मगर ये सत्य है

🙏 *सत्य वचन* 🙏

भरत संतुष्ट नहीं हुए।


                                                                           एक दिन संध्या के समय सरयू के तट पर तीनों भाइयों संग टहलते श्री राम से भरत भैया ने कहा, "एक बात पूछूं भईया? 

माता कैकई ने आपको वनवास दिलाने के लिए मंथरा के साथ मिल कर जो षड्यंत्र किया था, क्या वह राजद्रोह नहीं था ?

उनके षड्यंत्र के कारण एक ओर राज्य के भावी महाराज और महारानी को चौदह वर्ष का वनवास झेलना पड़ा तो दूसरी ओर पिता महाराज की दुखद मृत्यु हुई। ऐसे षड्यंत्र के लिए सामान्य नियमों के अनुसार तो मृत्युदंड दिया जाता है, फिर आपने माता कैकई को दण्ड क्यों नहीं दिया ?

राम मुस्कुराए…
बोले, "जानते हो भरत, किसी कुल में एक चरित्रवान और धर्मपरायण पुत्र जन्म ले ले तो उसका जीवन उसके असँख्य पीढ़ी के पितरों के अपराधों का प्रायश्चित कर देता है। जिस माँ ने तुम जैसे महात्मा को जन्म दिया हो उसे दण्ड कैसे दिया जा सकता है भरत ?"

भरत संतुष्ट नहीं हुए।
कहा, "यह तो मोह है भइया, और राजा का दण्डविधान मोह से मुक्त होता है। एक राजा की तरह उत्तर दीजिये कि आपने माता को दंड क्यों नहीं दिया, समझिए कि आपसे यह प्रश्न आपका अनुज नहीं, अयोध्या का एक सामान्य नागरिक कर रहा है।
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>
राम गम्भीर हो गए। कुछ क्षण के मौन के बाद कहा, "अपने सगे-सम्बन्धियों के किसी अपराध पर कोई दण्ड न देना ही इस सृष्टि का कठोरतम दण्ड है भरत!”

माता कैकई ने अपनी एक भूल का बड़ा कठोर दण्ड भोगा है। वनवास के चौदह वर्षों में हम चारों भाई अपने अपने स्थान से परिस्थितियों से लड़ते रहे हैं, पर माता कैकई हर क्षण मरती रही हैं। 

अपनी एक भूल के कारण उन्होंने अपना पति खोया, अपने चार बेटे खोए, अपना समस्त सुख सम्मान खोया, फिर भी वे उस अपराधबोध से कभी मुक्त न हो सकीं। वनवास समाप्त हो गया तो परिवार के शेष सदस्य प्रसन्न और सुखी हो गए, पर वे कभी प्रसन्न न हो सकीं। *कोई राजा किसी स्त्री को इससे कठोर दंड क्या दे सकता है?

मैं तो सदैव यह सोच कर दुखी हो जाता हूँ कि मेरे कारण अनायास ही मेरी माँ को इतना कठोर दण्ड भोगना पड़ा।"

राम के नेत्रों में जल उतर आया था, और भरत आदि भाई मौन हो गए थे।
 <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>
राम ने फिर कहा, "और उनकी भूल को अपराध समझना ही क्यों भरत! यदि मेरा वनवास न हुआ होता तो संसार भरत और लक्ष्मण जैसे भाइयों के अतुल्य भ्रातृप्रेम को कैसे देख पाता। मैंने तो केवल अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन मात्र किया था, पर तुम दोनों ने तो मेरे स्नेह में चौदह वर्ष का वनवास भोगा। वनवास न होता तो यह संसार सीखता कैसे कि भाइयों का सम्बन्ध होता कैसा है।"
भरत के प्रश्न मौन हो गए थे। वे अनायास ही बड़े भाई से लिपट गए!
*राम कोई नारा नहीं हैं। राम एक आचरण हैं, एक चरित्र हैं, एक जीवन जीने की शैली हैं।*
                 *मनन अवश्य करें*                                         
              👣  राधे राधे   👣

निःस्वार्थ और निष्काम भाव से की गई छोटी सी सेवा भी कभी व्यर्थ नहीं जाती

                    सेवा का फल

अपनी 8 वर्षीय पुत्री को स्कूल से घर वापस लाने के लिए मैं स्कूल के गेट पर पहुंच गया था , जूनियर के.जी.के छात्र 10 मिनट बाद बाहर आना शुरू करते हैं , जबकि सीनियर छात्र 10 मिनट पहले . 

गेट पर अभिभावकों की भीड़ लगी थी . एकाएक तेज़ बारिश शुरु हो गई ! "सभी ने अपनी अपनी छतरी तान ली .

मेरे बगल में एक सज्जन बिना छतरी के खड़े थे , मैंने शिष्टाचारवश उन्हें अपनी छतरी में ले लिया . गाड़ी से जल्दी जल्दी में आ गया छतरी नहीं ला सका ,, उन्होंने कहा . कोई बात नहीं ऐसा अकसर हो जाता है , मैंने कहा .

जब उनका बेटा रेन कोट पहने निकला तो मैंने उन्हें छतरी से गाड़ी तक पहुंचा दिया . उन्होंने मुझे गौर से देखा और धन्यवाद कह कर चले गये .

कल रात में नौ बजे पाटिल साहब का बेटा आया और बोला... अंकल बेबी (उसकी छ:माह की बेटी ) की तबीयत बहुत ख़राब है , उसे डाक्टर के पास ले चलना है . अंधेरी बरसाती रात में जब डाक्टर के यहां हम लोग पहुंचे तो दरबान गेट बंद कर रहा था .

कम्पाऊंडर ने बताया कि डॉ. साहब लास्ट पेशेंट देख रहे हैं और अब उठने ही वाले हैं . अब सोमवार को ही अगला नम्बर लग पायेगा .

मैं कम्पाऊंडर से आज ही दिखाने का आग्रह कर ही रहा था कि डाक्टर साहब चेम्बर से घर जाने के लिए बाहर आये . मुझे देखा तो ठिठक गये और फिर बोले - अरे ! आप आये हैं ? बोलिये भाई साहब - क्या बात है ?

कहना नहीं होगा कि डाक्टर साहब वही सज्जन थे जिन्हें स्कूल में मैंने सिर्फ़ छतरी से गाड़ी तक पहुंचाया था . डाक्टर साहब ने बच्ची से मेरा रिश्ता पूछा . मेरे मित्र पाटिल साहब की बेटी है , हम लोग एक ही सोसायटी में रहते हैं , मैंने बताया .

उन्होंने बच्ची को देखा . कागज़ पर दवा लिखी और कम्पाऊंडर को हिदायत दी - यह इंजेक्शन बच्ची को तुरंत लगा दो और दो तीन दिन की दवा अपने पास से दे दो , मैंने एतराज़ किया तो बोले -अब कहां इस बरसाती रात में आप दवा खोजते फिरेंगे सर ? कुछ तो अपना रंग मुझ पर भी चढ़ने दीजिये ! !!

बहुत कहने पर भी डॉ. साहब ने ना फीस ली, ना दवा का दाम और अपने कम्पाउंडर से बोले -ये हमारे मित्र हैं, ये जब भी आयें तो इन्हें आने देना और वे हमें गाड़ी तक पहुंचाने आये .
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>
निःस्वार्थ सेवा करते रहिये , शायद आपका रंग औरों पर भी चढ़ जाये ! निःस्वार्थ और निष्काम भाव से की गई छोटी सी सेवा भी कभी व्यर्थ नहीं जाती !!!

गुरू दक्षिणा नहीं चाहिये मुझे शरदराव आग्रहपूर्वक बोले।

    तत्त्वनिष्ठ

राहुल- हमारे पिताजी ने हमारे लिये किया ही क्या है? माँ! मेरे मित्र के पिताजी भी शिक्षक थे, पर देखो उन्होंने कितना बडा बंगला बना लिया।  एक ये हमारे पिताजी। अभी भी हम किराये के मकान में ही रह रहे हैं।
ये था कल का झगड़ा, पर आज ...

राहुल की  मां -अजी सुनते हो? राहुल को कम्पनी में जाकर टिफ़िन दे आओगे क्या?
दे आता हूँ - शरद राव बोले।
शरदराव ने टिफ़िन साईकिल के अटकाया और तपती धूप में राहुल की कम्पनी के लिये निकल पडे। कंपनी तक पहुंचते पहुंचते उनका दम फूल गया था। कम्पनी के गेट पर सिक्युरिटी गार्ड ने उन्हें रोक दिया।
राहुल पाटील साहब का टिफ़िन देना हैं। अन्दर जाँऊ क्या?

अभी नहीं, थोड़ी देर ठहर कर। गार्ड बोला।
चेयरमैन साहब आये है मिटिंग चल रही हैं।  वो मिटिंग खत्म कर आ सकते हैं चेयरमैन साहब को आप दिखने नहीं चाहिये।

शरदराव थोडी दूरी पर धूप में  वहीं एक तप्त पत्थर पर बैठने लगे, तभी गेट की आवाज आई। शायद मिटिंग खत्म हो गई होगी।
  चेयरमैन साहब के पीछे अधिकारी
और उनके साथ राहुल भी बाहर आया।

उसने पिताजी को वहाँ खडे देखा तो नाराज हो गया।

   चेयरमैन साहब कार का दरवाजा खोलकर बैठने ही वाले थे तो उनकी नजर शरदराव की ओर उठ गई।
  वो सामने कौन खडा हैं? उन्होंने सिक्युरिटी गार्ड से पुछा।
अपने राहुल सर के पिताजी हैं। उनके लिये खाने का टिफ़िन लेकर आये हैं। गार्ड ने कहा।
"बुलवाइये उनको।"
गार्ड के आवाज देने पर शरदराव पास आये।
चेयरमैन साहब आगे बढे़ और उनके समीप गये।
"आप पाटील सर हैं ना? डी. एन. हाईस्कूल में शिक्षक थे। "
" हाँ। आप कैसे पहचानते हो मुझे?"
कुछ समझने के पहले ही चेयरमैन साहब ने शरदराव के चरण छूये। सभी अधिकारी और राहुल वो दृश्य देखकर अचंभित रह गये।
"सर, मैं अतिश अग्रवाल। आपका विद्यार्थी । आप मुझे घर पर पढ़ाने आते थे। "
" हाँ.. हाँ.. याद आया। बाप रे आप तो बहुत बडे आदमी बन गये हो ..."
चेयरमैन हँस दिये। फिर बोले, "सर आप यहाँ धूप में क्या कर रहे हैं। आईये अंदर चलते हैं। बहुत बातें करनी हैं आपसे।
चेयरमैन साहब ने शरदराव का हाथ अपने हाथ में लिया और उनको अपने आलीशन चेम्बर में ले गये।
"बैठिये सर। अपनी कुर्सी की ओर इंगित करते हुए बोले।
नहीं। नहीं। वो कुर्सी आपकी है। शरदराव सकपकाते हुए बोले।
"सर, आपके कारण वो कुर्सी मुझे मिली है। इसलिए पहला हक आपका है। "
आपको मालूम नहीं होगा पवार सर..
जनरल मैनेजर की ओर देखते हुए बोले,
पाटिल सर नहीं होते तो आज ये कम्पनी नहीं होती।
राहुल और जी.एम. दोनों आश्चर्य से उनकी ओर देखने लगे।
"स्कूल समय में मैं बहुत ही डब्बू विद्यार्थी था मेरा ध्यान कभी पढाई में नहीं लगा। उस पर अमीर बाप की औलाद। माँ को वो सहन नहीं होता था। उस समय पाटिल सर कडे अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में प्रसिद्ध थे। माँ ने उनके पास मुझे पढ़ाने की विनती की। परन्तु सर के छोटे से घर में बैठने के लिए जगह ही नहीं थी। इसलिये सर ने पढ़ाने में असमर्थता दर्शाई। माँ ने उनसे बहुत विनती की। और हमारे घर आकर पढ़ाने के लिये मुँह मांगी फीस का बोला। सर ने फीस के लिये तो मना कर दिया। परन्तु अनेक प्रकार की विनती करने पर घर आकर पढ़ाने को तैयार हो गये। पहिले दिन सर आये। हमेशा की तरह मैं शैतानी करने लगा। सर ने मेरी अच्छी तरह से धुनाई कर दी। उस धुनाई का असर ऐसा हुआ कि मैं चुपचाप बैठने लगा। तुम्हें कहता हूँ राहुल, पहले हफ्ते में ही मुझे पढ़ने में रूचि जागृत हो गई। तत्पश्चात मुझे पढ़ाई के अतिरिक्त कुछ भी सुझाई नहीं देता था। सर इतना अच्छा पढ़ाते थे, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान जैसे विषय जो मुझे कठिन लगते थे वो अब सरल लगने लगे थे। नवीं कक्षा में मैं दूसरे नम्बर पर आया। माँ-पिताजी को खूब खुशी हुई और दसवीं में मेरीट में आकर मैंने सबको चौंका दिया था।
माय गुडनेस...! पर सर फिर भी आपने सर को फीस नहीं दी? जनरल मैनेजर ने पुछा।
          
मेरे माँ - पिताजी के साथ मैं सर के घर पेड़े लेकर गया। पिताजी ने सर को एक लाख रूपये का चेक दिया। सर ने वो नहीं लिया। सर बोले — "मैंने कुछ भी नहीं किया। आपका लडका ही बुद्धिमान है। मैंने तो सिर्फ़ उसे रास्ता बताया है और मैं ज्ञान बेचता नहीं मैं तो दान में देता हूँ।  एक पत्थर को तराशकर सर ने हीरा बना दिया। और मैं ही नहीं,  सर ने तो ऐसे अनेक असंख्य हीरे बनाये हैं। सर आपको कोटि कोटि प्रणाम...! चेयरमैन साहब ने अपनी आँखों में आये अश्रु रूमाल से पोंछे।

ये व्यक्ति तत्त्वनिष्ठ है। पैसों और मान सम्मान के भूखे नहीं हैं। विद्यार्थी का भला हो बस यही एक मात्र इनका उद्देश्य रहा। चेयरमैन बोले।
बहुत देर तक कोई कुछ नहीं बोला।

फिर चेयरमैन ने शरदराव से पुछा, - "सर आपने मकान बदल लिया या उसी मकान में हैं रहते हैं।"

"उसी पुराने मकान में रहते हैं सर! " राहुल ने उत्तर दिया।                                                                        उस उत्तर में पिताजी के प्रति छिपी नाराजगी  चेयरमैन साहब की समझ में आ गई ।

‌"तय रहा फिर। सर आज मैं आपको गुरू दक्षिणा दे रहा हूँ। इसी शहर में मैंने कुछ फ्लैट्स ले रखे हैं। उसमें से एक थ्री बी.एच.के. का मकान आपके नाम कर रहा हूँ...
क्या? शरदराव और राहूल दोनों आश्चर्य चकित रूप से बोलें।
नहीं नहीं इतनी बडी गुरू दक्षिणा नहीं चाहिये मुझे। शरदराव आग्रहपूर्वक बोले।

चेयरमैन साहब ने शरदराव के हाथ को अपने हाथ में लिया। सर, प्लीज....  ना मत करिये और मुझे माफ करें। काम की अधिकता में आपकी गुरू दक्षिणा देने में पहले ही बहुत देर हो चुकी हैं।

फिर राहुल की ओर देखते हुए उन्होंने पूछ लिया, राहुल तुम्हारी शादी हो गई क्या?
‌नहीं सर । जब तक रहने को अच्छा घर नहीं मिल जाता तब तक शादी नहीं हो सकती। ऐसी शर्त मेरे ससुरजी ने रखी है।
तो फिर हाॅल भी बुक नहीं किया। " चेयरमैन ने  पूछा।
"नहीं सर।" राहुल बोला।
चेयरमैन ने फोन उठाया और किसी से बात करने लगे फोन रखकर, धीरे से बोले" अब चिंता की कोई बात नहीं। "सागर लान्स"* नाम तो सुना होगा! "
" सर वह तो बहुत महंगा है... "
" अरे तुझे कहाँ पैसे चुकाने हैं। सर के सारे विद्यार्थी सर के लिये कुछ भी कर‌ ‌सकते हैं। सर के बस एक आवाज देने की बात हैं। परन्तु सर तत्वनिष्ठ हैं, वैसा करेंगे नहीं। इस लान्स का मालिक भी सर का ही विद्यार्थी हैं। उसे मैंने सिर्फ सर के बारे में बताया। सिर्फ हाॅल ही नहीं उसने तो भोजन सहित संपूर्ण शादी का खर्चा उठाने की जिम्मेदारी ली है... वह भी अपनी खुशी से। तुम तो केवल तारीख बताओ।

"बहुत बहुत धन्यवाद सर।" राहुल अत्यधिक खुशी से हाथ जोडकर बोला। "धन्यवाद मुझे नहीं, अपने पिताश्री को दो राहुल! ये उनकी ही पुण्य कमाई है और मुझे एक वचन दो राहुल! सर के अंतिम सांस तक तुम उन्हें अलग नहीं करोगे और उन्हें कोई दुख भी नहीं होने दोगे।

नहीं सर। मैं वचन देता हूँ, वैसा कुछ भी नहीं होगा -राहुल बोला।

   शाम को जब राहुल घर आया तब, शरदराव किताब पढ रहे थे। राहूल ने बैग रखी और शरदराव के पाँव पकडकर बोला —" पिताजी, मुझसे गलती हो गई। मैं आपको गलत समझता रहा। मुझे पता नहीं था कि आप इतने बडे व्यक्तित्व लिये हो।"
‌<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>
आज लडका क्यों रो रहा हैं, पुष्पाबाई की समझ में नहीं आ रहा था। परन्तु कुछ अच्छा घटित हुआ हैं। इसलिये पिता-पुत्र में प्यार उमड रहा हैं। ये देखकर उनके नयनों से भी कुछ बूंदें गाल पर लुढक आई।

शिष्य ने अपने गुरु से पूछा- कि गुरुदेव ये 'सफल जीवन' क्या होता है



सफल जीवन -एक शिष्य ने अपने गुरु से पूछा- कि गुरुदेव ये 'सफल जीवन' क्या होता है?

गुरु शिष्य को पतंग उड़ाने ले गए। और शिष्य को कहा कि पतंग उड़ाओ।

पंतग उड़ाने के थोड़ी देर बाद शिष्य बोला

गुरुदेव- पंतग धागे की वजह से अपनी आजादी से और ऊपर की ओर नहीं जा पा रही है, क्या हम इसे तोड़ दें? ये और ऊपर चली जाएगी।

गुरु ने शिष्य के कहने पर धागा तोड़ दिया ..

पतंग थोड़ा सा और ऊपर गई और उसके बाद लहर लहरा कर नीचे आयी और दूर अनजान जगह पर जा गिर गई...

तब शिष्य ने पूछा कि गुरु देव ये पंतग गिर क्यों गयी

तब गुरु ने शिष्य को जीवन का दर्शन समझाते हुए कहा कि...

देखो बेटे..  'जिंदगी में हम जिस ऊंचाई पर हैं..

हमें अक्सर लगता की कुछ चीजें, जिनसे हम बंधे हुए हैं वे हमें और ऊपर जाने से रोक रही हैं; जैसे :-

माता पिता, परिवार , गुरु और समाज।

गुरु ने शिष्य को कहा कि सभी लोग इनसे आजाद होना चाहते हैं...

वास्तव में जीवन में यही वो धागे होते हैं - जो हमें ऊंचाई पर बना के रखते हैं।
इन धागों के बिना हम एक बार तो ऊपर जायेंगे यानी तरकी कर लेंगे परन्तु बाद में हमारा वो ही हश्र होगा, जो बिन धागे की पतंग का हुआ। अर्थात। हमारे पास धन भी होगा,समय भी होगा लेकिन साथ कोई नहीं होगा।
इसलिए माता पिता, परिवार गुरु और समाज से कभी भी अलग नहीं होना चाहिए।

अतः जीवन में यदि तुम ऊंचाइयों पर बने रहना चाहते हो तो, कभी भी इन धागों से बने रिश्तों को मत तोड़ना.."
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>
धागे और पतंग जैसे जुड़ाव के सफल संतुलन से मिली हुई ऊंचाई को ही 'सफल और सुखद जीवन कहते हैं.."

दूसरों की गलतियों को माफ़ करने वाला बड़ा क्यों होता है

दूसरों की गलतियों को माफ़ करने वाला बड़ा क्यों होता है?

आइये जानते हैं माफ करना क्यों जरूरी है।

जीवन है तो गलतियाँ होना भी स्वभाविक है। जिंदगी में लोग जाने-अंजाने कई गलतियाँ करते रहते है। भूल होना कोई गलत बात नही है लेकिन भूल को स्वीकार ना करना या क्षमा ना माँगना यह गलत है। आज के दौर में यही सबसे बड़ी विडंबना है लोग दूसरो की गलती को बताने या जताने में देरी नही करते और अपनी भूल को कोई तूल नही देते।

जब गलती हमसे हो तो हम उम्मीद करते है कि हमें माफी मिल जाए और गलती दूसरों से हो तो हम नाराज होकर बैठ जाते है और इंतजार करते है कि सामने वाला हमसे आकर माफी माँगे। आज हम अपने लेख में इसी विषय पर चर्चा करेंगे और पूरी कोशिश करेंगे की आप समझ सके की माफ करना हमारे खुद के लिए भी कितना हितकर है। आपने भी सुना होगा अपने अनुभवियों से – ”क्षमा करो और आगे बढ़ो”


जब भी हम किसी अपनों से या अपने चाहने वालों से धोखा या चोट खाते है तो उसे भूलना या माफ करना अत्यंत मुश्किल होता है। कई-कई घाव तो जिंदगी भर नही भुलाये जाते चाहे कितनी भी कोशिश करो भूलने की, वो ताज़ा हो जाते है। हमारा मानना है जो लोग हमें दुख पहुंचाते हैं, कई बार उस वक्त वह खुद भी दर्द में होते हैं और वह स्वयं के जख्मो पर आधारित विकल्प और निर्णय करते हैं जिससे हमें चोट पहुँचती है।

हमारा मानना यह है कि दूसरों को माफ करना सबसे शक्तिशाली और प्यार भरा अनुभव है। क्षमा दान से हमारा मन भी शांत हो जाता है और हमारे सोच-विचार की निर्णय शक्ति भी सकारात्मक बन जाती है। यह विचार आपका जरूर मार्गदर्शन करेगा – ‘‘त्रुटी करना मानवीय है; माफ करना ईश्वरीय”

पर प्रश्न यह है की आखिर हम दूसरों को माफ़ क्यों नही कर पाते? क्योंकि हमारा मन बार-बार इस बात को याद रखता है जब उन लोगो ने हमे इतना दुख-दर्द दिया तो हम क्यों माफ करे, आखिर हमारी गलती क्या थी? यह कुछ कारण है जिससे हमें दूसरों को माफ कर देना चाहिए और ज़िन्दगी में आगे बढ़ना चाहिए।

क्योंकि हम अगर गलतियों को माफ करने की या भूलने की आदत नही डालेंगे तो एक दिन यह जीवन शिकयतों के साथ ही ख़त्म हो जायेगा और हम अपने बच्चों को विरासत में क्षमा का पाठ नही बल्कि अभिमान और बदले की सीख देके जाएँगे। क्या आप इस बात को मानते है कि आपसे कभी कोई भूल नही हुई? ऐसा कभी नही हो सकता। आख़िर हम एक इंसान है भूल होना स्वभाविक है।

क्या आप लोग दूसरों को माफ करने में यकीन रखते हैं या नहीं? एक बात हमेशा ध्यान में रखिए दूसरों को माफ करना हर किसी के बस की बात नहीं। एक सच्चा इंसान वही होता है जो दूसरों की फीलिंग की भी इज्ज़त करे। जीवन में वही इंसान सफल होता है जिसने सभी का प्यार जीता हो।

जब आप किसी को माफ करते हो तो इसका मतलब यह होता है कि आपने सामने वाले इंसान के दिल में अपने लिए एक अलग जगह बना ली है। फिर वही लोग एक दिन आपके साथ सुख-दुःख में भी खड़े होंगे। क्षमा करने का मतलब है रात गई बात गई। इस विचार के साथ आप हमेशा अपने आपको हल्का महसूस करेंगे और खुश रहेंगे।

अपने जीवन का कोई ऐसा पल याद कीजिए जब आपने बिना किसी चाह से किसी की मदद की हो। ईश्वर ने इंसान को अनेक अच्छाइयों से नवाजा है। उन अच्छाइयों में से एक अच्छाई है परोपकार की, जिससे हम दूसरों की सहायता करते है।

हम अपनी लाइफ में लोगों की मदद कई बार और कई तरह से करते हैं पर सोचने वाली बात ये है कि ये मदद कितनी बार बदले में कुछ न पाने की भावना से प्रेरित होती है। न चाहते हुए भी कहीं न कहीं हमारे मन में एक एक्सपेक्टेशन या उम्मीद जन्म ले लेती है कि हमें भी इस उपकार के बदले में ज़रूर कुछ मिलेगा। ज्यादा कुछ नहीं तो बदले में एक शुक्रिया की उम्मीद तो हो ही जाती है।

तो ऐसा कौन सा उपकार है जो इस तरह की उम्मीद या भावना से परे है? ऐसा कौन सा उपकार है जो दूसरों के लिए तो अनमोल है पर उपकार करने वाले के लिए बहुत ही आसान और सस्ता… वो उपकार है किसी को किसी की ग़लती के लिए क्षमा कर देना।

माफ करना क्यों जरूरी है?

1. माफ करते ही हम सामने वाले को स्वयं पर कार्य करने की अनुमती दे देते हैं – जीवन में कोई भी व्यक्ति कभी भी पूर्ण नहीं होता। जीवन में कई पल हमारे सामने भी आये होंगे जब हमने भी अपना कंट्रोल खोया होगा और दूसरो को दुःख पहुँचाया होगा। कभी हमने स्वार्थ के कारण भी कुछ गलत किया होगा। तो क्या हमें दूसरा मौका नहीं मिलना चाहिए अपनी गलतियों को सही करने का?

जब हमें हमारी भूल के लिए क्षमा मिलती है तो इसका मतलब है हमें एक मौका और मिला है स्वयं पर फिर से काम करने का और खुद को सही साबित करने का। क्योंकि जब तक दूसरे लोग हमें माफ नहीं करेंगे तो हम कभी अपनी गलती पर विचार और सुधार नहीं कर पाएंगे। ठीक इसी तरह आप भी सामने वाले को माफ करें और उन्हें स्वयं पर कार्य करने का मौका दें।                                                             किसी को भूल के लिए माफ करना और आत्मग्लानि से मुक्त करना एक बहुत बड़ा परोपकार है। इस प्रक्रिया में क्षमा करने वाला क्षमा पाने वाले से कहीं अधिक सुखी होता है। जरा आप ही सोचे गलती चाहे छोटी हो या बड़ी उसे कभी भी पास्ट में जा कर नही सुधारा जा सकता।

भविष्य को सुखी बनाने के लिए वर्तमान में क्षमा से अधिक कुछ नहीं हो सकता। अगर आप किसी की भूल को माफ करते हैं तो उस व्यक्ति के साथ आप स्वयं की भी सहायता कर रहे हैं।

2. दूसरों को माफ करके हम खुद को क्षमा करते है – आप और हम इस बात को भली भाती जानते है की हम अपनी ईगो के रहते दूसरों को कभी माफ़ नहीं कर पाते और इस बोझ तले जीवन को जीते जाते है। क्योंकि जो लोग हमें दर्द देते है हम उन्हें भी दुखी देखना चाहते हैं। हमारी यही सोच हमें खुशी के साथ जीने नही देती।

यह अटल सत्य है किसी के दर्द की नीव पर हम अपने खुशी का आशियाना नही बना सकते। इसलिए हमें दूसरों को माफ करने में सदा आगे रहना चाहिए तभी हम अपने आप को भी माफ कर पाएंगे।

दूसरों को माफ करने वाला आदमी हमेशा बड़ा होता है और इसके लिए साहस भी चाहिए। माफ कर देने से आपका और सामने वाले, दोनों का भला होता है और दोनों की ज़िन्दगी हल्की हो जाती है। क्या आप अपनी ज़िन्दगी को भार के साथ जीना पसंद करेंगे? कभी नही! इसलिए दूसरों को माफ करके अपना बोझ हल्का कीजिये और जीवन का आनंद लीजिए।

क्षमा ना करना एक ऐसी बीमारी है जिसका शारीरिक और मानसिक ख़ामियाजा सबसे ज़्यादा वही उठाता है जो माफ करना नही जानता। क्षमा करने के लिए व्यक्ति को अपनी ईगो से ऊपर उठने की आवश्यकता है और यह एक कठिन प्रक्रिया है लेकिन नामुमकिन नही है।

एक सहनशील और दयालु व्यक्ति ही इसे कर सकता है। कभी सोचिए अपनी रोज़ की ज़िन्दगी में हम कितनो को क्षमा करते हैं और कितनो से क्षमा प्राप्त करते हैं।

3. माफ करने से जीवन आगे की ओर उन्मुक्त होता है – जीवन की कोई भी भूल या स्थिति पूरे जीवन का हिस्सा नहीं बन सकती। जीवन के कई पल हमें शिक्षा देने आते है कि हम उस स्थिति का सामना करे। क्षमा मांगे व क्षमा करें और अपनी ज़िन्दगी में आगे बढ़े। एक नये दिन के साथ एक नया अध्याय शुरू करें।

दूसरों को माफ करने से हम उनकी ज़िन्दगी में एक अलग जगह बना लेते है। कितना आसान है किसी से एक शब्द क्षमा कह कर आगे निकल जाना और ये सोच लेना कि उस व्यक्ति ने अब हमें माफ कर दिया है। जरा सोचिए, क्या होता अगर हमारे माता-पिता हमारी गलतियों को क्षमा नहीं करते? क्या हो अगर ईश्वर हमें हमारे अपराधों के लिए माफ करना छोड़ दें।

इसलिए अगर हम किसी को क्षमा नहीं कर सकते तो हम ईश्वर से अपने लिए माफ़ी की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? क्षमा देना या लेना एक ही सिक्के के दो पहलू है। अगर आपको अपने जीवन में सामने वाले से ज्यादा सफल होना है तो इसका इंतजार ना करें कि वो हमसे पहले क्षमा मांगे। आप अपनी तरफ से उसे क्षमा कर दें और आगे बढ़े। यकीन मानिए ऐसा करके आप स्वयं का ही भला कर रहे है।

4. क्षमा के बदले दूसरों से क्षमा ही मिलती है – जीवन एक संघर्ष है। सब कुछ हमेशा सही या हमारे अनुकूल ही हो यह आवश्यक नही। हो सकता है आप और सामने वाला व्यक्ति एक दूसरे से एक ही बात से या एक दूसरे के रवैये से नाराज़ हो और यह भी हो सकता है की आप दोनों ही किसी गलतफहमी के शिकार हो।

आपकी परिस्थिति का लाभ कोई अन्य लें उससे पहले एक दूसरे को माफ करें। जब हम दूसरे को माफ करते हैं तो दूसरों में भी आपको माफ करने की शक्ति आ जाती है। अगर हम उसी बात को ताउम्र तक पकड़े रखेंगे तो हम स्वयं ही अपने जीवन को कठिन बना देंगे। इसलिए अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए दूसरों को माफ़ कर दें।

किसी महान विचारक ने कहा है कि ”किसी को किसी की भूल के लिए माफ ना करना बिल्कुल ऐसा ही है जैसे ज़हर खुद पीना और उम्मीद करना कि उसका असर दूसरों पर हो” सोचिये कि अगर क्षमा नाम का परोपकार इस दुनिया में ना होता तो कोई किसी से कभी प्रेम ही नहीं कर पाता। क्योंकि ”बिना क्षमा के कोई प्रेम नहीं है और बिना प्रेम के कोई क्षमा नहीं है”

5. क्षमा के बिना आध्यात्मिक विकास संभव नही – हमारा आध्यात्मिक ज्ञान हमें यही सिखाता है कि हमें दूसरों को माफ करना आना चाहिए तभी हमारा सही विकास होता है। घृणा, नफ़रत, द्वेष और कड़वाहट की भावनाओ के साथ हम अध्यात्म की सीढ़ी नहीं चढ़ सकते। हमारे द्वारा जब किसी को माफी मिलती है तो हम अध्यात्म की एक सीढ़ी पार कर लेते हैं।

दूसरों को माफ करने भर से हमारे मन में एक पॉज़िटिव एनर्जी पैदा होती है जो हमें आंतरिक शुकून देती है। फिर धीरे-धीरे हमारी सोच भी सकारात्मक बन जाती है। इस सारी प्रक्रिया में कब हमारे दिल का बोझ हल्का हो जाता है पता ही नही चलता। हमारा मानना है हमारे लिए अगर सबसे ज्यादा कुछ महत्वपूर्ण है तो वो है हमारी खुशी।                                                                    वैसे तो कई परोपकारी कामों से हमें खुशी मिलती है, लेकिन किसी को माफ कर देने से बड़ा कोई परोपकार नही। आप एक बार किसी को दिल से माफ करके तो देखिए आपको आंतरिक खुशी की अनुभूति अवश्य होगी। इस विचार को सदैव याद रखें।

”जब आप माफ करते हैं तब आप भूत को नहीं बदलते हैं, लेकिन आप निश्चित रूप से भविष्य को बदल देते हैं”

6. क्षमा करने वाला व्यक्ति सदैव प्रसन्न रहता है – एक प्रसन्नचित व्यक्ति कभी भी दूसरों को अप्रसन्न नहीं देख सकता। ऐसा आपने सुना भी होगा जिसके पास जो होता है वो वहीं दूसरों को देता है। जो चीज़ आप के पास है ही नही वो आप कैसे दे सकते है? जैसा कि आम के पेड़ से हमेशा आम ही प्राप्त करने की उम्मीद की जाती है ना की दूसरें फल की।

अगर आप अन्दर से पॉज़िटिव और खुश हैं तो आप अपने आस-पास खुशी और पॉज़िटिविटी ही फैलाएंगे। ये बात सदा याद रखिए ”मूर्ख व्यक्ति ना क्षमा करते हैं न भूलते हैं, अनुभवहीन व्यक्ति भूल जाते हैं, पर क्षमा नहीं करते, लेकिन एक दयालु और समझदार व्यक्ति क्षमा कर देता है पर भूलता नहीं”

अगर आप अपनी रोजमर्रा की ज़िन्दगी में लोगों को क्षमा करते जाते हैं तो ये आप का अनजाने में उनपर किया गया सबसे बड़ा उपकार ही होता है, जिसकी आपको कोई भी कीमत नहीं चुकानी पड़ती। इस तरह से आप दूसरों के लिए प्रेरणादायक बन जाते है।

कहा भी गया है–

”तारीफ उन शब्दों में नही जो आपके सामने कहे जाएं,
तारीफ तो उन शब्दों में है जो आपके पीछे से कहे जाएं”


दोस्तों, अंजाने में भी कभी किसी के आत्मसम्मान को ठेस मत पहुचाओ। इन्सान चाहे छोटा हो या बड़ा, हर किसी का अपना आत्मसम्मान होता है। इसलिए किसी को गलती का एहसास दिलाने का सबसे अच्छा उपाय यह है कि आप खुद को भी उस गलती का हिस्सा बनाएं।

मान लीजिए, जब आपके किसी कर्मचारी से कोई काम गलत हो जाये तो उसे सीधा उसकी गलती दिखाने के बजाय यह कहना ज्यादा उचित होगा की “हम लोगों से जो गलती होती आई है शायद भविष्य में यह हम पर बहुत भारी पड़ सकती है। हमें इसे समय रहते ठीक करने के लिए फलाँ-फलाँ काम और मेहनत करनी होगी जिससे आगे जाके हम सबको और हमारी कंपनी को कोई नुकसान ना उठाना पड़े।”

इस तरह से सामने वाले को अपनी भूल महसूस भी होगी और आपके लिए सम्मान भी बढ़ जायेगा। क्योंकि उसे यकीन हो जायेगा कि आप हर समस्या में उसके साथ हैं और अगली बार वह हमेशा यही कोशिश करेगा कि आपको बिना कोई शिकायत के ज्यादा मुनाफा दिलवाए।

ठीक इसके विपरीत अगर आप सामने वाले को कुछ ग़लत कहते तो बात बढ़ सकती थी, माहौल नकारात्मक हो सकता था, फिर अहंकार ना तो क्षमा करने देता और ना ही मांगने देता। हर तरह से परिस्थिति विपरीत होती।

माफ करना अँधियारे में उजाला करने जैसा होता है, जिसके प्रकाश में दोनों एक दूसरे को और करीब से जान पाते है। क्षमा से आप किसी को एक मौका देते हैं अपनी अच्छाइयों को साबित करने का। जरा सोचिये, अगर कौरव अपनी भूल मानकर क्षमा मांग लेते तो शायद महाभारत के उस युद्ध में इतना विनाश ना हुआ होता।

तभी तो कहा जाता है इस दुनिया से जाने वाले को हमेशा क्षमा कर देना चाहिए। क्या सचमुच इसलिए कि उस इंसान को फिर कभी माफ़ी मांगने का मौका नहीं मिलेगा या इसलिए कि आपको फिर उसे कभी माफ करने का मौका नहीं मिलेगा?

अगर हमारी माफी से किसी के ज़िन्दगी की सूखी ज़मीन पर आशाओं और मुस्कुराहटों के फूल खिल उठें तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। यह खूबी इंसान में इंसानियत को जगाये रखती है। जीवन बहुत छोटा है गीले-शिकवे में क्यों बर्बाद करें। यह पंक्तियाँ आपको जरूर प्रेरणा देगी –

”एक छोटी सी लड़ाई से हम अपना प्यार खत्म कर लेते है
इससे तो अच्छा है कि हम प्यार से अपनी लड़ाई को खत्म कर लें”

तो दोस्तों, ज़िन्दगी में रुठिये, मनाइए, शिकवे-शिकायत और मोहब्बत भी कीजिये पर जरा दिल की भी सुनिए.. ‘ज़रा सा माफ भी कीजिये’!!! क्षमा करने के लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नही है आप जहां रहते है वहीं से बड़ा दिल रखते हुए सामने वाले को माफ कर दें और कुछ चीज़े ईश्वर पर छोड़ दे।

क्योंकि हम ईश्वर नही है जो किसी की भूल का फैसला करें। आप इस मूलमंत्र को सदैव याद रखे आपको आत्मीय शांति मिलेगी- भूल इंसान की प्रवृति है, तो क्षमा भी इंसान की संस्कृति है।
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>
उम्मीद है जागरूक पर माफ करना क्यों जरूरी है कि ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।

डाकू ने हमेशा हिंसक कर्म ही किए थे

 *असली तपस्या
.
एक साधु व एक डाकू एक ही दिन मरकर यमलोक पहुंचे...
.
धर्मराज उनके कर्मों का लेखा-जोखा खोलकर बैठे थे और उसके हिसाब से उनकी गति का हिसाब करने लगे।
.
निर्णय करने से पहले धर्मराज ने दोनों से कहा: मैं अपना निर्णय तो सुनाउंगा लेकिन यदि तुम दोनों अपने बारे में कुछ कहना चाहते हो तो मैं अवसर देता हूं, कह सकते हो।
.
डाकू ने हमेशा हिंसक कर्म ही किए थे उसे इसका पछतावा भी हो रहा था अतः,

अत्यंत विनम्र शब्दों में बोला...
.
महाराज: मैंने जीवन भर पापकर्म किए जिसने केवल पाप ही किया हो वह क्या आशा रखे आप जो दंड दें, मुझे स्वीकार है।
.
डाकू के चुप होते ही साधु बोला..
.
महाराज: मैंने आजीवन तपस्या और भक्ति की है मैं कभी असत्य के मार्ग पर नहीं चला
.
सदैव सत्कर्म ही किए इसलिए आप कृपा कर मेरे लिए स्वर्ग के सुख-साधनों का शीघ्र प्रबंध करें।
.
धर्मराज ने दोनों की बात सुनी फिर डाकू से कहा: तुम्हें दंड दिया जाता है कि तुम आज से इस साधु की सेवा करो..
.
डाकू ने सिर झुकाकर आज्ञा स्वीकार कर ली।
.
यमराज की यह आज्ञा सुनकर साधु ने आपत्ति जताते हुए कहा...
.
महाराज! इस पापी के स्पर्श से मैं अपवित्र हो जाऊंगा मेरी तपस्या तथा भक्ति का पुण्य निरर्थक हो जाएगा मेरे पुण्य कर्मों का उचित सम्मान नहीं हो रहा है।
.
धर्मराज को साधु की बात पर बड़ा क्षोभ हुआ...
.
वह क्षुब्ध होकर बोले: निरपराध व्यक्तियों को लूटने और हत्या करने वाला डाकू मर कर इतना विनम्र हो गया कि तुम्हारी सेवा करने को तैयार है।
.
तुम वर्षों के तप के बाद भी अहंकार ग्रस्त ही रहे...
.
यह नहीं जान सके कि सब में एक ही आत्मतत्व समाया हुआ है तुम्हारी तपस्या अधूरी और निष्फल रही..
.
अत: आज से तुम इस डाकू की सेवा करो, और तप को पूर्ण करो।
.
उसी तपस्या में फल है, जो अहंकार रहित होकर की जाए...
.
अहंकार का त्याग ही तपस्या का मूलमंत्र है और यही भविष्य में ईश्वर प्राप्ति का आधार बनता है...
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>
झूठे दिखावे तप नहीं हैं, ऐसे लोगों की गति वही होगी जो साधु की हुई।*

गुरुवार, 8 दिसंबर 2022

श्री सनातन गोस्वामी के पास पारस है

   श्री कृष्णनाम और पारस पत्थर

गौड़ देश में एक ब्राह्मण निर्धनता के कारण बहुत दु:खी था। जहां कहीं भी वह सहायता मांगने जाता, सब जगह उसे तिरस्कार मिलता। वह ब्राह्मण शास्त्रों को जानने वाला व स्वाभिमानी था। उसने संकल्प किया कि जिस थोड़े से धन व स्वर्ण के कारण धनी लोग उसका तिरस्कार करते हैं, वह उस स्वर्ण को मूल्यहीन कर देगा। वह अपने तप से पारस प्राप्त करेगा और सोने की ढेरियां लगा देगा।

लेकिन उसने सोचा कि ‘पारस मिलेगा कहां? ढूँढ़ने से तो वह मिलने से रहा। कौन देगा उसे पारस? देवता तो स्वयं लक्ष्मी के दास हैं, वे उसे क्या पारस देगें?’  ब्राह्मण ने भगवान औघड़दानी शिव की शरण में जाने का निश्चय किया—‘जो विश्व को विभूति देकर स्वयं भस्मांगराग लगाते हैं; वे कपाली ही कृपा करें तो पारस प्राप्त हो सकता है।’

घर नहीं, धन नहीं, अन्न और भूषण नहीं,
फिर भी शिव महादानी कहलाते हैं।
देखत भयंकर, पर नाम शिवशंकर,
नाश करते हैं तो भी नाथ कहलाते हैं।।

ब्राह्मण ने निरन्तर भगवान शिव का रुद्रार्चन, पंचाक्षर-मन्त्र का जप और कठिन व्रत करना शुरु कर दिया। आखिर भगवान आशुतोष कब तक संतुष्ट नहीं होते! ब्राह्मण की बारह वर्ष की तपस्या सफल हुई। भगवान शिव ने स्वप्न में दर्शन देकर कहा—‘तुम वृन्दावन में श्री सनातन गोस्वामी के पास जाओ। उनके पास पारस है और वे तुम्हें दे देंगे।’

‘श्री सनातन गोस्वामी के पास पारस है, और वे उस महान रत्न को मुझे दे देंगे। भगवान शंकर ने कहा है तो वे अवश्य दे देंगें’—ऐसा सोचते हुए ब्राह्मण वृन्दावन की ओर चला जा रहा था। खुशी के मारे यात्रा की थकान व नींद उससे कोसों दूर चली गयी थी।

वृन्दावन पहुंचने पर उसने लोगों से श्री सनातन गोस्वामी का पता पूछा। लोगों ने वृक्ष के नीचे बैठे अत्यन्त कृशकाय (दुर्बल), कौपीनधारी, गुदड़ी रखने वाले वृद्ध को श्री सनातन गोस्वामी बतलाया।

(चैतन्य महाप्रभुजी के शिष्य सनातन गोस्वामी वृन्दावन में वृक्ष के नीचे रहते थे, भिक्षा मांगकर रूखी-सूखी खाते, फटी लंगोटी पहनते और गुदड़ी व करवा साथ में रखते थे। आठ प्रहर में केवल चार घड़ी सोते और शेष समय श्रीकृष्णनाम का कीर्तन करते थे। एक समय वे विद्या, पद, ऐश्वर्य और मान में लिप्त थे, बंगाल के कर्ता-धर्ता थे, किन्तु श्रीकृष्णकृपा से श्रीकृष्णप्रेम की मादकता से ऐसे दीन बन गये कि परम वैरागी बनकर वृन्दावन से ही गोलोक पधार गए।)

ब्राह्मण ने मन में कहा—‘यह कंगाल सनातन गोस्वामी है, ऐसे व्यक्ति के पास पारस होने की आशा कैसे की जा सकती है; लेकिन इतनी दूर आया हूँ तो पूछ ही लेता हूँ, पूछने में क्या जाता है?’

ब्राह्मण ने जब श्री सनातन गोस्वामी से पारस के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा—‘इस समय तो मेरे पास नहीं है, मैं उसका क्या करता? क्योंकि—

गावैं स्यामा-स्याम को, ध्यावैं स्यामा-स्याम।
निरखैं स्यामा-स्याम को, यही हमारो काम।।

श्रीसनातन गोस्वामी ने बताया कि एक दिन मैं यमुनास्नान को जा रहा था तो रास्ते में पारस पत्थर पैर से टकरा गया। मैंने उसे वहीं यमुनाजी की रेत में गाड़ दिया जिससे किसी दिन यमुनास्नान से लौटते समय वह मुझे छू न जाए; क्योंकि उसे छूकर तो पुन: स्नान करना पड़ता है। तुम्हें चाहिए तो तुम उसे वहां से निकाल लो।’

(कंचन, कामिनी (सोना, स्त्री आदि) भगवान की विस्मृति कराने वाले हैं इसलिए सच्चे संत पारस के छू जाने भर को अपवित्र मानते हैं)

श्रीसनातन गोस्वामी ने जहां पारस गड़ा हुआ था, उस स्थान का पता ब्राह्मण को बतला दिया। रेत हटाने पर ब्राह्मण को पारस मिल गया। पारस की परीक्षा करने के लिए ब्राह्मण लोहे का एक टुकड़ा अपने साथ लाया था। जैसे ही ब्राह्मण ने लोहे को पारस से स्पर्श किया वह स्वर्ण हो गया। पारस सही मिला है, इससे अत्यन्त प्रसन्न होकर ब्राह्मण अपने गांव की ओर लौट दिया।

तभी ब्राह्मण के मन में एक प्रश्न कौंधा—‘उस संत के पास तो यह पारस था फिर भी उसने इसे अपने पास नहीं रखा; बल्कि यह कहा कि अगर यह छू भी जाए तो उन्हें स्नान करना पड़ता है। अवश्य ही उनके पास पारस से भी अधिक कोई मूल्यवान वस्तु है।’

‘श्रीकृष्णनाम’ है कल्पतरु!!!!!
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>
ब्राह्मण लौटकर श्रीसनातन गोस्वामी के पास आया और बोला—‘अवश्य ही आपके पास पारस से भी अधिक मूल्यवान वस्तु है जिसके कारण आपने उसे त्याग दिया।’ ब्राह्मण को देखकर हंसते हुए श्रीसनातन गोस्वामी ने कहा—‘पारस से बढ़कर श्रीकृष्णनाम रूपी कल्पवृक्ष मेरे पास है।’

कल्पवृक्ष सम है सदा करुणामय हरिनाम।
चाह किये देता मुकति, प्रेम किए ब्रजधाम।।