बुधवार, 18 सितंबर 2024

जुलाहे की फुर्र-फुर्र सुनकर सारे पक्षी उड़ गए

एक जुलाहा सूत कातने के लिए रुई लेकर आ रहा था। वह नदी किनारे सुस्ताने के लिए बैठा ही था कि जोर की आँधी आई। आँधी में उसकी सारी रुई उड़ गई। जुलाहा घबराया--अगर बिना रुई के घर पहुँचा तो मेरी पत्नी तो बहुत नाराज़ होगी। घबराहट में उसे कुछ न सूझा। उसने सोचा, यही बोल दूँगा-फुर्र-फुर्र। और वह फुर्र-फुर्र बोलता जा रहा था। आगे एक चिड़ीमार पक्षी पकड़ रहा था।

जुलाहे की फुर्र-फुर्र सुनकर सारे पक्षी उड़ गए। चिड़ीमार को बहुत गुस्सा आया। वह जुलाहे पर बहुत चिल्लाया तुमने मुझे बरबाद कर दिया। आगे से तुम ऐसा कहना, पकड़ो! पकड़ो!

जुलाहा जोर-जोर से “पकड़ो! पकड़ो!" रटता गया। रास्ते में कुछ चोर रुपए गिन रहे थे। जुलाहे की “पकड़ो! पकड़ो!" सुनकर वे घबरा गए। फिर उन्होंने देखा कि अकेला जुलाहा ही चला आ रहा था। चोरों ने उसे पकड़ा और घूरते हुए कहा-यह क्‍या बक रहे हो? हमें मरवाने का इरादा है क्या? तुम्हें कहना चाहिए, इसको रखो, ढेरों लाओ, समझे ?

जुलाहा यही कहता हुआ आगे बढ़ गया-इसको रखो, ढेरों लाओ। जब वह श्मशान के पास से गुजर रहा था तो वहाँ गाँववाले शवों को जला रहे थे। उस गाँव में हैजा फैला हुआ था। लोगों ने जुलाहे को कहते सुना, 'इसको रखो, ढेरों लाओ', तब उन्हें बड़ा गुस्सा आया। वे चिल्लाए, तुम्हें शर्म नहीं आती है? हमारे गाँव में इतना भारी दुख फैला है और तुम ऐसा बकते हो। तुम्हें कहना चाहिए यह तो बड़े दुख की बात है।

जुलाहा शर्म से पानी-पानी हो गया। वह यही रटता हुआ आगे बढ़ने लगा-यह तो बड़े दुख की बात है। कुछ देर बाद वह एक बरात के पास से गुजरा। बरातियों ने उसे यह कहते हुए सुना, 'यह तो बड़े दुख की बात है, यह तो बड़े दुख की बात है।' इतना सुनकर वे जुलाहे को पीटने के लिए तैयार हो गए। बड़ी मुश्किल से उसने सफाई दी तो उन्होंने कहा-- सीधे से आगे बढ़ो, और हाँ, अब तुम यह रटते जाना-भाग्य में हो तो ऐसा सुख मिले।

अब जुलाहा यही रटता हुआ अपनी राह चल पड़ा। चलते-चलते अँधेरा हो गया। घर से निकलते समय उसकी पत्नी ने उससे यही कहा था कि “जहाँ रात हो जाए वहीं सो जाना।' जुलाहा थक भी गया था। वह वहां सो गया।"

अगले दिन जब सुबह उसके मुँह पर पानी पड़ा, तब जुलाहा हड़बड़ा कर उठा। आँखें खोलीं तो देखता ही रह गया-यह तो उसी का घर था। और अभी-अभी उसकी पत्नी ने ही उस पर पानी फेंका था। जुलाहे के मुँह से निकला-भाग्य में हो तो ऐसा सुख मिले।

इस कहानी से हमें यह सिखने को मिलता है कि जीवन में परिस्थितियाँ चाहे जैसी भी हों, हमें अपनी मनोदशा और परिस्थितियों के अनुसार अपने शब्दों और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। जुलाहा अपनी घबराहट में बार-बार बदलते संदेशों के कारण विभिन्न स्थितियों में गलतफहमियों का शिकार होता है। अंत में, उसे उसी शब्दों का सही मतलब समझ में आता है जो उसने पूरी यात्रा में बार-बार बोले थे। यह कहानी दिखाती है कि जीवन की अनिश्चितताओं और बदलावों को समझना और उनकी वास्तविकता को स्वीकार करना कितना महत्वपूर्ण है। 


सोमवार, 26 अगस्त 2024

20 तक की गिनती सुनाएगा

एक राजा की बेटी की शादी होनी थी। बेटी की यह शर्त थी कि जो भी 20 तक की गिनती सुनाएगा, वही राजकुमारी का पति बनेगा। गिनती ऐसी होनी चाहिए जिसमें सारा संसार समा जाए। जो यह गिनती नहीं सुना सकेगा, उसे 20 कोड़े खाने पड़ेंगे। यह शर्त केवल राजाओं के लिए ही थी।

अब एक तरफ राजकुमारी का वरण और दूसरी तरफ कोड़े! एक-एक करके राजा-महाराजा आए। राजा ने दावत का आयोजन भी किया। मिठाई और विभिन्न पकवान तैयार किए गए। पहले सभी दावत का आनंद लेते हैं, फिर सभा में राजकुमारी का स्वयंवर शुरू होता है।

एक से बढ़कर एक राजा-महाराजा आते हैं। सभी गिनती सुनाते हैं, जो उन्होंने पढ़ी हुई थी, लेकिन कोई भी ऐसी गिनती नहीं सुना पाया जिससे राजकुमारी संतुष्ट हो सके।

अब जो भी आता, कोड़े खाकर चला जाता। कुछ राजा तो आगे ही नहीं आए। उनका कहना था कि गिनती तो गिनती होती है,  राजकुमारी पागल हो गई है। यह केवल हम सबको पिटवा कर मज़े लूट रही है।

यह सब नज़ारा देखकर एक हलवाई हंसने लगा। वह कहता है, "डूब मरो राजाओं, आप सबको 20 तक की गिनती नहीं आती!"

यह सुनकर सभी राजा उसे दंड देने के लिए कहने लगे। राजा ने उससे पूछा, "क्या तुम गिनती जानते हो? यदि जानते हो तो सुनाओ।"

हलवाई कहता है, "हे राजन, यदि मैंने गिनती सुनाई तो क्या  राजकुमारी मुझसे शादी करेगी? क्योंकि मैं आपके बराबर नहीं हूँ, और यह स्वयंवर भी केवल राजाओं के लिए है। तो गिनती सुनाने से मुझे क्या फायदा?"

पास खड़ी राजकुमारी बोलती है, "ठीक है, यदि तुम गिनती सुना सको तो मैं तुमसे शादी करूँगी। और यदि नहीं सुना सके तो तुम्हें मृत्युदंड दिया जाएगा।"

सब देख रहे थे कि आज तो हलवाई की मौत तय है। हलवाई को गिनती बोलने के लिए कहा गया।

राजा की आज्ञा लेकर हलवाई ने गिनती शुरू की:

"एक भगवान,  
दो पक्ष,  
तीन लोक,  
चार युग,  
पांच पांडव,  
छह शास्त्र,  
सात वार,  
आठ खंड,  
नौ ग्रह,  
दस दिशा,  
ग्यारह रुद्र,  
बारह महीने,  
तेरह रत्न,  
चौदह विद्या,  
पन्द्रह तिथि,  
सोलह श्राद्ध,  
सत्रह वनस्पति,  
अठारह पुराण,  
उन्नीसवीं तुम और  
बीसवां मैं…"

सब लोग हक्के-बक्के रह गए। राजकुमारी हलवाई से शादी कर लेती है! इस गिनती में संसार की सारी वस्तुएं मौजूद हैं। यहाँ शिक्षा से बड़ा तजुर्बा है।


मघा नक्षत्र का जल ।।

 मघा नक्षत्र का जल ।।
वर्षाऋतु में अभी मघा नक्षत्र चल रहा है जो 2 सितंबर तक चलेगा। मघा नक्षत्र की वर्षा अमृत के समान है । इस समय आकाश बिल्कुल स्वच्छ हो जाता है अतः जो जल बादलों से गिरता है वह भी स्वच्छ और निर्मल रहता है । इसका पानी बहुत ही ठंडा होता है साथ ही सोयाबीन जैसी अन्य फसलों में लगी हुई इल्लियों को मार देता है। आज भी मुझे अच्छे से याद है बचपन में मेरी दादी वर्षा होने पर एक बड़ा तपेला (पतीला) आँगन में रख देती थी । थाली भर जाने पर उसका पानी हंडे में भर लेती थी । फिर मुझे और मेरे भाई को थोड़ा सा वही पानी पिलाती थी तब तो कुछ समझ नही आता था वो ऐसा क्यों करती है वो ये पानी हमे क्यों पिलाती है छोटे थे तो समझ भी नही थी और न ही किसी प्रकार की जिज्ञासा हुई जानने की लेकिन जैसे जैसे बड़े हुए तो ये जानने की जिज्ञासा बढ़ती गयी और एक दिन दादी से पूछा कि वो ये पानी हमे क्यों पिलाती है तब उन्होंने बताया कि मघा नक्षत्र का जल पीने से बच्चों के पेट के कृमि मर जाते हैं । यह मघा का जल गंगाजल के समान पवित्र होता है । 
इसे किसी पात्र में भरकर रखेंगे तो खराब नहीं होगा ।
मघा नक्षत्र की वर्षा के बारे में अनेक कहावतें हैं ।
जैसे कि....

मघा में बरसे जल,
सब नाजों में होगा फल ।
अर्थात अगर मघा में वर्षा होती है तो सभी फसलों में अच्छा फल लगेगा । 

मघा के बरसे,माँ के परसे । तृप्ति मिलती है ।
अर्थात मघा नक्षत्र में वर्षा होने से धरती तृप्त होती है जैसे माँ के भोजन परोसने से बच्चों की क्षुधा तृप्त होती है ।
 
अगर हमारे घरों की छत बिल्कुल स्वच्छ है तो उसका पानी भी हम किसी बड़े टैंक में संग्रहित कर सकते हैं ।


गुरुवार, 22 अगस्त 2024

मेरे एक दोहे से इतने लोग सुधर गए


एक राजा को राज करते काफी समय हो गया था।उसके बाल भी सफ़ेद होने लगे थे।एक दिन उसने अपने दरबार में उत्सव रखा और अपने मित्र देश के राजाओं को भी सादर आमन्त्रित किया व अपने गुरुदेव को भी बुलाया। उत्सव को रोचक बनाने के लिए राज्य की सुप्रसिद्ध नर्तकी को भी बुलाया गया।



राजा ने कुछ स्वर्ण मुद्रायें अपने गुरु जी को भी दी, ताकि नर्तकी के अच्छे गीत व नृत्य पर वे भी उसे पुरस्कृत कर सकें। सारी रात नृत्य चलता रहा। ब्रह्म मुहूर्त की बेला आई, नर्तकी ने देखा कि मेरा तबले वाला ऊँघ रहा है और तबले वाले को सावधान करना ज़रूरी है, वरना राजा का क्या भरोसा दंड दे दे। तो उसको जगाने के लिए नर्तकी ने एक *दोहा* पढ़ा -
...✍
*"घणी गई थोड़ी रही, या में पल पल जाय।* 
*एक पलक के कारणे, युं ना कलंक लगाय।"*
...✍
अब इस *दोहे* का अलग-अलग व्यक्तियों ने अपने अनुरुप अर्थ निकाला। 

तबले वाला सतर्क होकर तबला बजाने लगा। 
...✍
जब यह दोहा गुरु जी ने सुना तो गुरुजी ने सारी मोहरें उस नर्तकी को अर्पण कर दी।
...✍
दोहा सुनते ही राजकुमारी ने  भी अपना नौलखा हार नर्तकी को भेंट कर दिया।
...✍
दोहा सुनते ही राजा के युवराज ने भी अपना मुकुट उतारकर नर्तकी को समर्पित कर दिया ।

राजा बहुत ही अचम्भित हो गया।
सोचने लगा रात भर से नृत्य चल रहा है पर यह क्या! अचानक एक दोहे से सब अपनी मूल्यवान वस्तु बहुत ही ख़ुश हो कर नर्तकी को समर्पित कर रहें हैं ? 
 
राजा सिंहासन से उठा और नर्तकी को बोला एक दोहे द्वारा एक सामान्य नर्तकी  होकर तुमने सबको लूट लिया।
...✍
जब यह बात राजा के गुरु ने सुनी तो गुरु के नेत्रों में आँसू आ गए और गुरुजी कहने लगे - "राजा ! इसको नीच नर्तकी  मत कह, ये अब मेरी गुरु बन गयी है क्योंकि इसके दोहे ने मेरी आँखें खोल दी हैं। दोहे से यह कह रही है कि मैं सारी उम्र जंगलों में भक्ति करता रहा और आखिरी समय में नर्तकी का मुज़रा देखकर अपनी साधना नष्ट करने यहाँ चला आया हूँ, भाई ! मैं तो चला ।" यह कहकर गुरुजी तो अपना कमण्डल उठाकर जंगल की ओर चल पड़े।
...✍
राजा की लड़की ने कहा - "पिता जी ! मैं जवान हो गयी हूँ। आप आँखें बन्द किए बैठे हैं, मेरा विवाह नहीं कर रहे थे। आज रात मैं आपके महावत के साथ भागकर अपना जीवन बर्बाद करने वाली थी। लेकिन इस नर्तकी के दोहे ने मुझे सुमति दी, कि जल्दबाज़ी न कर, हो सकता है तेरा विवाह कल हो जाए, क्यों अपने पिता को कलंकित करने पर तुली है ?
...✍
युवराज ने कहा - महाराज ! आप वृद्ध हो चले हैं, फिर भी मुझे राज नहीं दे रहे थे। मैं आज रात ही आपके सिपाहियों से मिलकर आपको मारने वाला था। लेकिन इस दोहे ने समझाया कि पगले ! आज नहीं तो कल आखिर राज तो तुम्हें ही मिलना है, क्यों अपने पिता के खून का कलंक अपने सिर पर लेता है! थोड़ा धैर्य रख।"
...✍
जब ये सब बातें राजा ने सुनी तो राजा को भी आत्म ज्ञान हो गया । राजा के मन में वैराग्य आ गया। राजा ने तुरन्त फैंसला लिया - "क्यों न मैं अभी युवराज का राजतिलक कर दूँ।" फिर क्या था, उसी समय राजा ने युवराज का राजतिलक किया और अपनी पुत्री को कहा - "पुत्री ! दरबार में एक से एक राजकुमार आये हुए हैं। तुम अपनी इच्छा से किसी भी राजकुमार के गले में वरमाला डालकर पति रुप में चुन सकती हो।" राजकुमारी ने ऐसा ही किया और राजा सब त्याग कर जंगल में गुरु की शरण में चला गया ।
...✍
यह सब देखकर नर्तकी ने सोचा "मेरे एक दोहे से इतने लोग सुधर गए, लेकिन मैं क्यूँ नहीं सुधर पायी ?" उसी समय नर्तकी में भी वैराग्य आ गया । उसने उसी समय निर्णय लिया कि आज से मैं अपना नृत्य बन्द करती हूँ "हे प्रभु ! मेरे पापों से मुझे क्षमा करना। बस, आज से मैं सिर्फ तेरा नाम सुमिरन करूं।

बुधवार, 21 अगस्त 2024

जलेबी सिर्फ मिठाई नहीं आयुर्वेदिक दवाई भी है

जलेबी सिर्फ मिठाई नहीं आयुर्वेदिक दवाई भी है 

ये एक राजशाही पकवान है जिसे दूध दही या रबड़ी से खाया जाता है। 

जलेबी का आयुर्वेदिक उपयोग :
जलेबी एक भारतीय व्यंजन है जो की जलोदर नामक बीमारी का इलाज में प्रयोग की जाती थी 
शुगर बीमारी को नियंत्रित करने के लिए जलेबी को दही से खाते थे 
खाली पेट दूध जलेबी खाने से वजन और लम्बाई बढ़ाने के लिए किया जाता था ।
माइग्रेन की और सिर दर्द के लिए सूर्योदय से पहले दूध जलेबी खाने को आयुर्वेद में लिखा है 
 
ग्रह शांति अथवा ईश्वर का भोग  में जलेबी से ::
आदि गुरु शंकराचार्य  द्वारा लिखित देवी पूजा पद्धति में भगवती को बिरयानी यानी हरिद्रान पुआ जलेबी भोग लगाने के विषय में लिखा है  

जलेबी माता भगवती को भोग में चढ़ाने की प्रथा है।
इमरती जो की उडद दाल से बनती है वो शनिदेव के नाम पर हनुमान जी या पीपल वृक्ष या शनि मंदिर में चढ़ाने काले कौवा और कुत्ते को खिलाने से शनि का प्रभाव कम होता है।

जलेबी बनाने की विधि 
हमारे प्राचीन ग्रंथ में जलेबी बनाने की विधि संस्कृत भाषा में लिखी है साथ ही 
जलेबी बनाने की विधि पुराणों में  भी है इसे रस कुंडलिका नाम दिया है 
 भोज कुतुहल में इसे जल वल्लीका नाम दिया है 
गुण्यगुणबोधिनी' में  भी जलेबी बनाने की विधि लिखी है ।

सबसे बड़ी बात की जलेबी कुंडली के आकार की की होती है जिसका संबंध आंतो से है कब्ज का ये रामबाण इलाज है ।


सोमवार, 19 अगस्त 2024

कमाल है

यह कमाल है

   1. माँ 9 महीने पालती है, बाप 25 साल पालता है, दोनों बराबर है, फिर भी पता नहीं क्यों बाप पीछे है।

   2. माँ बिना तनख्वाह के परिवार चलाती है, पिता अपनी सारी तनख्वाह परिवार के लिए खर्च कर देता है, दोनों के प्रयास समान हैं, फिर भी पता नहीं क्यों पिता पिछड़ रहे हैं।

   3. माँ जो चाहे पकाती है, बाप जो चाहता है खरीदता है, उनका प्यार बराबर होता है, लेकिन माँ का प्यार श्रेष्ठ दिखाया जाता है।  पता नहीं पापा क्यों पीछे हैं।

   4. अगर आप फोन पर बात करते हैं, तो आप सबसे पहले अपनी मां से बात करना चाहते हैं, जब आप मुसीबत में होते हैं, तो आप 'मां' के रूप में रोते हैं।  जरूरत पड़ने पर ही आप पापा को याद करते हैं, लेकिन क्या डैड को कभी इस बात का बुरा नहीं लगता कि आप उन्हें दूसरी बार याद नहीं करते?  मुझे नहीं पता कि बच्चों से प्यार पाने के मामले में पिता पीढ़ियों से क्यों पिछड़ रहे हैं।

   5. कोठरी रंग-बिरंगी साड़ियों और ढेर सारे बच्चों के कपड़ों से भरी होगी लेकिन पिता के कपड़े बहुत कम हैं, उन्हें अपनी जरूरतों की परवाह नहीं है, फिर भी उन्हें पता नहीं है कि पिता क्यों पिछड़ रहे हैं।

   6. मां के पास सोने के बहुत से आभूषण हैं, लेकिन पिता के पास एक ही अंगूठी है जो उन्हें उनकी शादी में दी गई थी।  फिर भी माँ कम गहनों की शिकायत कर सकती हैं और पिताजी नहीं करते।  फिर भी न जाने क्यों पापा पीछे हैं।

   7. पापा पूरी जिंदगी परिवार को संभालने के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन जब बात पहचान की आती है तो पता नहीं क्यों वो हमेशा पीछे रह जाते हैं।

   8. माँ कहती है कि हमें इस महीने कॉलेज ट्यूशन देना है, कृपया मेरे लिए त्योहार के लिए एक साड़ी खरीद लें, लेकिन पिताजी ने नए कपड़े के बारे में सोचा भी नहीं था।  दोनों में है बराबर का प्यार, फिर भी न जाने पापा क्यों पिछड़ रहे हैं।

   9. जब माता-पिता बूढ़े हो जाते हैं, तो बच्चे कहते हैं, माँ कम से कम घर का काम देखने के लिए उपयोगी है, लेकिन वे कहते हैं, पिताजी बेकार हैं।

   10. पिताजी पीछे हैं क्योंकि वे परिवार की रीढ़ हैं।  और हमारी रीढ़ हमारे शरीर के पीछे होती है।  लेकिन उनकी वजह से हम अपने दम पर खड़े हो सकते हैं।  शायद इसीलिए वो पीछे है...!!!!

   
   सभी पिताओं को समर्पित
   दुनिया के सभी पिताओं को नमन!


शनिवार, 13 जुलाई 2024

साहब ये शर्म ही थी

एक दिन 100 नंबर की एक गाड़ी मेन रोड पर एक दो मंजिला मकान के बाहर आकर रुकी। कांस्टेबल विजय को इसी पते पर बुलाया गया था, लेकिन यहां सभी पैसेवालो के मकान थे। सोचते हुए कि यहां किसने खाना मंगवाया होगा, विजय ने दिए गए नंबर पर कॉल बैक की।

“नमस्ते, अभी दस मिनट पहले इस नंबर से भोजन के लिए फोन किया गया था। आप मोहनलाल जी बोल रहे हैं क्या? हम मकान नंबर 45 के सामने खड़े हैं, कहाँ आना है?”
दूसरी तरफ से जवाब आया, “आप वहीं रुकिए, मैं आ रहा हूं।”

एक मिनट बाद मकान नंबर 45 का गेट खुला और करीब पैंसठ वर्षीय सज्जन बाहर आए। उन्हें देखते ही विजय गुस्से में बोले, “आपको शर्म नहीं आई, इस तरह से फोन करके खाना मंगवाते हुए। गरीबों के हक का जब आप जैसे अमीर खाएंगे तो गरीब तक खाना कैसे पहुंचेगा? मेरा यहां तक आना ही बर्बाद गया।”

मोहनजी जी बोले, “साहब, ये शर्म ही थी जो हमें यहां तक ले आई। सर्विस लगते ही शर्म के मारे लोन लेकर घर बनवा लिया। आधे से ज्यादा सैलरी किस्त में कटती रही और आधी बच्चों की परवरिश में जाती रही। अब रिटायरमेंट के बाद कोई पेंशन नहीं थी तो मकान का एक हिस्सा किराए पर दे दिया। अब लॉकडाउन के कारण किराया भी नहीं मिला। बेटे की सर्विस न लगने के कारण जो फंड मिला था, उससे बेटे को व्यवसाय करवा दिया और वह जो भी कमाता गया, व्यवसाय बड़ा करने के चक्कर में उसी में लगाता गया और कभी बचत करने के लिए उसने सोचा ही नहीं। अब 20 दिन से वह भी ठप्प है। पहले साल भर का गेहूं-चावल भर लेते थे पर बहू को वो सब ओल्ड फैशन लगता था तो शर्म के मारे दोनों टंकी कबाड़ी को दे दीं। अब बाजार से दस किलो पैक्ड आटा और पांच किलो चावल ले आते हैं। राशन कार्ड बनवाया था तो बच्चे वहां से शर्म के मारे राशन उठाने नहीं जाते थे कि कौन लाइन लगाने जाए इसलिए वह भी निरस्त हो गया। जन धन अकाउंट हमने ही बहू का खोलवा दिया था, पर उसमें एक भी बार न तो जमा हुआ न ही निकासी हुई और खाता बंद हो गया। इसलिए सरकार से आए हुए पैसे भी नहीं निकाल सके। मकान होने के कारण शर्म के मारे किसी सामाजिक संस्था से भी मदद नहीं मांग सकते थे। कल से जब कोई रास्ता नहीं दिखा और सुबह जब पोते को भूख से रोते हुए देखा तो सारी शर्म एक किनारे रखकर 100 नंबर डायल कर दिया। इन दीवारों ने हमें अमीर तो बना दिया साहब, पर अंदर से खोखला कर दिया। मजदूरी कर नहीं सकते थे और आमदनी इतनी कभी हुई नहीं कि बैंक में इतना जोड़ लेते की कुछ दिन बैठकर जीवन व्यतीत कर लेते। आप ही बताओ! मैं क्या करता।” कहते हुए मोहन जी फफक पड़े।

विजय को समझ नहीं आ रहा था कि क्या बोले। वह चुपचाप गाड़ी तक गया और लंच पैकेट निकालने लगा। तभी उसे याद आया कि उसकी पत्नी ने कल राशन व घर का जो भी सामान मंगवाया था, वह कल से घर न जा पाने के कारण डिग्गी में ही पड़ा हुआ है। उसने डिग्गी खोली, सामान निकाला और लंच पैकेट के साथ सारा सामान मोहन जी के गेट पर रखा और बिना कुछ बोले गाड़ी में आकर बैठ गया। गाड़ी फिर किसी ऐसे ही भाग्यहीन अमीर का घर ढूंढने जा रही थी...!
“यह आज के मध्यम वर्ग की वास्तविक स्थिति है...!”

सोमवार, 8 जुलाई 2024

गंगाजल ख़राब क्यों नहीं होता.

गंगाजल ख़राब क्यों नहीं होता.....!!

हिमालय की कोख गंगोत्री से निकली गंगा (भागीरथी), हरिद्वार (देवप्रयाग) में अलकनंदा से मिलती है। यहाँ तक आते-आते इसमें कुछ चट्टानें घुलती जाती हैं जिससे इसके जल में ऐसी क्षमता पैदा हो जाती है जो पानी को सड़ने नहीं देती। हर नदी के जल की अपनी जैविक संरचना होती है, जिसमें वह ख़ास तरह के घुले हुए पदार्थ रहते हैं जो कुछ क़िस्म के जीवाणु को पनपने देते हैं और कुछ को नहीं।
वैज्ञानिक शोध से पता चला है कि गंगा के पानी में ऐसे जीवाणु हैं जो सड़ाने वाले कीटाणुओं को पनपने नहीं देते, इसलिए पानी लंबे समय तक ख़राब नहीं होता।
वैज्ञानिक कारण
वैज्ञानिक बताते हैं कि हरिद्वार में गोमुख- गंगोत्री से आ रही गंगा के जल की गुणवत्ता पर इसलिए कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता, क्योंकि यह हिमालय पर्वत पर उगी हुई अनेकों जीवनदायनी उपयोगी जड़ी-बूटियों, खनिज पदार्थों और लवणों को स्पर्श करता हुआ आता है।
वैज्ञानिक शोध से पता चला है कि हिमालय की कोख गंगोत्री से निकली गंगा के जल का ख़राब नहीं होने के कई वैज्ञानिक कारण भी हैं। गंगाजल में बैट्रिया फोस नामक एक बैक्टीरिया पाया गया है जो पानी के अंदर रासायनिक क्रियाओं से उत्पन्न होने वाले अवांछनीय पदार्थों को खाता रहता है।इससे जल की शुद्धता बनी रहती है।






गंगा के पानी में गंधक (सल्फर) की प्रचुर मात्रा मौजूद रहती है; इसलिए भी यह ख़राब नहीं होता। इसके अतिरिक्त कुछ भू-रासायनिक क्रियाएं भी गंगाजल में होती रहती हैं, जिससे इसमें कभी कीड़े पैदा नहीं होते।यही कारण है कि यह पानी सदा पीने योग्य माना गया है। जैसे-जैसे गंगा हरिद्वार से आगे अन्य शहरों की ओर बढ़ती जाती है शहरों, नगर निगमों और खेती-बाड़ी का कूड़ा-करकट तथा औद्योगिक रसायनों का मिश्रण गंगा में डाल दिया जाता है।






वैज्ञानिको के मत एवं शोध
वैज्ञानिक परीक्षणों से पता चला है कि गंगाजल से स्नान करने तथा गंगाजल को पीने से हैजा, प्लेग, मलेरिया तथा क्षय आदि रोगों के कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।
इस बात की पुष्टि के लिए एक बार डॉ. हैकिन्स, ब्रिटिश सरकार की ओर से गंगाजल से दूर होने वाले रोगों के परीक्षण के लिए आए थे। उन्होंने गंगाजल के परिक्षण के लिए गंगाजल में हैजे (कालरा) के कीटाणु डाले गए।हैजे के कीटाणु मात्र 6 घंटें में ही मर गए और जब उन कीटाणुओं को साधारण पानी में रखा गया तो वह जीवित होकर अपने असंख्य में बढ़ गया। इस तरह देखा गया कि गंगाजल विभिन्न रोगों को दूर करने वाला जल है।फ्रांस के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. हैरेन ने गंगाजल पर वर्षों अनुसंधन करके अपने प्रयोगों का विवरण शोधपत्रों के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने आंत्र शोध व हैजे से मरे अज्ञात लोगों के शवों को गंगाजल में ऐसे स्थान पर डाल दिया, जहाँ कीटाणु तेजी से पनप सकते थे।
डॉ. हैरेन को आश्चर्य हुआ कि कुछ दिनों के बाद इन शवों से आंत्र शोध व हैजे के ही नहीं बल्कि अन्य कीटाणु भी गायब हो गए। उन्होंने गंगाजल से 'बैक्टीरियासेपफेज' नामक एक घटक निकाला, जिसमें औषधीय गुण हैं।
इंग्लैंड के जाने-माने चिकित्सक सी. ई. नेल्सन ने गंगाजल पर अन्वेषण करते हुए लिखा कि इस जल में सड़ने वाले जीवाणु ही नहीं होते। उन्होंने महर्षि चरक को उद्धृत करते हुए लिखा कि गंगाजल सही मायने में पथ्य है।





रूसी वैज्ञानिकों ने हरिद्वार एवं काशी में स्नान के उपरांत 1950 में कहा था कि उन्हें स्नान के उपरांत ही ज्ञात हो पाया कि भारतीय गंगा को इतना पवित्र क्यों मानते हैं।
गंगाजल की पाचकता के बारे में ओरियंटल इंस्टीटयूट में हस्तलिखित आलेख रखे हैं। कनाडा के मैकिलन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. एम. सी. हैमिल्टन ने गंगा की शक्ति को स्वीकारते हुए कहा कि वे नहीं जानते कि इस जल में अपूर्व गुण कहाँ से और कैसे आए।
सही तो यह है कि चमत्कृत हैमिल्टन वस्तुत: समझ ही नहीं पाए कि गंगाजल की औषधीय गुणवत्ता को किस तरह प्रकट किया जाए।आयुर्वेदाचार्य गणनाथ सेन, विदेशी यात्री इब्नबतूता वरनियर, अंग्रेज़ सेना के कैप्टन मूर, विज्ञानवेत्ता डॉ. रिचर्डसन आदि सभी ने गंगा पर शोध करके यही निष्कर्ष दिया कि यह नदी अपूर्व है।




गंगाजल में स्नान
गंगा नदी में तैरकर स्नान करने वालों को स्नान का विशेष लाभ होता है। गंगाजल अपने खनिज गुणों के कारण इतना अधिक गुणकारी होता है कि इससे अनेक प्रकार के रोग दूर होते हैं।
गंगा नदी में स्नान करने वाले लोग स्वस्थ और रोग मुक्त बने रहते हैं। इससे शरीर शुद्ध और स्फूर्तिवान बनता है। भारतीय सभ्यता में गंगा को सबसे पवित्र नदी माना जाता है। गंगा नदी के पानी में विशेष गुण के कारण ही गंगा नदी में स्नान करने भारत के विभिन्न क्षेत्र से ही नहीं बल्कि संसार के अन्य देशों से भी लोग आते हैं। गंगा नदी में स्नान के लिए आने वाले सभी लोग विभिन्न प्रकार के रोगों से मुक्ति पाने के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश आकर मात्र कुछ ही दिनों में केवल गंगा स्नान से पूर्ण स्वस्थ हो जाते हैं।




कई विद्वानों ने गंगाजल की पवित्रता का वर्णन अपने निबन्धों में पूर्ण आत्मा से किया है। भौतिक विज्ञान के कई आचार्यो ने भी गंगाजल की अद्भुत शक्ति और प्रभाव को स्वीकार किया है...
जय गंगा मैया 

रविवार, 19 मई 2024

जब भी आपको क्रोध आये तो सोचिएगा

एक पति ने अपने गुस्सैल पत्नी  से तंग आकर उसे कीलों से भरा एक थैला देते हुए कहा ,"तुम्हें जितनी बार क्रोध आए तुम थैले से एक कील निकाल कर बाड़े में ठोंक देना !"

पत्नी को अगले दिन जैसे ही क्रोध आया उसने एक कील बाड़े की दीवार पर ठोंक दी। यह प्रक्रिया वह लगातार करती रही।

धीरे धीरे उसकी समझ में आने लगा कि कील ठोंकने की व्यर्थ मेहनत करने से अच्छा तो अपने क्रोध पर नियंत्रण करना है और क्रमशः कील ठोंकने की उसकी संख्या कम होती गई।

एक दिन ऐसा भी आया कि पत्नी  ने दिन में एक भी कील नहीं ठोंकी।

उसने खुशी खुशी यह बात अपने पति को बताई। वे बहुत प्रसन्न हुए और कहा, "जिस दिन तुम्हें लगे कि तुम एक बार भी क्रोधित नहीं हुई, ठोंकी हुई कीलों में से एक कील निकाल लेना।"

पत्नी ऐसा ही करने लगी। एक दिन ऐसा भी आया कि बाड़े में एक भी कील नहीं बची। उसने खुशी खुशी यह बात अपने पति को बताई।

पति उस पत्नी  को बाड़े में लेकर गए और कीलों के छेद दिखाते हुए पूछा, "क्या तुम ये छेद भर सकती हो?"

पत्नी ने कहा,"नहीं जी"

पति  ने उसके कन्धे पर हाथ रखते हुए कहा,"अब समझी, क्रोध में तुम्हारे द्वारा कहे गए कठोर शब्द, दूसरे के दिल में ऐसे छेद कर देते हैं, जिनकी भरपाई भविष्य में तुम कभी नहीं कर सकते !"

 सन्देश : जब भी आपको क्रोध आये तो सोचिएगा कि कहीं आप भी किसी के दिल में कील ठोंकने  तो नहीं जा रहे 

गुरुवार, 25 जनवरी 2024

सकारात्मक रूप से वृद्धि हेतु सोचे, हमेशा सकारात्मक रहें

हिरणों की दौड़ने की गति 90 किमी प्रति घंटा है। 
 फिर बाघ की गति 60 किमी प्रति घंटा है।  विस्वास  नहीं हो रहा न...?



 फिर भी, बाघ हिरण का शिकार करता है।
 क्योंकि हिरणों के मन में एक डर होता है कि हम बाघ से कमज़ोर हैं और वही डर उन्हें बार-बार पीछे देखने पर मजबूर करता है ...।
 यह उसकी गति और मनोबल को कम करता है। और उस बाघ का शिकार बन जाता है ....!



 यही सच धन्धे को कम कर है।
 *उच्च कार्य करने की कई गुना प्रतिरोधक शक्ति हमारे पास  है।* *हमारा  मनोबल और गति  केवल "भय"  के कारण कम हो जाता  है ओर बीमार हो जाते है।
 तो  घबराएं मत .......!

 
 अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें 

        सुरक्षित रहें !!

 सकारात्मक रूप से वृद्धि हेतु सोचे, हमेशा सकारात्मक रहें ...!

प्रगति के लिए अपनी सहनशक्ति से ज्ञान और क्षमताओं का पूर्ण दोहन करें

शुभ स्नेह वंदन
*कर्मशील जीवन ही मानव जीवन है, हर मानव जीवन में सफलता के लिए कठिन और विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष से पीछे नहीं हटता है।*
*प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए वह नये-नये सपने (DREAM) देखता है तथा लक्ष्य (GOAL) बनाकर उसे प्राप्त करने की योजना पर कार्य करता है ।*
*सपने आभासी होते हैं पर जब उन्हें हकीकत में बदलने के लिए रास्ता, ज्ञान, तकनीक और समय सीमा से बांध दिया जाता है तो वह लक्ष्य में बदल जाते हैं ।*
*ब्यक्ति सपनों का सौदागर होता है, अतः प्रगति के लिए सपने जरूर देखें ।






*प्रगति के लिए अपनी सहनशक्ति से ज्ञान और क्षमताओं का पूर्ण दोहन करें तथा सामाजिकता का भी निर्वाह करें ।





*सहजता और संयम से घर पर रह कर नयी-नयी क्षमताओं का विकास करें ‌।

मन शांत होगा तो मस्तिष्क पूरी क्षमता से कार्य करने के लिए तैयार होगा

शुभ करोति-
*स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है और स्वस्थ मन, स्वस्थ मस्तिष्क का परिचायक होता है ।*
*यदि मन शांत होगा तो मस्तिष्क पूरी क्षमता से कार्य करने के लिए तैयार होगा ।*





*हमारे आस-पास नकारात्मक तथा सकारात्मक दोनों तरह की तरंगें सदा विद्यमान रहती हैं, यह हमारे मन-मस्तिष्क पर निर्भर है कि वह किस तरह की तरंगें स्वीकार करता है ।





*यदि हमारा मन-मस्तिष्क नकारात्मक से भरा है तो नकारात्मक तरंगों को स्वीकार कर हर कार्य में नकारात्मकता परिणाम देगा और यदि सकारात्मक है तो विपरीत परिस्थितियों में भी कार्यों में सकारात्मक पहलू निकालकर कार्य का सकारात्मक परिणाम देगा ।*
*अतः जीवन में अपने मन-मस्तिष्क को सकारात्मक बनाए रखने के लिए सकारात्मक माहौल के साथ संगति, योग विद्या और ज्ञान वर्धक किताबों का सहारा लेना चाहिए ।





*नकारात्मकता को उत्पन्न होने से रोका नहीं जा सकता है पर उससे बचने का प्रयास कर बचा जा सकता है ।*
🎍🎍🎍🎍🎍🎍🎍🎍🎍🎍
*नकारात्मकता से बचने के लिए जो बीत चुका है उसकी वर्तमान से न ही तुलना करें और न घटना को याद करें ।*
🎄🎄🎄🎄🎄
*सीखने और अधिक पाने के लिए पूंछना जरूरी है ।*

कार्यशील जीवन में सफलता के दो दुश्मन हैं

शुभ संकल्प-
*कार्यशील जीवन में सफलता के दो दुश्मन हैं जो सदा आपके साथ और अंदर रहकर कार्य करते हैं और वह कार्य न करने या समय पर न करने के लिए "बहाने बनाना (Excusitis)" और काम  को "टालमटोल करने (Procrastination)" को प्रेरित करते हैं।*
*इन दोनों समस्याओं से बचने के लिए हमें कार्यों को करने की जिम्मेदारी स्वयं लेनी चाहिए,तथा जो कार्य कठिन महसूस होते हों उनको करने के विकल्पों पर भी विचार करना चाहिए ।





*इससे हम एक-आध बार कार्य को टालेंगे या समय पर नहीं करेंगे तो आगे के कार्य रूकने की दशा में हमें पहले मजबूरी में फिर आदतन कार्य करना पड़ेगा।*
*अतः प्रगतिशील बने रहने के लिए हमें वर्तमान में समस्त कार्यों और समस्याओं से निपटने के विकल्पों पर विचार करने के बाद ही पूर्ण ऊर्जा के साथ आगे की योजना पर कार्य कर सकते हैं ।





*अतः अपनी आदतों और सोंच में संशोधन करते हुए Discipline का निर्माण करना और सभी कार्यों को पूरा करना जब हमारी नैतिक जिम्मेदारी बन जाती है, तब हमें टालमटोल की आदत और बहाने बनाने की बीमारी से छुटकारा भी मिल जाता है ।




🎍
*कार्यों को उनकी पृकृति के अनुसार अलग  (Sagrigation) कर करना समय, ऊर्जा और धन तीनों को बचाता है ।



🎄
*असफलता में कार्य को छोड़ने से पहले लेकिन-क्यों (But-Why) का जवाब जरूर ढूंढ़ना चाहिए ।*

धैर्य क्या है, हमारे जीवन में इसका क्या महत्व है?


धैर्य क्या है, हमारे जीवन में इसका क्या महत्व है?

एक शिक्षक ने क्लास के सभी बच्चों को एक एक खूबसूरत टॉफ़ी दी और फिर कहा..."बच्चो ! आप सब को दस मिनट तक अपनी टॉफ़ी नहीं खानी है और ये कहकर वो क्लास रूम से बाहर चले गए।"

कुछ पल के लिए क्लास में सन्नाटा छाया था, हर बच्चा उसके सामने पड़ी टॉफ़ी को देख रहा था और हर गुज़रते पल के साथ खुद को रोकना मुश्किल हो रहा था।

 दस मिनट पूरे हुए और वो शिक्षक क्लास रूम में आ गए। समीक्षा की। पूरे वर्ग में सात बच्चे थे, जिनकी टाफियाँ जस की तस थी,जबकि बाकी के सभी बच्चे टॉफ़ी खाकर उसके रंग और स्वाद पर टिप्पणी कर रहे थे।

 शिक्षक ने चुपके से इन सात बच्चों के नाम को अपनी डायरी में दर्ज कर लिए और नोट करने के बाद पढ़ाना शुरू किया।

इस शिक्षक का नाम प्रोफेसर वाल्टर मशाल था।

कुछ वर्षों के बाद प्रोफेसर वाल्टर ने अपनी वही डायरी खोली और सात बच्चों के नाम निकाल कर उनके बारे में खोज बीन शुरू किया।

 काफ़ी मेहनत के बाद , उन्हें पता चला कि सातों बच्चों ने अपने जीवन में कई सफलताओं को हासिल किया है और अपनी अपनी फील्ड में सबसे सफल है।

 प्रोफेसर वाल्टर ने अपने बाकी वर्ग के छात्रों की भी समीक्षा की और यह पता चला कि उनमें से ज्यादातर एक आम जीवन जी रहे थे, जबकी कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें सख्त आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों का सामना करना पड रहा था।

इस सभी प्रयास और शोध का परिणाम प्रोफेसर वाल्टर ने एक वाक्य में निकाला और वह यह था...."जो आदमी दस मिनट तक धैर्य नहीं रख सकता, वह संभवतः अपने जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ सकता.... ”

इस शोध को दुनिया भर में शोहरत मिली और इसका नाम "मार्श मेलो थ्योरी" रखा गया था क्योंकि प्रोफेसर वाल्टर ने बच्चों को जो टॉफ़ी दी थी उसका नाम "मार्श मेलो" था। यह फोम की तरह नरम थी।

इस थ्योरी के अनुसार "दुनिया के सबसे सफल लोगों में कई गुणों के साथ एक गुण 'धैर्य' पाया जाता है, क्योंकि यह ख़ूबी इंसान के बर्दाश्त की ताक़त को बढ़ाती है, जिसकी बदौलत आदमी कठिन परिस्थितियों में निराश नहीं होता और वह एक असाधारण व्यक्तित्व बन जाता है।"

_अतः धैर्य  कठिन परिस्थितियों में व्यक्ति की सहनशीलता की अवस्था है, जो उसके व्यवहार को क्रोध या खीझ जैसी नकारात्मक अभिवृत्तियों से बचाती है। दीर्घकालीन समस्याओं से घिरे होने के कारण व्यक्ति जो दबाव या तनाव अनुभव करने लगता है उसको सहन कर सकने की क्षमता भी धैर्य का एक उदाहरण है।_

वास्तव में *"धैर्य नकारात्मकता से पूर्व सहनशीलता का एक स्तर है। यह व्यक्ति की चारित्रिक दृढ़ता का परिचायक भी है।"*

मंगलवार, 16 जनवरी 2024

लक्ष्य TARGET(myexcelsuper)

लक्ष्य TARGET 
एक लड़के ने एक बार एक बहुत ही धनवान व्यक्ति को देखकर धनवान बनने का निश्चय किया। वह धन कमाने के लिए कई दिनों तक मेहनत कर धन कमाने के पीछे पड़ा रहा और बहुत सारा पैसा कमा लिया। इसी बीच उसकी मुलाकात एक विद्वान से हो गई। विद्वान के ऐश्वर्य को देखकर वह आश्चर्यचकित हो गया और अब उसने विद्वान बंनने का निश्चय कर लिया और अगले ही दिन से धन कमाने को छोड़कर पढने-लिखने में लग गया। 

वह अभी अक्षर ज्ञान ही सिख पाया था, की इसी बीच उसकी मुलाकात एक संगीतज्ञ से हो गई। उसको संगीत में अधिक आकर्षण दिखाई दिया, इसीलिए उसी दिन से उसने पढाई बंद कर दी और संगीत सिखने में लग गया। इसी तरह काफी उम्र बित गई, न वह धनी हो सका ना विद्वान और ना ही एक अच्छा संगीतज्ञ बन पाया। तब उसे बड़ा दुख हुआ। एक दिन उसकी मुलाकात एक बहुत बड़े महात्मा से हुई। उसने महात्मन को अपने दुःख का कारण बताया।

महात्मा ने उसकी परेशानी सुनी और मुस्कुराकर बोले, “बेटा, दुनिया बड़ी ही चिकनी है, जहाँ भी जाओगे कोई ना कोई आकर्षण ज़रूर दिखाई देगा। एक निश्चय कर लो और फिर जीते जी उसी पर अमल करते रहो तो तुम्हें सफलता की प्राप्ति अवश्य हो जाएगी, नहीं तो दुनियां के झमेलों में यूँ ही चक्कर खाते रहोगे। बार-बार रूचि बदलते रहने से कोई भी उन्नत्ति नहीं कर पाओगे।” युवक महात्मां की बात को समझ गया और एक लक्ष्य निश्चित कर उसी का अभ्यास करने लगा।

शिक्षा:-
उपर्युक्त प्रसंग से हमें यह शिक्षा मिलती हैं कि हमें भी शुरुआत से ही एक लक्ष्य बनाकर उसी के अनुरूप मेहनत करना चाहिए। इधर-उधर भटकने की बजाय एक ही जगह, एक ही लक्ष्य पर डटे रहने से ही सफलता व उन्नति प्राप्त की जा सकती हैं।

सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।

गुरुवार, 4 जनवरी 2024

प्रकृति ने पहले से दे रखा था

हमारे बुजर्ग हम से वैज्ञानिक रूप से बहुत आगे थे। थक हार कर वापिश उनकी ही राह पर वापिश आना पड़ रहा है।

1. मिट्टी के बर्तनों से स्टील और प्लास्टिक के बर्तनों तक और फिर कैंसर के खौफ से दोबारा मिट्टी के बर्तनों तक आ जाना।

2. अंगूठाछाप से दस्तखतों (Signatures) पर और फिर अंगूठाछाप (Thumb Scanning) पर आ जाना।

3. फटे हुए सादा कपड़ों से साफ सुथरे और प्रेस किए कपड़ों पर और फिर फैशन के नाम पर अपनी पैंटें फाड़ लेना।

4. सूती से टैरीलीन, टैरीकॉट और फिर वापस सूती पर आ जाना ।

5. जयादा मशक़्क़त वाली ज़िंदगी से घबरा कर पढ़ना लिखना और फिर IIM MBA करके आर्गेनिक खेती पर पसीने बहाना।

6.  क़ुदरती से प्रोसेसफ़ूड (Canned Food & packed juices) पर और फिर बीमारियों से बचने के लिए दोबारा क़ुदरती खानों पर आ जाना।

7. पुरानी और सादा चीज़ें इस्तेमाल ना करके ब्रांडेड (Branded) पर और फिर आखिरकार जी भर जाने पर पुरानी (Antiques) पर उतरना।

8. बच्चों को इंफेक्शन से डराकर मिट्टी में खेलने से रोकना और फिर घर में बंद करके फिसड्डी बनाना और होश आने पर दोबारा Immunity बढ़ाने के नाम पर मिट्टी से खिलाना....

9. गाँव, जंगल,   से डिस्को पब और चकाचौंध की और भागती हुई दुनियाँ की और से फिर मन की शाँति एवं स्वास्थ के लिये शहर से जँगल गाँव की ओर आना।

 इससे ये निष्कर्ष निकलता है कि टेक्नॉलॉजी ने जो दिया उससे बेहतर तो प्रकृति ने पहले से दे रखा था।