मंगलवार, 31 जनवरी 2023

जीवन में जब मनुष्य को मनवांछित फल प्राप्त नहीं होता है

जीवन में जब मनुष्य को मनवांछित फल प्राप्त नहीं होते तो वह दूसरों पर दोषारोपण करने लगता है। यह उसके मार्ग को अवरुद्ध करने वाला सिद्ध होता है।अपने कार्यों के। परिणाम वस्तुतः स्वयं पर ही निर्भर  होते हैं। साधारण सच हैं कि 'जो बोया है वही काटना है।'मनुष्य को जब खुद के ज्ञानी होने का। भ्रम हो जाता है तो वह बहुआयामी जीवन को जानने की उत्सुकता से वंचित रह जाता है। वह एकांगी दृष्टिकोण के कारण सत्य से दूर होता जाता है। संसार में प्रतिपल नूतन विचार पल्लवित हो रहे है। आज भी मनुष्य। जो जानता है वह अंतिम सत्य नहीं है। मनुष्य चाहता है कि जो उसके मन में है वही फलीभूत हो और समाज में उसे स्वीकार करे। ऐसी कामना। परम सत्ता को चुनौती देने वाली और अंतस के अहंकार का प्रतीक होती है। समस्त संसार परमात्मा के आधीन। है। उसकी कृपा चाहिए तो मन विकार रहित एवं निर्मल होना चाहिए।जब मनभावन नहीं होता तो अहंकार को चोट पहुंचती है और क्रोध उत्पन्न होता है। क्रोध आत्म विनाश का कारण बनता। है। इससे बचना है तो परमात्मा पर विश्वास करना होगा।



मनुष्य स्वयं को कर्ता समझकर खुद को ठगता रहता है। यह उसे आत्मघाती बना देता है। जब मनुष्य का जीवन और मरण ही उसके हाथ में नहीं है तो वह कर्ता कैसे हो सकता है।उसका प्रत्येक श्वास परमात्मा की दया का फल है उसकी सभी उपलब्धियों और.विफलताओं में भी परमात्मा की ही इच्छा निहित है। स्वयं को कर्ता मानना परमात्मा के प्रति अकृतज्ञ हो जाना वह यह दुखदायी अवस्था है जिसे मनुष्य स्वयं अपने लिए निर्मित करता है। इसका एकमात्र निदान है कि मनुष्य स्वयं को ठगने के स्थान पर जीवन परमात्मा। के अधीन कर दे । जब मनुष्य परमात्मा की शरण में जाता है तो मन अहंकार ,काम,लोभ,मोह और क्रोध से मुक्त हो जाता है और परमात्मा उसके लिए वही करता है जिसका वह पात्र हो।

एक दिन को आप जीवन का अंतिम दिन मान कर देखिए।

एक दिन को आप जीवन का अंतिम दिन मान कर देखिए।जो कुछ करना है, आज ही अंतिम अवसर है- ऐसा समझ कर जो कुछ करेंगे ,वह अद्भुत होगा। जीवन का श्रेष्ठतम आज कर लीजिए, यही दिवस की व्याख्या है,लेकिन मानव का दुर्भाग्य है कि संत वचन को झुठला कर केवल कल की योजना बनाता है। यद्दपि कल की योजना बनाना आज के सबसे उपयोगी दिवस में सम्मालित किया जा सकता है, परंतु यह अंतिम कार्य होना चाहिए। दिन की समाप्ति का अंतिम विचार कह सकते हैं। उसके ठीक पहले कोई विचार नहीं, केवल कर्म होना चाहिए। दिनभर में सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य संपादित किया जाना श्रेष्ठ जीवन पद्धति है।



यह आज का जो दिन है यही जीवन है। शेष न कोई जीवन है, न उसका महत्व। लोग प्रायः भूत और भविष्य के भंवर में गोते लगाते हुए वर्तमान को भी गवाते फिरते है। लोग आशंकाओं और संदेहों के बीज बोने में पूरा दिन व्यर्थ कर देते हैं। लोग चिंता और अनुमानों के सहारे संपूर्ण जीवन व्यतीत करना चाहते है, लेकिन यह वृत्ति अत्यंत भ्रामक है। इससे हर एक प्राणी को उबरना चाहिए। अन्यथा आज की दौड़ में पिछड़ जाएंगे। आज ही काज है,बाकी अकाज है। जिस मानव ने आज का दिन नहीं जिया ,वह दरिद्र। है। वर्तमान ही जीवन अमृत है,शेष मृत है।




जीवन दिवस को गले लगाइए,स्वागत कीजिए। आज को संपूर्ण जीने का मनोबल होना ही सर्वेत्तम। उपलब्धि है। सकारात्मक सोच,सार्थक विचार और सजग बुद्धि से वर्तमान में स्थिर होना लौकिक सुख से अलौकिक आनंद की ओर ले जाता है। पल -पल जीवन को जीने का उत्साह ,उमंग एवं उन्माद को जिजीविषा से जुड़ना चाहिए। यही सब लोगों के जीवन का लक्ष्य बन सकता है। अन्यथा घुट-घुट कर जीना तो मरने के समान है। इसलिए मृत्यु के भय से दूर हर दिन जीवन पर्व मनाइए।


                         हरि ओम्

सोमवार, 30 जनवरी 2023

इतिहास से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

इतिहास से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी


 मयूर सिंहासन किसने बनवाया था ?-शाहजहां

 मयूर सिंहासन को बनाने वाले कलाकार का क्या नाम था ?-बादलखां

 शाहजहां के बचपन का नाम क्या था ?-खुर्रम

 शाहजहां की बेगम का क्या नाम था ?-मुमताज

शाहजहां की माता का क्या नाम था ?-ताज बीबी बीलकीस मकानी (Taj Bibi Bilqis Makani )

 मुमताज महल के नाम से मशहूर होने से पहले शाहजहां की बेगम को किस नाम से पुकारा जाता था ?अर्जुमंदबानो

 जहांगीर के सबसे छोटे बेटे शहरयार की शादी किसके साथ हुई थी ?-नूरजहां के पहले पति से उत्पन्न पुत्री से ।

 शाहजहां ने किसकी सहायता से राजगद्दी हासिल की ?-असाफ खां

 शाहजहां के समय कौन-सी जगह मुगल के हाथ से निकल गई ?-कंधार

 शाहजहां ने आगरा से अपनी राजधानी कहां परिवर्तित की ?-शाहजहांनाबाद (पुरानी दिल्ली)

 लाल किला और किला-ए-मुबारक का निर्माण किसने करवाया ?-शाहजहां

 शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल का मकबरा कहां बनवाया ?-आगरा

मुमताज महल के मकबरे को किस नाम से जानते हैं ? ताजमहल

ताजमहल के निर्माण में कितना समय लगा ?-बीस साल

ताजमहल का निर्माण कार्य कब शुरू किया गया था ?-1632 ई. में ।

ताजमहल के वास्तुविद कौन थे ?-उस्ताद ईशा खां और उस्ताद अहमद लाहौरी ।

 ताजमहल को बनाने में इस्तेमाल किया गया संगमरमर कहां से लाया गया था 
-मकराना (राजस्थान)

आगरा का मोती मस्जिद किसने बनवाया ?     
शाहजहां

 शाहजहां के समय आने वाले फ्रांसीसी का नाम क्या था    -फ्रांसिस बर्नियर और टवर्नियर

 शाहजहां के दरबार में संस्कृत के कौन-से पंडित मौजूद थे - कबीन्द्र आचार्य सरस्वती और जगन्नाथ पंडित

 कवि जगन्नाथ पंडित ने किसकी रचना की थी ?रसगंगाधर तथा गंगालहरी

किसने उपनिषदों का अनुवाद फारसी में करवाया था -दारा शिकोह

 उपनिषदों का फारसी अनुवाद किस नाम से करवाया गया  -सर्र-ए-अकबर!

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

 सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 

प्रश्‍न 1. भारत में पुर्तगालियों का प्रथम व्यापार केंद्र कौन-सा था ?
उत्तर – गोवा

प्रश्‍न 2. किस पर्व वाले दिन 1883 में स्वामी दयानंद की मृत्यु हुई थी ?
उत्तर – दिवाली

प्रश्‍न 3. कादम्बरी किसकी रचना है ?
उत्तर – बाणभट्ट

प्रश्‍न 4. भारत के किस राज्य में जनसंख्या घनत्व सबसे कम है ?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश

प्रश्‍न 5. विश्व बैंक का मुख्यालय कहाँ है ?
उत्तर – वाशिंगटन

प्रश्‍न 6. पेंसिल की लीड किसकी बनी होती है ?
उत्तर – ग्रेफाइट

प्रश्‍न 7. संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई ?
उत्तर – 9 दिसंबर, 1946

प्रश्‍न 8. अशोक के अधिकांश शिलालेख किस लिपि में लिखे है ?
उत्तर – ब्राह्मी

प्रश्‍न 9. ‘रिवर्स-फ्लिक’ का संबंध किस खेल से है ?
उत्तर – हॉकी

प्रश्‍न 10. ‘शुष्क सेल’ में क्या होता है ?
उत्तर – अमोनियम क्लोराइड

प्रश्‍न 11. मानस अभयारण्य किस राज्य में है ?
उत्तर – असम

प्रश्‍न 12. विश्व में सबसे बड़ा डाकतंत्र किस देश का है ?
उत्तर – भारत

प्रश्‍न 13. ‘लाल-तिकोन’ किसका प्रतीक चिह्न है ?
उत्तर – परिवार नियोजन कार्यक्रम

प्रश्‍न 14. श्रीनगर की स्थापना किसने की ?
उत्तर – अशोक

प्रश्‍न 15. गाँधी-इरविन समझौता किस वर्ष हुआ ?
उत्तर – 3 मार्च, 1931 को

प्रश्‍न 16. भारतीय संघ का राष्ट्रपति किसके परामर्श से कार्य करता है ?
उत्तर – प्रधानमंत्री

प्रश्‍न 17. गंधक के साथ रबड को गर्म करने की क्रिया क्या कहलाती है ?
उत्तर – वल्कनीकरण

प्रश्‍न 18. पश्चिमी और पूर्वी घाट किन पहाड़ियों में मिलते है ?
उत्तर – नीलगिरि

प्रश्‍न 19. जवाहरलाल नेहरु के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन कब हुआ ?
उत्तर – सितम्बर 1946 में

प्रश्‍न 20. क्रिकेट पिच की लम्बाई कितनी होती है ?
उत्तर – 22 गज या 66 फुट

 

दैनिक सामान्य ज्ञान सन् सहित

 दैनिक सामान्य ज्ञान  सन् सहित 

प्रश्‍न 1. वास्कोडिगामा भारत कब आया ?
उत्तर –  1498 ई.

प्रश्‍न 2. वास्कोडिगामा कहाँ का रहने वाला था ?
उत्तर – पुर्तगाल

प्रश्‍न 3. हवा महल कहाँ स्थित है ?
उत्तर – जयपुर (राजस्थान)

प्रश्‍न 4. सिख धर्म का संस्थापक किस सिख गुरु को माना जाता है ?
उत्तर – गुरु नानक जी

प्रश्‍न 5. सिखों का प्रमुख त्यौहार कौन-सा है ?
उत्तर – बैसाखी

प्रश्‍न 6. ‘लौह पुरुष’ किस महापुरुष को कहा जाता है ?
उत्तर – सरदार पटेल

प्रश्‍न 7. नेताजी किस महापुरुष को कहा जाता है ?
उत्तर – सुभाष चंद्र बोस

प्रश्‍न 8. दिल्ली स्थित लाल बहादुर शास्त्री की समाधि का क्या नाम है ?
उत्तर – विजय घाट

प्रश्‍न 9. महाभारत के रचियता कौन हैं ?
उत्तर – महर्षि वेदव्यास

प्रश्‍न 10. अर्थशास्त्र नामक पुस्तक किसने लिखी ?
उत्तर – चाणक्य (कौटिल्य)

प्रश्‍न 11. ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा किसने दिया ?
उत्तर – लाल बहादुर शास्त्री

प्रश्‍न 12. संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष कौन था ?
उत्तर – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

प्रश्‍न 13. संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर – डॉ. भीमराव अंबेडकर

प्रश्‍न 14. विश्व रेडक्रास दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
उत्तर – 8 मई

प्रश्‍न 15. सूर्योदय का देश के नाम से कौन-सा देश प्रसिद्ध है?
उत्तर – जापान

प्रश्‍न 16. अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस किस तारीख (तिथि) को मनाया जाता है?
उत्तर – 8 मार्च

प्रश्‍न 17. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में सबसे छोटा राज्य कौन-सा है?
उत्तर – गोवा

प्रश्‍न 18. ओणम किस राज्य का प्रसिद्ध त्यौहार है ?
उत्तर – केरल

प्रश्‍न 19. दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी ?
उत्तर – 1911

प्रश्‍न 20. सबसे चमकीला ग्रह कौन-सा है ?
उत्तर – शुक्र

प्रश्‍न 21. भारत का राष्ट्रीय पशु कौन-सा है ?
उत्तर – बाघ

प्रश्‍न 22. भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन-सा है ?
उत्तर – मोर

प्रश्‍न 23. भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव कौन-सा है ?
उत्तर – गंगा डॉलफिन

प्रश्‍न 24. भारत का राष्ट्रीय फल कौन-सा है ?
उत्तर – आम

प्रश्‍न 25. भारत का राष्ट्रीय फूल कौन-सा है ?
उत्तर – कमल

प्रश्‍न 26. भारत का राष्ट्रीय पेड़ कौन-सा है ?
उत्तर – बरगद

प्रश्‍न 27. भारत का राष्ट्रीय खेल कौन-सा है ?
उत्तर – हॉकी

प्रश्‍न 28. भारत के राष्ट्रीय झंडे की लम्बाई और चौड़ाई में अनुपात कितना होता है ?
उत्तर – 3:2

प्रश्‍न 29. भारत का राष्ट्रगान किसने लिखा ?
उत्तर – रवीन्द्रनाथ टैगोर

प्रश्‍न 30. भारत का राष्ट्रगीत कौन-सा है ?
उत्तर – वंदेमातरम्

राष्ट्रीय आंदोलन की महत्वपूर्ण घटनाएं और सन्

राष्ट्रीय आंदोलन की महत्वपूर्ण घटनाएं

►1904 ➖ भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम पारित

►1905 ➖ बंगाल का विभाजन

►1906 ➖ मुस्लिम लीग की स्थापना

►1907 ➖ सूरत अधिवेशन, कांग्रेस में फूट

►1909 ➖ मार्ले-मिंटो सुधार

►1911 ➖ ब्रिटिश सम्राट का दिल्ली दरबार

►1916 ➖ होमरूल लीग का निर्माण

►1916 ➖ मुस्लिम लीग-कांग्रेस समझौता (लखनऊ पैक्ट)

►1917 ➖ महात्मा गाँधी द्वारा चंपारण में आंदोलन

►1919 ➖ रौलेट अधिनियम

►1919 ➖ जलियाँवाला बाग हत्याकांड

►1919 ➖ मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार

►1920 ➖ खिलाफत आंदोलन

►1920 ➖ असहयोग आंदोलन

►1922 ➖ चौरी-चौरा कांड

►1927 ➖ साइमन कमीशन की नियुक्ति

►1928 ➖ साइमन कमीशन का भारत आगमन

►1929 ➖ भगतसिंह द्वारा केन्द्रीय असेंबली में बम विस्फोट

►1929 ➖ कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वतंत्रता की माँग

►1930 ➖ सविनय अवज्ञा आंदोलन

►1930 ➖ प्रथम गोलमेज सम्मेलन

►1931 ➖ द्वितीय गोलमेज सम्मेलन

►1932 ➖ तृतीय गोलमेज सम्मेलन

►1932 ➖ सांप्रदायिक निर्वाचक प्रणाली की घोषणा

►1932 ➖ पूना पैक्ट

►1942 ➖ भारत छोड़ो आंदोलन

►1942 ➖ क्रिप्स मिशन का आगमन

►1943 ➖ आजाद हिन्द फौज की स्थापना

►1946 ➖ कैबिनेट मिशन का आगमन

►1946 ➖ भारतीय संविधान सभा का निर्वाचन

►1946 ➖ अंतरिम सरकार की स्थापना

►1947 ➖ भारत के विभाजन की माउंटबेटन योजना

►1947 ➖ भारतीय स्वतंत्रता प्राप्तिराष्ट्रीय आंदोलन की महत्वपूर्ण घटनाएं

►1904 ➖ भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम पारित

►1905 ➖ बंगाल का विभाजन

►1906 ➖ मुस्लिम लीग की स्थापना

►1907 ➖ सूरत अधिवेशन, कांग्रेस में फूट

►1909 ➖ मार्ले-मिंटो सुधार

►1911 ➖ ब्रिटिश सम्राट का दिल्ली दरबार

►1916 ➖ होमरूल लीग का निर्माण

►1916 ➖ मुस्लिम लीग-कांग्रेस समझौता (लखनऊ पैक्ट)

►1917 ➖ महात्मा गाँधी द्वारा चंपारण में आंदोलन

►1919 ➖ रौलेट अधिनियम

►1919 ➖ जलियाँवाला बाग हत्याकांड

►1919 ➖ मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार

►1920 ➖ खिलाफत आंदोलन

►1920 ➖ असहयोग आंदोलन

►1922 ➖ चौरी-चौरा कांड

►1927 ➖ साइमन कमीशन की नियुक्ति

►1928 ➖ साइमन कमीशन का भारत आगमन

►1929 ➖ भगतसिंह द्वारा केन्द्रीय असेंबली में बम विस्फोट

►1929 ➖ कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वतंत्रता की माँग

►1930 ➖ सविनय अवज्ञा आंदोलन

►1930 ➖ प्रथम गोलमेज सम्मेलन

►1931 ➖ द्वितीय गोलमेज सम्मेलन

►1932 ➖ तृतीय गोलमेज सम्मेलन

►1932 ➖ सांप्रदायिक निर्वाचक प्रणाली की घोषणा

►1932 ➖ पूना पैक्ट

►1942 ➖ भारत छोड़ो आंदोलन

►1942 ➖ क्रिप्स मिशन का आगमन

►1943 ➖ आजाद हिन्द फौज की स्थापना

►1946 ➖ कैबिनेट मिशन का आगमन

►1946 ➖ भारतीय संविधान सभा का निर्वाचन

►1946 ➖ अंतरिम सरकार की स्थापना

►1947 ➖ भारत के विभाजन की माउंटबेटन योजना

►1947 ➖ भारतीय स्वतंत्रता प्राप्ति

मैं सोचता हूँ जिंदगी बहुत ख़ूबसूरत है इसलिए जो हमसे अच्छा व्यवहार नहीं करते उन्हें मुस्कुराकर माफ़ कर दो।

आत्मचिंतन के क्षण-एक दिन एक व्यक्ति ऑटो से रेलवे स्टेशन जा रहा था। ऑटो वाला बड़े आराम से ऑटो चला रहा था। एक कार अचानक ही पार्किंग से निकलकर रोड पर आ गयी। ऑटो चालक ने तेजी से ब्रेक लगाया और कार, ऑटो से टकराते टकराते बची



कार चालक गुस्से में ऑटो वाले को ही भला-बुरा कहने लगा जबकि गलती कार- चालक की थी।
ऑटो चालक एक सत्संगी (सकारात्मक विचार सुनने-सुनाने वाला) था। उसने कार वाले की बातों पर गुस्सा नहीं किया और क्षमा माँगते  हुए आगे बढ़ गया।



ऑटो में बैठे व्यक्ति को कार वाले की हरकत पर गुस्सा आ रहा था और उसने ऑटो वाले से पूछा तुमने उस कार वाले को बिना कुछ कहे ऐसे ही क्यों जाने दिया। उसने तुम्हें भला-बुरा कहा जबकि गलती तो उसकी थी। हमारी किस्मत अच्छी है, नहीं तो उसकी वजह से हम अभी अस्पताल में होते।



ऑटो वाले ने कहा साहब बहुत से लोग गार्बेज ट्रक (कूड़े का ट्रक) की तरह होते हैं। वे बहुत सारा कूड़ा अपने दिमाग में भरे हुए चलते हैं। जिन चीजों की जीवन में कोई ज़रूरत नहीं होती उनको मेहनत करके जोड़ते रहते हैं जैसे क्रोध, घृणा, चिंता, निराशा आदि। जब उनके दिमाग में इनका कूड़ा बहुत अधिक हो जाता है तो वे अपना बोझ हल्का करने के लिए इसे दूसरों पर फेंकने का मौका ढूँढ़ने लगते हैं।



इसलिए मैं ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखता हूँ और उन्हें दूर से ही मुस्कराकर अलविदा कह देता हूँ। क्योंकि अगर उन जैसे लोगों द्वारा गिराया हुआ कूड़ा मैंने स्वीकार कर लिया तो मैं भी एक कूड़े का ट्रक बन जाऊँगा और अपने साथ साथ आसपास के लोगों पर भी वह कूड़ा गिराता रहूँगा।



मैं सोचता हूँ जिंदगी बहुत ख़ूबसूरत है इसलिए जो हमसे अच्छा व्यवहार करते हैं उन्हें धन्यवाद कहो और जो हमसे अच्छा व्यवहार नहीं करते उन्हें मुस्कुराकर माफ़ कर दो। हमें यह याद रखना चाहिए कि सभी मानसिक रोगी केवल अस्पताल में ही नहीं रहते हैं। कुछ हमारे आस-पास खुले में भी घूमते रहते हैं । 
    

                                                                      प्रकृति के नियम: यदि खेत में बीज न डाले जाएँ तो कुदरत उसे घास-फूस से भर देती है।
उसी तरह से यदि दिमाग में सकारात्मक विचार न भरें जाएँ तो नकारात्मक विचार अपनी जगह बना ही लेते हैं।


                                            
दूसरा नियम है कि जिसके पास जो होता है वह वही बाँटता है। "सुखी" सुख बाँटता है, "दु:खी" दुःख बाँटता है, "ज्ञानी" ज्ञान बाँटता है, भ्रमित भ्रम बाँटता है, और "भयभीत" भय बाँटता है। जो खुद डरा हुआ है वह औरों को डराता है, दबा हुआ दबाता है ,चमका हुआ चमकाता है।

भैरोमल ने आश्चर्य से पूछा भाई रामप्रसाद मेरे पास इतने खेत भी है और मैं ऋणी हो गया ।



परिश्रम का महत्व-एक गांव में एक धनी मनुष्य रहता था | उसका नाम भैरोमल था | भैरोमल के पास बहुत खेत थे| उसने बहुत से नौकर और मजदूर रख छोड़े थे | भैरोमल बहुत सुस्त और आलसी था | वह कभी अपने खेतों को देखने नहीं जाता था | अपने मजदूर और नौकरों को भेजकर ही वह काम कराता था |



मजदूर और नौकर मनमाना काम करते थे | वे लोग खेत पर तो थोड़ी देर काम करते थे , बाकी घर बैठे रहते थे | इधर-उधर घूमते या गप्पे उड़ाया करते थे ,खेत न तो ठिकाने से जोते जाते थे | न सिंचे जाते थे और न उनमें ठीक से खाद पडती थी | खेतों में बीज भी ठिकाने से नहीं पडते थे और उनकी घास(खरपतवार) तो कोई निकालता ही नहीं था | इसका नतीजा यह हुआ कि उपज धीरे-धीरे घटने लगी | थोड़े दिनों में भैरोमल गरीब होने लगा|




उसी गांव में रामप्रसाद नामक एक दूसरा किसान था | उसके पास खेत नहीं थे | वह भैरोमल के ही कुछ खेत लेकर खेती करता था | किंतु; था ! परिश्रमी | अपने मजदूरों के साथ वह खेत पर जाता था | डटकर परिश्रम करता था उसके खेत भली प्रकार जोते और सींचे जाते थे | अच्छी खाद पडती थी, घास निकाली जाती थी और बीज भी समय पर बोए जाते थे | उसके घर के लोग भी खेत पर काम करते थे | खेत में उपज अच्छी होती थी, लगान देखकर और खर्च करके भी वह बहुत अन्न बचा लेता था | थोड़े दिनों में रामप्रसाद धनी हो गया |




जब भैरोमल बहुत गरीब हो गया | उसके ऊपर महाजनों का ऋण हो गया तो उसे अपने खेत बेचने की आवश्यकता जान पड़ी | यह समाचार पाकर रामप्रसाद उसके पास और बोला – ” मैंने सुना है! कि आप अपने खेत बेचना चाहते हैं | कृपया करके आप मेरे हाथ अपने खेत बेचे मैं दूसरों से कम मुल्य नहीं दूंगा |”



भैरोमल ने आश्चर्य से पूछा – ” भाई रामप्रसाद मेरे पास इतने खेत भी मैं ऋणी हो गया किंतु: तुम्हारे पास धन कहां से आ गया है | तुम तो मेरे  थोड़े से खेत लेकर खेती करते हो उन खेतों की लगान भी तुम्हें देनी पड़ती है  और घर का भी काम चलाना पड़ता है | मेरे खेत खरीदने के लिए तुम्हें  किसने रुपये दिए?



रामप्रसाद ने कहा – ” मुझे रुपए किसी ने नहीं दिए! रुपए तो मैंने खेतों की उपज से ही बचा कर ही इकट्ठे किए हैं | आप की खेती और मेरी खेती में एक अंतर है | आप नौकरों मजदूरों आदि सब से काम करने के लिए जाओ-जाओ कहते हैं | आपकी संपत्ति भी चली गई | मैं मजदूरों और नौकरों से पहले काम करने को तैयार होकर उन्हें अपने साथ काम करने के लिए सदा “आओ” कह कर बुलाता हूं | इससे मेरे यहां संपत्ति आती है |”



अब भैरोमल बात समझ गया | उसने थोड़े से खेत रामप्रसाद के हाथ बेच कर अपना ऋण चुका दिया | और बाकी खेतों में परिश्रमपूर्वक खेती करने लगा | थोड़े ही दिनों में उसकी दशा सुधर गई | वह फिर सुखी और संपन्न हो गया ।


सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।

इर्ष्या,क्रोध और अपमान के लिए भी लागू होता है, मास्टर बोले जब इन्हें स्वीकार नहीं किया जाता है।




ईर्ष्या,क्रोध और अपमान-टोकियो के निकट एक महान  मास्टर रहते थे , वो अब वृद्ध हो चुके थे और अपने आश्रम में शिक्षा देते थे ।

एक नौजवान योद्धा , जिसने कभी कोई युद्ध नहीं हारा था ने सोचा की अगर मैं मास्टर को लड़ने के लिए उकसा कर उन्हें लड़ाई में हरा दूँ तो मेरी ख्याति और भी फ़ैल जायेगी और इसी विचार के साथ वो एक दिन आश्रम पहुंचा ।



“ कहाँ है वो मास्टर , हिम्मत है तो सामने आये और मेरा सामना करे .”; योद्धा की क्रोध भरी आवाज़ पूरे आश्रम में गूंजने लगी ।
देखते -देखते सभी शिष्य वहां इकठ्ठा हो गए और अंत में मास्टर भी वहीँ पहुँच गए ।



उन्हें देखते ही योद्धा उन्हें अपमानित करने लगा , उसने जितना हो सके उतनी गालियाँ और अपशब्द मास्टर को कहे . पर मास्टर फिर भी चुप रहे और शांती से वहां खड़े रहे ।



बहुत देर तक अपमानित करने के बाद भी जब मास्टर कुछ नहीं बोले तो योद्धा कुछ घबराने लगा , उसने सोचा ही नहीं था की इतना सब कुछ सुनने के बाद भी मास्टर उसे कुछ नहीं कहेंगे …उसने अपशब्द कहना जारी रखा , और मास्टर के पूर्वजों तक को भला-बुरा कहने लगा …पर मास्टर तो मानो बहरे हो चुके थे , वो उसी शांती के साथ वहां खड़े रहे और अंततः योद्धा थक कर खुद ही वहां से चला गया ।



उसके जाने के बाद वहां खड़े शिष्य मास्टर से नाराज हो गए , “ भला आप इतने कायर कैसे हो सकते हैं , आपने उस दुष्ट को दण्डित क्यों नहीं किया , अगर आप लड़ने से डरते थे , तो हमें आदेश दिया होता हम उसे छोड़ते नहीं !!”, शिष्यों ने एक स्वर में कहा .



मास्टर मुस्कुराये और बोले , “ यदि तुम्हारे पास कोई कुछ सामान लेकर आता है और तुम उसे नहीं लेते हो तो उस सामान का क्या होता है ?”
“ वो उसी के पास रह जाता है जो उसे लाया था .”, किसी शिष्य ने उत्तर दिया .



“ यही बात इर्ष्या , क्रोध और अपमान के लिए भी लागू होती है .”- मास्टर बोले . “ जब इन्हें स्वीकार नहीं किया जाता तो वे उसी के पास रह जाती हैं जो उन्हें लेकर आया था ।






सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।

ऐसा मत करिए क्योंकि-अगली चोटी या मंजिल पाने के लिए जरा सी और कोशिश की ज़रुरत है!




मुट्ठी भर लोग-हर साल गर्मी की छुट्टियों में नितिन अपने दोस्तों के साथ किसी पहाड़ी इलाके में माउंटेनियरिंग के लिए जाता था. इस साल भी वे इसी मकसद से ऋषिकेश पहुंचे।
गाइड उन्हें एक फेमस माउंटेनियरिंग स्पॉट पर ले गया। नितिन और उसके दोस्तों ने सोचा नहीं था कि यहाँ इतनी भीड़ होगी. हर तरफ लोग ही लोग नज़र आ रहे थे।
एक दोस्त बोला, ” यार यहाँ तो शहर जैसी भीड़ है…यहाँ चढ़ाई करने में क्या मजा??”



“क्या कर सकते हैं… अब आ ही गए हैं तो अफ़सोस करने से क्या फायदा…चलो इसी का मजा उठाते हैं…”, नितिन ने जवाब दिया।
सभी दोस्त पर्वतारोहण करने लगे और कुछ ही समय में पहाड़ी की चोटी पर पहुँच गए।



वहां पर पहले से ही लोगों का तांता लगा हुआ था।दोस्तों ने सोचा चलो अब इसी भीड़ में दो-चार घंटे कैम्पिंग करते हैं  और फिर  वापस चलते हैं. तभी नितिन ने सामने की एक चोटी की तरफ इशारा करते हुए कहा, “रुको-रुको… ज़रा उस चोटी  की  तरफ भी तो देखो… वहां तो बस मुट्ठी भर लोग ही दिख रहे हैं… कितना मजा आ रहा होगा… क्यों न हम वहां चलें।



“वहां!”, एक दोस्त बोला, “अरे वहां जाना सबके बस की बात नहीं है… उस पहाड़ी के बारे में मैंने सुना है, वहां का रास्ता बड़ा मुश्किल है और कुछ लकी लोग ही वहां तक पहुँच पाते हैं.”
बगल में खड़े कुछ लोगों ने भी नितिन का मजाक उड़ाते हुए कहा,” भाई अगर वहां जाना इतना ही आसान होता तो हम सब यहाँ झक नहीं मार रहे होते!”




लेकिन नितिन ने किसी की बात नहीं सुनी और अकेला ही चोटी की तरफ बढ़ चला और तीन घंटे बाद वह उस पहाड़ी के शिखर पर था।
वहां पहुँचने पर पहले से मौजूद लोगों ने उसका स्वागत किया और उसे प्रोत्साहित किया।
नितिन भी वहां पहुँच कर बहुत खुश था अब वह शांति से प्रकृति की ख़ूबसूरती का आनंद ले सकता था।



जाते-जाते नितिन ने बाकी लोगों से पूछा,”एक बात बताइये… यहाँ पहुंचना इतना मुश्किल तो नहीं था, मेरे विचार से तो जो उस भीड़-भाड़ वाली चोटी तक पहुँच सकता है वह अगर थोड़ी सी और मेहनत करे तो इस चोटी को भी छू सकता है…फिर ऐसा क्यों है कि वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ है और यहाँ बस मुट्ठी भर लोग?”



वहां मौजूद एक शिक्षक नवनीत बोला, “क्योंकि ज्यादातर लोग बस उसी में खुश हो जाते हैं जो उन्हें आसानी से मिल जाता…वे सोचते ही नहीं कि उनके अन्दर इससे कहीं ज्यादा पाने का इरादा है… और जो थोड़ा पाकर खुश नहीं भी होते वे कुछ अधिक पाने के लिए खतरा नहीं उठाना चाहते… वे डरते हैं कि कहीं ज्यादा के चक्कर में जो हाथ में है वो भी ना चला जाए… जबकि हकीकत ये है कि अगली चोटी या अगली मंजिल पाने के लिए बस जरा सी कोशिश की ज़रुरत पड़ती है! पर साहस ना दिखा पाने के कारण अधिकतर लोग पूरी लाइफ बस भीड़ का हिस्सा ही बन कर रह जाते हैं… और साहस दिखाने वाली उन मुट्ठी भर लोगों को लकी बता कर खुद को तसल्ली देते रहते हैं।



शिक्षा-मित्रों, आप ने आज तक वो अगला साहसी कदम उठाने से खुद को रोके हुए हैं तो ऐसा मत करिए क्योंकि-
अगली चोटी या अगली मंजिल पाने के लिए बस जरा सी और कोशिश की ज़रुरत पड़ती है!



खुद को उस कार्य को करने से रोकिये मत … थोडा सा साहस… थोड़ी सी हिम्मत आपको भीड़ से निकाल कर उन मुट्ठी भर लोगों में शामिल कर सकती है जिन्हें दुनिया भाग्यशाली कहती है।


सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।

शिक्षा-अच्छा व्यवहार कठिन से कठिन कार्य को सरल बनाने का उपाय रखता है।



        

एक राजा था। उसने एक सपना देखा। सपने में उससे एक परोपकारी साधु कह रहा था कि बेटा! कल रात को तुम्हें एक विषैला सांप काटेगा और उसके काटने से तुम्हारी मृत्यु हो जाएगी। वह सर्प अमुक पेड़ की जड़ में रहता है। वह तुमसे पूर्व जन्म की शत्रुता का बदला लेना चाहता है।

सुबह हुई, राजा सोकर उठा और सपने की बात अपनी आत्मरक्षा के लिए क्या उपाय करना चाहिए? इसे लेकर विचार करने लगा। सोचते-सोचते राजा इस निर्णय पर पहुंचा कि मधुर व्यवहार से बढ़कर शत्रु को जीतने वाला और कोई हथियार इस पृथ्वी पर नहीं है। उसने सर्प के साथ मधुर व्यवहार करके उसका मन बदल देने का निश्चय किया।

शाम होते ही राजा ने उस पेड़ की जड़ से लेकर अपनी शय्या तक फूलों का बिछौना बिछवा दिया, सुगन्धित जलों का छिड़काव करवाया, मीठे दूध के कटोरे जगह जगह रखवा दिये और सेवकों से कह दिया कि रात को जब सर्प निकले तो कोई उसे किसी प्रकार कष्ट पहुंचाने की कोशिश न करें।

रात को सांप अपनी बांबी में से बाहर निकला और राजा के महल की तरफ चल दिया। वह जैसे आगे बढ़ता गया, अपने लिए की गई स्वागत व्यवस्था को देख देखकर आनन्दित होता गया। कोमल बिछौने पर लेटता हुआ मनभावनी सुगन्ध का रसास्वादन करता हुआ, जगह-जगह पर मीठा दूध पीता हुआ आगे बढ़ता था।

इस तरह क्रोध के स्थान पर सन्तोष और प्रसन्नता के भाव उसमें बढ़ने लगे। जैसे-जैसे वह आगे चलता गया, वैसे ही वैसे उसका क्रोध कम होता गया। राजमहल में जब वह प्रवेश करने लगा तो देखा कि प्रहरी और द्वारपाल सशस्त्र खड़े हैं, परन्तु उसे जरा भी हानि पहुंचाने की चेष्टा नहीं करते।

यह असाधारण सी लगने वाले दृश्य देखकर सांप के मन में स्नेह उमड़ आया। सदव्यवहार, नम्रता, मधुरता के जादू ने उसे मंत्रमुग्ध कर लिया था। कहां वह राजा को काटने चला था, परन्तु अब उसके लिए अपना कार्य असंभव हो गया। हानि पहुंचाने के लिए आने वाले शत्रु के साथ जिसका ऐसा मधुर व्यवहार है, उस धर्मात्मा राजा को काटूं तो किस प्रकार काटूं? यह प्रश्न के चलते वह दुविधा में पड़ गया।

राजा के पलंग तक जाने तक सांप का निश्चय पूरी तरह से बदल गया। उधर समय से कुछ देर बाद सांप राजा के शयन कक्ष में पहुंचा। सांप ने राजा से कहा, राजन! मैं तुम्हें काटकर अपने पूर्व जन्म का बदला चुकाने आया था, परन्तु तुम्हारे सौजन्य और सदव्यवहार  ने मुझे परास्त कर दिया।

अब मैं तुम्हारा शत्रु नहीं, मित्र हूं। मित्रता के उपहार स्वरूप अपनी बहुमूल्य मणि मैं तुम्हें दे रहा हूं। लो इसे अपने पास रखो। इतना कहकर और मणि राजा के सामने रखकर सांप चला गया।

शिक्षा:-
यह महज कहानी नहीं जीवन की सच्चाई है। अच्छा व्यवहार कठिन से कठिन कार्यों को सरल बनाने का उपाय रखता है। यदि व्यक्ति व्यवहार कुशल है तो वो सब कुछ पा सकता है जो पाने की वो हार्दिक इच्छा रखता है।

तुम अपने साफ़-सुथरे वस्त्रों की जगह उसके फेंके फटे-पुराने मैले कपड़ों को धारण कर रहे हो।




मैले कपड़े-एक दिन की बात है। एक मास्टर जी अपने एक अनुयायी के साथ प्रातः काल सैर कर रहे थे कि अचानक ही एक व्यक्ति उनके पास आया और उन्हें भला-बुरा कहने लगा। उसने पहले मास्टर के लिए बहुत से अपशब्द कहे, पर बावजूद इसके मास्टर मुस्कुराते हुए चलते रहे। मास्टर को ऐसा करता देख वह व्यक्ति और भी क्रोधित हो गया और उनके पूर्वजों तक को अपमानित करने लगा। पर इसके बावजूद मास्टर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ते रहे। मास्टर पर अपनी बातों का कोई असर ना होते हुए देख अंततः वह व्यक्ति निराश हो गया और उनके रास्ते से हट गया।




उस व्यक्ति के जाते ही अनुयायी ने आश्चर्य से पुछा, “मास्टर जी आपने भला उस दुष्ट की बातों का जवाब क्यों नहीं दिया और तो और आप मुस्कुराते रहे, क्या आपको उसकी बातों से कोई कष्ट नहीं पहुंचा ?”
मास्टर जी कुछ नहीं बोले और उसे अपने पीछे आने का इशारा किया।
कुछ देर चलने के बाद वे मास्टर जी के कक्ष तक पहुँच गए। मास्टर जी बोले, “तुम यहीं रुको मैं अंदर से अभी आया।”




मास्टर जी कुछ देर बाद एक मैले कपड़े को लेकर बाहर आये और उसे अनुयायी को थमाते हुए बोले, “लो अपने कपड़े उतारकर इन्हें धारण कर लो ?”
कपड़ों से अजीब सी दुर्गन्ध आ रही थी और अनुयायी ने उन्हें हाथ में लेते ही दूर फेंक दिया।
मास्टर जी बोले, “क्या हुआ तुम इन मैले कपड़ों को नहीं ग्रहण कर सकते ना ? ठीक इसी तरह मैं भी उस व्यक्ति द्वारा फेंके हुए अपशब्दों को नहीं ग्रहण कर सकता।



शिक्षा:-इतना याद रखो कि यदि तुम किसी के बिना मतलब भला-बुरा कहने पर स्वयं भी क्रोधित हो जाते हो तो इसका अर्थ है कि तुम अपने साफ़-सुथरे वस्त्रों की जगह उसके फेंके फटे-पुराने मैले कपड़ों को धारण कर रहे हो।




सदैव प्रसन्न रहिये।

जो प्राप्त है, पर्याप्त है।

कठिन परिस्थितियों में बेचैंन नहीं चाहिए बल्कि समझदारी के साथ मुसीबत का सामना करना चाहिए।




चतुर चिड़िया-एक दिन की बात है, एक चिड़िया आकाश में अपनी उड़ान भरती है। रास्ते में उसे गरुड़ मिल जाता है। गरुड़ उस चिड़िया को खाने को दौड़ता है। चिड़िया उससे अपनी जान की भीख मांगती है। लेकिन गरुड़ उसपर रहम करने को तैयार नहीं होता। तब चिड़िया उसे बताती है कि मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं और उनके लालन पालन के लिए मेरा जीवित रहना जरूरी है। तब गरुड़ इस पर चिड़िया के सामने एक शर्त रखता है कि मेरे साथ दौड़ लगाओ और अगर तुमने मुझे हरा दिया तो मैं तुम्हारी जान बख्श दूंगा और तुम्हें यहां से जाने दूंगा।



गरुड़ इस बात को जानता था कि चिड़िया का उसे दौड़ में हराना असंभव है। इसलिए उसके सामने इतनी कठिन शर्त रख देता है। चिड़िया के पास इस दौड़ के लिए हां करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचता । चिड़िया को इस बात का अंदाजा था कि गरुड़ को दौड़ में हराना नामुमकिन है लेकिन फिर भी वह इस दौड़ के लिए हां कर देती है। पर वह गरुड़ से कहती है कि जब तक ये दौड़ ख़त्म नहीं होती वह उसे नहीं मारेगा। गरुड़ इस बात पर राजी हो जाता है।



दौड़ शुरू होती है चिड़िया फट से जाकर गरुड़ के सिर पर बैठ जाती है और जैसे ही गरुड़ दौड़ के आखिरी स्थान पर पहुंचता है चिड़िया फट से उड़ कर लाइन के पार पहुंच जाती ही और जीत जाती है। गरुड़ उसकी चतुरता से प्रसन्न हो जाता है और उसको जिंदा छोड़ देता है। चिड़िया तुरंत ही वहां से उड़ जाती है और अपने रास्ते चल देती है।



शिक्षा:-कठिन परिस्थितियों में हालातों पर रोना नहीं चाहिए बल्कि समझदारी और चतुरता के साथ मुसीबत का सामना करना चाहिए। विरोधी या कार्य आपकी क्षमता से ज्यादा मजबूत हो तो इसका मतलब यह नहीं कि आप पहले से ही हार मान कर बैठ जाएं बल्कि समझदारी और धैर्य से बैठ कर समस्या का समाधान ढूढ़ना चाहिए। अपने ऊपर विश्वास रखना चाहिए कि हम किसी भी हालत में जीत सकते हैं।




सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।

शिक्षा -मदद का सम्मान करते हुए वह काम पूरी निष्ठा के साथ सीखना चाहिए।




कबूतर का घोंसला-एक बार शिक्षक नवनीत शाम के समय विद्यालय के बाहर शिष्यों के साथ बेठे थे। तभी वहां एक कबूतर का जोड़ा उड़ता हुआ आ गया। उन्हें देख कर शिक्षक नवनीत को एक कहानी याद आई और उन्होंने शिष्यों को कहानी सुनाना शुरू किया।




एक पेड़ पर एक कबूतर और कबूतरी रहते थे। कुछ समय बाद कबूतरी ने उसी पेड़ की टहनी पर तीन अंडे दिए। एक दिन कबूतर और कबूतरी दोपहर के समय खाना ढूंढते हुए कुछ दूर निकल गये। तभी कहीं से एक लोमड़ी आ गयी। वह भी भोजन की तलाश में पेड़ पर चढ़ी। जहां उसे कबूतर के अंडे मिल गये और वो अंडों को खा गयी।
जब कबूतर का जोड़ा वापस आया तो अंडे न पा कर बहुत परेशान हो गया। दोनों को बहुत बुरा लग रहा था। उनका मन टूट सा गया। तभी कबूतर ने निश्चय किया कि अब वह घोंसला बनाएंगा। ताकि फिर कभी उसके अंडे कोई न खा जाए।




कबूतर ने अपने निर्णय अनुसार तिनके इकट्ठे कर के घोंसला बनाना शुरू किया। पर उसे एहसास हुआ कि उसे तो घोंसला बनाना आता ही नहीं है। तब उसने मदद के लिए जंगल के दूसरे पक्षियों को बुलाया।
सभी पक्षी उसकी मदद के लिए आ गये आर उन्होंने कबूतर के लिए घोंसला बनाना शुरू किया। पक्षियों ने अभी कबूतर को सिखाना शुरू ही किया था कि कबूतर बोला कि अब वो घोंसला बना लेगा। उसने सब सीख लिया है।



सभी पक्षी यह सुन कर वापस चले गए। अब कबूतर ने घोंसला बनाना शुरू किया। उसने एक तिनका इधर रखा एक तिनका उधर। उसे समझ आया कि वह अभी भी कुछ नही सीखा है। उसने फिर से पक्षियों को बुलाया। पक्षियों ने आ कर फिर घोंसला बनाना शुरू किया। अभी आधा घोंसला बना ही था कि कबूतर जोर से चिल्लाया, तुम सब छोड़ दो अब मैं समझ गया हूं यह कैसे बनेगा।
इस बार पक्षियों को बहुत गुस्सा आया। सारे पक्षी तिनके वहीं छोड़ कर चले गये। कबूतर ने फिर कोशिश की पर उस से घोंसला नहीं बना।
कबूतर ने तीसरी बार पक्षियों को बुलाया, लेकिन इस बार एक भी पक्षी मदद के लिए नहीं आया और आज तक कबूतर को घोंसला बनाना नहीं आया।




शिक्षा-बच्चों, इस कहानी ने बताया कि हमें जो काम नहीं आता हो, उसे किसी की मदद से पूरी तरह सीख लेना चाहिए। जो काम नहीं आता हो उसे जबरदस्ती करने का दिखावा नहीं करना चाहिए, क्योंकि मदद करने वाला व्यक्ति एक या दो बार तो आपकी मदद करेगा, लेकिन हर बार नहीं। इसलिए, किसी की मदद का सम्मान करते हुए वह काम पूरी निष्ठा के साथ सीखना चाहिए।





सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।

शिक्षा:-हम भगवान की भक्ति करते हैं तो विश्वास भी होना चाहिए कि भगवान हर समय हमारे साथ है।




कल की चिंता-एक राजा की पुत्री के मन में वैराग्य की भावनाएं थीं।जब राजकुमारी विवाह योग्य हुई तो राजा को उसके विवाह के लिए योग्य वर नहीं मिल पा रहा था।
राजा ने पुत्री की भावनाओं को समझते हुए बहुत सोच-विचार करके उसका विवाह एक गरीब संन्यासी से करवा दिया। राजा ने सोचा कि एक संन्यासी ही राजकुमारी की भावनाओं की कद्र कर सकता है।



विवाह के बाद राजकुमारी खुशी-खुशी संन्यासी की कुटिया में रहने आ गई। कुटिया की सफाई करते समय राजकुमारी को एक बर्तन में दो सूखी रोटियां दिखाई दीं। उसने अपने संन्यासी पति से पूछा कि रोटियां यहां क्यों रखी हैं? संन्यासी ने जवाब दिया कि ये रोटियां कल के लिए रखी हैं, अगर कल खाना नहीं मिला तो हम एक-एक रोटी खा लेंगे। संन्यासी का ये जवाब सुनकर राजकुमारी हंस पड़ी। राजकुमारी ने कहा कि मेरे पिता ने इसलिए मेरा विवाह आपके साथ किया था,क्योंकि उन्हें ये लगता है कि आप भी मेरी ही तरह वैरागी हैं, आप तो सिर्फ भक्ति करते हैं और कल की चिंता करते हैं।



सच्चा भक्त वही है जो कल की चिंता नहीं करता और भगवान पर पूरा भरोसा करता है। अगले दिन  की चिंता तो जानवर भी नहीं करते हैं, हम तो इंसान हैं। अगर भगवान चाहेगा तो हमें खाना मिल जाएगा और नहीं मिलेगा तो रातभर आनंद से प्रार्थना करेंगे।



ये बातें सुनकर संन्यासी की आंखें खुल गई। उसे समझ आ गया कि उसकी पत्नी ही असली संन्यासी है। उसने राजकुमारी से कहा कि आप तो राजा की बेटी हैं, राजमहल छोड़कर मेरी छोटी सी कुटिया में आई हैं, जबकि मैं तो पहले से ही एक फकीर हूं, फिर भी मुझे कल की चिंता सता रही थी। सिर्फ कहने से ही कोई संन्यासी नहीं होता,संन्यास को जीवन में उतारना पड़ता है। आपने मुझे वैराग्य का महत्व समझा दिया।


शिक्षा:-हम भगवान की भक्ति करते हैं तो विश्वास भी होना चाहिए कि भगवान हर समय हमारे साथ है। उसको (भगवान) हमारी चिंता हमसे ज्यादा रहती हैं।कभी आप बहुत परेशान हों,कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा हो तो आप आँखें बंद करके विश्वास के साथ पुकारें,सच मानिये थोड़ी देर में आपकी समस्या का समाधान मिल जायेगा..!!
पानी को कसकर पकड़ोगे तो वो हाथ से छुट जायेगा,उसे बहने दो वो अपना रास्ता खुद बना लेगा ।



कभी कभी जब परिस्थितिया समझ में ना आये तो,जो कुछ जीवन में घटित हो रहा है उसे शांत भाव व तटस्थ होकर बस देखना चाहिए  विपरीत समय में समय की धारा के साथ बहे विपरीत दिशा में तैरने की कोशिश में अपनी शक्ति को व्यर्थ न करे और जैसे ही धारा का बहाव आपके अनुरूप हो पूरी ताक़त लगाएँ अपनी मंज़िल पाने के लिए आपका समय  आने पर जीवन अपना मार्ग खुद बना लेगा।

किसी की नज़रों में चढ़ने में सारी उमर लग जाती है l हमारा एक ग़लत निर्णय एक स्वार्थ हमें किसी की नज़रों से एक पल में गिरा देता है।



अति महत्वकांक्षा ,हर दम प्राप्त करने की प्रवृति ,केवल अपनी भलाई की सोंच हमारे व्यक्तित्व को समाज में सम्मान कभी नहीं दिला सकती l जो मिले, जब मिले और जितना मिले उसी में संतुष्ट रहना आपको स्वयं तो आनंद से भर ही देता है साथ ही साथ दूसरों में भी आपके प्रति सम्मान की भावना का उदय कर देता है l जीवन प्रति क्षण एक नईं चुनौती प्रस्तुत करता है। एक नईं परिस्थिति आपके सम्मुख उपस्थित कर देता है लेकिन जो इन सभी प्रतिकूलता अथवा अनुकूलता को समभाव से स्वीकार कर लेता है वह महान अथवा पूजनीय अवश्य बन जाता है।



केवल एक लोटा जल या एक बेल  पत्र पर रीझने वाले भगवान भोले नाथ हम सबको यह सीख देना चाहते हैं कि जरूरी नहीं कि हर बार उतना ही मिलेगा जितना आपकी इच्छा है। कभी - कभी कम मिलने पर भी अथवा जो मिले, जब मिले और जितना मिले उसी में संतुष्ट रहना तो सीखो..!!



सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।

शिक्षा-संसार के सभी लोगो के कर्मो का प्रभाव एक दुसरे पर पड़ता हैं



स्वयं के धर्म की चिंता-एक आदमी तालाब के किनारे बैठ कर कुछ सोच रहा था | तभी उसने एक पानी में किसी के डूबने की आवाज सुनी और उसने तालाब की तरफ देखा तो उसे एक बिच्छू तालाब में डूबता दिखाई दिया | अचानक ही वह आदमी उठा और तालाब में कूद गया | उस बिच्छु को बचाने के लिए उसने उसे पकड़ लिया और तालाब के बाहर लाने लगा | इससे घबराकर बिच्छू ने उस आदमी को डंक मारा | आदमी का हाथ खून से भर गया वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा  ,उसका हाथ खुल गया और बिच्छू फिर पानी में गिर गया |


आदमी फिर उसके पीछे गया | उसने बिच्छु को पकड़ा | लेकिन  बिच्छू ने फिर से उसे काट लिया | यह बार-बार होता रहा |
यह पूरी घटना दूर बैठा एक आदमी देख रहा था | वो उस आदमी के पास आया और बोला – अरे भाई ! वह बिच्छू तुम्हे बार- बार काट रहा हैं | तुम उसे बचाना चाहते हो, वो तुम्हे ही डंक मार रहा हैं |  तुम उसे जाने क्यूँ नहीं देते ? मर रहा हैं अपनी मौत, तुम क्यूँ अपना खून बहा रहे हो ?



तब उस आदमी ने उत्तर दिया – भाई ! डंक मरना तो बिच्छू की प्रकृति हैं | वह वही कर रहा हैं लेकिन मैं एक मनुष्य हूँ, और मेरा धर्म हैं दुसरो की सेवा करना और मुसीबत में उनका साथ देना | अतः बिच्छू अपना धर्म निभा रहा हैं और मैं मेरा ।



शिक्षा-सभी को अपने धर्म और कर्तव्य का निर्वाह करना चाहिये | दूसरा चाहे जो कर रहा हो, आपके धर्म में उसकी करनी से कोई असर नहीं होना चाहिये | हर व्यक्ति का अपना- अपना धर्म हैं जो नियति और परिस्थती ने तय किया हैं जिसका निर्वाह उसे करना हैं और निर्वाह करना चाहिये | फल की चाह से कर्म करना व्यर्थ हैं क्यूंकि केवल आपके कर्मो का प्रभाव आप पर नहीं पड़ता | संसार के सभी लोगो के कर्मो का प्रभाव एक दुसरे पर पड़ता हैं | आपके हाथ में केवल आपका कर्म और धर्म हैं | आपको केवल उसकी चिंता करना चाहिये |
अगर सभी एक दुसरे को देख कर अपने धर्म का निर्वाह करेंगे तो जहाँ धूर्त ज्यादा हैं वहाँ धूर्त बढ़ेंगे |
शायद आज के समय में यही हो रहा हैं | तभी रिश्ते नाते किसी से सँभलते ही नहीं क्यूंकि सबका अपना अहम् हैं | कोई आगे बढ़कर रिश्तों का निर्वाह करना ही नहीं चाहता | जिसका फल यह हैं कि परिवार बस दो से चार लोगो के बीच सिमट गया हैं और यही हाल मित्रता का भी हो गया हैं |
लोग अपने कर्मो की चिंता ना करते हुए , दूसरों के कर्मो की चिंता में घुले जा रहे हैं और स्वयं पर व्यर्थ का भार बढ़ा रहे हैं | अगर हर व्यक्ति केवल अपने धर्म और कर्म की चिंता करे, तो सारी परेशानी ही ख़त्म हो जाए | लेकिन आज मानव समाज की यह प्रकृति रही ही नहीं हैं | सभी खुद को महान बनाते हैं और दुसरो में कमी निकालते हैं और खुद में छिपी बुराई उन्हें नजर ही नहीं आती | अगर अच्छे बुरे के तराजू में इंसान निष्पक्ष होकर पहले खुद को तौले , तो आधी दिक्कत तो उसी वक्त खत्म हो जाए लेकिन आज का इंसान डरपोक हैं | उसमे खुद की बुराई देखने और उसे मानने का साहस ही नहीं हैं इसलिए आज रिश्ते चवन्नी के भाव हो गये हैं | एक नाजुक धागे की तरह टूट-टूट कर गाँठ में बंध रहे है |और बस दिखावे के हो गये हैं |
स्वयं के धर्म की चिंता कर यह आज के वक्त के लोगो के गुणों को बता रही हैं कैसे व्यक्ति का धर्म दुसरो के कर्म के हिसाब से बदल जाता हैं |और एक दुसरे को देख सभी कर्तव्य को छोड़ देते हैं |




सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।

बड़ा बनने से रोक रही है, तो उसे आज ही छोड़ दें। यह करना बहुत ही मुश्किल है, लेकिन असंभव नहीं है।




आलस रूपी भैंस-एक बार की बात है। एक महात्मा अपने शिष्य के साथ एक गांव से गुजर रहे थे। दोनों को बहुत भूख लगी थी। पास में ही एक घर था। दोनों घर के पास पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। अंदर से फटे-पुराने कपड़े पहना एक आदमी निकला।



महात्मा ने उससे कहा- हमें बहुत भूख लगी है। कुछ खाने को मिल सकता है क्या? उस आदमी ने उन दोनों को खाना खिलाया। खाना खाने के बाद महात्मा ने कहा...
तुम्हारी जमीन बहुत उपजाऊ लग रही है, लेकिन फसलों को देखकर लगता है कि तुम खेत पर ज्यादा ध्यान ही नहीं देते। फिर तुम्हारा गुजारा कैसे होता है?


आदमी ने उत्तर दिया- हमारे पास एक भैंस है, जो काफी दूध देती है। उससे मेरा गुजारा हो जाता है। रात होने लगी थी, इसलिए महात्मा शिष्य सहित वहीं रुक गए।


रात को उस महात्मा ने अपने शिष्य को उठाया और कहा- चलो हमें अभी ही यहां से निकलना होगा और इसकी भैंस भी हम साथ ले चलेंगे।
शिष्य को गुरु की बात अच्छी नहीं लगी, लेकिन करता क्या! दोनों भैंस को साथ लेकर चुपचाप निकल गए। यह बात उस शिष्य के मन में खटकती रही।



कुछ सालों बाद एक दिन शिष्य उस आदमी से मिलने का मन बनाकर उसके गांव पहुंचा। जब शिष्य उस खेत के पास पहुंचा, तो देखा खाली पड़े खेत अब फलों के बगीचों में बदल चुके थे। उसे यकीन नहीं आ रहा था, तभी वह आदमी सामने दिख गया।


शिष्य उसके पास जाकर बोला- सालों पहले मैं अपने गुरु के साथ आपसे मिला था। आदमी ने शिष्य को आदर पूर्वक बिठाया और बताने लगा... उस दिन मेरी भैंस खो गई। पहले तो समझ में नहीं आया कि क्या करूं।



फिर, जंगल से लकड़ियां काटकर उन्हें बाजार में बचने लगा। उससे कुछ पैसे मिले, तो मैंने बीज खरीद कर खेतों में बो दिए।
उस साल फसल भी अच्छी हो गई। उससे जो पैसे मिले उन्हें मैंने फलों के बगीचे लगाने में इस्तेमाल किया।



अब काम बहुत ही अच्छा चल रहा है। और इस समय मैं इस इलाके में फलों का सबसे बड़ा व्यापारी हूं। कभी-कभी सोचता हूं उस रात मेरी भैंस न खोती तो यह सब न होता।



शिष्य ने उससे पूछा, यह काम आप पहले भी तो कर सकते थे? तब वह बोला, उस समय मेरी जिंदगी बिना मेहनत के चल रही थी। मुझे कभी लगा ही नहीं कि मैं इतना कुछ कर सकता हूं।



शिक्षा:-मित्रों, आपके जीवन में भी तो कोई ऐसी आलस रूपी भैंस है, जो आपको बड़ा बनने से रोक रही है, तो उसे आज ही छोड़ दें। यह करना बहुत ही मुश्किल है, लेकिन असंभव नहीं है।




सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।

शिक्षा-किसी की मदद का सम्मान करते हुए वह काम पूरी निष्ठा के साथ सीखना चाहिए।




कबूतर का घोंसला-एक बार शिक्षक नवनीत शाम के समय विद्यालय के बाहर शिष्यों के साथ बेठे थे। तभी वहां एक कबूतर का जोड़ा उड़ता हुआ आ गया। उन्हें देख कर शिक्षक नवनीत को एक कहानी याद आई और उन्होंने शिष्यों को कहानी सुनाना शुरू किया।



एक पेड़ पर एक कबूतर और कबूतरी रहते थे। कुछ समय बाद कबूतरी ने उसी पेड़ की टहनी पर तीन अंडे दिए। एक दिन कबूतर और कबूतरी दोपहर के समय खाना ढूंढते हुए कुछ दूर निकल गये। तभी कहीं से एक लोमड़ी आ गयी। वह भी भोजन की तलाश में पेड़ पर चढ़ी। जहां उसे कबूतर के अंडे मिल गये और वो अंडों को खा गयी।



जब कबूतर का जोड़ा वापस आया तो अंडे न पा कर बहुत परेशान हो गया। दोनों को बहुत बुरा लग रहा था। उनका मन टूट सा गया। तभी कबूतर ने निश्चय किया कि अब वह घोंसला बनाएंगा। ताकि फिर कभी उसके अंडे कोई न खा जाए।
कबूतर ने अपने निर्णय अनुसार तिनके इकट्ठे कर के घोंसला बनाना शुरू किया। पर उसे एहसास हुआ कि उसे तो घोंसला बनाना आता ही नहीं है। तब उसने मदद के लिए जंगल के दूसरे पक्षियों को बुलाया।
सभी पक्षी उसकी मदद के लिए आ गये आर उन्होंने कबूतर के लिए घोंसला बनाना शुरू किया। पक्षियों ने अभी कबूतर को सिखाना शुरू ही किया था कि कबूतर ने बोला कि अब वो घोंसला बना लेगा। उसने सब सीख लिया है।



सभी पक्षी यह सुन कर वापस चले गए। अब कबूतर ने घोंसला बनाना शुरू किया। उसने एक तिनका इधर रखा एक तिनका उधर। उसे समझ आया कि वह अभी भी कुछ नही सीखा है। उसने फिर से पक्षियों को बुलाया। पक्षियों ने आ कर फिर घोंसला बनाना शुरू किया। अभी आधा घोंसला बना ही था कि कबूतर जोर से चिल्लाया, तुम सब छोड़ दो अब मैं समझ गया हूं यह कैसे बनेगा।
इस बार पक्षियों को बहुत गुस्सा आया। सारे पक्षी तिनके वहीं छोड़ कर चले गये। कबूतर ने फिर कोशिश की पर उस से घोंसला नहीं बना।
कबूतर ने तीसरी बार पक्षियों को बुलाया, लेकिन इस बार एक भी पक्षी मदद के लिए नहीं आया और आज तक कबूतर को घोंसला बनाना नहीं आया।




शिक्षा-
इस कहानी ने बताया कि हमें जो काम नहीं आता हो, उसे किसी की मदद से पूरी तरह सीख लेना चाहिए। जो काम नहीं आता हो उसे जबरदस्ती करने का दिखावा नहीं करना चाहिए, क्योंकि मदद करने वाला व्यक्ति एक या दो बार तो आपकी मदद करेगा, लेकिन हर बार नहीं। इसलिए, किसी की मदद का सम्मान करते हुए वह काम पूरी निष्ठा के साथ सीखना चाहिए।


सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।

शिक्षा:-बुराई का अंत बुरा ही होता है..!!

जैसा बोओगे वैसा काटोगे-एक गांव में तीन चोर रहते थे। एक रात उन्होंने एक धनी आदमी के यहां चोरी की। उन्होंने सारा धन एक थैले में भरा और उसे लेकर जंगल की ओर भाग निकले। जंगल में पहुंचने पर उन्हें जोर की भूख लगी। वहां खाने को तो कुछ था नहीं, इसलिए उनमें से एक चोर पास के एक गांव से खाना लेने गया। बाकी के दोनों चोर जंगल में चोरी के माल की रखवाली कर रहे थे।



जो चोर खाना लेने गया था, उसकी नीयत खराब थी। पहले उसने होटल में खुद भोजन किया। फिर उसने अपने साथियों के लिए खाना खरीद कर उसमें तेज जहर मिला दिया। उसने सोचा कि जहरीला खाना खाकर उसके दोनों साथी मर जाएंगे तो सारा धन उसका हो जाएगा।



जंगल में दोनों चोरों ने खाना लेने गए अपने साथी चोर की हत्या करने की योजना बना ली थी। वे उसे अपने रास्ते से हटाकर सारा धन आपस में बांट लेना चाहते थे।



तीनों चोरों ने अपनी-अपनी योजनाओं के अनुसार कार्य किया। पहला चोर जैसे ही जहरीला भोजन लेकर जंगल में पहुंचा। उसके दोनों साथी उस पर टूट पड़े। उन्होंने उसका काम तमाम कर दिया फिर वे निश्चिंत होकर भोजन करने बैठ गए। मगर जहरीला भोजन खाते ही वे दोनों भी तड़प-तड़प कर मर गए। इस प्रकार तीनों का अंत भी बुरा ही हुआ 


शिक्षा:-बुराई का अंत बुरा ही होता है..!!



सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।

यशोदा और कान्हा-नंद बाबा चुपचाप रथ पर कान्हा के वस्त्राभूषणों की गठरी रख रहे थे।




यशोदा और कान्हा-नंद बाबा चुपचाप रथ पर कान्हा के वस्त्राभूषणों की गठरी रख रहे थे। दूर ओसारे में मूर्ति की तरह शीश झुका कर खड़ी यशोदा को देख कर कहा- दुखी क्यों हो यशोदा, दूसरे की बस्तु पर अपना क्या अधिकार?



यशोदा ने शीश उठा कर देखा नंद बाबा की ओर, उनकी आंखों में जल भर आया था। नंद निकट चले आये। यशोदा ने भारी स्वर से कहा- तो क्या कान्हा पर हमारा कोई अधिकार नहीं? ग्यारह वर्षों तक हम असत्य से ही लिपट कर जीते रहे?



नंद ने कहा- अधिकार क्यों नहीं, कन्हैया कहीं भी रहे, पर रहेगा तो हमारा ही लल्ला न! पर उसपर हमसे ज्यादा देवकी वसुदेव का अधिकार है, और उन्हें अभी कन्हैया की आवश्यकता भी है।



यशोदा ने फिर कहा- तो क्या मेरे ममत्व का कोई मोल नहीं?
नंद बाबा ने थके हुए स्वर में कहा- ममत्व का तो सचमुच कोई मोल नहीं होता यशोदा। पर देखो तो, कान्हा ने इन ग्यारह वर्षों में हमें क्या नहीं दिया है।



उम्र के उत्तरार्ध में जब हमने संतान की आशा छोड़ दी थी, तब वह हमारे आंगन में आया। तुम्हें नहीं लगता कि इन ग्यारह वर्षों में हमने जैसा सुखी जीवन जिया है, वैसा कभी नहीं जी सके थे।



दूसरे की वस्तु से और कितनी आशा करती हो यशोदा, एक न एक दिन तो वह अपनी बस्तु मांगेगा ही न! कान्हा को जाने दो यशोदा।


यशोदा से अब खड़ा नहीं हुआ जा रहा था, वे वहीं धरती पर बैठ गयी, कहा- आप मुझसे क्या त्यागने के लिए कह रहे हैं, यह आप नहीं समझ रहे।


नंद बाबा की आंखे भी भीग गयी थीं। उन्होंने हारे हुए स्वर में कहा- तुम देवकी को क्या दे रही हो यह मुझसे अधिक कौन समझ सकता है यशोदा! आने वाले असंख्य युगों में किसी के पास तुम्हारे जैसा दूसरा उदाहरण नहीं होगा। यह जगत सदैव तुम्हारे त्याग के आगे नतमस्तक रहेगा।


यशोदा आँचल से मुह ढांप कर घर मे जानें लगीं तो नंद बाबा ने कहा- अब कन्हैया तो भेज दो यशोदा, देर हो रही है।


यशोदा ने आँचल को मुह पर और तेजी से दबा लिया, और अस्पस्ट स्वर में कहा- एक बार उसे खिला तो लेने दीजिये, अब तो जा रहा है। कौन जाने फिर...
नंद चुप हो गए।

यशोदा माखन की पूरी मटकी ले कर ही बैठी थीं, और भावावेश में कन्हैया की ओर एकटक देखते हुए उसी से निकाल निकाल कर खिला रही थी। कन्हैया ने कहा- एक बात पूछूं मइया?

यशोदा ने जैसे आवेश में ही कहा- पूछो लल्ला।

तुम तो रोज मुझे माखन खाने पर डांटती थी मइया, फिर आज अपने ही हाथों क्यों खिला रही हो?

यशोदा ने उत्तर देना चाहा पर मुह से स्वर न फुट सके। वह चुपचाप खिलाती रही। कान्हा ने पूछा- क्या सोच रही हो मइया?

यशोदा ने अपने अश्रुओं को रोक कर कहा- सोच रही हूँ कि तुम चले जाओगे तो मेरी गैया कौन चरायेगा।

कान्हा ने कहा- तनिक मेरी सोचो मइया, वहां मुझे इस तरह माखन कौन खिलायेगा? मुझसे तो माखन छिन ही जाएगा मइया।

यशोदा ने कान्हा को चूम कर कहा- नहीं लल्ला, वहां तुम्हे देवकी रोज माखन खिलाएगी।

कन्हैया ने फिर कहा- पर तुम्हारी तरह प्रेम कौन करेगा मइया?

अबकी यशोदा कृष्ण को स्वयं से लिपटा कर फफक पड़ी। मन ही मन कहा- यशोदा की तरह प्रेम तो सचमुच कोई नहीं कर सकेगा लल्ला, पर शायद इस प्रेम की आयु इतनी ही थी।

कृष्ण को रथ पर बैठा कर अक्रूर के संग नंद बाबा चले तो यशोदा ने कहा- तनिक सुनिए न, आपसे देवकी तो मिलेगी न? उससे कह दीजियेगा, लल्ला तनिक नटखट है पर कभी मारेगी नहीं।

नंद बाबा ने मुह घुमा लिया। यशोदा ने फिर कहा- कहियेगा कि मैंने लल्ला को कभी दूभ से भी नहीं छुआ, हमेशा हृदय से ही लगा कर रखा है।

नंद बाबा ने रथ को हांक दिया। यशोदा ने पीछे से कहा- कह दीजियेगा कि लल्ला को माखन प्रिय है, उसको ताजा माखन खिलाती रहेगी। बासी माखन में कीड़े पड़ जाते हैं।

नंद बाबा की आंखे फिर भर रही थीं, उन्होंने घोड़े को तेज किया। यशोदा ने तनिक तेज स्वर में फिर कहा- कहियेगा कि बड़े कौर उसके गले मे अटक जाते हैं, उसे छोटे छोटे कौर ही खिलाएगी।


नंद बाबा ने घोड़े को जोर से हांक लगाई, रथ धूल उड़ाते हुए बढ़ चला।
यशोदा वहीं जमीन पर बैठ गयी और फफक कर कहा- कृष्ण से भी कहियेगा कि मुझें स्मरण रखेगा।


उधर रथ में बैठे कृष्ण ने मन ही मन कहा- तुम्हें यह जगत सदैव स्मरण रखेगा मइया। तुम्हारे बाद मेरे जीवन में जीवन बचता कहाँ है ?



लीलायें तो ब्रज में ही छूट जायेंगी..
हाथी घोड़ा पालकी - जय कन्हैया लाल की





सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।

शिक्षा-यदि व्यक्ति का व्यवहार कुशल है तो वो सब कुछ पा सकता है जो पाने की वो हार्दिक इच्छा रखता है।

! मधुर व्यवहार !-एक राजा था। उसने एक सपना देखा। सपने में उससे एक परोपकारी साधु कह रहा था कि बेटा! कल रात को तुम्हें एक विषैला सांप काटेगा और उसके काटने से तुम्हारी मृत्यु हो जाएगी। वह सर्प अमुक पेड़ की जड़ में रहता है। वह तुमसे पूर्व जन्म की शत्रुता का बदला लेना चाहता है।



सुबह हुई, राजा सोकर उठा और सपने की बात अपनी आत्मरक्षा के लिए क्या उपाय करना चाहिए? इसे लेकर विचार करने लगा। सोचते-सोचते राजा इस निर्णय पर पहुंचा कि मधुर व्यवहार से बढ़कर शत्रु को जीतने वाला और कोई हथियार इस पृथ्वी पर नहीं है। उसने सर्प के साथ मधुर व्यवहार करके उसका मन बदल देने का निश्चय किया।



शाम होते ही राजा ने उस पेड़ की जड़ से लेकर अपनी शय्या तक फूलों का बिछौना बिछवा दिया, सुगन्धित जलों का छिड़काव करवाया, मीठे दूध के कटोरे जगह जगह रखवा दिये और सेवकों से कह दिया कि रात को जब सर्प निकले तो कोई उसे किसी प्रकार कष्ट पहुंचाने की कोशिश न करें।



रात को सांप अपनी बांबी में से बाहर निकला और राजा के महल की तरफ चल दिया। वह जैसे आगे बढ़ता गया, अपने लिए की गई स्वागत व्यवस्था को देख देखकर आनन्दित होता गया। कोमल बिछौने पर लेटता हुआ मनभावनी सुगन्ध का रसास्वादन करता हुआ, जगह-जगह पर मीठा दूध पीता हुआ आगे बढ़ता था।



इस तरह क्रोध के स्थान पर सन्तोष और प्रसन्नता के भाव उसमें बढ़ने लगे। जैसे-जैसे वह आगे चलता गया, वैसे ही वैसे उसका क्रोध कम होता गया। राजमहल में जब वह प्रवेश करने लगा तो देखा कि प्रहरी और द्वारपाल सशस्त्र खड़े हैं, परन्तु उसे जरा भी हानि पहुंचाने की चेष्टा नहीं करते।



यह असाधारण सी लगने वाले दृश्य देखकर सांप के मन में स्नेह उमड़ आया। सदव्यवहार, नम्रता, मधुरता के जादू ने उसे मंत्रमुग्ध कर लिया था। कहां वह राजा को काटने चला था, परन्तु अब उसके लिए अपना कार्य असंभव हो गया। हानि पहुंचाने के लिए आने वाले शत्रु के साथ जिसका ऐसा मधुर व्यवहार है, उस धर्मात्मा राजा को काटूं तो किस प्रकार काटूं? यह प्रश्न के चलते वह दुविधा में पड़ गया।



राजा के पलंग तक जाने तक सांप का निश्चय पूरी तरह से बदल गया। उधर समय से कुछ देर बाद सांप राजा के शयन कक्ष में पहुंचा। सांप ने राजा से कहा, राजन! मैं तुम्हें काटकर अपने पूर्व जन्म का बदला चुकाने आया था, परन्तु तुम्हारे सौजन्य और सदव्यवहार  ने मुझे परास्त कर दिया।



अब मैं तुम्हारा शत्रु नहीं, मित्र हूं। मित्रता के उपहार स्वरूप अपनी बहुमूल्य मणि मैं तुम्हें दे रहा हूं। लो इसे अपने पास रखो। इतना कहकर और मणि राजा के सामने रखकर सांप चला गया।



शिक्षा:-
यह महज कहानी नहीं जीवन की सच्चाई है। अच्छा व्यवहार कठिन से कठिन कार्यों को सरल बनाने का उपाय रखता है। यदि व्यक्ति का व्यवहार कुशल है तो वो सब कुछ पा सकता है जो पाने की वो हार्दिक इच्छा रखता है।

चरित का विकास बाल्यकाल की शिक्षा से ही होने लगता हैं बच्चों को सही गलत का पाठ सिखायें




बच्चे का विकास-व्यक्ति महान कर्मों से बनता हैं और अच्छे कर्म, सद्गुणों के कारण पनपते हैं | अच्छे गुणों का विकास कभी एक दिन में नहीं होता | किसी भी महापुरुष के जीवन में उनकी परवरिश का विशेष योगदान होता हैं | सामान्यतः माता की सीख ही मनुष्य का सर्वांगिक विकास करती हैं |
इसी कथन पर आधारित एक कहानी आपके सामने प्रस्तुत हैं कि कैसे बाल्यकाल में हुई छोटी- छोटी घटनायें व्यक्ति के भविष्य का निर्माण कर जाती हैं |



एक महान व्यक्ति थे ईश्वर चन्द्र | उनके जीवन में उनकी माता का बहुत बड़ा योगदान था | जब वे छोटे थे तब उनके घर के पास एक व्यक्ति बहुत गंभीर हालत में पड़ा हुआ था | उसके पास ना खाने को पैसा था न ही अपने इलाज के लिए कुछ था | उस वक्त ईश्वर के पास उस गरीब की सहायता हेतु कुछ नहीं था | वे दौड़ कर अपनी माँ के पास गये लेकिन माँ के पास भी इलाज के लिए देने कुछ नहीं था | तब माँ ने अपने आभूषण निकाल कर पुत्र के हाथों में रखे और कहा बेटा इन्हें बेचकर उस रोगी की मदद करो | तब पुत्र ने कहा – माँ ये आभूषण तो तुम्हारी माँ ने दिए थे |ये तुम पर बहुत अच्छे भी लगते हैं और तुम्हे प्रिय भी हैं | तब ईश्वर की माँ ने उसे समझाया – यह आभूषण देह की शोभा बढ़ाते हैं लेकिन किसी जरुरतमंद के लिए किया गया कार्य, मन और आत्मा की शोभा बढ़ाता हैं | तू ये आभूषण ले जा एवम उस रोगी का उपचार कर | जब तू बड़ा होगा तब मुझे यह आभूषण बनवा देना |
कई सालो बाद, जब ईश्वर अपनी पहली कमाई लाया तब उसने अपने माँ को आभूषण बनवा कर दिए और कहा – माँ आज तेरा कर्ज पूरा हुआ |




तब माता ने कहा बेटा मेरा कर्ज जब पूरा होगा तब मुझे किसी जरुरतमंद के लिए आभूषण नहीं देने होंगे संसार के सभी लोग संपन्न होंगे | तब ईश्वर ने अपनी माँ को वचन दिया – माँ अब से मेरा पूरा जीवन जरुरत मंदों के लिए समर्पित होगा | तब से ही ईश्वर ने अपना सम्पूर्ण जीवन दीन- दुखियों के लिए समर्पित किया और उनके कष्ट कम करने में बिता दिया |

शिक्षा- चरित का विकास बाल्यकाल की शिक्षा से ही होने लगता हैं | अतः सदैव अपने बच्चों को सही गलत का पाठ सिखायें | जो वे बचपन में सीखते हैं | उसी से उनका भविष्य बनता हैं |
बच्चो के जीवन में माता का बहुत अधिक महत्व होता हैं | बच्चों को केवल पढ़ना लिखाना ही माता-पिता का कर्तव्य नहीं होता अपितु उन्हें एक अच्छा इंसान बनाना उनका सबसे बड़ा कर्तव्य होता हैं |
आज के वक्त में माता- पिता बच्चो के प्यार में ऐसे अंधे होते जा रहे हैं कि अनजाने में उन्हें गलत रास्तों पर भेज देते हैं | सही गलत की पहचान किये बिना ही माता- पिता बच्चों की गलती में उनका साथ दे जाते हैं जिससे वे आगे जाकर बड़े- बड़े अपराध करने लगते हैं |







                      सदैव प्रसन्न रहिये।
                      जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।

जीवन में किसी भी बात को पहले जांच परख करने के बाद ही उसपर अपने विचार प्रकट करने चाहिए




तीन पुतले-महाराजा चन्द्रगुप्त का दरबार लगा हुआ था। सभी सभासद अपनी अपनी जगह पर विराजमान थे। महामन्त्री चाणक्य दरबार की कार्यवाही कर रहे थे।



महाराजा चन्द्र्गुप्त को खिलौनों का बहुत शौक था। उन्हें हर रोज़ एक नया खिलौना चाहिए था। आज भी महाराजा के पूछने पर कि क्या नया है; पता चला कि एक सौदागर आया है और कुछ नये खिलौने लाया है। सौदागर का ये दावा है कि महाराज या किसी ने भी आज तक ऐसे खिलौने न कभी देखें हैं और न कभी देखेंगे। सुन कर महाराज ने सौदागर को बुलाने की आज्ञा दी। सौदागर आया और प्रणाम करने के बाद अपनी पिटारी में से तीन पुतले निकाल कर महाराज के सामने रख दिए और कहा कि अन्नदाता ये तीनों पुतले अपने आप में बहुत विशेष हैं। देखने में भले एक जैसे लगते हैं मगर वास्तव में बहुत निराले हैं। पहले पुतले का मूल्य एक लाख मोहरें हैं, दूसरे का मूल्य एक हज़ार मोहरे हैं और तीसरे पुतले का मूल्य केवल एक मोहर है।



सम्राट ने तीनों पुतलों को बड़े ध्यान से देखा। देखने में कोई अन्तर नहीं लगा, फिर मूल्य में इतना अन्तर क्यों? इस प्रश्न ने चन्द्रगुप्त को बहुत परेशान कर दिया। हार के उसने सभासदों को पुतले दिये और कहा कि इन में क्या अन्तर है मुझे बताओ। सभासदों ने तीनों पुतलों को घुमा फिराकर सब तरफ से देखा मगर किसी को भी इस गुत्थी को सुलझाने का जवाब नहीं मिला। चन्द्रगुप्त ने जब देखा कि सभी चुप हैं तो उस ने वही प्रश्न अपने गुरू और महामन्त्री चाणक्य से पूछा।



चाणक्य ने पुतलों को बहुत ध्यान से देखा और दरबान को तीन तिनके लाने की आज्ञा दी। तिनके आने पर चाणक्य ने पहले पुतले के कान में तिनका डाला। सब ने देखा कि तिनका सीधा पेट में चला गया, थोड़ी देर बाद पुतले के होंठ हिले और फिर बन्द हो गए। अब चाणक्य ने अगला तिनका दूसरे पुतले के कान में डाला। इस बार सब ने देखा कि तिनका दूसरे कान से बाहर आगया और पुतला ज्यों का त्यों रहा। ये देख कर सभी की उत्सुकता बढ़ती जा रही थी कि आगे क्या होगा। अब चाणक्य ने तिनका तीसरे पुतले के कान में डाला। सब ने देखा कि तिनका पुतले के मुँह से बाहर आगया है और पुतले का मुँह एक दम खुल गया। पुतला बराबर हिल रहा है जैसे कुछ कहना चाहता हो।
चन्द्रगुप्त के पूछ्ने पर कि ये सब क्या है और इन पुतलों का मूल्य अलग अलग क्यों है, चाणक्य ने उत्तर दिया।



राजन, चरित्रवान सदा सुनी सुनाई बातों को अपने तक ही रखते हैं और उनकी पुष्टी करने के बाद ही अपना मुँह खोलते हैं। यही उनकी महानता है। पहले पुतले से हमें यही ज्ञान मिलता है और यही कारण है कि इस पुतले का मूल्य एक लाख मोहरें है।



कुछ लोग सदा अपने में ही मग्न रहते हैं। हर बात को अनसुना कर देते हैं। उन्हें अपनी वाह-वाह की कोई इच्छा नहीं होती। ऐसे लोग कभी किसी को हानि नहीं पहुँचाते। दूसरे पुतले से हमें यही ज्ञान मिलता है और यही कारण है कि इस पुतले का मूल्य एक हज़ार मोहरें है।



कुछ लोग कान के कच्चे और पेट के हलके होते हैं। कोई भी बात सुनी नहीं कि सारी दुनिया में शोर मचा दिया। इन्हें झूठ सच का कोई ज्ञान नहीं, बस मुँह खोलने से मतलब है। यही कारण है कि इस पुतले का मूल्य केवल एक मोहर है।

आप कौन से पुतले है

शिक्षा-दोस्तों, जीवन मे किसी भी बात को पहले जांच परख करने के बाद ही उसपर अपने विचार प्रकट करने चाहिए,सुनी सुनाई बातों पर कभी विश्वास नही करना चाहिये।




                      सदैव प्रसन्न रहिये।
                      जो प्राप्त है, पर्याप्त है।

शिक्षा-दोस्तों, आप जिस क्षेत्र में भी हों आपकी योग्यता आपकी कुल्हाड़ी है जिससे आप अपने पेड़ काटते हैं

कुंदन काका की कुल्हाड़ी-
कुंदन काका एक फैक्ट्री में पेड़ काटने का काम करते थे. फैक्ट्री मालिक उनके काम से बहुत खुश रहता और हर एक नए मजदूर को उनकी तरह कुल्हाड़ी चलाने को कहता।  यही कारण था कि ज्यादातर मजदूर उनसे जलते थे।



एक दिन जब मालिक काका के काम की तारीफ कर रहे थे तभी एक नौजवान हट्टा-कट्टा मजदूर सामने आया और बोला, “मालिक! आप हमेशा इन्ही की तारीफ़ करते हैं, जबकि मेहनत तो हम सब करते हैं… बल्कि काका तो बीच-बीच में आराम भी करने चले जाते हैं, लेकिन हम लोग तो लगातार कड़ी मेहनत करके पेड़ काटते हैं।”



इस पर मालिक बोले, “भाई! मुझे इससे मतलब नहीं है कि कौन कितना आराम करता है, कितना काम करता है, मुझे तो बस इससे मतलब है कि दिन के अंत में किसने सबसे अधिक पेड़ काटे….और इस मामले में काका आप सबसे 2-3 पेड़ आगे ही रहते हैं…जबकि उनकि उम्र भी हो चली है.”
मजदूर को ये बात अच्छी नहीं लगी।



वह बोला-
अगर ऐसा है तो क्यों न कल पेड़ काटने की प्रतियोगिता हो जाए. कल दिन भर में जो सबसे अधिक पेड़ काटेगा वही विजेता बनेगा।
मालिक तैयार हो गए।



अगले दिन प्रतियोगिता शुरू हुई. मजदूर बाकी दिनों की तुलना में इस दिन अधिक जोश में थे और जल्दी-जल्दी हाथ चला रहे थे।
लेकिन कुंदन काका को तो मानो कोई जल्दी न हो. वे रोज की तरह आज भी पेड़ काटने में जुट गए


सबने देखा कि शुरू के आधा दिन बीतने तक काका ने 4-5 ही पेड़ काटे थे जबकि और लोग 6-7 पेड़ काट चुके थे. लगा कि आज काका हार जायेंगे.
ऊपर से रोज की तरह वे अपने समय पर एक कमरे में चले गए जहाँ वो रोज आराम करने जाया करते थे।



सबने सोचा कि आज काका प्रतियोगिता हार जायेंगे।
बाकी मजदूर पेड़ काटते रहे, काका कुछ देर बाद अपने कंधे पर कुल्हाड़ी टाँगे लौटे और वापस अपने काम में जुट गए।
तय समय पर प्रतियोगिता ख़त्म हुई.
अब मालिक ने पेड़ों की गिनती शुरू की।



बाकी मजदूर तो कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे लेकिन जब मालिक ने उस नौजवान मजदूर के पेड़ों की गिनती शुरू की तो सब बड़े ध्यान से सुनने लगे…।
1..2…3…4…5…6..7…8…9..10…और ये 11!
सब ताली बजाने लगे क्योंकि बाकी मजदूरों में से कोई 10 पेड़ भी नहीं काट पाया था।



अब बस काका के काटे पेड़ों की गिनती होनी बाकी थी…।
मालिक ने  गिनती शुरू कि…1..2..3..4..5..6..7..8..9..10 और ये 11 और आखिरी में ये बारहवां पेड़….मालिक ने ख़ुशी से ऐलान किया…।



कुंदन काका प्रतियोगिता जीत चुके थे…उन्हें 1000 रुपये इनाम में दिए गए…तभी उस हारे हुए मजदूर ने पूछा, “काका, मैं अपनी हार मानता हूँ..लेकिन कृपया ये तो बताइये कि आपकी शारीरिक ताकत भी कम है और ऊपर से आप काम के बीच आधे घंटे विश्राम भी करते हैं, फिर भी आप सबसे अधिक पेड़ कैसे काट लेते हैं?”



इस पर काका बोले-
बेटा बड़ा सीधा सा कारण है इसका जब मैं आधे दिन काम करके आधे घंटे विश्राम करने जाता हूँ तो उस दौरान मैं अपनी कुल्हाड़ी की धार तेज कर लेता हूँ, जिससे बाकी समय में मैं कम मेहनत के साथ तुम लोगों से अधिक पेड़ काट पाता हूँ।
सभी मजदूर आश्चर्य में थे कि सिर्फ थोड़ी देर धार तेज करने से कितना फर्क पड़ जाता है।

शिक्षा-दोस्तों, आप जिस क्षेत्र में भी हों…. आपकी योग्यता आपकी कुल्हाड़ी है जिससे आप अपने पेड़ काटते हैं… यानी अपना काम पूरा करते हैं…. शुरू में आपकी कुल्हाड़ी जितनी भी तेज हो…समय के साथ उसकी धार मंद पड़ती जाती है…



उदाहरण के लिए- भले ही आप कम्प्यूटर विज्ञान के अग्रणी रहे हों…लेकिन अगर आप नयी तकनीक, नयी भाषा नहीं सीखेंगे तो कुछ ही सालों में आप पुराने हो जायेंगे आपकी आपकी धार मंद पड़ जायेगी।



इसीलिए हर एक को कुंदन काका की तरह समय-समय पर अपनी धार तेज करनी चाहिए…अपने कार्य क्षेत्र से जुड़ी नयी बातों को सीखना चाहिए, नयी कला को प्राप्त करना चाहिए और तभी सैकड़ों-हज़ारों लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना पायेंगे, आप अपनी क्षेत्र के विजेता बन पायेंगे।



सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।

अहंकार के बंगले में कभी प्रवेश नहीं करना चाहिए





कर्मों का खेल-कंस को मारने के बाद भगवान श्रीकृष्ण कारागृह में गए और वहां से माता देवकी तथा पिता वसुदेव को छुड़ाया।
तब माता देवकी ने श्रीकृष्ण से पूछा, "बेटा, तुम तो भगवान हो, तुम्हारे पास असीम शक्ति है, फिर तुमने चौदह साल तक कंस को मारने और हमें यहां से छुड़ाने की प्रतीक्षा क्यों की ?"
भगवान श्रीकृष्ण ने कहा, "क्षमा करें आदरणीय माता जी, क्या आपने मुझे पिछले जन्म में चौदह साल के लिए वनवास में नहीं भेजा था।"
माता देवकी आश्चर्यचकित हो गईं और फिर पूछा, "बेटा कृष्ण, यह कैसे संभव है ? तुम ऐसा क्यों कह रहे हो ?"



भगवान श्रीकृष्ण ने कहा, "माता, आपको अपने पूर्व जन्म के बारे में कुछ भी स्मरण नहीं है। परंतु तब आप कैकेई थीं और आपके पति राजा दशरथ थे।"
माता देवकी ने और ज्यादा आश्चर्यचकित होकर पूछा, "फिर महारानी कौशल्या कौन हैं ?"
भगवान श्रीकृष्ण ने कहा, "वही तो इस जन्म में माता यशोदा हैं। चौदह साल तक जिनको पिछले जीवन में मां के जिस प्यार से वंचित रहना पड़ा था, वह उन्हें इस जन्म में मिला है ।"
अर्थात्, प्रत्येक प्राणी को इस भू मृत्युलोक में अपने कर्मों का भोग भोगना ही पड़ता है । यहां तक कि देवी-देवता भी इससे अछूते नहीं हैं।




शिक्षा-दोस्तों,अहंकार के बंगले में कभी प्रवेश नहीं करना चाहिए और मनुष्यता की झोपड़ी में जाने से कभी संकोच नहीं करना चाहिए !


शिक्षा:-कर्म करते रहिए, भाग्य भरोसे रहकर अपने लक्ष्य से दूर मत होइए।




कर्म और भाग्य-एक चाट वाला था। जब भी उसके पास चाट खाने जाओ तो ऐसा लगता कि वह हमारा ही रास्ता देख रहा हो। हर विषय पर उसको बात करने में उसे बड़ा मज़ा आता था। कई बार उसे कहा कि भाई देर हो जाती है, जल्दी चाट लगा दिया करो पर उसकी बात ख़त्म ही नहीं होती। एक दिन अचानक उसके साथ मेरी कर्म और भाग्य पर बात शुरू हो गई।



तक़दीर और तदबीर की बात सुन मैंने सोचा कि चलो आज उसकी फ़िलासॉफ़ी देख ही लेते हैं। मैंने उससे एक सवाल पूछ लिया। मेरा सवाल उस चाट वाले से था कि आदमी मेहनत से आगे बढ़ता है या भाग्य से?



उसने जो जवाब दिया उसका जबाब को सुन कर मेरे दिमाग़ के सारे जालें ही साफ़ हो गए। वो चाट वाला मेरे से कहने लगा आपका किसी बैंक में लॉकर तो होगा.?



मैंने कहा हाँ, तो उस चाट वाले ने मेरे से कहा कि उस लॉकर की चाबियाँ ही इस सवाल का जवाब है। हर लॉकर की दो चाबियाँ होती हैं। एक आप के पास होती है और एक मैनेजर के पास। आप के पास जो चाबी है वह है परिश्रम और मैनेजर के पास वाली भाग्य।



जब तक दोनों चाबियाँ नहीं लगतीं लॉकर का ताला नहीं खुल सकता। आप कर्मयोगी पुरुष हैं और मैनेजर भगवान! आपको अपनी चाबी भी लगाते रहना चाहिये। पता नहीं ऊपर वाला कब अपनी चाभी लगा दे। कहीं ऐसा न हो कि भगवान अपनी भाग्यवाली चाबी लगा रहा हो और हम परिश्रम वाली चाबी न लगा पायें और ताला खुलने से रह जाये।


शिक्षा:-कर्म करते रहिए, भाग्य भरोसे रहकर अपने लक्ष्य से दूर मत होइए।




सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।

हर मनुष्य के पास हुंनर होता हैं उसके लिए परिश्रम और धैर्य की ज़रूरत है.



धैर्य- बार एक व्यक्ति अकेला उदास बैठा कुछ सोच रहा था कि उसके पास भगवान आये. भगवन को अपने समक्ष देख उस व्यक्ति ने पुछा मुझे ज़िन्दगी में बहुत असफलताएं मिली, अब मैं निराश हो चूका हूँ. हे भगवन, मुझे बताओ कि मेरे इस जीवन की क्या कीमत है?



भगवान ने उस व्यक्ति को एक लाल रंग का चमकदार पत्थर दिया और कहा “जाओ इस पत्थर की कीमत का पता लगा लो, तुम्हे अपनी ज़िन्दगी की कीमत का भी पता चल जाएगा. लेकिन ध्यान रहे कि इस पत्थर को बेचना नहीं है”


वो व्यक्ति उस लाल चमकदार पत्थर को लेकर सबसे पहले एक फल वाले के पास गया और कहा “भाई..ये पत्थर कितने का खरीदोगे?”
फल वाले ने पत्थर को ध्यान से देखा और कहा “मुझसे 10 संतरे ले जाओ और ये पत्थर मुझे दे दो”


उस व्यक्ति ने कहा कि नहीं मैं ये पत्थर बेच नहीं सकता. फिर वो आदमी एक सब्ज़ी वाले के पास गया और उसे कहा “भाई …ये लाल पत्थर कितने का खरीदोगे?”


सब्ज़ी वाले ने कहा कि मुझसे एक बोरी आलू की ले जाओ और ये पत्थर मुझे बेच दो लेकिन भगवान् के कहे अनुसार उस व्यक्ति ने कहा कि नहीं मैं ये बेच नहीं सकता.


फिर वो व्यक्ति उस पत्थर को लेकर एक सुनियार की दूकान में गया जहाँ कई तरह-तरह के आभूषण पड़े हुए थे. उस व्यक्ति ने सुनियार को वो पत्थर दिखाया और उस सुनियार ने बड़े गौर से उस पत्थर को देखा और फिर कहा “मैं तुम्हे 1 करोड़ रुपये दूंगा, ये पत्थर मुझे बेच दो.” फिर उस व्यक्ति ने सुनियार से माफ़ी मांगी और कहा कि ये पत्थर मैं बेच नहीं सकता। सुनियार ने फिर कहा “अच्छा चलो ठीक है, मैं तुम्हे 2 करोड़ दूंगा, ये पत्थर मुझे बेच दो”


सुनियर की बात सुनकर वो व्यक्ति चौंक गया लेकिन सुनियार को मना कर वो आगे बढ़ गया और एक हीरे बेचने वाले की दूकान में गया.
हीरे के व्यापारी ने उस लाल चमकदार पत्थर को पूरे 10 मिनट तक देखा और फिर एक मलमल का कपडा लिया और उस पत्थर को उस पे रख दिया। फिर उस व्यापारी ने अपना सर उस पत्थर पर लगा कर माथा टेका और कहा “तुम्हे ये कहा मिला, ये इस दुनिया में सबसे अनमोल रत्न है. अगर इस दुनिया की पूरी दौलत भी लगा दी जाए तो इस पत्थर को नहीं खरीद सकता.”



ये सुन वो व्यक्ति बहुत हैरान हुआ और सीधा भगवान के पास गया और उन्हें आप बीती बताई और फिर उसने भगवान से पुछा “हे भगवन अब मुझे बताईये कि मेरे इस जीवन की क्या कीमत है?”
भगवान ने कहा “फल वाले ने, सब्ज़ी वाले ने, सुनियार ने और हीरे के व्यापारी ने तुम्हे जीवन की कीमत बता दी थी. हे मनुष्य, किसी के लिए तुम एक पत्थर के टुकड़े सामान हो और किसी के लिए बहुमूल्य रत्न समान।



हर किसी ने अपनी जानकारी के अनुसार तुम्हे उस पत्थर की कीमत बताई लेकिन उस हीरे के व्यापारी ने इस पत्थर को पहचान लिया। ठीक उसी तरह कुछ लोग तुम्हारी कीमत नहीं पहचानते इसलिए ज़िन्दगी में कभी निराश मत हो.


इस दुनिया में हर मनुष्य के पास कोई न कोई ऐसा हुनर होता है जो सही वक़्त पर निखार कर आता है लेकिन उसके लिए परिश्रम और धैर्य की ज़रूरत है.


शिक्षा:-हमें हमेशा सच बोलना चाहिए क्योंकि सच्चाई से ही व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है..!!



सच्चाई की जीत
एक गाँव था, जिसका नाम मायापुर था। गाँव की सुंदरता का तो कुछ कहना ही नहीं था, क्योंकि उस गांव के किनारे ही एक विशाल जंगल था और उस जंगल में कई तरह के जंगली जानवर पशु-पक्षी रहा करते थे। एक दिन की बात है कि एक लकड़हारा लकड़ियों को लेकर जंगल के रास्ते से अपने गांव की ओर जा रहा होता है। तभी उसे अचानक एक रास्ते पर शेर मिल जाता है और उस लकड़हारे से कहता है, देखो भाई! आज मुझे कोई भी शिकार सुबह से नहीं मिला है और मुझे बहुत तेज भूख लगी है। मैं तुम्हें खाना चाहता हूँ और तुम्हें खा कर मैं अपनी भूख मिटाऊंगा।


तभी लकड़हारा घबराकर कहता है ठीक है अगर मुझे खाने से तुम्हारी भूख मिट सकती है और तुम्हारी जान बच सकती है तो मुझे ये मंज़ूर है। लेकिन उससे पहले में तुमसे कुछ कहना चाहता हूँ। शेर कहता है, कहो। तुम तो भैया अकेले हो और तुम्हारे पर किसी की ज़िम्मेदारी भी नहीं है परन्तु मेरे घर पर बच्चे बीवी भूख से व्याकुल हो रहे हैं। इस कारण मुझे यह लड़कियाँ बेचकर घर पर भोजन लेकर जाना होगा, परन्तु मैं तुमसे ये वादा करता हूँ कि मैं अपने बीवी और बच्चों को भोजन देकर तुरंत तुम्हारे पास आ जाऊंगा।


तभी शेर बड़ी तेज हँसता है और कहता है कि तुमने क्या मुझे पागल समझ रखा है। तुम्हें मेरा शिकार बनना ही पड़ेगा। तभी लकड़हारा रोता है और कहता है कृप्या मुझे जाने दो मैं अपना वादा नहीं तोडूंगा। शेर को उस पर दया आ जाती है और कहता है कि तुम्हें सूर्य डूबने से पहले ही आना होगा। लकड़हारा कहता है, ठीक है। जब लकड़हारा अपनी बीवी और बच्चों को भोजन देकर शेर के पास वापस आया तो शेर प्रसन्न होता है और कहता है, तुम्हें मार कर मैं कोई पाप नहीं करना चाहता। तुम ईश्वर के सच्चे भक्त हो। तभी लकडहारा शेर का धन्यवाद करता है और ख़ुशी ख़ुशी अपने घर लौट जाता है।


शिक्षा:-हमें हमेशा सच बोलना चाहिए क्योंकि सच्चाई से ही व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है..!!





सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।

नींबू पानी बनाया और न्यूजपेपर लेकर बैठ गया



ईगो
अभी एक साल भी नहीं हुआ था दोनों की शादी को कि दोनों में झगड़ा हो गया किसी बात पर ...
जरा सी अनबन हुईं और दोनो के बीच बातचीत बंद हो गई ...वैसे दोनो बराबर पढ़ें - लिखे , दोनो अपनी नौकरी में व्यस्त तो दोनों का इगो भी बराबर ...
वहीं पहले मैं क्यों बोलूं....मैं क्यों झुकूं....


तीन दिन हो गए थे पर दोनों के बीच बातचीत बिल्कुल बंद थी ...
कल सुधा ने ब्रेकफास्ट में पोहे बनाये, पोहे में मिर्च बहुत ज्यादा हो गई सुधा ने चखा नही तो उसे पता भी नहीं चला...और मोहन ने भी नाराजगी की वजह से बिना कुछ कहे पूरा नाश्ता किया पर एक शब्द नही बोला, लेकिन अधिक तीखे की वजह से सर्दी में भी वह पसीने से भीग गया  बाद मे जब सुधा ने ब्रेकफास्ट किया तब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ....


एक बार उसे लगा कि वह मोहन से सॉरी बोलना चाहिए..  लेकिन फिर उसे अपनी फ्रैंड की सीख याद आ गई कि अगर तुम पहले झुकी तो फिर हमेशा तुम्हें ही झुकना पड़ेगा और वह चुप रह गई हालांकि उसे अंदर ही अंदर अपराध बोध हो रहा था


अगले दिन सन्डे था तो मोहन की नींद देर से खुली घड़ी देखी तो नौ बज गए थे , उसने सुधा की साइड देखा, वह अभी तक सो रही थी , वह तो रोज जल्दी उठकर योगा करती है.... मोहन ने सोचा..
खैर... मुझे क्या....
उसने किचन में जाकर अपने लिए नींबू पानी बनाया और न्यूजपेपर लेकर बैठ गया


दस बजे तक जब सुधा नही जगी तब मोहन को चिंता हुई ...
कुछ हिचकते हुए वह उसके पास गया...
सुधा ... दस बज गए हैं ...
अब तो जगो ...' कोई जवाब नही.... दो - तीन बार बुलाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला तब वह परेशान हो गया। उसने सुधा का ब्लैंकेट हटा कर उसके चेहरे पर थपथपाया..... उसे तो बुखार था ।


वह जल्दी से अदरक की चाय बना लाया सुधा को अपने हाथों का सहारा देकर बिठाया और पीठ के पीछे तकिया लगा दिया .....
उसे चाय दी
'कोई दिक्कत तो नही कप पकड़ने में , क्या मैं पिला दूं ...

मोहन के कहने का अंदाज में कितना प्यार था यह सुधा फीवर में भी महसूस कर रही थी...
'मैं पी लूंगी ...' उसने कहा..
मोहन भी बेड पर ही बैठ कर चाय पीने लगा
'इसके बाद तुम आराम करो, मैं मेडिसिन लेकर आता हूं।'


सुधा चाय पीते-पीते भी उसे ही देख रही थी .....
कितना परेशान लग रहा था , कितनी परवाह है मोहन को मेरी , कहीं से भी नही लग रहा कि तीन दिन से हम एक- दूसरे से बात भी नही कर रहे और मैं इसे छोड़कर मायके जाने की सोच रही थी... कितनी गलत थी मै...


'क्या हुआ .....मोहन ने उसे परेशान देख पूछा , सिर में ज्यादा दर्द तो नही हो रहा ....
आओ मै सहला दूं...
' नही मोहन...
मैं ठीक हूं ... एक बात पूछूं...
'हां बिल्कुल...' मोहन ने सहज भाव से कहा
इतने दिन से मैं तुमसे बात भी नही कर रही थी और उस दिन ब्रेकफास्ट में मिर्च भी बहुत ज्यादा थी तुम बहुत परेशान हुए फिर भी तुम मेरी इतनी केयर कर रहे हो ...
मेरे लिए इतना परेशान हो रहे हो, क्यो...


'हां ....परेशान तो मैं बहुत हूं , तुम्हारी तबियत जो ठीक नही और रही मेरे - तुम्हारे झगड़े की बात ... तो जब जिंदगी भर साथ रहना ही है तो कभी -कभी बहस भी होगी , झगड़े भी होंगे ,रूठना -मनाना भी होगा...दो बर्तन जहां हो वहां कुछ खटखट तो होगी ही...
समझी कि नही मेरी जीवनसंगिनी....
'सही कह रहे हो...' कहते हुए
सुधा मोहन के गले लग गई...
मन ही मन उसने अपने- आप से वादा किया.. अब कभी मेरे और मोहन के बीच इगो नही आने दूंगी...।।




पाए खुशियां अपार,
गाय पाले अपने द्वार!!

सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।

रविवार, 29 जनवरी 2023

परमात्मा से शिकायत क्यों?

परमात्मा से शिकायत क्यों?
एक राजा था और उसका एक  बड़ा प्यारा  नौकर था।  नौकर से उसे बहुत प्रेम था और उस नौकर के भक्ति-भाव से, उसके अनन्य समर्पण से कि राजा उसे अपने ही कमरे में सुलाता था। उस पर ही एक भरोसा था उसको।



दोनों एक दिन शिकार करके लौटते थे, राह भटक गये, भूख लगी। एक वृक्ष के नीचे दोनों खड़े थे। एक फल लगा था–अपरिचित, अनजान। राजा ने तोड़ा। जैसी उसकी आदत थी, चाकू निकालकर उसने एक टुकड़ा काटकर अपने नौकर को दिया, जो वह हमेशा देता था, पहले उसे देता था फिर खुद खाता था। नौकर ने खाया। बड़े अहोभाव से कहा कि “एक कली और…! एक कली और दे दी, उसने फिर कहा, “एक कली और…!’ तो तीन हिस्से वह ले चुका, एक हिस्सा ही बचा। राजा ने कहा, “अब एक मेरे लिए छोड़।’ पर उसने कहा कि नहीं मालिक, यह फल तो पूरा ही मैं खाऊंगा। राजा को भी जिज्ञासा बढ़ी कि इतना मधुर फल है, ऐसा इसने कभी आग्रह नहीं किया! तो छीना-झपटी होने लगी। लेकिन नौकर ने छीन ही लिया उसके हाथ से।



उसने कहा, “रुक! अब यह जरूरत से ज्यादा हो गयी बात। तीन हिस्से तू खा चुका। एक ही फल है वृक्ष पर। मैं भी भूखा हूं। और मेरे मन में भी जिज्ञासा उठती है कि इतनी तो तूने कभी किसी चीज के लिए मांग नहीं की। यह मुझे दे दे वापस।
नौकर ने कहा “मालिक, मत लें, मुझे खा लेने दें।’



पर राजा न माना तो उसे देना पड़ा। उसने चखा तो वह तो जहर था। ऐसी कड़वी चीज उसने अपने जीवन में कभी चखी ही न थी। उसने कहा, “पागल! यह तो जहर है, तूने कहा क्यों नहीं।’
तो उसने कहा कि जिन हाथों से इतने स्वादिष्ट फल मिले, उन हाथों से एक कड़वे फल की क्या शिकायत!
शिकायत दूर ले जाएगी, धन्यवाद पास लाएगा।



थोड़ा सोचो: उस दिन वह नौकर राजा के हृदय के जितने करीब आ गया…। राजा रोने लगा। वह तो बिलकुल जहर था फल। वह तो मुंह में ले जाने योग्य न था। और उसने इतने अहोभाव से, इतनी प्रसन्नता से उसे स्वीकार किया, छीना-झपटी की! वह नहीं चाहता था कि राजा चखे। क्योंकि चखेगा तो राजा को पता चल जाएगा कि फल कड़वा था। यह तो कहने का ही एक ढंग हो जाएगा कि फल कड़वा है–न कहा लेकिन कह दिया। यह तो शिकायत हो जाएगी। इसलिए छीन-झपटी की। जिन हाथों से इतने मधुर फल मिले, उस हाथ से एक कड़वे फल की क्या चर्चा करनी! यह बात ही उठाने की नहीं है।



परमात्मा ने इतना दिया है कि जो शिकायत करता है वह अंधा है।
थोड़ी लहरें आती हैं, उन लहरों में डूबो! और लहरें आएगी।
धन्यवाद, अनुग्रह का भाव: बड़ी लहरें आएगी। एक दिन सागर का सागर तुम में उतर आएगा। एक दिन तुम्हें बहाकर ले जाएगा। सब कूल-किनारे टूट जाएंगे।



सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है

लड़कियों के लिए है जिनको ये शिकायत है कि हमको ससुराल में बेटी नही समझा जाताहै




मेरी पोस्ट उन तमाम लड़कियों के लिए है जिनको ये शिकायत है कि हमको ससुराल में बेटी नही समझा जाता।
पहले ये जानना जरूरी है कि बेटी थी तब क्या रोल था आपका घर में..आप आराम से उठती थी देर तक सोती रहती थी,खाना चाय नाश्ता सब मम्मी बना देती थी बाकी काम मेड करती थी कभी कभार आप घर के काम मे हाथ बंटाती थी।
अब बताएं कि आप की मम्मी भी यदि यही सोचती की मैं भी ससुराल में बेटी की तरह रहूंगी तो क्या आपको ये आराम मिलता शायद नहीं,शादी से पहले आप मां बाप की जिम्मेदारी है इसलिए वो आपकी गलतियों को नज़र अंदाज़ करते है,शादी के बाद आपके ऊपर भी आपकी माँ की तरह जिम्मेदारी आती है तो आपको भी वो करना होगा जो माँ घर मे करती थी।हमने लोग अपनी शादी से पहले की ज़िंदगी खूब ऐश के साथ काटकर आते है अब जब हम पर जिम्मेदारी आयी तो घबराना क्यों,क्यों शिकायत करना ।



अब मुझे बताएं यदि आप पीहर आएं आपकी भाभी देर तक सोती रहे मम्मी रसोई में काम करें तो क्या आप उस भाभी की तारीफ करेंगी ??कभी नहीं आप मां से कहेंगी की आप क्यो रसोई में खटती है भाभी को करने दिया करो,कौन लड़की ऐसी है जो भाभी से ये कहे कि भाभी आप खूब आराम करो मम्मी सब कर लेगी??
अब एक बात जो वो कहती है कि हम सिर्फ सास ससुर पति और अपने बच्चों का करेंगे दूसरों का नही मतलब देवर ननद जेठ ...अब इसका मुझे जवाब दें कि आपके भाई की शादी पहले हो गयी और भाभी आ गयी वो सब का खाना बनाए और आपका नही तो क्या आप या आपके मां बाप को सहन होगा ,बिल्कुल नहीं...इसलिए यदि जो आप चाह रही है वो आपकी भाभी आपके साथ करे तो बुरा नही लगना चाहिए।आपको अपनी ननद उनके बच्चों का आना बुरा लगता है तो आप भी सोच लीजिये आप की भाभी भी आपके आने से खुश नही होगी।




कभी सोचा है आपने अपनी मां को घर मे पीहर की तरह महसूस करवाया है??यदि नही तो आप कैसे उम्मीद करती है कि आपको महसूस हो। क्या माँ ने कभी ये शिकायत की कि मुझे जल्दी उठना पड़ता था,काम करना पड़ता था,शायद कभी नहीं वो तो सर दर्द होने पर भी आप लोगो के लिए खाना बनाती थी।......हर जगह का अपना महत्व है ।इसलिए दोनों को महत्व दीजिये।जो लड़कियां ये समझती है वो तारीफ के काबिल है।।।


किसान ने उत्तर दिया कि भगवान गणेश सभी समस्याओं को दूर करने वाले हैं, वे प्रथम पूजनीय देव हैं।




श्री गणेश और किसान
प्राचीन समय की बात है समस्त स्वर्ग लोक उत्साहित था। भगवान नारायण स्वयं माता लक्ष्मी के साथ अपने विवाह में सभी को आमंत्रित कर रहे थे। माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का विवाह कुंदनपुर नामक स्थान पर हो रहा था, जो माता लक्ष्मी का निवास स्थान है।


सभी देव भगवान विष्णु की शादी में सबसे अच्छे दिखना चाहते थे, जिसके लिए वह जोरों-शोरों से तैयारी कर रहे थे। सभी देवों में सर्वश्रेष्ठ कपड़े पहनने की होड़ लग रही थी। जैसे ही सभी देव तैयार होकर बारात में शामिल होने के लिए भगवान विष्णु के घर पर इकट्ठा हुए, तो उन्होंने देखा कि भगवान गणेश घर में प्रवेश कर रहे हैं।


भगवान गणेश को वहा देखकर सभी देव काफी परेशान हो गए, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि गणपति जी उनके साथ कुंदनपुर आए। इसके पीछे कारण यह था कि वे असामान्य दिखते थे और खाना भी अधिक मात्रा में खाते थे।


देवताओं ने यह भगवान विष्णु से कहा कि वे सभी लोग बहुत अच्छे दिख रहे हैं, लेकिन गणेश उनके साथ सही नहीं लग रहे हैं। हालाँकि, जगतपिता भगवान नारायण भगवान गणेश को पीछे नहीं छोड़ना चाहते थे। लेकिन देवताओं के दबाव के कारण उन्हें यह स्वीकार करना पड़ा।


इसलिए, वे एक योजना के साथ आए, और भगवान विष्णु से गणपति को यह बताने के लिए कहा कि उन्हें स्वर्गलोक की देखभाल करनी है, क्योंकि वे सभी लोग जा रहे हैं। विवाह में न जाने की बात सुनकर गणपति जी थोड़ा दुखी तो हुए, लेकिन भगवान नारायण द्वारा सौंपे गए कार्य को वे मना नहीं कर पाए।


यह सब होने के पश्चात नारद मुनि वहां आये और उन्होंने युवा श्री गणेश को सब कुछ बताया। साथ ही, उन्होंने देवताओं के पास वापस जाने के लिए एक विमान भी तैयार किया।


देवर्षि नारद मुनि ने भगवान गणेश को सलाह दी कि वह चूहों की एक सेना तैयार करें। यह चूहों की सेना देवताओं के मार्ग के नीचे खुदाई करने का कार्य कर सकती है। मार्ग की खुदाई करने से सड़कें खोखली बन जाएगी और खोखली सड़कें रथों, हाथियों, गाड़ियों और अन्य वस्तुओं के वजन को संभाल नहीं पाएगी। फिर जब वे सभी मार्ग पर चलेंगे तो सब डूब जाएगा, और वे सब भीतर गिर जाएंगे।


भगवान गणेश इस योजना से बहुत खुश हुए और उन्होंने वैसा ही किया। और सब कुछ योजना के अनुसार हुआ। जैसे ही भगवान विष्णु का रथ सड़क पर चढ़ा, पहिए सड़क में गहरे धंस गए और बारात रुक गयी।


कोई भी देव रथ को पृथ्वी से बाहर नहीं खींच सकें। देवताओं को इस तरह संघर्ष करते देख पास से गुजर रहे एक किसान ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। किसी को विश्वास नहीं था कि वह कार्य कर पाएगा, लेकिन फिर भी उसे मौका देने का फैसला किया।


किसान ने पहिया पकड़ लिया और “जय गणपति’’ चिल्लाया, और पहिया एक झटके में जमीन से बाहर हो गया। हर कोई चौंक गया और देवताओं ने उससे पूछा कि उसने श्री गणपति का नाम क्यों लिया। किसान ने उत्तर दिया कि भगवान गणेश सभी समस्याओं को दूर करने वाले हैं, वे प्रथम पूजनीय देव हैं।


इसलिए, वह हमेशा कोई भी काम शुरू करने से पहले भगवान गणेश का नाम लेते हैं। यह सुनकर सभी देवता लज्जित हुए और स्वयं को दोषी महसूस किया। उन्हें इस बात का आभास हुआ कि अच्छे दिखने से कोई फर्क नहीं पड़ता, जो वास्तव में मायने रखता है वह है किसी व्यक्ति की महानता और अच्छाई।


सभी देवता वापस श्री गणपति के पास गए और क्षमा मांगी। तब वे सभी उन्हें बारात में ले आए, और सब कुछ ठीक हो गया।


राजा ने सोचा कि एक संन्यासी ही राजकुमारी की भावनाओं की कद्र कर सकता है।




कल की चिंता
एक राजा की पुत्री के मन में वैराग्य की भावनाएं थीं। जब राजकुमारी विवाह योग्य हुई तो राजा को उसके विवाह के लिए योग्य वर नहीं मिल पा रहा था।
राजा ने पुत्री की भावनाओं को समझते हुए बहुत सोच-विचार करके उसका विवाह एक गरीब संन्यासी से करवा दिया। राजा ने सोचा कि एक संन्यासी ही राजकुमारी की भावनाओं की कद्र कर सकता है।


विवाह के बाद राजकुमारी खुशी-खुशी संन्यासी की कुटिया में रहने आ गई। कुटिया की सफाई करते समय राजकुमारी को एक बर्तन में दो सूखी रोटियां दिखाई दीं। उसने अपने संन्यासी पति से पूछा कि रोटियां यहां क्यों रखी हैं? संन्यासी ने जवाब दिया कि ये रोटियां कल के लिए रखी हैं, अगर कल खाना नहीं मिला तो हम एक-एक रोटी खा लेंगे। संन्यासी का ये जवाब सुनकर राजकुमारी हंस पड़ी। राजकुमारी ने कहा कि मेरे पिता ने मेरा विवाह आपके साथ इसलिए किया था, क्योंकि उन्हें ये लगता है कि आप भी मेरी ही तरह वैरागी हैं, आप तो सिर्फ भक्ति करते हैं और कल की चिंता करते हैं।


सच्चा भक्त वही है जो कल की चिंता नहीं करता और भगवान पर पूरा भरोसा करता है। अगले दिन की चिंता तो जानवर भी नहीं करते हैं, हम तो इंसान हैं। अगर भगवान चाहेगा तो हमें खाना मिल जाएगा और नहीं मिलेगा तो रातभर आनंद से प्रार्थना करेंगे।
ये बातें सुनकर संन्यासी की आंखें खुल गई। उसे समझ आ गया कि उसकी पत्नी ही असली संन्यासी है। उसने राजकुमारी से कहा कि आप तो राजा की बेटी हैं, राजमहल छोड़कर मेरी छोटी सी कुटिया में आई हैं, जबकि मैं तो पहले से ही एक फकीर हूं, फिर भी मुझे कल की चिंता सता रही थी। सिर्फ कहने से ही कोई संन्यासी नहीं होता, संन्यास को जीवन में उतारना पड़ता है। आपने मुझे वैराग्य का महत्व समझा दिया।

शिक्षा:-


अगर हम भगवान की भक्ति करते हैं तो विश्वास भी होना चाहिए कि भगवान हर समय हमारे साथ हैं। उसको (भगवान) हमारी चिंता हमसे ज्यादा रहती हैं।
कभी आप बहुत परेशान हों, कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा हो तो आप आँखें बंद करके विश्वास के साथ पुकारें, सच मानिये थोड़ी देर में आपकी समस्या का समाधान मिल जायेगा..!!


सदैव प्रसन्न रहिये
जो प्राप्त है,पर्याप्त है

परम पिता परमेश्वर पर छोड़ दीजिए,, क्योंकि परमेश्वर जो करेंगे निश्चित हैं अच्छा ही करेंगे......।।।





ईश्वर पर भरोसा-
एक अमीर व्यक्ति था। उसने समुद्र में अकेले घूमने के लिए एक नाव बनवाई और छुट्टी के दिन वह नाव लेकर अकेले समुद्र की सैर करने निकल पड़ा। वह समुद्र में थोङा आगे पहुंचा ही था कि अचानक एक जोरदार तूफान आ गया। उसकी नांव पुरी तरह से तहस-नहस हो गइ लेकिन वह लाइफ जैकेट के साथ समुद्र में कूद गया। जब तूफान शान्त हुआ तब वह तैरता-तैरता एक टापु पर जा पहुंचा। मगर वहां भी कोई नहीं था। टापु के चारों ओर समुद्र के अलावा क़ुछ भी नजर नहीं आ रहा था।


उस आदमी ने सोचा कि जब मैंने पूरी जिंदगी में किसी का कभी बुरा नहीं किया तो मेरे साथ बुरा नहीं होगा। उसको लगा कि ईश्वर ने मौत से बचाया है तो आगे का रास्ता भी वही दिखाएगा। धीरे-धीरे वह वहां पर उगे झाङ-फल-पत्ते खाकर दिन बिताने लगा।


मगर अब धीरे-धीरे उसे लगने लगा था कि वह इस टापू पर फंस गया है। मगर अब भी ईश्वर पर उसका भरोसा कायम था। उसने सोचा इतने दिनों से मैं इस टापू पर मारा-मारा फिर रहा हूं, क्यों न यहां एक झोपड़ी बना लूं। पता नहीं अभी और कितने दिन यहां बिताने पड़ें। पूरे दिन लकडि़यां और पत्ते वगैरह इकट्ठा कर उसने झोंपड़ी बनानी शुरू की। रात होते-होते उसकी झोंपड़ी बनकर तैयार हो गई थी। अभी वह झोंपड़ी के बाहर खड़ा होकर उसे देखते हुए सोच रहा था कि आज से झोंपडी में सोने को मिलेगा। मगर अचानक से मौसम बदला और बिजली जोर-जोर से कड़कने लगी और एक बिजली उसकी झोंपड़ी पर गिर गई। उसके देखते ही देखते झोंपड़ी जलकर खाक हो गई। यह देखकर वह व्यक्ति टुट गया।


उसने आसमान की तरफ देखकर बोला, हे ईश्वर ये तेरा कैसा इंसाफ है। तूने मुझ पर अपनी रहम की नजर क्यों नहीं की? मैंने हमेशा तुझ पर विश्वास बनाए रखा। फिर वह इंसान हताश और निराश होकर सर पर हाथ रखकर रोने लगा। अचानक ही एक नाव टापू के पास आई। नाव से उतर कर दो आदमी बाहर आए और बोले कि हम तुम्हें बचाने आए हैं। दुर से इस वीरान टापू में जलता हूआ झोंपड़ा देखा तो लगा की कोई उस टापू पर मुसीबत में है। अगर तुम अपनी झोंपडी नहीं जलाते तो हमें पता नहीं चलता कि टापू पर कोई हैं।


उस आदमी की आंखों से आंसू गिरने लगे। उसने ईश्वर से माफी मांगी और बोला कि हे ईश्वर मुझे क्या पता था कि तूने मुझे बचाने के लिए मेरी झोंपडी जलाई थी। यकिनन तू अपने बंदों का हमेशा ख्याल रखता है। तूने मेरे सब्र का इम्तेहान लिया,  लेकिन मैं उसमे फेल हो गया। मुझे माफ कर दे।

शिक्षा


इस कहानी से यही सीख मिलती है कि--दिन चाहे सुख के हों या दुःख के, भगवान अपने भक्तों के साथ हमेशा रहते हैं। हां हम एक बार ईश्वर से रूठ सकते हैं, लेकिन ईश्वर हमसे कभी नहीं रूठता। वह हमेशा अच्छा ही करता है। अक्सर हमारे साथ भी ऐसे हालत बन जाते हैं, हम पूरी तरह निराश हो जाते हैं और अपने ईश्वर या नियति से रूठ जाते हैं और विश्वास खो देते हैं जिससे हमारे यानी आत्म विश्वास में भी गिरावट होती है।


लेकिन फिर बाद में हमें पता लगता है कि परमात्मा ने जो किया वह अच्छा ही किया था, नहीं तो आज मैं यहां न होता। इसलिए मुसीबत या दुःख के समय हार मानने की बजाय लगातार अपने कर्तव्य करते रहिए, और बाकी अपने परम पिता परमेश्वर पर छोड़ दीजिए,, क्योंकि परमेश्वर जो करेंगे निश्चित हैं अच्छा ही करेंगे......।।।


सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त ।

जौहरी की नजर बनिए के उस तराजू पर पड़ गई।


      
  
एक कुम्हार को मिट्टी खोदते हुए अचानक एक हीरा मिल गया। उसने उसे अपने गधे के गले में बांध दिया। एक दिन एक बनिए की नजर गधे के गले में बंधे उस हीरे पर पड़ गई। उसने कुम्हार से उसका मूल्य पूछा। कुम्हार ने कहा, सवा सेर गुड़। बनिए ने कुम्हार को सवा सेर गुड़ देकर वह हीरा खरीद लिया। बनिए ने भी उस हीरे को एक चमकीला पत्थर समझा था लेकिन अपनी तराजू की शोभा बढ़ाने के लिए उसकी डंडी से बाँध दिया।
    
     
एक दिन एक जौहरी की नजर बनिए के उस तराजू पर पड़ गई। उसने बनिए से उसका दाम पूछा। बनिए ने कहा, पांच रुपए। जौहरी कंजूस व लालची था। हीरे का मूल्य केवल पांच रुपए सुनकर समझ गया कि बनिया इस कीमती हीरे को एक साधारण पत्थर का टुकड़ा समझ रहा है। वह उससे भाव-ताव करने लगा-पांच नहीं, चार रुपए ले लो। बनिये ने मना कर दिया क्योंकि उसने चार रुपए का सवा सेर गुड़ देकर खरीदा था। जौहरी ने सोचा कि इतनी जल्दी भी क्या है ? कल आकर फिर कहूँगा, यदि नहीं मानेगा तो पांच रुपए देकर खरीद लूँगा।
   
      
संयोग से दो घंटे बाद एक दूसरा जौहरी कुछ जरूरी सामान खरीदने उसी बनिए की दुकान पर आया। तराजू पर बंधे हीरे को देखकर वह चौंक गया। उसने सामान खरीदने के बजाए उस चमकीले पत्थर का दाम पूछ लिया। बनिए के मुख से पांच रुपए सुनते ही उसने झट जेब से निकालकर उसे पांच रुपये थमाए और हीरा लेकर खुशी-खुशी चल पड़ा। दूसरे दिन वह पहले वाला जौहरी बनिए के पास आया। पांच रुपए थमाते हुए बोला- लाओ भाई दो वह पत्थर।
    
     
बनिया बोला- वह तो कल ही एक दूसरा आदमी पांच रुपए में ले गया। यह सुनकर जौहरी ठगा सा महसूस करने लगा। अपना गम कम करने के लिए बनिए से बोला- "अरे मूर्ख ! वह साधारण पत्थर नहीं, एक लाख रुपए कीमत का हीरा था।"
    
     
बनिया बोला, "मुझसे बड़े मूर्ख तो तुम हो। मेरी दृष्टि में तो वह साधारण पत्थर का टुकड़ा था, जिसकी कीमत मैंने चार रुपए मूल्य के सवा सेर गुड़ देकर चुकाई थी। पर तुम जानते हुए भी एक लाख की कीमत का वह पत्थर, पांच रुपए में भी नहीं खरीद सके।"
      
   
शिक्षा:-

मित्रों, हमारे साथ भी अक्सर ऐसा होता है हमें हीरे रूपी सच्चे शुभ् चिन्तक मिलते हैं लेकिन अज्ञानतावश पहचान नहीं कर पाते और उसकी उपेक्षा कर बैठते हैं, जैसे इस प्रसंग में कुम्हार और बनिए ने की। और कभी पहचान भी लेते हैं अपने अहंकार के चलते तुरन्त स्वीकार नहीं कर पाते और परिणाम पहले जौहरी की तरह हो जाता है और पश्चाताप के अतिरिक्त कुछ हासिल नहीं हो पाता..!!



सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।


शंकालु व्यक्ति के जीवन का कोई भी उद्देश्य पूर्ण नहीं होता है

शंकालु व्यक्ति के जीवन का कोई भी उद्देश्य पूर्ण नहीं होता है 
समाधान- इस द्वंद्वात्मक जगत में सुख -दुख,लाभ-हानि के समान समस्या और भी जीवन के सत्य हैं। समस्याओं के बिना जीवन अधूरा लगता है। यदि समस्याएं सदैव संघर्ष को जन्म देती है । उचित दिशा में किए गए संघर्ष की परिणति ही समाधान है और इसी में जीवन का वास्तविक आनंद भी । भ्रम है कि समस्याएं लड़ने की क्षमता देती हैं। यदि सहीं ढंग से लड़ना आ जाए। तो समस्याएं पथ प्रदर्शक बन जाती हैं। स्वामी विवेकानंद कहते है - जितना बड़ा संघर्ष होगा ,जीत भी उतनी ही बड़ी होगी ।



हर समस्या समाधान लेकर जन्म लेती है। जरूरत है पहचान कर आगे बढ़ने की। समस्याएं सदैव हमारे धैर्य, साहस और योग्यता की परीक्षा लेती है। महर्षि अरविंद कहते है कि। मनुष्य बाहरी शत्रुओं से नहीं ,अपने स्वार्थ एवं कमजोरियों से पराजित होता है। अधिकांश समस्याओं के मूल में यही कारण होते है । समाधान पाने के लिए इन पर विजय पाना। आवश्यक है। अन्यथा न तो जीवन का लौकिक पथ प्रशस्त हो सकता है,न आध्यात्मिक पथ। परिणामत: हम अवसाद ग्रस्त हो जीवन में हार मान लेते है,जो न केवल हमारी ,अपितु पूरी मानवता की पराजय होती है।



आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी शम,दम,श्रद्धा,समाधान, उपरति और तितिक्षा-ये षट् संपत्तियां ज्ञान प्राप्ति का साधन है जिसमें समाधान एक महत्वपूर्ण संपत्ति है। वेदांत के अनुसार अंत:करण का शंकामुक्त हो जाना ही समाधान है। वस्तुतः शंका सभी अनर्थों का मूल है। यही अज्ञान का भी कारण है। शंकालु व्यक्ति के जीवन का कोई भी उद्देश्य पूर्ण नहीं होता। इसलिए शम आदि अन्य संपत्तियां सिद्ध हो जाने पर भी समाधान के अभाव में ये कभी फलित नहीं होतीं । अत: इनकी सिद्धि के लिए समाधान जरूरी है। वस्तुतः समस्याएं जीवन की सच्चाई हैंऔर समाधान जीवन की पूर्णता ।

माता पिता परमपिता प्रमात्मा के ही प्रतिरूप होते है

 पुत्र अपने वृद्ध पिता को रात्रिभोज के लिये एक अच्छे रेस्टोरेंट में लेकर गया। खाने के दौरान वृद्ध पिता ने कई बार भोजन अपने कपड़ों पर गिराया। रेस्टोरेंट में बैठे दूसरे खाना खा रहे लोग वृद्ध को घृणा की नजरों से देख रहे थे लेकिन उसका पुत्र शांत था। 

खाने के बाद पुत्र बिना किसी शर्म के वृद्ध को वॉशरूम ले गया। उनके कपड़े साफ़ किये, चेहरा साफ़ किया, बालों में कंघी की, चश्मा पहनाया, और फिर बाहर लाया। सभी लोग खामोशी से उन्हें ही देख रहे थे। 



फ़िर उसने बिल का भुगतान किया और वृद्ध के साथ बाहर जाने लगा। तभी डिनर कर रहे एक अन्य वृद्ध ने उसे आवाज दी, और पूछा - क्या तुम्हें नहीं लगता कि यहाँ अपने पीछे तुम कुछ छोड़ कर जा रहे हो? 

उसने जवाब दिया - नहीं सर, मैं कुछ भी छोड़कर नहीं जा रहा।  

वृद्ध ने कहा - बेटे, तुम यहाँ प्रत्येक पुत्र के लिए एक शिक्षा, सबक और प्रत्येक पिता के लिए उम्मीद छोड़कर जा रहे हो।  



आमतौर पर हम लोग अपने बुजुर्ग माता-पिता को अपने साथ बाहर ले जाना पसंद नहीं करते,
और कहते हैं - क्या करोगे, आपसे चला तो जाता नहीं, ठीक से खाया भी नहीं जाता, आप तो घर पर ही रहो, वही अच्छा होगा।

लेकिन क्या आप भूल गये कि जब आप छोटे थे, और आपके माता पिता आपको अपनी गोद में उठाकर ले जाया करते थे। आप जब ठीक से खा नहीं पाते थे तो माँ आपको अपने हाथ से खाना खिलाती थी, और खाना गिर जाने पर डाँट नही प्यार जताती थी।



फिर वही माँ बाप बुढ़ापे में बोझ क्यों लगने लगते हैं? 

माँ-बाप भगवान का रूप होते हैं। उनकी सेवा कीजिये, और प्यार दीजिये क्योंकि एक दिन आप भी बूढ़े होंगे।
माता पिता परमपिता प्रमात्मा के ही प्रतिरूप होते है


मैं बहुत सार्थक किस्म की चीजें लिखना चाहता था।

समाज से अलग होकर लेखन का अस्तित्व नहीं हो सकता बचपन में मां की मृत्यु के बाद जब में मामा के पास राजस्थान के केकड़ी कस्बे पहुंचा, तो वहां मुझे पुस्तकों के बीच सुमित्रानंदन पंत जी की एक पतली कविता की पुस्तक मिली थी-"उच्छवास", जो उन्होंने। अपने हस्ताक्षर के साथ किसी को भेंट की थी ।। उन कविताओं को पढ़कर मैं अभिभूत हो गया था।  इलाहाबाद आने पर मैंने पाया कि व्हीलर बुक स्टाल के मालिक ने पुरानी किताबों का एक विक्रय केंद्र सिविल लाइंस में खोला था। हर महीने वहां से बहुत कम दामों पर किताबें खरीदकर पढी़।


देश में जो स्वतंत्रता आंदोलन का उभार हुआ था,उसका थोड़ा-बहुत संज्ञान उस पहाड़ी इलाके में हम लोगों को भी मिला। फिर दूसरे विश्वयुद्ध की विभीषिका भी प्रभावित कर गई ,क्योंकि बहुत से जवान पहाड़ से फौज में गये थे, जो लौटे नहीं। पहाड़ की जो आर्थिक स्थिति थी, वह मनीआंर्डर संस्कृति से ही अपना जीवन चलाती थी। वे भले ही फौज वाले हो या मैदानी इलाकों में छोटी-मोटी या बडी़ नौकरियां करने वाले ।। फिर उत्तराखंड आंदोलन का बहुत बड़ा असर वहां के जनजीवन पर पडा़। इसका असर मेरे लेखन पर भी पडा़। समाज से अलग होकर लेखन का अस्तित्व नहीं हो सकता । 


आपद देखें तो पिछली सदी में सामूहिकता थी। इस दौर में या इस सदी में ये जो बहुमंजिला इमारतें और परिवारों का विघटन है, उससे लोग केवल अपने परिवार तक सीमित रह गए हैं।। ऊंची -ऊंची इमारतों में जो फ्लैट ,वे जैसे गुफाएं है, इसके अंदर ही सीमित रहता है आदमी। वह सामाजिकता जो एक खुले समाज में थी,अब देखने में कम आती है।हालांकि लेखन पर ज्यादा समय नहीं दे पाया और दूसरी बात मेरे बहुत से अनुभव ऐसे है,जिनको लिपिबद्ध करना एक तरह से उस कुव्यवस्था को उजागर करना होता है,जिसका कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं है,लेकिन जो बहुत व्यापक रूप से सामाज में फैली हुई थी। आप कह सकते हैं कि मुझमें उतना साहस नहीं हुआ कि मैं उस कुव्यवस्था को अपनी रचनाओं में ले। आऊं। मुख्य बात यही है कि मैं बहुत सार्थक किस्म की चीजें लिखना चाहता था।

हद कर दी है आप लोगों ने प्रिंसिपल साहब बिफर पड़े

हद कर दी है आप लोगों ने प्रिंसिपल साहब बिफर पड़े -आप लोगों ने निराला की चार पंक्तियां भी नहीं। पढ़ी क्या कभी ? नो सर ,हू। वाज ही? शिक्षिका ने मासूमियत से पूछा। एक विद्यालय के शिक्षकों के बीच सुबह से ही बेचैनी थी। सरकारी आदेश के तहत वसंतोत्सव मनाने के आदेश थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रभारी ने हमेशा की तरह मजबूरी जाहिर करते। हुए कहा-सर ,सत्र का पतझड़ चल रहा हैं। 






बच्चे परीक्षा की तैयारियों के प्रभाव से थर- थर कांप रहे है। उनके मुख म्लान है, चिंता और भय से और आप वसंतोत्सव मनाने की....। समझिए सर,बोर्ड की परीक्षाएं सिर पर है। यदि रिजल्ट कम रहा तो अपनी बगिया की बहारें लुट जांएगी। संस्था प्रधान महोदय ने रटा-रटाया जबाव दिया कुछ नहीं कर सकता।ऊपर का आदेश है,शाम तक वसंत के फोटो अपलोड हो जाने चाहिए पोर्टल पर।





सर बच्चे फ्रेंड्स डे ,रोज डे आदि के बारे में व्यापक रूप से जानते है, लेकिन वसंत के बारे में गूगल पर भी कुछ नहीं मिल रहा उनको । एक बच्चे ने जरूर बसंती के डायलॉग तैयार किए हैं। प्रिंसिपल साहब बिफर पडे़ -हद। कर दी है आप लोगों ने। निराला की चार पंक्तियां भी नहीं पढी़ क्या कभी? नो सर, हू वाज ही ? शिक्षिका ने मासूमियत से पूछा-सर ,वह तो हमारे सिलेबस में थे ही नहीं और मैडम ने कभी जिक्र नहीं किया उनका । 





वसंत पंचमी पर हम पिक्चर चले जाते थे और ट्रीट देकर एंजॉय करते थे। इतना सुनकर स्कूल के पास के खेत में लगी सरसों सिर पटक -पटक कर जमीन पर अपना सिर धुनने लगी।




                 

शनिवार, 28 जनवरी 2023

युधिष्ठर को पूर्ण आभास था,

यह कल युग  है,,,,,,,

युधिष्ठर को पूर्ण आभास था,
कि कलयुग में क्या होगा ?
   

पाण्डवों का अज्ञातवाश समाप्त होने में कुछ समय शेष रह गया था।

पाँचो पाण्डव एवं द्रोपदी जंगल मे छूपने का स्थान 
ढूंढ रहे थे।

उधर शनिदेव की आकाश मंडल से पाण्डवों पर नजर पड़ी शनिदेव के मन विचार आया कि इन 5 में बुद्धिमान कौन है परीक्षा ली जाय।


शनिदेव ने एक माया का महल बनाया कई योजन दूरी में उस महल के चार कोने थे, पूरब, पश्चिम, उतर, दक्षिण।

अचानक भीम की नजर महल पर पड़ी
और वो आकर्षित हो गया ,

भीम, यधिष्ठिर से बोला- भैया मुझे महल देखना है भाई ने कहा जाओ ।

भीम महल के द्वार पर पहुंचा वहाँ शनिदेव दरबान के रूप में खड़े थे,

भीम बोला- मुझे महल देखना है!

शनिदेव ने कहा- महल की कुछ शर्त है ।

1- शर्त महल में चार कोने हैं आप एक ही कोना देख सकते हैं।
2-शर्त महल में जो देखोगे उसकी सार सहित व्याख्या करोगे।
3-शर्त अगर व्याख्या नहीं कर सके तो कैद कर लिए जाओगे।

भीम ने कहा- मैं स्वीकार करता हूँ ऐसा ही होगा ।

और वह महल के पूर्व छोर की ओर गया ।

वहां जाकर उसने अद्भूत पशु पक्षी और फूलों एवं फलों से लदे वृक्षों का नजारा देखा,

आगे जाकर देखता है कि तीन कुंए है अगल-बगल में छोटे कुंए और बीच में एक बडा कुआ।

बीच वाला बड़े कुंए में पानी का उफान आता है और दोनों छोटे खाली कुओं को पानी से भर देता है। फिर कुछ देर बाद दोनों छोटे कुओं में उफान आता है तो खाली पड़े बड़े कुंए का पानी आधा रह जाता है इस क्रिया को भीम कई बार देखता है पर समझ नहीं पाता और लौटकर दरबान के पास आता है।

दरबान - क्या देखा आपने ?

भीम- महाशय मैंने पेड़ पौधे पशु पक्षी देखा वो मैंने पहले कभी नहीं देखा था जो अजीब थे। एक बात समझ में नहीं आई छोटे कुंए पानी से भर जाते हैं बड़ा क्यों नहीं भर पाता ये समझ में नहीं आया।

दरबान बोला आप शर्त के अनुसार बंदी हो गये हैं और बंदी घर में बैठा दिया।

अर्जुन आया बोला- मुझे महल देखना है, दरबान ने शर्त बता दी और अर्जुन पश्चिम वाले छोर की तरफ चला गया।

आगे जाकर अर्जुन क्या देखता है। एक खेत में दो फसल उग रही थी एक तरफ बाजरे की फसल दूसरी तरफ मक्का की फसल ।

बाजरे के पौधे से मक्का निकल रही तथा
मक्का के पौधे से बाजरी निकल रही । अजीब लगा कुछ समझ नहीं आया वापिस द्वार पर आ गया।

दरबान ने पूछा क्या देखा,

अर्जुन बोला महाशय सब कुछ देखा पर बाजरा और मक्का की बात समझ में नहीं आई।

शनिदेव ने कहा शर्त के अनुसार आप बंदी हैं ।

नकुल आया बोला
मुझे महल देखना है ।

फिर वह उत्तर दिशा की और गया वहाँ उसने देखा कि बहुत सारी सफेद गायें जब उनको भूख लगती है तो अपनी छोटी बछियों का दूध पीती है उसे कुछ समझ नहीं आया द्वार पर आया ।

शनिदेव ने पूछा क्या देखा ?

नकुल बोला महाशय गाय बछियों का दूध पीती है यह समझ नहीं आया तब उसे भी बंदी बना लिया।

सहदेव आया बोला मुझे महल देखना है और वह दक्षिण दिशा की और गया अंतिम कोना देखने के लिए क्या देखता है वहां पर एक सोने की बड़ी शिला एक चांदी के सिक्के पर टिकी हुई डगमग डोले पर गिरे नहीं छूने पर भी वैसे ही रहती है समझ नहीं आया वह वापिस द्वार पर आ गया और बोला सोने की शिला की बात समझ में नहीं आई तब वह भी बंदी हो गया।

चारों भाई बहुत देर से नहीं आये तब युधिष्ठिर को चिंता हुई वह भी द्रोपदी सहित महल में गये।

भाइयों के लिए पूछा तब दरबान ने बताया वो शर्त अनुसार बंदी है।

युधिष्ठिर बोला भीम तुमने क्या देखा ?

भीम ने कुंऐ के बारे में बताया

तब युधिष्ठिर ने कहा- यह कलियुग में होने वाला है एक बाप दो बेटों का पेट तो भर देगा परन्तु दो बेटे मिलकर एक बाप का पेट नहीं भर पायेंगे।

भीम को छोड़ दिया।

अर्जुन से पुछा तुमने क्या देखा ??

उसने फसल के
बारे में बताया 

युधिष्ठिर ने कहा- यह भी कलियुग में होने वाला है।
वंश परिवर्तन अर्थात ब्राह्मण के घर शूद्र की लड़की और शूद्र के घर बनिए की लड़की ब्याही जायेंगी।

अर्जुन भी छूट गया।

नकुल से पूछा तुमने क्या देखा तब उसने गाय का वृतान्त बताया ।

तब युधिष्ठिर ने कहा- कलियुग में माताऐं अपनी बेटियों के घर में पलेंगी बेटी का दाना खायेंगी और बेटे सेवा नहीं करेंगे ।

तब नकुल भी छूट गया।

सहदेव से पूछा तुमने क्या देखा, उसने सोने की शिला का वृतांत बताया,

तब युधिष्ठिर बोले- कलियुग में पाप धर्म को दबाता रहेगा परन्तु धर्म फिर भी जिंदा रहेगा खत्म नहीं होगा।।  आज के कलयुग में यह  सारी बातें सच साबित हो रही है ।।

गुरुवार, 26 जनवरी 2023

मनुष्य को आत्मिक उत्थान की ओर प्रेरित करता है।

संत और वसंत
माघ मास का हमारे शास्त्रों में विशेष रूप से धार्मिक तथा आध्यात्मिक महत्व वर्णित है। इसी मास की पंचमी तिथि वसंत पंचमी तथा ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की आराधना एवं आविर्भाव दिवस के रूप में मनाई जाती है। वसंत के आने से संपूर्ण प्रकृति में मधुरता,उल्लास तथा दिव्य स्फूर्ति का समावेश हो जाता है।ठीक इसी प्रकार संत भी अपने चिंतन ,मनन तथा दिव्य प्रेरणा के माध्यम से संपूर्ण मानवता को आनंद से परिपूर्ण करते हैं। वसंत प्रकृति को उसकी नींद से। जगाता है और उसे फिर से सक्रिय बनाता है,जिससे धरा पर चारों और उत्कृष्ट सौंदर्य का संचार होताहै। 


सावन की पनपी हरियाली शरद के बाद हेमंत और शिशिर में जब वृद्धा के समान हो जाती है तब वसंत उसका सौंदर्य पुन: लौटाता। है। इसी प्रकार मनुष्य के मानसिक पटल पर जब जड़ता , स्थिरता और तामसिकता आदि। हावी हो जाती हैं जिससे उसकी आत्मिक उन्नति पूर्ण बाधित हो जाती है तब ऐसी स्थिति में संतों - मनीषियों का विराट व्यक्तित्व मनुष्य के अंत:करण में सात्विक प्रवृत्तियों को सृजित करके उसकी आत्मिक उन्नति के मार्ग को पुन: प्रशस्त करता है ।


इस पावन अवसर पर परम चेतना सरस्वती का आराधन मनुष्य को आत्मिक उत्थान की ओर प्रेरित करता है। सरस्वती का वंदन मनुष्य को विवेक शक्ति से सुसज्जित करता है तथा निरंतर उसे। आध्यात्मिक ग्रंथों के चिंतन - - मनन को आत्मसात करते हुए ज्ञानार्जन की प्रेरणा देता है। प्रकृति के परम सौंदर्य में सरस्वती वंदन मानव के अंतर्मन में प्रतिपल वसंत ऋतु जैसा आनंदमय वातावरण सृजित करता है। वसंत का यह मधुमास जहां प्रकृति। को नई ऊर्जा से ओतप्रोत करता ,वहीं संत भी हमारी चेतना में समाई हुई तामसिक वृत्तियों को दूर करके दिव्य वृत्तियों से युक्त करते है।

बुधवार, 25 जनवरी 2023

भगवान सभी परिजनो को सुरक्षा और समृद्धि प्रदान करें।

  फ्रांस के ट्रेले नामक वैज्ञानिक ने हवन पर रिसर्च की,जिसमें उन्हें पता चला कि हवन मुख्यतः आम की लकड़ी पर किया जाता हैं।जब आम की लकड़ी जलती है तो फार्मिक ऐलिडहाईड नामक गैस उतपन्न होती हैं जो कि खतरनाक बैक्टीरिया और जीवाणुओ को मारती है।तथा वातावरण को शुध्द करती हैं।
    इस रिसर्च के बाद ही वैज्ञानिकों को इस गैस और इसे बनाने का तरीका पता चला।
   गुड़ को जलाने पर भी ये गैस उतपन्न होती हैं।
 

 टोटीक नामक वैज्ञानिक ने हवन पर की गई अपनी रिसर्च में ये पाया की यदि 30 मिनिट हवन में बैठा जाये अथवा हवन के धुये से शरीर का सम्पर्क हो तो टायफाईड जैसे खतरनाक रोग फैलाने वाले जीवाणु भी मर जाते हैं और  शरीर शुध्द हो जाता हैं।
  

 राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ के वैज्ञानिकों ने भी इस पर एक रिसर्च की-- क्या वाकई हवन से वातावरण शुध्द होता हैं और जीवाणु नाश होता हैं अथवा नहीं? 
  

 उन्होनें ग्रंथो में वर्णित हवन सामग्री जुटाई और जलाने पर पाया कि ये विषाणु नाश करती हैं।फिर उन्होनें विभिन्न प्रकार के धुयें पर भी काम किया और देखा कि सिर्फ एक किलो आम की लकड़ी जलाने से हवा में मौजूद विषाणु बहुत कम नहीं हुये।पर जैसे ही उसके ऊपर आधा किलो हवन सामग्री डाल कर जलाई गयी तो एक घंटे के भीतर कक्ष में मौजूद बैक्टीरिया का स्तर 94% कम हो गया।
   

यही नहीं उन्होने अपने भी कक्ष की हवा में मौजूद जीवाणुओ का परीक्षण किया और पाया कि कक्ष के दरवाजे खोले जाने और सारा धुआं निकल जाने के 30 मिनिट बाद भी जीवाणुओ का स्तर  समान्य से 96% कम था।बार बार परीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि इस एक बार के धुयें का असर एक माह तक रहा और उस कक्ष की वायु में विषाणु स्तर 30 दिन बाद भी समान्य से बहुत कम था।
  
  यह रिपोर्ट ऐथ्नोफ़ार्माकोलोजि के शोध पत्र दिसंबर 2007 में छप चुकी हैं।
    रिपोर्ट में लिखा गया की हवन के द्वारा न सिर्फ मनुष्य बल्कि वनस्पतियाँ और फसलो को नुकसान पहुंचाने वाले  बैक्टीरिया का भी नाश होता हैं।जिससे फ़सलों में रसायनिक खाद का प्रयोग कम हो सकता हैं।
 
अप अपने परिजनो को इस जानकारी से अवगत कराये।हवन करने से न सिर्फ भगवान ही खुश होते हैं बल्कि घर की शुद्धि भी हो जाती हैं।
    भगवान सभी परिजनो को सुरक्षा और समृद्धि प्रदान करें।
     


 https://www.myexcelsuper.com

मनुष्य को काम क्रोध लोभ मोह से बचना चाहिए।

जिनके जीवन में गुरु नहीं है उसे लोभ और भय गलत रास्ते पर पहुंचा देते हैं। इसे कहानी के माध्यम से समझते हैं।
          एक राजा के दरबार में बड़े ही ज्ञानी पण्डित जी थे।कभी कभी राजा उनकी परीक्षा लिया करता था  ।एक दिन राजा अपना तोता दरबार मे ले आया।वह तोता बस एक ही रट लगा रहा था ,एक ही बात बार बार दोहराता था--
 बस एक ही भूल हैं,बस एक ही भूल हैं,बस एक ही भूल हैं।
          राजा ने अपने महा पंडितो से पूछा यह तोता कौन सी भूल की बात कर रहा है ।
         पण्डित जी मुश्किल में पड़ गए।राजा ने कहा अगर ठीक जबाब नही दिया तो फांसी और ठीक जबाब दिया तो लाखो का ईनाम। 
        खतरनाक मामला था ठीक जबाब क्या हो? तोते से पूछा नही जा सकता ,सोच विचार मे पड़ गए पण्डित जी।उन्होने मोहलत मांगी और खोज बीन में निकल गए।राजा का सबसे बड़ा पण्डित  घूमने लगा कि कही कोई ज्ञानी मिल जाए,ज्ञानी से पुछे बिना उत्तर नही मिलेगा।शास्त्रो  में देखने से अब कुछ अर्थ नही है।अनुमान से भी काम नहीं  होगा।जहां जीवन खतरे में पड़ा हो वहां अनुमान से काम  नही चलता।तर्क इत्यादि भी काम नहीं देगें।वह अनेको के पास गए लेकिन कोई जबाब न दे सका ।
         निराश होकर राज महल की तरफ लौट रहा था की एक चरवाहा मिला ।उसने पूछा पण्डित जी,बहुत उदास हैं जेसे पहाड़ टूट पड़ा हो आप के ऊपर ,लगता है मौत आने वाली  हो ,इतने उदास ,बात क्या है?
         पण्डित जी ने सभी बात कह सुनाई।
         उस चरवाहा ने कहा,फिक्र न करे, मैं हल कर दूंगा ,जबाब मुझे पता है।एक ही समस्या है मेरे पास  की मैं चल तो सकता हूँ, मगर मैं बहुत दुर्बल हूं और मेरा यह जो कुत्ता है इसको मैं अपने कंधे पर लाद कर नही ले जा सकता ।और इसको छोड़ भी नही सकता हूं।इससे मेरा बड़ा लगाव है।
       पण्डित जी ने कहा- तुम इसकी फिक्र छोड़ो मैं इसे कंधे पर रख लेता हूं।उन पंडित जी ने कुत्ते को कंधे पर रख लिया।दोनो राज महल मे पहुचे।तोते ने वही रट लगाई ,बस एक ही भूल हैं,बस एक ही भूल हैं।
      चरवाह हँसा और कहा महाराज देखीये भूल यहां खड़ी है। जहां वो पण्डित जी उस कुत्ते को कंधे पर लिये खड़े थे।
      राजा ने कहा मैं समझा नहीं।चरवाहा ने कहा शास्त्रो मे लिखा है कुत्ते को पण्डित छुए तो स्नान करो। बल्कि आपका महा पण्डित यहां कुत्ते को कंधे पर लिये खड़ा है। यह सब लोभ के कारण हो रहा है। आप जो लाखों का इनाम रखे हैं दूसरा जवाब नहीं देने पर फांसी की सजा सारा खेला लोभ और भय  से हो रहा है।
      बस एक ही भूल हैं लोभ ,और भय लोभ का ही दूसरा  हिस्सा है।नकारात्मक हिस्सा ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।एक तरफ भय दूसरी तरफ लोभ । इसलिए कहा गया है की पाप का बाप लोग होता है। जो महा पंडितों के लिए शोभा नहीं देता। पंडितों की गिनती धार्मिक प्रवृत्ति में होते हैं।
      फिर धार्मिक कौन है? धार्मिक वही हैं जिसके पास न लोभ है न भय है। जिसे कोई चीज लुभाती नही,कोई चीज डराती भी नही ।जो भय और प्रलोभन से ऊपर उठा हैं , वही सत्य को देखने मे समर्थ हो पाता है।
  मैं गुरु भाई राम बहादुर सिंह आज तक अपने जीवन में अनुभव किया कि आंखों का देखा और कानो का सुना बात भी झूठ होता है ,जो दिल तसल्ली दे वही बात सच होता है।
सारा खुराफाती का जर लोभ होता है। इसलिए मनुष्य को काम क्रोध लोभ मोह से बचना चाहिए और यह समझ एवं ज्ञान एक आध्यात्मिक गुरु ही दे सकते हैं और वह अध्यात्मिक गुरु शिव है आए शिव को अपना गुरु बनाएं और तीन सूत्र को दिल से करने का कोशिश करें।
नमः शिवाय।



   https://www.myexcelsuper.com