एक सेठ जी दिन-रात अपना काम-धँधा बढ़ाने में लगे रहते थे, उन्हें तो बस शहर का सब से अमीर आदमी बनना था।
धीरे-धीरे आखिर वे एक दिन अपने नगर के सबसे धनी सेठ बन ही गए, इस सफलता की ख़ुशी में उन्होने एक शानदार घर बनवाया।
उस घर के गृह प्रवेश बाले दिन, उन्होने एक बहुत शानदार पार्टी का आयोजन किया। जब सारे मेहमान घर से चले गए, तो वे भी अपने कमरे में सोने के लिए चले आए।
थकान से चूर हुए वे जैसे ही बिस्तर पर लेटे, तभी उन्हें एक आवाज़ सुनायी पड़ी। "मैं तुम्हारी आत्मा हूँ और
अब मैं तुम्हारा यह शरीर छोड़ कर जा रही हूँ।"
सेठ घबरा कर बोला अरे! तुम ऐसा नहीं कर सकती, तुम्हारे बिना तो मैं मर ही जाऊँगा। देखो मैंने वर्षों से तनतोड़-परिश्रम के बाद यह सफलता अर्जित की है, अब जाकर मुझे इस सफलता को भोगने का अवसर आया है।
सौ वर्षो तक टिका रहे, ऐसा मजबूत मकान मैने बनाया है। करोड़ों रूपयों की सुख सुविधा से भरपूर यह घर मैंने तुम्हारे लिए ही तो बनाया है। तुम यहाँ से मत जाओ,
यह सुनकर आत्मा बोली। *"यह मेरा घर नहीं है, मेरा घर तो तुम्हारा शरीर था ओर स्वास्थ्य ही उस की मजबूती थी।* किन्तु करोड़ों रुपये कमाने के चक्कर में, तुमने इस के रख-रखाव की अवहेलना की है। मौज-शौक के कबाड़ तो तुम इस मे भरता रहा, पर इसे मजबूत बनाने पर तनिक भी ध्यान नहीं दिया।
आत्मा नें स्पष्ट करते हुए कहा, "अब इसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, थायरॉइड, मोटापा, कमर दर्द जैसी बीमारियों ने घेर लिया है। तुम ठीक से चल नहीं पाते, रात को तुम्हे नींद नहीं आती ओर तुम्हारा दिल भी कमजोर हो चुका है।
तनाव के कारण अब तुम्हारा यह शरीर, ना जाने और कितनी बीमारियों का घर बन चुका है। *"अब तुम ही बताओ, क्या तुम किसी ऐसे जर्जरित घर में रहना चाहोगे। जिसके चारो ओर कमजोर व असुरक्षित दीवारें हो, जिसका ढाँचा चरमरा गया हो। फर्नीचर को दीमक खा रही हो, प्लास्टर और रंग-रोगन उड़ चुका हो।
क्या रहना चाहोगे ऐसे घर में? नहीं रहना चाहोगे ना!! इसलिए मैं भी ऐसे आवास में नहीं रह सकती।" सेठ पश्चाताप मिश्रित भय से काँप उठे, अब तो आत्मा को रोकने का ना तो सामर्थ्य और ना ही साहस सेठ में बचा था।
एक गहरी श्वास छोड़ते हुए, आत्मा सेठ जी के शरीर से निकल पड़ी ओर अब सेठ का पार्थिव बंगला पडा रह गया।
हमारी सफलता क्या है, हमारी सफलता उस निज घर तक पहुंचना। जहां से हमारी आत्मा इस संसार में आई हुई हैं, भगवान ने हमारी आत्मा को इस शरीर रूपी मकान में रखा हुआ है। जब तक हमारा शरीर रुपी मकान ठीक स्वच्छ और बीमारियों से रहित रहेगा, तब तक हमारी आत्मा खुशी-खुशी इसमें बास करेगी।
हकीकत है, सफलता अवश्य हासिल करो किन्तु स्वास्थ्य की बलि देकर नहीं। अन्यथा सेठ की तरह मंजिल पा लेने के बाद भी, हम अपनी सफलता का लुत्फ उठाने से वंचित रह जाएँगे..!!
दुःख में सुमिरन सब करे,सुख में करे न कोय ।।जो सुख में सुमिरन करे,तो दुःख काहे को होय ।
भावार्थ: दुःख में हर इंसान ईश्वर को याद करता है, लेकिन सुख में सब ईश्वर को भूल जाते हैं। अगर सुख में भी ईश्वर को याद करो, तो दुःख कभी आएगा ही नहीं..!!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे