रविवार, 29 जनवरी 2023

मैं बहुत सार्थक किस्म की चीजें लिखना चाहता था।

समाज से अलग होकर लेखन का अस्तित्व नहीं हो सकता बचपन में मां की मृत्यु के बाद जब में मामा के पास राजस्थान के केकड़ी कस्बे पहुंचा, तो वहां मुझे पुस्तकों के बीच सुमित्रानंदन पंत जी की एक पतली कविता की पुस्तक मिली थी-"उच्छवास", जो उन्होंने। अपने हस्ताक्षर के साथ किसी को भेंट की थी ।। उन कविताओं को पढ़कर मैं अभिभूत हो गया था।  इलाहाबाद आने पर मैंने पाया कि व्हीलर बुक स्टाल के मालिक ने पुरानी किताबों का एक विक्रय केंद्र सिविल लाइंस में खोला था। हर महीने वहां से बहुत कम दामों पर किताबें खरीदकर पढी़।


देश में जो स्वतंत्रता आंदोलन का उभार हुआ था,उसका थोड़ा-बहुत संज्ञान उस पहाड़ी इलाके में हम लोगों को भी मिला। फिर दूसरे विश्वयुद्ध की विभीषिका भी प्रभावित कर गई ,क्योंकि बहुत से जवान पहाड़ से फौज में गये थे, जो लौटे नहीं। पहाड़ की जो आर्थिक स्थिति थी, वह मनीआंर्डर संस्कृति से ही अपना जीवन चलाती थी। वे भले ही फौज वाले हो या मैदानी इलाकों में छोटी-मोटी या बडी़ नौकरियां करने वाले ।। फिर उत्तराखंड आंदोलन का बहुत बड़ा असर वहां के जनजीवन पर पडा़। इसका असर मेरे लेखन पर भी पडा़। समाज से अलग होकर लेखन का अस्तित्व नहीं हो सकता । 


आपद देखें तो पिछली सदी में सामूहिकता थी। इस दौर में या इस सदी में ये जो बहुमंजिला इमारतें और परिवारों का विघटन है, उससे लोग केवल अपने परिवार तक सीमित रह गए हैं।। ऊंची -ऊंची इमारतों में जो फ्लैट ,वे जैसे गुफाएं है, इसके अंदर ही सीमित रहता है आदमी। वह सामाजिकता जो एक खुले समाज में थी,अब देखने में कम आती है।हालांकि लेखन पर ज्यादा समय नहीं दे पाया और दूसरी बात मेरे बहुत से अनुभव ऐसे है,जिनको लिपिबद्ध करना एक तरह से उस कुव्यवस्था को उजागर करना होता है,जिसका कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं है,लेकिन जो बहुत व्यापक रूप से सामाज में फैली हुई थी। आप कह सकते हैं कि मुझमें उतना साहस नहीं हुआ कि मैं उस कुव्यवस्था को अपनी रचनाओं में ले। आऊं। मुख्य बात यही है कि मैं बहुत सार्थक किस्म की चीजें लिखना चाहता था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे