शुक्रवार, 20 जनवरी 2023

लहसुन प्याज क्यों नहीं खाते.

प्रायः प्रश्न किया जाता है की वैष्णव लहसुन प्याज क्यों नहीं खाते?       
     सीधी सी बात है कि लहसुन प्याज में गंध तेज होती है जो खाने के बाद में मुंह और पसीने से दुर्गंध के रूप में निकलती है। हम वैष्णव नहीं चाहते कि सेवा पूजन करते समय वह दुर्गंध हमारे प्रभु को आये इसलिये हम इनका सेवन नहीं करते।क्योंकि यह तामसिक पदार्थ हैं और इनको खाने से तामसी स्वभाव बनता है जो प्रभुप्राप्ति में बाधक है!
      यह प्रश्न साधु संतों से पूछकर आज के चतुर लोग उनकी परीक्षा लेते हैं और फिर वीडियो बनाकर उनका अपमान करते है कि उनके उत्तर अलग-अलग हैं और इसलिये ये पाखंडी हैं!
        लेकिन यह अनुचित ही नहीं पाप भी है क्योंकि हम वैष्णवों को गुरुआज्ञा ईश्वर आज्ञा से बढ़कर होती है और हम बिना कोई प्रश्न किये यथाशक्ति उसका पालन करते हैं।
      संत गुरु जानते हैं कि जन्मों की आदत छोड़ने मे कठिनाई होगी अतः वे त्याग को सरल बनाने के लिये प्रायः कह देते हैं कि यह दानवों के मल से उत्पन्न हुई है अथवा कुत्ते के शरीर से उत्पन्न हुई है ।और जिसके गुरु ने जो कहा वह उसे सही मानकर इनका त्याग कर देता है।और जब कोई पूछता है कि लहसुन प्याज क्यों नहीं खाते ? तब वह वही बोल देता है जो उसके गुरु ने बतलाया इसलिये  उत्तर अलग अलग हो जाते हैं।
          लेकिन केवल इसी एक कारण से साधु संतों का अपमान किया जायेगा तो यह उनके भक्तों को कदापि सहन नहीं होगा।
 इसलिये  तथा-कथित  स्वयं घोषित आधुनिक पत्रकारों से विनम्र निवेदन किया जाता है कि वे सावधान रहेंऔर सनातन धर्म एवं संत महात्माओं पर अपने दिव्यज्ञान,विद्वता और कला कौशल का प्रयोग करने से बचें क्योंकि इतिहास पुराण साक्षी हैं कि संतों का अपमान भगवान सहन नहीं करते।
       जय जय श्री सीताराम 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे