सिकंदर रोज की तरह आज भी ड्यूटी से छुट्टी होने के बाद ठेके की लाइन में लगा हुआ था लोग धक्का-मुक्की करके कैसे ना कैसे दारू की बोतल खरीदना चाहते थे
सिकंदर के पास 150 रुपये थे उसे इंग्लिश का वाइट एनड ब्लू का क्वार्टर खरीदना था जो 125 रुपये का मिलने वाला था
धीरे-धीरे लाइन आगे सरक रही थी
सिकंदर की बीवी कमला ने कल रात सिकंदर से कहा था तुम शराब पीकर मत घर आया करो रोज-रोज का क्लेश मुझे अच्छा नहीं लगता
सिकंदर के तीन बच्चे थे बड़ी बेटी 9वी कक्षा में पढ़ रही थी
दूसरे नंबर का बेटा आठवीं कक्षा में और सबसे छोटा बेटा सातवीं कक्षा में सिकंदर की बीवी घर पर ही काम काज को निपटा के सुबह से शाम कर लेती थी अर्थात घर संभालती थी
सिकंदर को पीछे से किसी ने धक्का देते हुए कहा अरे भाई लाइन आगे बढ़ रही है तुम आगे क्यों नहीं बढ़ रहे हो तुम्हें पता है आज पुराना साल खत्म होने वाला है आज पुराने साल की आखिरी रात है हमें अपने दोस्तों के साथ पार्टी करनी है खूब दारू की बोतले खुलेगी मस्ती होगी
तुम्हें शराब नहीं खरीदनी तो हमें तो खरीदने दो
सिकंदर फिर विचारों में खो गया की बीवी ने कहा था तुम शराब पीकर मत घर आया करो अपने बच्चे बड़े होते जा रहे हैं तुम अपनी जिम्मेदारियों से कब तक भागते रहोगे
सिकंदर लाइन से बाहर निकल आया और पैदल ही घर की तरफ चल पड़ा सर्दी का मौसम था रास्ते में उसे गरमा गरम मूंगफलियों के कई ठेले दिखाई दिए सिकंदर ने 1 किलो मूंगफली दुकानदार से खरीद ली
दुकानदार ने 1 किलो मूंगफली 120 रुपये की दी
सिकंदर के पास अभी भी 30 रुपये शेष बचे हुए थे सिकंदर ने उन बचे हुए रुपयों से गजक खरीद ली
रात के 10:00 बजने में 15 मिनट बाकी थे सिकंदर ने घर के दरवाजे को खटखटाना शुरू किया सिकंदर की बेटी प्रभाती ने दरवाजा खोला और वापस कमरे के भीतर पहुंच गई
पिताजी के हाथ में एक थैली लटकी हुई दिखी जिसमें कुछ मूंगफली चमक रही थी सिकंदर के सबसे छोटे बेटे ने अपने पिता के हाथ से थैली ले ली इतने में सिकंदर की बीवी भी आ पहुंची
और अपने पति का मुंह सूंखने लगी सिकंदर बोला
अब घर के भीतर भी आने दो सिकंदर की बीवी कुछ समझ नहीं पा रही थी सिकंदर हाथ मुंह धोकर पलंग पर बैठ गया बीवी ने खाना थाली में रख दिया सिकंदर ने गरमा गरम खाना खाया
अब रात के 11:00 बज चुके थे सिकंदर खाना खाने के बाद
अपने सभी बच्चों और बीवी के साथ रजाई को ओढ कर
बैठ गया बेटी ने कहा पापा आज आप ने शराब क्यों नहीं पी
बीवी बोली तुम तो बिना पिए रह नहीं सकते थे आज क्या हुआ तुम्हें
यूं ही बातें करते-करते घड़ी में 12:00 बज चुके थे 2023 आ गया ।
सिकंदर ने सब बच्चों से कहा तालियां बजाओ नये साल के लिए
आज मैं तुम्हारे लिए मूंगफली लाया हूं और गजक साथ में
आओ हम सब मिलकर नए साल का स्वागत करें
इतने में सिकंदर के मोबाइल की बेल बजने लगी।
सिकंदर की घरवाली ने मोबाइल उठा लिया उसमें से सिकंदर के दोस्तों की आवाज आई भाभी जी को नमस्ते नया साल मुबारक हो ,,
भाभी जी सिकंदर हमारी ही कंपनी में काम करता है
हम सब दोस्तों ने दिन में सलाह कर ली थी शाम को सब अपने अपने पैसों से एक एक क्वार्टर खरीद लेंगे।
और रात भर शराब पीकर नया साल का जश्न मनाएंगे
सभी दोस्त पहुंच चुके हैं ठिकाने पर ,, लेकिन सिकंदर अभी तक नहीं आया क्या आप सिकंदर जी से बात करवा सकती है भाभी जी।
सिकंदर की बीवी ने मोबाइल में हुई बातचीत का जिक्र अपने पति सिकंदर से किया ,,,, सिकंदर मुस्कुराते हुए बोला मोबाइल को स्विच ऑफ कर दो ।
घरवाली ने मोबाइल का स्विच ऑफ कर दिया।
घड़ी में 12:00 बज चुके थे 2023 आ चुका था सिकंदर की पत्नी बच्चों के साथ मूंगफली और गजक खाकर नया साल मना रही थी। सभी बच्चे पिताजी से सटकर मूंगफलियां चबा रहे थे
और बाहर बम पटाखों के बजने की आवाजें भी आ रही थी
सिकंदर की बीवी अपने पति के चेहरे को देखते हुए, बोली
,,,कहीं में सपना तो नहीं देख रही ,,
सिकंदर मुस्कुराते हुए बोला मैं अपने देश के सभी पुरुषों को कहना चाहूंगा । नया साल अपने परिवार के साथ मनाएं और नशा मुक्त होकर होकर मनाये।। जय श्री कृष्ण
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे