रविवार, 29 जनवरी 2023

शंकालु व्यक्ति के जीवन का कोई भी उद्देश्य पूर्ण नहीं होता है

शंकालु व्यक्ति के जीवन का कोई भी उद्देश्य पूर्ण नहीं होता है 
समाधान- इस द्वंद्वात्मक जगत में सुख -दुख,लाभ-हानि के समान समस्या और भी जीवन के सत्य हैं। समस्याओं के बिना जीवन अधूरा लगता है। यदि समस्याएं सदैव संघर्ष को जन्म देती है । उचित दिशा में किए गए संघर्ष की परिणति ही समाधान है और इसी में जीवन का वास्तविक आनंद भी । भ्रम है कि समस्याएं लड़ने की क्षमता देती हैं। यदि सहीं ढंग से लड़ना आ जाए। तो समस्याएं पथ प्रदर्शक बन जाती हैं। स्वामी विवेकानंद कहते है - जितना बड़ा संघर्ष होगा ,जीत भी उतनी ही बड़ी होगी ।



हर समस्या समाधान लेकर जन्म लेती है। जरूरत है पहचान कर आगे बढ़ने की। समस्याएं सदैव हमारे धैर्य, साहस और योग्यता की परीक्षा लेती है। महर्षि अरविंद कहते है कि। मनुष्य बाहरी शत्रुओं से नहीं ,अपने स्वार्थ एवं कमजोरियों से पराजित होता है। अधिकांश समस्याओं के मूल में यही कारण होते है । समाधान पाने के लिए इन पर विजय पाना। आवश्यक है। अन्यथा न तो जीवन का लौकिक पथ प्रशस्त हो सकता है,न आध्यात्मिक पथ। परिणामत: हम अवसाद ग्रस्त हो जीवन में हार मान लेते है,जो न केवल हमारी ,अपितु पूरी मानवता की पराजय होती है।



आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी शम,दम,श्रद्धा,समाधान, उपरति और तितिक्षा-ये षट् संपत्तियां ज्ञान प्राप्ति का साधन है जिसमें समाधान एक महत्वपूर्ण संपत्ति है। वेदांत के अनुसार अंत:करण का शंकामुक्त हो जाना ही समाधान है। वस्तुतः शंका सभी अनर्थों का मूल है। यही अज्ञान का भी कारण है। शंकालु व्यक्ति के जीवन का कोई भी उद्देश्य पूर्ण नहीं होता। इसलिए शम आदि अन्य संपत्तियां सिद्ध हो जाने पर भी समाधान के अभाव में ये कभी फलित नहीं होतीं । अत: इनकी सिद्धि के लिए समाधान जरूरी है। वस्तुतः समस्याएं जीवन की सच्चाई हैंऔर समाधान जीवन की पूर्णता ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे