गुरुवार, 19 जनवरी 2023

मित्रता की परिभाषा

लड़के के अनेक मित्र थे, जिसका उसे बहुत घमंड था, वो हर बात पर अपने दोस्तों की तारीफ करता रहता था, जबकि उसके पिता का सिर्फ एक ही मित्र था, जिसको ले कर कई बार वो लड़का अपने पिता से मजाक भी कर लेता था.. की "क्या पापा आपने बस एक ही दोस्त बना रखा है.. मेरे तो कितने सारे दोस्त हैं.."
एक दिन उसके पिता ने अपने बेटे को बोला कि.. तेरे तो बहुत सारे दोस्त है, चलो आज रात हम तुम्हारे सबसे अच्छे दोस्त की परीक्षा ले कर देखते हैं की वो कितना साथ देता है.. तुम अपने सारे दोस्तों में से अपने सबसे अच्छे दोस्त को चुन लो, जो तुमको लगता हो की तुम्हारा हर बात में साथ देगा..
ये सुन कर बेटा भी खुशी खुशी तैयार हो गया।
फिर रात को 1 बजे वो दोनों, बेटे के सबसे घनिष्ठ मित्र के घर पहुंचे, जिसकी वो सबसे ज्यादा तारीफ करता था..
बेटे ने दरवाजा खटखटाया, पर दरवाजा नहीं खुला। बार-बार दरवाजा ठोकने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नही आया तो, दोनो खिड़की के पास गए, जहां से बेटे के दोस्त की आवाज आ रही थी, जो अपनी मां को कह रहा था की.. "माँ उसको कह दो की मैं घर पर नहीं हूँ।"
यह सुनकर बेटा उदास हो गया, और निराश होकर दोनों उसके घर से वापस अपने घर की तरफ चल दिए.. 
फिर रास्ते में पिता ने कहा कि चलो बेटे आज मैं, तुझे मेरे दोस्त से मिलवाता हूँ। तो दोनों रात में 2 बजे पिता के दोस्त के घर पहुंचे। पिता ने अपने मित्र को बाहर से एक आवाज लगाई। तो उन्होंने देखा घर की बत्ती जली और अंदर से जवाब आया..
ठहरना मित्र, दो मिनट में दरवाजा खोलता हूँ।
जब 2 मिनिट में दरवाजा खुला, तो दोनो ने देखा कि, पिता के दोस्त के एक हाथ में रुपये की थैली थी और दूसरे हाथ में एक तलवार थी।
तो पिता ने पूछा, यह क्या है मित्र?
तब मित्र बोला.... अगर मेरे मित्र ने रात को 2 बजे मेरा दरवाजा खटखटाया है, तो जरूर वह मुसीबत में होगा और अक्सर मुसीबत दो प्रकार की होती है या तो रुपये पैसे की या किसी से विवाद हो गया हो.. अगर तुम्हें रुपये की आवश्यकता हो तो ये रुपये की थैली ले जाओ और चिंता मत करो, और किसी से झगड़ा हो गया है तो ये तलवार लेकर मैं खुद तुम्हारें साथ चलता हूँ।
अपनें मित्र की बातें सुन कर पिता और उसके बेटे दोनो की आँखे भर आई और उन्होंने अपने मित्र को गले लगा कर कहा कि.. नही मित्र, मुझे इस वक्त किसी भी चीज की जरूरत नहीं है, मैं तो बस मेरे बेटे को सच्ची मित्रता की परिभाषा समझ रहा था।

आप भी मित्र कभी भी ऐसे न चुने जो खुदगर्ज़ हो,
और आपके काम पड़ने पर बहाने बनाने लगे।
अतः मित्र एक ही चुनें पर नेक चुनें।
सभी सच्चे मित्रों को समर्पित.                                    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे