गुरुवार, 26 जनवरी 2023

मनुष्य को आत्मिक उत्थान की ओर प्रेरित करता है।

संत और वसंत
माघ मास का हमारे शास्त्रों में विशेष रूप से धार्मिक तथा आध्यात्मिक महत्व वर्णित है। इसी मास की पंचमी तिथि वसंत पंचमी तथा ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की आराधना एवं आविर्भाव दिवस के रूप में मनाई जाती है। वसंत के आने से संपूर्ण प्रकृति में मधुरता,उल्लास तथा दिव्य स्फूर्ति का समावेश हो जाता है।ठीक इसी प्रकार संत भी अपने चिंतन ,मनन तथा दिव्य प्रेरणा के माध्यम से संपूर्ण मानवता को आनंद से परिपूर्ण करते हैं। वसंत प्रकृति को उसकी नींद से। जगाता है और उसे फिर से सक्रिय बनाता है,जिससे धरा पर चारों और उत्कृष्ट सौंदर्य का संचार होताहै। 


सावन की पनपी हरियाली शरद के बाद हेमंत और शिशिर में जब वृद्धा के समान हो जाती है तब वसंत उसका सौंदर्य पुन: लौटाता। है। इसी प्रकार मनुष्य के मानसिक पटल पर जब जड़ता , स्थिरता और तामसिकता आदि। हावी हो जाती हैं जिससे उसकी आत्मिक उन्नति पूर्ण बाधित हो जाती है तब ऐसी स्थिति में संतों - मनीषियों का विराट व्यक्तित्व मनुष्य के अंत:करण में सात्विक प्रवृत्तियों को सृजित करके उसकी आत्मिक उन्नति के मार्ग को पुन: प्रशस्त करता है ।


इस पावन अवसर पर परम चेतना सरस्वती का आराधन मनुष्य को आत्मिक उत्थान की ओर प्रेरित करता है। सरस्वती का वंदन मनुष्य को विवेक शक्ति से सुसज्जित करता है तथा निरंतर उसे। आध्यात्मिक ग्रंथों के चिंतन - - मनन को आत्मसात करते हुए ज्ञानार्जन की प्रेरणा देता है। प्रकृति के परम सौंदर्य में सरस्वती वंदन मानव के अंतर्मन में प्रतिपल वसंत ऋतु जैसा आनंदमय वातावरण सृजित करता है। वसंत का यह मधुमास जहां प्रकृति। को नई ऊर्जा से ओतप्रोत करता ,वहीं संत भी हमारी चेतना में समाई हुई तामसिक वृत्तियों को दूर करके दिव्य वृत्तियों से युक्त करते है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे