दुःख का मूल कारण हमारी आवश्यकताएं नहीं हमारी इच्छाएं हैं। हमारी आवश्यकताएं तो कभी पूर्ण भी हो सकती हैं मगर इच्छाएं नहीं। प्रकृति का एक अटूट नियम है और वो ये कि यहाँ आवश्यकता छोटे-छोटे कीट पतंगों की भी पूरी हो जाती है मगर इच्छाएं तो बड़े-बड़े सम्राटों की भी अधूरी रह जाती है।
दुःख का मूल हमारी आशा ही हैं। हमे संसार में कोई दुखी नहीं कर सकता, हमारी अपेक्षाएं ही हमे रुलाती हैं। यह भी सत्य है कि बिना इच्छायें न होंगी तो कर्म कैसे होंगे ? इच्छा रहित जीवन में नैराश्य आ जाता है ।
!!!...विद्या रुपी तिजोरी से कितना भी धन निकालो उसका कभी अन्त नहीं होता-...!!!
जय श्री कृष्ण
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे