एक बार वे एक मुकदमा लड़ रहे थे कि गाँव में उनकी पत्नी बीमार हो गई ।
.
वे उसकी सेवा करने गाँव पहुचे कि उन्ही दिनों उनके मुक़दमे की तारीख पड़ गई ।
.
एक तरफ उनकी पत्नी का स्वास्थ्य था, तो दूसरी और उनका मुकदमा ।
.
उन्हें असमंजस में देख पत्नी ने कहा -
"मेरी चिंता न करे, आप शहर जाये ।
आपके न रहने पर कहीँ किसी बेकसूर को सजा न हो जाये।"
.
वकील साहब दुःखी मन से शहर पहुचे और जब वे अपने मुवक्किल के पक्ष में जिरह करने खड़े हुए ही थे कि किसी ने उनको एक टेलीग्राम लाकर दिया ।
.
उन्होंने टेलीग्राम पढ़कर अपनी जेब में
रख लिया और बहस जारी रखी ।
अपने सबूतो के आधार पर उन्होंने अपने मुवक्किल को निर्दोष सिद्ध कर दिया, जो कि वह था भी ।
.
सभी लोग वकील साहब को बधाई देने पहुँचे और उनसे पूछने लगे कि टेलीग्राम में क्या लिखा था ?
.
वकील साहब ने जब वह टेलीग्राम सबको दिखाया तो वे अवाक् रह गए ।
उसमे उनकी पत्नी की मृत्यु का समाचार था।
लोगों ने कहा - "आप अपनी बीमार पत्नी को छोड़कर कैसे आ गए ?"
.
वकील साहब बोले -"आया तो उसी के आदेश से ही था ; क्योकि वह जानती थी कि बेकसूर को बचाने का कर्तव्य सबसे बड़ा धर्म होता है "।
.
वे वकील साहब और कोई नहीं -
सरदार वल्लभ भाई पटेल थे , जो अपनी इसी कर्तव्य परायणता के कारण लौह पुरुष कहलाये।
°
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे