बच्चे परीक्षा की तैयारियों के प्रभाव से थर- थर कांप रहे है। उनके मुख म्लान है, चिंता और भय से और आप वसंतोत्सव मनाने की....। समझिए सर,बोर्ड की परीक्षाएं सिर पर है। यदि रिजल्ट कम रहा तो अपनी बगिया की बहारें लुट जांएगी। संस्था प्रधान महोदय ने रटा-रटाया जबाव दिया कुछ नहीं कर सकता।ऊपर का आदेश है,शाम तक वसंत के फोटो अपलोड हो जाने चाहिए पोर्टल पर।
सर बच्चे फ्रेंड्स डे ,रोज डे आदि के बारे में व्यापक रूप से जानते है, लेकिन वसंत के बारे में गूगल पर भी कुछ नहीं मिल रहा उनको । एक बच्चे ने जरूर बसंती के डायलॉग तैयार किए हैं। प्रिंसिपल साहब बिफर पडे़ -हद। कर दी है आप लोगों ने। निराला की चार पंक्तियां भी नहीं पढी़ क्या कभी? नो सर, हू वाज ही ? शिक्षिका ने मासूमियत से पूछा-सर ,वह तो हमारे सिलेबस में थे ही नहीं और मैडम ने कभी जिक्र नहीं किया उनका ।
वसंत पंचमी पर हम पिक्चर चले जाते थे और ट्रीट देकर एंजॉय करते थे। इतना सुनकर स्कूल के पास के खेत में लगी सरसों सिर पटक -पटक कर जमीन पर अपना सिर धुनने लगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे