किसी की संपत्ति अथवा वैभव को देखकर बराबरी करने का विचार बुरा नहीं, मगर अपने भीतर ईर्ष्या भाव को जन्म देना अवश्य बुरी बात है। हम जीवन को सदैव एक दृष्टि से देखते हैं। इस जगत में कोई भी पूर्ण नहीं है। माना कि ये बात सत्य है कि जो सामने वाले के पास है वो आपके पास नहीं ,मगर जीवन को दूसरी दृष्टि से देखने का प्रयास करेंगे तो पता चलेगा कि जो आपके पास है वो सामने वाले के पास भी नहीं है।
प्रकृति अर्थात जगतगुरु महादेव कभी किसी के साथ अन्याय नहीं करते। अगर इस दुनिया में पूर्ण कोई भी नहीं तो सर्वथा अपूर्ण भी कोई नहीं है। अंतर केवल आपके दृष्टिकोण का है कि आप अपने जीवन के किस पहलू पर नजर रखते हैं। जो आपके पास नहीं है उस पर अथवा जो आपके पास है उस पर। एक बात सदैव स्मरण रहे कि आपके भीतर लगी ईर्ष्या की आग दूसरों को जलाए न जलाए ,मगर स्वयं को जरूर जलाने वाली है।
अत: संतोष और ज्ञान रूपी जल से इसे और अधिक भड़कने से रोको ताकि आपके जीवन में खुशियाँ नष्ट होने से बच सकें। जलो मत साथ- साथ चलो, क्योंकि खुशियाँ जलने से नहीं अपितु सदमार्ग पर चलने से मिला करती है। ईर्ष्या नहीं बराबरी करने के लिए प्रयत्नशील रहो। यही समझ दो एक आध्यात्मिक गुरु ही देते हैं इसलिए साहब बार-बार कहते हैं की एक एक व्यक्ति को जगतगुरु शिव से जोड़ देना है ताकि वह सही जीवन जी सकें।
अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है आइए जगतगुरु शिव को अपना गुरु बनाइए और साहब श्री के द्वारा दिए गए तीन सूत्र दया ,चर्चा, नमन पर खड़े रहने का कोशिश कीजिए। ये तीन सूत्र एक न एक दिन आपके मन को शिष्य जरूर बना देगा। जिस दिन हम आप शिष्य बन जाएंगे ,उस दिन महादेव की दया निश्चित है ।और जिनके ऊपर महादेव की दया हो गई उनका कल्याण निश्चित है।
नमः शिवाय।
https://www.myexcelsuper.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे