एक राजा के दरबार में बड़े ही ज्ञानी पण्डित जी थे।कभी कभी राजा उनकी परीक्षा लिया करता था ।एक दिन राजा अपना तोता दरबार मे ले आया।वह तोता बस एक ही रट लगा रहा था ,एक ही बात बार बार दोहराता था--
बस एक ही भूल हैं,बस एक ही भूल हैं,बस एक ही भूल हैं।
राजा ने अपने महा पंडितो से पूछा यह तोता कौन सी भूल की बात कर रहा है ।
पण्डित जी मुश्किल में पड़ गए।राजा ने कहा अगर ठीक जबाब नही दिया तो फांसी और ठीक जबाब दिया तो लाखो का ईनाम।
खतरनाक मामला था ठीक जबाब क्या हो? तोते से पूछा नही जा सकता ,सोच विचार मे पड़ गए पण्डित जी।उन्होने मोहलत मांगी और खोज बीन में निकल गए।राजा का सबसे बड़ा पण्डित घूमने लगा कि कही कोई ज्ञानी मिल जाए,ज्ञानी से पुछे बिना उत्तर नही मिलेगा।शास्त्रो में देखने से अब कुछ अर्थ नही है।अनुमान से भी काम नहीं होगा।जहां जीवन खतरे में पड़ा हो वहां अनुमान से काम नही चलता।तर्क इत्यादि भी काम नहीं देगें।वह अनेको के पास गए लेकिन कोई जबाब न दे सका ।
निराश होकर राज महल की तरफ लौट रहा था की एक चरवाहा मिला ।उसने पूछा पण्डित जी,बहुत उदास हैं जेसे पहाड़ टूट पड़ा हो आप के ऊपर ,लगता है मौत आने वाली हो ,इतने उदास ,बात क्या है?
पण्डित जी ने सभी बात कह सुनाई।
उस चरवाहा ने कहा,फिक्र न करे, मैं हल कर दूंगा ,जबाब मुझे पता है।एक ही समस्या है मेरे पास की मैं चल तो सकता हूँ, मगर मैं बहुत दुर्बल हूं और मेरा यह जो कुत्ता है इसको मैं अपने कंधे पर लाद कर नही ले जा सकता ।और इसको छोड़ भी नही सकता हूं।इससे मेरा बड़ा लगाव है।
पण्डित जी ने कहा- तुम इसकी फिक्र छोड़ो मैं इसे कंधे पर रख लेता हूं।उन पंडित जी ने कुत्ते को कंधे पर रख लिया।दोनो राज महल मे पहुचे।तोते ने वही रट लगाई ,बस एक ही भूल हैं,बस एक ही भूल हैं।
चरवाह हँसा और कहा महाराज देखीये भूल यहां खड़ी है। जहां वो पण्डित जी उस कुत्ते को कंधे पर लिये खड़े थे।
राजा ने कहा मैं समझा नहीं।चरवाहा ने कहा शास्त्रो मे लिखा है कुत्ते को पण्डित छुए तो स्नान करो। बल्कि आपका महा पण्डित यहां कुत्ते को कंधे पर लिये खड़ा है। यह सब लोभ के कारण हो रहा है। आप जो लाखों का इनाम रखे हैं दूसरा जवाब नहीं देने पर फांसी की सजा सारा खेला लोभ और भय से हो रहा है।
बस एक ही भूल हैं लोभ ,और भय लोभ का ही दूसरा हिस्सा है।नकारात्मक हिस्सा ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।एक तरफ भय दूसरी तरफ लोभ । इसलिए कहा गया है की पाप का बाप लोग होता है। जो महा पंडितों के लिए शोभा नहीं देता। पंडितों की गिनती धार्मिक प्रवृत्ति में होते हैं।
फिर धार्मिक कौन है? धार्मिक वही हैं जिसके पास न लोभ है न भय है। जिसे कोई चीज लुभाती नही,कोई चीज डराती भी नही ।जो भय और प्रलोभन से ऊपर उठा हैं , वही सत्य को देखने मे समर्थ हो पाता है।
मैं गुरु भाई राम बहादुर सिंह आज तक अपने जीवन में अनुभव किया कि आंखों का देखा और कानो का सुना बात भी झूठ होता है ,जो दिल तसल्ली दे वही बात सच होता है।
सारा खुराफाती का जर लोभ होता है। इसलिए मनुष्य को काम क्रोध लोभ मोह से बचना चाहिए और यह समझ एवं ज्ञान एक आध्यात्मिक गुरु ही दे सकते हैं और वह अध्यात्मिक गुरु शिव है आए शिव को अपना गुरु बनाएं और तीन सूत्र को दिल से करने का कोशिश करें।
नमः शिवाय।
https://www.myexcelsuper.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे