जब हमारे मोबाइल मे बेलेंस की कमी होती है तो हम सामने वाले को मिस कॉल करते हैं।
तो सामने वाला हमें कॉल करता है और बात होती है। और हम पक्के होते हैं कि वो कॉल जरूर करेगा लेकिन मिस कॉल हमें करना पड़ता है क्योकि हमें पक्का विश्वास होता है कि सामने वाले के पास बेलेंस है तो वो हमें कॉल जरूर करेगा।
यही रिश्ता हमारा परमात्मा के साथ होना चाहिए।
हमें रोज़ उन्हें अमृत वेले उठकर मिस कॉल करनी चाहिए क्योंकि अमृत वेले में लाईन बिजी नही मिलती। वो कॉल जरूर करेंगे लेकिन उन्हें भी तो पता चले की कॉल किस नंबर से आयी है। इसीलिए मिस कॉल आपको ही करनी है।
सो सभी प्रभु प्रेमी अमृत वेले उठने की कोशिश करें और परमात्मा की रहमत पाकर अपने को दिन भर के लिए रिचार्ज करें।
हमें सिर्फ एक कदम उठाना है वो तो सौ कदम उठाने के लिए तैयार बैठा है लेकिन पहला कदम हमें ही उठाना पड़ेगा।
एक यही वह समय है जिसमेँ जागने वाला कमाता है और......
सोने वाला गंवाता है।
Jai shree ram ji
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे