अर्जुन का पूरा जिस्म दर्द से भर उठा। गुस्से में भरकर उसने तलवार उठा ली और किरात पर टूट पड़ा। लेकिन किरात के शरीर से टकराते ही उसकी तलवार टूट गई।
.
अर्जुन गुस्से से पागल हो उठा। वह पेड़ उखाड़-उखाड़ कर किरात पर प्रहार करने लगा। किंतु किरात तो जैसे फौलाद का बना हुआ था। उस पर रंचमात्र भी असर न हुआ। वह उसी तरह खड़ा मुस्कुराता रहा।
.
अर्जुन बहुत थक चुका था। उसका रोम-रोम पीड़ा से बेहाल हो गया। बेबस होकर वह पुन: भगवान शिव की प्रतिमा के पास पहुंचा और उनकी स्तुति करने लगा...
.
“हे त्रिशूलधारी! यह कैसा चमत्कार है। एक साधारण-सा किरात और इतना बल। अब तुम्हीं मेरी रक्षा करो प्रभु!”
.
अर्जुन ने फूलों की माला शिव की प्रतिमा के गले में डाली। आराधना करते ही उसके शरीर में नवीन स्फूर्ति पैदा होने लगी।
.
वह पुन: स्वस्थ होकर किरात की ओर बढ़ा, लेकिन अगले ही क्षण उसके आश्चर्य का पारावार न रहा। शिव की प्रतिमा पर उसके द्वारा चढ़ाई गई फूलों की माला किरात के गले में झूल रही थी।
.
अर्जुन तुरंत समझ गया कि किरात कोई और न होकर स्वयं साक्षात शिव हैं। वह किरात के चरणों में पड़कर रुंधे गले से बोला...
.
“मुझसे बड़ी भूल हुई भगवन! मुझ निर्बुद्धि को क्षमा कर दें। मैं आपको पहचान नहीं सका था। अनजाने में ही मुझसे बहुत बड़ा अपराध हो गया है।”
.
भगवान शिव अपने स्वरूप में प्रकट हो गए। उन्होंने अर्जुन की बांहें पकड़कर उसे उठाया और कहा – “उठो पुत्र! तुम्हारी परीक्षा पूरी हुई। तुमने कोई अपराध नहीं किया है।
.
किरात का स्वरूप मैंने तुम्हारी परीक्षा लेने के लिए ही धारण किया था। तुम परीक्षा में सफल हुए। मैं तुम्हारी भक्ति से प्रसन्न हूं। मांगो पुत्र! क्या मांगते हो।”
.
अर्जुन बोला – “भगवान! मुझे पाशुपत अस्त्र चाहिए। ताकि युद्ध में मैं अपने शत्रु का संहार कर सकूं।”
.
शिव बोले – “पाशुपत तुम्हें मिल जाएगा पुत्र! लेकिन तुम्हें पहले उसे चलाने की विधि सीखनी पड़ेगी। अन्यथा वह तुम्हारे लिए ही विनाशकारी सिद्ध हो जाएगा।”
.
यह कहकर भगवान शिव ने उसे पाशुपत अस्त्र दिया और साथ ही उसे चलाने की विधि समझाते हुए बोले – “पुत्र! तुम इसे सिर्फ धर्म के कल्याण हेतु ही प्रयोग कर सकोगे।
.
याद रखना क्रोध में इसे किसी निर्बल आदमी पर भूल से भी प्रयोग मत कर देना। और हां, इसका प्रयोग सिर्फ एक ही बार किया जा सकता है।”
.
पाशुपत अस्त्र देकर शिव तो पार्वती सहित अंतर्धान हो गए और अर्जुन पाशुपत लेकर अपने भाइयों से आ मिला। बाद में इसी पाशुपत से उसने महाभारत युद्ध में कर्ण का वध किया था।। <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे