crossorigin="anonymous"></script>
सामाजिक कहानियां ,और रौचक तथ्यों से सम्बंधित , और समाज ,एवं पारिवारिक धार्मिक, लोक कथन, सम्बंधित ,खानपान ,अविष्कार ,शिक्षा ,व्यायाम, रोजगार ,आदि लेख
गुरुवार, 8 दिसंबर 2022
अवगुण ढूंढने वाला अच्छे संबंध बनाने में अक्षम होता है
संबंधों का निर्वहन हम विभिन्न स्वभाव के व्यक्तियों के साथ उठते -बैठते है। समान सोच के साथी विरले मिलेंगे ।चाहे - अनचाहे। उनसे भी न्यूनाधिक संवाद अपरिहार्य होता है ,जिनके विचार हमसे सर्वथा विपरीत हों। हमें अपना शेष जीवन समाज के बीच ही। बिताना है।। प्रतिकूल विचारों के बावजूद संवाद के द्वार खुले रखना दोनों पक्षों के लिए हितकर होता है । परिजनों ,मित्रों ,पड़ोसियों आदि से तालमेल ठप करने का अर्थ है। एकाकीपन और नैराश्य की राह पर अग्रसर हो जाना । आत्मीय ,अंतरंग संबंध तो बड़ी बात है,संतोषजनक संबंध बनाना भी उच्च मानवीय गुण है।किंतु ध्यान रहे ,जीवंत रहने के लिए संबंध बनाने में दूसरों से अपेक्षा न रखें ,पहल स्वयं करे । अन्यथा आपकी अस्मिता जोखिम में पड़ सकती है । आपके स्वयं से संबंध यानी आपका आत्मविश्वास तय करता है कि दूसरों से आपके संबंध कितने प्रगाढ़ और मधुर होंगे। निजी प्रयासों से जब आप प्रगति और खुशीहाली की ओर बढ़ते है तो पीछे छूट गए परिजन और साथी स्वयं को दूसरे वर्ग का समयकर आपसे दुराव रख सकते है । निजी स्वार्थों से अभिप्रेरित दुनिया में अच्छे संबंध बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है । तथापि व्यावहारिक सूझबूझ से संबंधो में जान फूंकी जा सकती है । सुरीली आवाज ,आकर्षक चेहरा ,डीलडौल से अच्छे संबंध नहीं बनते ,ये सभी तो समय के साथ ढल जाते है। व्यवहार सहज होगा और हृदय निश्छल तो न केवल स्वयं का जीवन सरल और सुखमय हो जाएगा ,बल्कि दूसरों से भी अपार स्नेह और सम्मान मिलेगा । आयु बुद्धि में कमतर व्यक्तियों को भी सम्मान दें। दूसरे का मनोबल गिराने वाला या उसमें अवगुण ढूंढने वाला अच्छे संबंध बनाने में अक्षम होता है । उनसे संबंध। बनाए रखें,जो अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आपकी जरूरत पर साथ देते हो ।। सकारात्मक सोच के उन व्यक्तियों से भी रिश्ते रखें ,जो आपको प्रोत्साहित करते हों ।। <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे