शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022

निःस्वार्थ और निष्काम भाव से की गई छोटी सी सेवा भी कभी व्यर्थ नहीं जाती

                    सेवा का फल

अपनी 8 वर्षीय पुत्री को स्कूल से घर वापस लाने के लिए मैं स्कूल के गेट पर पहुंच गया था , जूनियर के.जी.के छात्र 10 मिनट बाद बाहर आना शुरू करते हैं , जबकि सीनियर छात्र 10 मिनट पहले . 

गेट पर अभिभावकों की भीड़ लगी थी . एकाएक तेज़ बारिश शुरु हो गई ! "सभी ने अपनी अपनी छतरी तान ली .

मेरे बगल में एक सज्जन बिना छतरी के खड़े थे , मैंने शिष्टाचारवश उन्हें अपनी छतरी में ले लिया . गाड़ी से जल्दी जल्दी में आ गया छतरी नहीं ला सका ,, उन्होंने कहा . कोई बात नहीं ऐसा अकसर हो जाता है , मैंने कहा .

जब उनका बेटा रेन कोट पहने निकला तो मैंने उन्हें छतरी से गाड़ी तक पहुंचा दिया . उन्होंने मुझे गौर से देखा और धन्यवाद कह कर चले गये .

कल रात में नौ बजे पाटिल साहब का बेटा आया और बोला... अंकल बेबी (उसकी छ:माह की बेटी ) की तबीयत बहुत ख़राब है , उसे डाक्टर के पास ले चलना है . अंधेरी बरसाती रात में जब डाक्टर के यहां हम लोग पहुंचे तो दरबान गेट बंद कर रहा था .

कम्पाऊंडर ने बताया कि डॉ. साहब लास्ट पेशेंट देख रहे हैं और अब उठने ही वाले हैं . अब सोमवार को ही अगला नम्बर लग पायेगा .

मैं कम्पाऊंडर से आज ही दिखाने का आग्रह कर ही रहा था कि डाक्टर साहब चेम्बर से घर जाने के लिए बाहर आये . मुझे देखा तो ठिठक गये और फिर बोले - अरे ! आप आये हैं ? बोलिये भाई साहब - क्या बात है ?

कहना नहीं होगा कि डाक्टर साहब वही सज्जन थे जिन्हें स्कूल में मैंने सिर्फ़ छतरी से गाड़ी तक पहुंचाया था . डाक्टर साहब ने बच्ची से मेरा रिश्ता पूछा . मेरे मित्र पाटिल साहब की बेटी है , हम लोग एक ही सोसायटी में रहते हैं , मैंने बताया .

उन्होंने बच्ची को देखा . कागज़ पर दवा लिखी और कम्पाऊंडर को हिदायत दी - यह इंजेक्शन बच्ची को तुरंत लगा दो और दो तीन दिन की दवा अपने पास से दे दो , मैंने एतराज़ किया तो बोले -अब कहां इस बरसाती रात में आप दवा खोजते फिरेंगे सर ? कुछ तो अपना रंग मुझ पर भी चढ़ने दीजिये ! !!

बहुत कहने पर भी डॉ. साहब ने ना फीस ली, ना दवा का दाम और अपने कम्पाउंडर से बोले -ये हमारे मित्र हैं, ये जब भी आयें तो इन्हें आने देना और वे हमें गाड़ी तक पहुंचाने आये .
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>
निःस्वार्थ सेवा करते रहिये , शायद आपका रंग औरों पर भी चढ़ जाये ! निःस्वार्थ और निष्काम भाव से की गई छोटी सी सेवा भी कभी व्यर्थ नहीं जाती !!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे