रविवार, 4 दिसंबर 2022

सुख क्या है ? मन इस प्रश्न का उत्तर ढूंढ़ता रहता है

सुख क्या है ? मन इस प्रश्न का उत्तर ढूंढ़ता रहता है। बाल्यावस्था में मोर पंख करने ,मिट्टी के घर बनाने आदि में जो आनंद आता था ,उनसे बाल्यकाल के पश्चात सुख क्यों नहीं मिलता ? कारण है मन का परिपक्व हो जाना । सत्य का ज्ञान  हो जाना कि ऐसी वस्तुओं का वास्तव में कोई मूल्य नहीं । इसी प्रकार युवावस्था में नौकरी ,धन -संचय आदि के पीछे भागता मन जब थककर निढाल हो जाता है, तब स्वयं को टटोलता है,सुख कहां है ?              वस्तुतः ,सुख मन की एक अवस्था है । सुख किसी वाह्रा जगत की किसी वस्तु से उत्पन्न होता , तो प्रत्येक व्यक्ति को एक जैसा अनुभव होना चाहिए । किसी को फुटबाल खेलने में सुख मिल रहा है तो किसी को साइकिल चलाने में । किसी को ईमानदारी से कार्य करने में सुख मिल रहा है तो किसी को अथाह धन -संचय करने में । वहीं, संसार सबको एक जैसे सांचे में ढालकर सुख की परिभाषा गढ़ता है । अच्छा साथी ,भरा परिवार ,अपना घर ,संतोषजनक पूंजी का संग्रह सुखी होने के कुछ नियम जैसे लगते है । सफलता के ये आम पैमाने आवश्यक नहीं कि आपके लिए भी सुख के साधन हों । संभव है । किसी वैरागी ने इन सबका त्याग  बाल्यकाल में संग्रहित खिलौनों की भांति कर दिया हो,परंतु वह सुखी है । किसी वीतरागी को सारे बंधनों से मुक्ति में ही सुख मिलता हो ।                                                       वाह्रा परिस्थिति को अपने दुख का दोषी मानकर नियति को कोसना अपरिपक्व मस्तिष्क की निशानी है ।  किसी बालक की तरह जो जैसी परिस्थिति मिली ,उसमें रमे रहना , उसे स्वीकार लेना सुख की असल कुंजी है । यदि किसी एक वस्तु से सुख नहीं मिलता ,तो दूसरी राह भु हमें ही तलाशनी होगी । सबके लिए सुख के विकल्प अलग -अलग होते है । यदि कोई रंग इपको नहीं भाता तो कमी रंग में नहीं है,हमारी मनः स्थिति में है ।                      <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>

1 टिप्पणी:

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे