हे ईश्वर! मैंने कोई अनुनय-विनय प्रार्थना मनुहार जिद नहीं की थी, कोई सिफारिश नहीं लगाई थी, ऐसा कोई असामान्य कर्म और कर्तव्य भी नहीं किया था, फिर भी सिर से लेकर पांव के अंगूठे तक चौबीस घंटे तू मेरी इस देह में रक्त का संचार करता है। जिव्हा पर नियमित अभिषेक कर रहा है। मेरे हृदय को अखंड रूप से चलायमान रखा है।
हे प्रभु! तूने ऐसे ऐसे नानाविध यंत्र मेरी इस नश्वर देह में फिट किए हैं कि पांव के नख से सिर के केसों तक बिना किसी बाधा या रुकावट के संदेश वहन प्रणाली सतत कार्यरत है। यह सब किस अदृश्य शक्ति की प्रेरणा से चलायमान है, यह मेरी अल्प बुद्धि की समझ से परे है।
हे प्रभु! हाड़-मास के बीच तैयार होने वाले रक्त का तुम्हारा यह कैसा अद्भुत आर्किटेक्चर है, इसकी मुझे तनिक भी कल्पना नहीं है।
हजारों-हजार मेगापिक्सल के दो-दो कैमरे (आंखें) रतदिवस इस जगत के अद्भुत दृश्यों को देख रहे हैं। दस-दस हजार स्वाद चखने वाली जिव्हा नामक टेस्टर, सैकड़ों प्रकार की गंध पहचानने वाली सेंसर युक्त नासिका, अगणित संवेदनाओं की जानकारी देने वाली त्वचा नामक आश्चर्यजनक सेंसर प्रणाली और विभिन्न प्रकार की फ्रीक्वेंसी की स्वर निर्मित करने, पकड़ने वाली स्वर प्रणाली तथा इस फ्रीक्वेंसी की कोडिंग-डिकोडिंग करने वाले दो कान नामक यंत्र, सत्तर प्रतिशत पानी से भरा हुआ यह शरीर रूपी टैंकर और इसमें हजारों लाखों छिद्र होने पर भी एक कतरा भी कहीं से लीक नहीं हो रहा हो, ऐसी अद्भुत कृति..
किसी भी स्टैंड या सहारे के बिना मैं खड़ा रह सकता हूं। गाड़ियों के टायर घिस जाते हैं, परंतु मेरे पांव के तलुओं में जीवन पर्यंत कोई घिसावट नहीं होती। हे प्रभु! तेरी यह अत्यंत अद्भुत रचना है।
इस देह को संभालने, चलायमान रहने, कर्म करने, स्मृति, शांति इत्यादि सर्वशक्ति हे प्रभु तुम्हीं देते हो। तुम्हीं मेरे भीतर बैठकर मेरी इस देह को चलायमान रखते हो। मेरे लिए यह सब अत्यंत अद्भुत है। अविश्वसनीय है। अकल्पनीय है प्रभु!
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
इस शरीर रूपी यंत्र के चालक भी तुम्हीं हो प्रभु! तुम्हीं इसके भीतर स्थाई रूप से निवास करते हो। इसकी जानकारी देने वाले सोहम् तुमने इसमें सब कुछ, कुछ इस तरह व्यवस्थित रूप से फिट किया है कि अब तुमसे और क्या मांगूं! बस तुम्हारी इस नि:स्वार्थ देणगी के साथ इस मनुष्य जीवन के मार्ग पर तुम्हारा नाम स्मरण सदैव मेरे हृदय और मानस पटल पर चलायमान रहे!ऐसी सद्बुद्धि देना प्रभु! तू ही यह सब संभालता है, तू ही इस सब का कर्ता है, तू ही मेरा पिता है, यह स्मरण सदैव मेरे भीतर प्रतिष्ठित रहे, ऐसी सद्बुद्धि देना प्रभु! हे प्रभु, प्रतिदिन प्रतिपल कृतज्ञतापूर्वक तुम्हारा ऋणी होने का स्मरण, तुम्हारा ही चिंतन-मनन हो, तुम्हारे ही श्रीचरणों में सदैव शरणागत रहूं, बस यही मेरी प्रार्थना है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे