राहुल- हमारे पिताजी ने हमारे लिये किया ही क्या है? माँ! मेरे मित्र के पिताजी भी शिक्षक थे, पर देखो उन्होंने कितना बडा बंगला बना लिया। एक ये हमारे पिताजी। अभी भी हम किराये के मकान में ही रह रहे हैं।
ये था कल का झगड़ा, पर आज ...
राहुल की मां -अजी सुनते हो? राहुल को कम्पनी में जाकर टिफ़िन दे आओगे क्या?
दे आता हूँ - शरद राव बोले।
शरदराव ने टिफ़िन साईकिल के अटकाया और तपती धूप में राहुल की कम्पनी के लिये निकल पडे। कंपनी तक पहुंचते पहुंचते उनका दम फूल गया था। कम्पनी के गेट पर सिक्युरिटी गार्ड ने उन्हें रोक दिया।
राहुल पाटील साहब का टिफ़िन देना हैं। अन्दर जाँऊ क्या?
अभी नहीं, थोड़ी देर ठहर कर। गार्ड बोला।
चेयरमैन साहब आये है मिटिंग चल रही हैं। वो मिटिंग खत्म कर आ सकते हैं चेयरमैन साहब को आप दिखने नहीं चाहिये।
शरदराव थोडी दूरी पर धूप में वहीं एक तप्त पत्थर पर बैठने लगे, तभी गेट की आवाज आई। शायद मिटिंग खत्म हो गई होगी।
चेयरमैन साहब के पीछे अधिकारी
और उनके साथ राहुल भी बाहर आया।
उसने पिताजी को वहाँ खडे देखा तो नाराज हो गया।
चेयरमैन साहब कार का दरवाजा खोलकर बैठने ही वाले थे तो उनकी नजर शरदराव की ओर उठ गई।
वो सामने कौन खडा हैं? उन्होंने सिक्युरिटी गार्ड से पुछा।
अपने राहुल सर के पिताजी हैं। उनके लिये खाने का टिफ़िन लेकर आये हैं। गार्ड ने कहा।
"बुलवाइये उनको।"
गार्ड के आवाज देने पर शरदराव पास आये।
चेयरमैन साहब आगे बढे़ और उनके समीप गये।
"आप पाटील सर हैं ना? डी. एन. हाईस्कूल में शिक्षक थे। "
" हाँ। आप कैसे पहचानते हो मुझे?"
कुछ समझने के पहले ही चेयरमैन साहब ने शरदराव के चरण छूये। सभी अधिकारी और राहुल वो दृश्य देखकर अचंभित रह गये।
"सर, मैं अतिश अग्रवाल। आपका विद्यार्थी । आप मुझे घर पर पढ़ाने आते थे। "
" हाँ.. हाँ.. याद आया। बाप रे आप तो बहुत बडे आदमी बन गये हो ..."
चेयरमैन हँस दिये। फिर बोले, "सर आप यहाँ धूप में क्या कर रहे हैं। आईये अंदर चलते हैं। बहुत बातें करनी हैं आपसे।
चेयरमैन साहब ने शरदराव का हाथ अपने हाथ में लिया और उनको अपने आलीशन चेम्बर में ले गये।
"बैठिये सर। अपनी कुर्सी की ओर इंगित करते हुए बोले।
नहीं। नहीं। वो कुर्सी आपकी है। शरदराव सकपकाते हुए बोले।
"सर, आपके कारण वो कुर्सी मुझे मिली है। इसलिए पहला हक आपका है। "
आपको मालूम नहीं होगा पवार सर..
जनरल मैनेजर की ओर देखते हुए बोले,
पाटिल सर नहीं होते तो आज ये कम्पनी नहीं होती।
राहुल और जी.एम. दोनों आश्चर्य से उनकी ओर देखने लगे।
"स्कूल समय में मैं बहुत ही डब्बू विद्यार्थी था मेरा ध्यान कभी पढाई में नहीं लगा। उस पर अमीर बाप की औलाद। माँ को वो सहन नहीं होता था। उस समय पाटिल सर कडे अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में प्रसिद्ध थे। माँ ने उनके पास मुझे पढ़ाने की विनती की। परन्तु सर के छोटे से घर में बैठने के लिए जगह ही नहीं थी। इसलिये सर ने पढ़ाने में असमर्थता दर्शाई। माँ ने उनसे बहुत विनती की। और हमारे घर आकर पढ़ाने के लिये मुँह मांगी फीस का बोला। सर ने फीस के लिये तो मना कर दिया। परन्तु अनेक प्रकार की विनती करने पर घर आकर पढ़ाने को तैयार हो गये। पहिले दिन सर आये। हमेशा की तरह मैं शैतानी करने लगा। सर ने मेरी अच्छी तरह से धुनाई कर दी। उस धुनाई का असर ऐसा हुआ कि मैं चुपचाप बैठने लगा। तुम्हें कहता हूँ राहुल, पहले हफ्ते में ही मुझे पढ़ने में रूचि जागृत हो गई। तत्पश्चात मुझे पढ़ाई के अतिरिक्त कुछ भी सुझाई नहीं देता था। सर इतना अच्छा पढ़ाते थे, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान जैसे विषय जो मुझे कठिन लगते थे वो अब सरल लगने लगे थे। नवीं कक्षा में मैं दूसरे नम्बर पर आया। माँ-पिताजी को खूब खुशी हुई और दसवीं में मेरीट में आकर मैंने सबको चौंका दिया था।
माय गुडनेस...! पर सर फिर भी आपने सर को फीस नहीं दी? जनरल मैनेजर ने पुछा।
मेरे माँ - पिताजी के साथ मैं सर के घर पेड़े लेकर गया। पिताजी ने सर को एक लाख रूपये का चेक दिया। सर ने वो नहीं लिया। सर बोले — "मैंने कुछ भी नहीं किया। आपका लडका ही बुद्धिमान है। मैंने तो सिर्फ़ उसे रास्ता बताया है और मैं ज्ञान बेचता नहीं मैं तो दान में देता हूँ। एक पत्थर को तराशकर सर ने हीरा बना दिया। और मैं ही नहीं, सर ने तो ऐसे अनेक असंख्य हीरे बनाये हैं। सर आपको कोटि कोटि प्रणाम...! चेयरमैन साहब ने अपनी आँखों में आये अश्रु रूमाल से पोंछे।
ये व्यक्ति तत्त्वनिष्ठ है। पैसों और मान सम्मान के भूखे नहीं हैं। विद्यार्थी का भला हो बस यही एक मात्र इनका उद्देश्य रहा। चेयरमैन बोले।
बहुत देर तक कोई कुछ नहीं बोला।
फिर चेयरमैन ने शरदराव से पुछा, - "सर आपने मकान बदल लिया या उसी मकान में हैं रहते हैं।"
"उसी पुराने मकान में रहते हैं सर! " राहुल ने उत्तर दिया। उस उत्तर में पिताजी के प्रति छिपी नाराजगी चेयरमैन साहब की समझ में आ गई ।
"तय रहा फिर। सर आज मैं आपको गुरू दक्षिणा दे रहा हूँ। इसी शहर में मैंने कुछ फ्लैट्स ले रखे हैं। उसमें से एक थ्री बी.एच.के. का मकान आपके नाम कर रहा हूँ...
क्या? शरदराव और राहूल दोनों आश्चर्य चकित रूप से बोलें।
नहीं नहीं इतनी बडी गुरू दक्षिणा नहीं चाहिये मुझे। शरदराव आग्रहपूर्वक बोले।
चेयरमैन साहब ने शरदराव के हाथ को अपने हाथ में लिया। सर, प्लीज.... ना मत करिये और मुझे माफ करें। काम की अधिकता में आपकी गुरू दक्षिणा देने में पहले ही बहुत देर हो चुकी हैं।
फिर राहुल की ओर देखते हुए उन्होंने पूछ लिया, राहुल तुम्हारी शादी हो गई क्या?
नहीं सर । जब तक रहने को अच्छा घर नहीं मिल जाता तब तक शादी नहीं हो सकती। ऐसी शर्त मेरे ससुरजी ने रखी है।
तो फिर हाॅल भी बुक नहीं किया। " चेयरमैन ने पूछा।
"नहीं सर।" राहुल बोला।
चेयरमैन ने फोन उठाया और किसी से बात करने लगे फोन रखकर, धीरे से बोले" अब चिंता की कोई बात नहीं। "सागर लान्स"* नाम तो सुना होगा! "
" सर वह तो बहुत महंगा है... "
" अरे तुझे कहाँ पैसे चुकाने हैं। सर के सारे विद्यार्थी सर के लिये कुछ भी कर सकते हैं। सर के बस एक आवाज देने की बात हैं। परन्तु सर तत्वनिष्ठ हैं, वैसा करेंगे नहीं। इस लान्स का मालिक भी सर का ही विद्यार्थी हैं। उसे मैंने सिर्फ सर के बारे में बताया। सिर्फ हाॅल ही नहीं उसने तो भोजन सहित संपूर्ण शादी का खर्चा उठाने की जिम्मेदारी ली है... वह भी अपनी खुशी से। तुम तो केवल तारीख बताओ।
"बहुत बहुत धन्यवाद सर।" राहुल अत्यधिक खुशी से हाथ जोडकर बोला। "धन्यवाद मुझे नहीं, अपने पिताश्री को दो राहुल! ये उनकी ही पुण्य कमाई है और मुझे एक वचन दो राहुल! सर के अंतिम सांस तक तुम उन्हें अलग नहीं करोगे और उन्हें कोई दुख भी नहीं होने दोगे।
नहीं सर। मैं वचन देता हूँ, वैसा कुछ भी नहीं होगा -राहुल बोला।
शाम को जब राहुल घर आया तब, शरदराव किताब पढ रहे थे। राहूल ने बैग रखी और शरदराव के पाँव पकडकर बोला —" पिताजी, मुझसे गलती हो गई। मैं आपको गलत समझता रहा। मुझे पता नहीं था कि आप इतने बडे व्यक्तित्व लिये हो।"
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
आज लडका क्यों रो रहा हैं, पुष्पाबाई की समझ में नहीं आ रहा था। परन्तु कुछ अच्छा घटित हुआ हैं। इसलिये पिता-पुत्र में प्यार उमड रहा हैं। ये देखकर उनके नयनों से भी कुछ बूंदें गाल पर लुढक आई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे