सोमवार, 5 दिसंबर 2022

विभूतियां स्वतः दौड़ती आ जांएगी

जीवन का महाभारत अन्य ग्रंथों की रचना ऋषि। -मुनियों और विद्वानों ने आश्रमों,देवस्थानों या महलों में बैठकर की तो श्रीमद्भभगवद् गीता के उपदेश श्रीकृष्ण ने युद्ध के मैदान दिए । अर्जुन जब महाभारत के युद्ध में पूरी तरह विषादग्रस्त हो। गए तो श्रीकृष्ण ने संतुलन बनाए रखने के लिए जो उपदेश दिए वे गायन शैली में थे। गीता के श्लोक पढ़ने या बोलने के लिए नहीं ,बल्कि गायन के लिए है ।यानी जो गाई जाए वह गीता है । इस विचार से जीवन के महाभारत में जब कभी उथल -पुथल की स्थिति हो तब गीत संगीत के माध्यम से संतुलन बनाना चाहिए ।                                                                उत्तम संगीत के लिए संगीतज्ञ जिस प्रकार "सुर-लय-ताल"का संतुलन बनाते है ,उसी प्रकार की व्यवस्था ईश्वर ने पूरी प्रकृति में की है । पेड़ ,पौधों ,नदियों, सूर्य,चंद्रमा सब संगीतमय है । खेतों में विविध पदार्थों के लय (मिलन) से अनाज आदि उत्पादित होते है । मनुष्य शरीर जब कभी अस्वस्थ होता है तब चिकित्सक कलाई के पास हाथ रखकर नाडि़यों का लय देखता है । विविध प्रकार की जांच भी कराई। जाती है । वाद्य-यंत्रों से सात स्वर निकलते है । मनुष्य शरीर में भी मूलाधार, स्वाधिष्ठान, मणिपुर ,अनाहत ,विशुद्ध ,आज्ञा और सहस्रार चक्र है । इसके अलावा ज्ञानेंद्रियों के सप्तद्वार है । श्रीकृष्ण जब बांस से बनी बांसुरी बजाते है तो वह स्थूल शरीर को साधने का संदेश देते है । जबकी मुरली बजाते है तो योग के जरिये सप्तचक्र को जागृत करने का संदेश देते है । मुरली सोने की वंशी को कहते है न कि बांस की बांसुरी को । योग -क्रियाअपने आप सोने की तरह कीमती है । जो मुरली बजाना जान जाएगा वह.जीवन के महाभारत में अवश्य विजयी होगा तथा धृतराष्ट्र जैसे शरीर रूपी रथ पर एक साथ आरूढ़ होगे तब विभूतियां स्वतः दौड़ती आ जांएगी । जिंदगी में दिव्यता दिखायी पड़ने लगेगी ।।                                 <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे