🌺🌺🌺🌺
परिवर्तनशील हूं लेकिन कुछ लोग मेरी अहमियत ना समझ कर मुझ पर दी दोष लगाते है मैं उन सभी के कर्मों का हिसाब रखता हूं जो देर सबेर किए गए है इंतजार तो मुझे भी करना पड़ता है सभी को न्याय देने के लिए लेकिन कुदरत के बनाए जीव जंतु, इंसान ,पशु पक्षी ना जाने क्यूँ समय से पहले ही मुझे बदलना चाहते है यही खुदगर्जी उनकी उनके अगले कर्म के लिए तैयार करती हैं फिर दोष निकलता है समय का 🌀लोग मुझे बाँधना चाहते है लेकिन भूल जाते है भगवान भी मनुष्य रूपी योनि में जन्म लेकर मुझे बांध नहीं सके चलते रहना मेरी प्रवर्ती है मैं किसी को दंड नहीं देता और ना ही किसी को परेशान करता हूँ आपके कर्म और पिछले जन्मों के कर्मों के अनुसार ही मैं कार्य करता हूँ मैं सिर्फ माध्यम हूं किए हुए कर्मों के फल को देने का इससे ज्यादा कहीं भी मेरी उपस्थिति नहीं है क्यूंकि अक्सर कहां जाता है समय आने दो सबके कर्मों का हिसाब होगा इंसानी प्रवर्ती के लोग भूल जाते है अच्छा होना या बुरा होना सब उनके प्रारब्ध से है ना कि समय की देन बस बदनाम मुझे किया जाता है इस संसार में ना जाने कितने जीव जंतु ,नर मादा, पशु पक्षी एक ही समय पर जन्म लेते है लेकिन सभी की तकदीर एक जैसी नहीं होती सब जन्म लेते ही कोई राजा के घर और कोई गरीब और किसी को मौत का मुँह देखना पड़ता है समय आने पर सबके कर्मों के हिसाब से ही मुझे भी चलना पड़ता है फूल की उदहारण देख लो एक ही शाखा के 2 फूल एक प्रभु चरणों में तो दूसरा किसी की अर्थी पर चढ़ा दिया जाता है लेकिन इंसानी रूपी ताकत मुझे बाँधना चाहती है और मुझसे आगे निकल कर अपना परचम लहराना चाहती है जोकि कभी भी नहीं हो सकता मैं समय हूं सभी के कर्मों का हिसाब करने का मात्र एक माध्यम हूं मुझे पहचानो सही कर्मों से अपने जीवन में मधुरता लाने का कार्य करे मुझसे डरे नहीं मैं तो परिवर्तनशील हूं और निरंतर घूमता रहता हूँ ।. <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे