*यदि किसी से ठगा गए तो ईर्ष्या कहती है तुम भी छल पर उतर आओ। अच्छे और भले लोगों के साथ भी बुरी बातें होती रहती हैं। लेकिन जब अच्छे व्यक्ति के साथ गलत होता है तो वह और अच्छा बनता है, पर ईर्ष्या उसे रोकते हुए कहती है और अच्छे बनकर क्या करोगे? तुम्हारे साथ बुरा हुआ है तो तुम भी बुरे हो जाओ। ईर्ष्या एक ऐसा दुर्गुण है जो हमारे भीतर धीमे जहर के रूप में उतरता है। जिन्हें ईर्ष्या मिटाना हो उन्हें एक मंत्र जीवन में उतार लेना चाहिए। सीधा सा वाक्य है- भगवान ने मुझे मेरे हिस्से का दिया है, फिर क्यों दूसरों पर नजर डालूं? योग में इसे अपरिग्रह कहा गया है। अपरिग्रह का मतलब है जो मिल गया, उसी में में संतोष रखें। बस, ईर्ष्या यहीं से गलेगी और उस ईर्ष्या ने आपकी जिस अच्छाई को रोक रखा है, वह अपने आप उभरकर आएगी।. <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे