श्रमदान का चमत्कार मगध राज्य में लगातार कई वर्षों तक वर्षा न होने के कारण अकाल पड़ा।फसलें नष्ट हो गई । खाद्यान्न के अभाव में असंख्य लोगों को काल का ग्रास बनना पड़ा । सम्राट चंद्रगुप्त ने परिषद की बैठक बुलाई ।। महामंत्री कौटिल्य ने सुझाव दिया कि बाहर से खाद्यान्न मंगाकर लोगों के प्राणों की रक्षा की जाए । साथ ही जगह-जगह यज्ञ भी कराएं जाए। पाटलिपुत्र में विशाल यज्ञ की तैयारी शुरू की गई । अनेक यज्ञाचार्ये और कर्मकांड में निपुण पंडितों की उपस्थिति में यज्ञ प्रारंभ हुआ । सम्राट चंदगुप्त ने पूर्ण विधि -विधान से प्रमुख यजमान की भूमिका निभाई । यज्ञ की। पूर्णाहुति के बाद राजा और रानी ने बंजर धरती पर हल चलाया । लाखों व्यक्तियों ने देवी - देवताओं का जयघोष कर आसमान गुंजा डाला । <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script> कौटिल्य ने कहा ,'राजन ,यज्ञ के माध्यम से हमने भगवान को संतुष्ट कर लिया है,किंतु स्थायी समाधान के लिए हमें नदी से खेतों में पानी पहुंचाने के लिए नहर का निर्माण करना चाहिए ।' सम्राट ने कुदाल उठाई और नहर खोदने लगे ।। देखते - ही - देखते कई लोगों ने श्रमदान शुरू कर दिया । कुछ दिनों में नहर का विस्तार होने लगा और खेतों तक पानी पहुचने लगा । पूरा राज्य तरह - तरह के खाद्यान्न उत्पन्न होने के। कारण खुशहाल हो गा और अकाल से स्थायी मुक्ति मिल गई ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे