*एक बार की बात है*
*महाभारत के युद्ध के बाद*
*भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन द्वारिका गये*
*पर इस बार रथ अर्जुन चलाकर के ले गये*
*द्वारिका पहुँचकर अर्जुन बहुत थक गये थे* *इसलिए विश्राम करने के लिए अतिथि भवन में चले गये।* *शाम के समय रूक्मनी जी ने कृष्ण जी को भोजन परोसा*
*तो कृष्ण जी बोले घर में अतिथि आये हुए है*
*हम उनके बिना भोजन कैसे कर ले*
*रूक्मनी जी ने कहा भगवन आप*
*आरंभ करिये मैं अर्जुन को बुलाकर लाती हूँ*
*जैसे ही रूक्मनी जी वहाँ पहुँची तो उन्होंने* *देखा कि अर्जुन सोये हुए हैं*
*और उनके रोम रोम से कृष्ण नाम की ध्वनि प्रस्फुटित हो रही है* *तो वो जगाना तो भूल गयीं और मन्द मन्द स्वर में ताली बजाने लगी*
*इधर नारद जी ने कृष्ण जी से कहा*
*भगवान भोग ठण्डा हो रहा है*
*कृष्ण जी बोले अतिथि के बिना*
*हम भोजन नहीं करेंगे*
*नारद जी बोले मैं बुलाकर लाता हूँ*
*नारद जी ने वहां का नजारा देखा तो वो भी जगाना भूल गये*
*और उन्होंने वीणा बजाना शुरू कर दिया*
*इधर सत्यभामा जी बोली*
*प्रभु भोग ठण्डा हो रहा है आप प्रारंभ तो करिये*
*भगवान बोले हम अतिथि के बिना भोजन नहीं कर सकते*
*सत्यभामा जी बोलीं मैं बुलाकर लाती हूँ*
*वे वहाँ पहुँची तो इन्होंने देखा कि अर्जुन* *सोये हुए हैं*
*और उनका रोम रोम कृष्ण नाम का* *कीर्तन कर रहा है और रूक्मनी जी ताली* *बजा रही हैं*
*नारद जी वीणा बजा रहे हैं*
*तो ये भी जगाना भूल गयीं*
*और इन्होंने नाचना शुरू कर दिया*
*इधर भगवान बोले सब बोल के जाते हैं*
*भोग ठण्डा हो रहा है*
*पर हमारी चिन्ता किसी को नहीं है*
*चलकर देखता हूँ वहाँ ऐसा क्या हो रहा है*
*जो सब हमको ही भूल गये*
*प्रभु ने वहाँ जाकर के देखा तो वहाँ तो* *स्वर लहरी चल रही है*
*अर्जुन सोते सोते कीर्तन कर रहे हैं,*
*रूक्मनी जी ताली बजा रही हैं,*
*नारद जी वीणा बजा रहे हैं*
*और सत्यभामा जी नृत्य कर रही हैं*
*ये देखकर भगवान के नेत्र सजल हो गये*
*और*
*मेरे प्रभु श्री कृष्ण ने अर्जुन के चरण दबाना*
*शुरू कर दिये*
*जैसे ही प्रभु के नेत्रों से प्रेम श्रुओं की* *बूँदें अर्जुन के चरणों पर पड़ी तो*
*अर्जून छटपटा के उठे और बोले*
*प्रभु ये क्या हो रहा है*
*भगवान बोले, अर्जुन तुमने मुझे*
*रोम रोम में बसा रखा है*
*इसीलिए तो तुम मुझे सबसे अधिक प्रिय*
*हो और*
*गोविन्द ने अर्जून को गले से लगा लिया*
*लीलाधारी तेरी लीला* *भक्त भी तू*
*भगवान भी तू*
*करने वाला भी तू*
*कराने वाला भी तू*
*बोलिये भक्त और भगवान की जय*
*प्यार से बोलो जय श्री कृष्ण* . <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
Nice
जवाब देंहटाएं