राजा नरेन्द्र प्रताप सिंह हर वर्ष अपने राज्य में एक प्रतियोगिता का आयोजन करवाया करते थे, जिसमें हजारों की संख्या में प्रतियोगी भाग लिया करते थे और विजेता को पुरुस्कार से सम्मानित किया जाता था।
एक दिन राजा ने सोचा कि प्रजा की सेवा को बढ़ाने के लिए उन्हें एक राजपुरूष की आवश्यकता है जो बुद्धिमान हो और समाज के कार्य में अपना योगदान दे सके। उन्होंने राजपुरूष की नियुक्ति के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय किया।
इस बार दूर-दूर से लाखों की संख्या में प्रतियोगी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आये।
राजा ने इस प्रतियोगिता के लिए एक बड़ा-सा उद्यान बनवाया था, जिसमें राज-दरबार की सभी मूल्यवान वस्तुएं थीं, हर प्रकार की सामग्री उपस्थित थी, लेकिन किसी भी वस्तु के सामने उसका मूल्य अंकित नहीं किया गया था।
राजा ने प्रतियोगिता आरम्भ करने से पहले एक घोषणा की, जिसके अनुसार जो भी व्यक्ति इस उद्यान से सबसे मूल्यवान वस्तु लेकर राजा के सामने उपस्थित होगा उसे ही राजपुरूष पद के लिए स्वीकार किया जाएगा। प्रतियोगिता आरम्भ हुई।
सभी उद्यान में सबसे मूल्यवान वस्तु तलाशने में लग गए, कई हीरे-जवाहरात लाए, कई सोने-चांदी के जेवरात, कई लोग पुस्तकें, तो कोई भगवान की मूर्ति, और जो बहुत गरीब थे वे रोटी, क्योंकि उनके लिए वही सबसे मूल्यवान वस्तु थी।
सब अपनी क्षमता के अनुसार मूल्य को सबसे अधिक आंकते हुए राजा के सामने वस्तुओं को प्रस्तुत करने में लगे हुए थे। तभी एक नौजवान राजा के सामने खाली हाथ ही उपस्थित हो गया।
राजा ने सबसे प्रश्न करने के पश्चात उस नौजवान से प्रश्न किया- नौजवान! क्या तुम्हें उस उद्यान में कोई भी वस्तु मूल्यवान नजर नहीं आई? तुम खाली हाथ कैसे वापिस आ गए?
“राजन! मैं खाली हाथ कहाँ आया हूँ, मैं तो सबसे अमूल्य धन उस उद्यान से लाया हूँ।” – ‘नौजवान बोला।
“तुम क्या लाये हो?”- राजा ने पूछा।
“मैं संतोष का धन लेकर आया हूँ महाराज!”- नौजवान ने कहा।
क्या, “संतोष का धन”, इन सब के द्वारा लाये गए इन मूल्यवान वस्तुओं से भी मूलयवान है?- राजा ने पुनः प्रश्न किया।
जी हाँ राजन! इस उद्यान में अनेकों मूल्यवान वस्तुएं हैं पर वे सभी इंसान को क्षण भर के लिए सुख की अनुभूति प्रदान कर सकती हैं। इन वस्तुओं को प्राप्त कर लेने के बाद मनुष्य कुछ और ज्यादा पाने की इच्छा मन में उत्पन्न कर लेता है अर्थात इन सबको प्राप्त करने के बाद इंसान को ख़ुशी तो होगी लेकिन वह क्षण भर के लिए होगी। लेकिन जिसके पास संतोष का धन है, वही इंसान अपनी असल जिंदगी में सच्चे सुख की अनुभूति कर सकेगा और अपने सभी भौतिक इच्छाओं पर नियंत्रण कर सकेगा।” – नौजवान ने शांत स्वर में उत्तर देते हुए कहा।
उस नौजवान को लाखों लोगों में चुना गया और उसे राजपुरूष का पद देकर सम्मानित किया गया।
इसलिए एक संतोष धन सब वस्तुओं पर भारी है।
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे