crossorigin="anonymous"></script>
सामाजिक कहानियां ,और रौचक तथ्यों से सम्बंधित , और समाज ,एवं पारिवारिक धार्मिक, लोक कथन, सम्बंधित ,खानपान ,अविष्कार ,शिक्षा ,व्यायाम, रोजगार ,आदि लेख
शनिवार, 19 नवंबर 2022
वक्त ऐसा भी आएगा के दौर हमारा होगा।
इतनी प्यारी है तस्वीर वो खुद कितना प्यारा होगा । बनाने वाले ने कितनी शिद्दत से उसे निखारा होगा आंख से आंख मिलाओ कदम से मिलाओ कदम कुचल दिया जाएगा इस जहां में जो बेचारा होगा। हमें यक्री है किसी ने भी मदद नहीं की होगी। मरने वाले ने जरूर हर एक को पुकारा होगा। जीतने के बाद वो चुनाव ऐसे बदल जाते है । सोचतें है के अब कहां चुनाव दुबारा होगा। न घबराना कभी दुनिया में जब भी तन्हा होना। है खुदा उन सब का सहारा जो बे सहारा होगा। तुमको करते थे होशियार मगर तुम न मानें। जो हो न सका हमारा वो कैसे तुम्हारा होगा। कभी खुशी के मंजर कभी गम के बुरे हालात । जीना है हर हाल में हमें जैसे भी गुजारा होगा। खुद को खाना न मिले ये मंजूर है मां बाप को। पर भूखे रहें बच्चे ये कहां उनको गंवारा होगा। सिर्फ उम्मीद नहीं बल्कि यकीन है तनवीर । वक्त ऐसा भी आएगा के दौर हमारा होगा।। <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे