सोमवार, 21 नवंबर 2022

मूर्ख का न बोलना ही अच्छा लगता है ।

मूर्ख का न बोलना ही अच्छा लगता है शब्द और ध्वनियां मिलकर अर्थ पैदा करती है पौराणिक शब्द भी लोक जीवन से पैदा हुए है।हिंदू और हिंद तथा हिदुंस्तान शब्द पौराणिक नहीं, पर वे लोक जीवन से ही पैदा हुए है । कुछ बाहरी आक्रांताओं। के कारण आए है और कुछ शब्द लोक व्यवहार से पैदा हुए है । 'सिंधु' इस देश की सबसे बड़ी नदीयों में एक रही है ,लेकिन उसे लोक जीवन में गंगा और यमुना ,कृष्णा कावेरी जैसा पौराणिक स्थान प्राप्त नहीं हुआ । इनसे भी बड़ा स्थान 'सरस्वती'नदी को प्राप्त था,लेकिन वह.बहुत सारी अच्छाइयों की तरह लुप्त हो गई ।।                                                                                                         सिंधु नदी को पार करके आने वाले आक्रांताओं की भाषा में या तो 'स'की ध्वनि नहीं थी ,इसलिए उन्होंने 'सिंधु' को 'हिंदू ' कह दिया और वही आगे चलकर 'हिंदू' और यहां के रहने वालो के लिए 'हिंदुस्तान'शब्द प्रचलन में आ गया । 'फारसी' में 'हिंदू'और 'हिंदवी'शब्दसौंदर्य वाचक हैं। इस तरह के हिंदू और हिंदवी नाम फारसी में लड़के -लड़कियों के पाए जाते है । मुहम्मद मुस्तफा खां'मद्दाह ' के द्वारा संपादित हिंदी-उर्दू कोश ,जो हिंदी संस्थान लखनऊ से प्रकाशित है,उसमें हिंद शब्द का अर्थ भारत और हिदुंस्तान दिया गया है ।'हिंदवी'एक वन औषधि है ,जो दवा के काम आती है । स्त्रियों का नाम फारसी में हिंदवी। होना ही कम दवाई नहीं है । यह भी खुशी की बात है कि फारसी भी 'हिंदसःदानी ' नियाजी जानने वाले गणितज्ञ को कहते है।'तरबूज'का नाम भी फारसी में 'हिंदुवान'है। हिंदुस्तान का मतलब हिंदुओं का देश है। इससे भी प्रतीत होता है कि हिंदुस्तान मेंरहने वाला हर व्यक्ति हिंदु है। धर्म चिहे उसका जो है,आंख की पुतली का नाम 'हिंदुए चश्म' है। फारसी में हिंदू एक सौंदर्यबोधक शब्द है।। हिंद ,हिंदू और हिंदी-ये शब्द देश- वाची ,व्यक्तिवाची तथा भाषावाची शब्द है। इनका जो अर्थ जो किया अनपढ़ लोग लगा रहे है और बता रहे है वह दिमाग़ का दीवालियापन है,जैसे कि मुसलमान का अर्थ आतंकवादी नहीं होता ,बल्कि ईमानदार (मुस्लसल है। ईमान जिसका) होता है । सिंधु नदी से बने हुए हिंदू शब्द में नदी का संगम और मिलन की प्रवृत्ति झलकती है।हिंदु ,हिंदुस्तान और हिंदी ,ये सारी ध्वनियां प्रयागवाची यानी संगमवाची है।                                                 भारत की बहुत सारी बोलियों में भी 'स'को 'ह'बोला जाता है ,इसलिए कुछ क्षेत्र में'साग'(सब्जी) को 'हाग'बोला जिता है,मैथिली में 'ड़' को 'र' ।घोरा थोरा थोर दौरा ।। ये लोक उच्चारण में परिवर्तन रोजमर्रा के प्रयोग से शामिल हो जाते है । हिंदू शब्द नदीवाची स्वभाव से शुरू है । वैचारिक धरातल पर वह समुद्रवाची है । हिंदू शब्द का संकीर्णता से संबंध नहीं बल्कि सिंधु के कारण समुद्रवाची व्यापकता लिए हुए है । जो लोग शब्दों की उत्पत्ति के बारे में नहीं जानते ,वे कृपा पूर्वक इस उक्ति को याद रखें कि 'तावत शोभते मूर्खः यथावत किंचित न भाषत'। मूर्ख तभी तक अच्छे लगते है,जब तक कुछ बोलते नहीं ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे