बुधवार, 23 नवंबर 2022

ईश्वर वो जादूगर है ,जो सबके कर्मो का हिसाब करता हैं ।

                   कर्मो का हिसाब

एक भीखारी रोज एक दरवाजे पर जाता और भीख के लिए आवाज लगाता, और जब घर का मालिक बाहर आता तो उसे गंदी गंदी गालियां और ताने देता, मर जाओ, काम क्यूं नहीं करते, जीवन भर भीख मांगते रहोगे, कभी कभी गुस्से में उसे धकेल भी देता, पर भीखारी बस इतना ही कहता, ईश्वर तुम्हारे पापों को क्षमा करें,

एक दिन सेठ बड़े गुस्से में था, शायद व्यापार में घाटा हुआ था, वो भीखारी उसी वक्त भीख मांगने आ गया, सेठ ने आव देखा ना ताव, सीधा उसे पत्थर से दे मारा, भीखारी के सर से खून बहने लगा, फिर भी उसने सेठ से कहा ईश्वर तुम्हारे पापों को क्षमा करें, और वहां से जाने लगा, सेठ का थोड़ा गुस्सा कम हुआ, तो वह सोचने लगा मैंने उसे पत्थर से भी मारा पर उसने बस दुआ दी, इसके पीछे क्या रहस्य है जानना पड़ेगा, और वह भीखारी के पीछे चलने लगा,

भीखारी जहाँ भी जाता सेठ उसके पीछे पीछे जाता, कहीं कोई उस भीखारी को कोई भीख दे देता तो कोई उसे मारता, अपमानित करता, गालियाँ देता, पर भीखारी बस इतना ही कहता, ईश्वर तुम्हारे पापों को क्षमा करें, अब अंधेरा हो चला था, भीखारी अपने घर लौट रहा था, सेठ भी उसके पीछे था, भीखारी जैसे ही अपने घर लौटा, एक टूटी फूटी खाट पे, एक बुढिया सोई थी, जो भीखारी की पत्नी थी, जैसे ही उसने अपने पति को देखा उठ खड़ी हुई और भीख का कटोरा देखने लगी, उस भीख के कटोरे में मात्र एक आधी बासी रोटी थी, उसे देखते ही बुढिया बोली बस इतना ही और कुछ नहीं, और ये आपका सिर कैसे फूट गया?

भीखारी बोला, हाँ बस इतना ही किसी ने कुछ नहीं दिया सबने गालियां दी, पत्थर मारे, इसलिए ये सिर फूट गया, भीखारी ने फिर कहा सब अपने ही पापों का परिणाम है, याद है ना तुम्हें, कुछ वर्षो पहले हम कितने रईस हुआ करते थे, क्या नहीं था हमारे पास, पर हमने कभी दान नहीं किया, याद है तुम्हें वो अंधा भीखारी, बुढिया की आंखों में आंसू आ गये और उसने कहा हाँ,
कैसे हम उस अंधे भीखारी का मजाक उडाते थे, कैसे उसे रोटियों की जगह खाली कागज रख देते थे, कैसे हम उसे अपमानित करते थे, कैसे हम उसे कभी कभी मारते व धकेल देते थे, अब बुढिया ने कहा हाँ सब याद है मुझे, कैसे मैंने भी उसे राह नहीं दिखाई और घर के बने नाले में गिरा दिया था, जब भी वह रोटिया मांगता मैंने बस उसे गालियाँ दी, एक बार तो उसका कटोरा तक फेंक दिया,

और वो अंधा भीखारी हमेशा कहता था, तुम्हारे पापों का हिसाब ईश्वर करेंगे, मैं नहीं, आज उस भीखारी की बद्दुआ और हाय हमें ले डूबी,

फिर भीखारी ने कहा, पर मैं किसी को बद्दुआ नहीं देता, चाहे मेरे साथ कितनी भी कोई ज्यादती क्यों न कर जाए, मेरे होठों पर हमेशा दुआ रहती है, मैं अब नहीं चाहता कि कोई और इतने बुरे दिन देखे, मेरे साथ अन्याय करने वालों को भी मैं दुआ देता हूं, क्योंकि उनको मालूम ही नही, वो क्या पाप कर रहे हैं, जो सीधा ईश्वर देख रहा हैं, जैसी हमने भुगती है, कोई और ना भुगते, इसलिए मेरे दिल से बस अपना हाल देख केवल दुआ ही निकलती है।

सेठ चुपके चुपके सब सुन रहा था, उसे अब सारी बात समझ आ गयी थी, बूढ़े बुढिया ने आधी रोटी को दोनों ने मिलकर खाया, और प्रभु की महिमा  बोल कर सो गये।

अगले दिन, वहाँ भीखारी भीख मांगने सेठ के यहाँ गया तो सेठ ने पहले से ही रोटियां निकाल के रखी थीं, उसने भीखारी को दी और हल्की सी मुस्कान भरे स्वर में कहा, माफ करना बाबा, गलती हो गयी, भीखारी ने कहा, ईश्वर तुम्हारा भला करे, और वो वहाँ से चला गया,
सेठ को एक बात समझ आ गयी थी, इन्सान तो बस दुआ_बद्दुआ देते हैं पर पूरी वो ईश्वर वो जादूगर कर्मो के हिसाब से करता हैं,,,,,,,,

हो सके तो बस अच्छा करें, वो दिखता नहीं है तो क्या हुआ,

सब का हिसाब उसके पास पक्का रहता है।
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे