बुधवार, 23 नवंबर 2022

मंत्रों का फल हमें महसूस क्यों नहीं होता।

   मंत्रों का फल हमें महसूस क्यों नहीं होता??

माधवाचार्य जी गायत्री के घोर उपासक थे। वृंदावन मे उन्होंने तेरह वर्ष तक गायत्री के समस्त अनुष्ठान विधिपूर्वक किये लेकिन इससे उन्हे न तो भौतिक और न ही आध्यायत्मिकता लाभ दिखाई दिया । वो निराश हो कर वापिस काशी आ गये। वहां उन्हें एक साधु मिला जिसने उन्हें एक वर्ष तक काल भैरव की उपासना करने को कहा।

उन्होंने एक वर्ष से कुछ अधिक ही कालभैरव की आराधना की। एक दिन उन्होंने आवाज सुनी "मै प्रस्ंन्न हूं वरदान मांगो"। उन्हें लगा कि ये उनका भ्रम है। क्योंकि सिर्फ आवाज सुनायी दे रही थी कोई दिखाई नहीं दे रहा था।

उन्होंने उस आवाज को सुना अनसुना कर दिया। लेकिन फिर वही आवाज उन्हें तीन बार सुनायी दी। तब माधवाचार्य जी ने कहा-
आप सामने आ कर अपना परिचय दें मै अभी काल भैरव की उपासना में व्यस्त हूं।

सामने से आवाज आयी "मैं ही काल भैरव हूँ तूं जिसकी उपासना कर रहा है।"

माधवाचार्य जी ने कहा "तो फिर सामने क्यों नहीं आते?"

काल भैरव जी ने कहा "माधवा  तुमने तेरह साल तक जिन गायत्री मंत्रों का अखंड जाप किया है। उसका तेज तुम्हारे सर्वत्र चारों ओर व्याप्त है। मैं उसका तेज सहन नहीं कर सकता, इसीलिए सामने नहीं आ सकता।"

माध्वाचार्य जी ने कहा "जब आप उस तेज का सामना नहीं कर सकते, तब तो आप मेरे किसी काम के नहीं। आप वापिस जा सकते है।"

काल भैरव जी ने कहा "लेकिन मैं तुम्हारा समाधान किये बिना नहीं जा सकता।"

"तब फिर ये बताइये कि पिछले तेरह वर्षों से मैंने गायत्री अनुष्ठान किया मुझे उसका फल क्यों नहीं मिला?"

काल भैरव ने कहा "वो अनुष्ठान आपका निष्फल नहीं हुआ है। उससे तुम्हारे जन्म जन्मांतरो के पाप नष्ट हुए हैं।"

तो अब मैं क्या करूं?

"फिर से वृंदावन जा कर और एक वर्ष गायत्री का अनुष्ठान करो। इस से तेरे इस जन्म के भी पाप नष्ट हो जायेंगे फिर गायत्री मां प्रसन्न होंगीं।"

काल भैरव ने यह भी कहा "हम या गायत्री कहां होते हैं, हम तो यहीं रहते हैं पर अलग रुपों में।
ये मंत्र जप, जाप और कर्म कांड तुम्हें हमें देखने की शक्ति देते हैं, सिध्दि देते है जिन्हें तुम साक्षात्कार कहते हो।"

माधवाचार्य जी वृंदावन लौट आये। अनुष्ठान शुरु किया। एक दिन बृह्म मूहुर्त में अनुष्ठान मे बैठने ही वाले थे कि उन्होंने आवाज सुनी "मै आ गयी हूँ माधव, वरदान मांगो"

"माँ" माधवाचार्य फूटफूटकर रोने लगे।

"माँ, पहले बहुत लालसा थी कि वरदान मांगू लेकिन
अब् कुछ मांगने की इच्छा नहीं रही माँ, आप जो मिल गयी हो"

"माधव तुम्हें मांगना तो पडेगा ही।"

"माँ ये देह, शरीर भले ही नष्ट हो जाये लेकिन इस शरीर से की गयी भक्ति अमर रहे।  इस भक्ति की आप सदैव साक्षी रहो। यही वरदान दो।"

"तथास्तु"

आगे तीन वर्षों मै माधवाचार्य जी नै माधवनियम नाम का आलौकिक ग्रंथ लिखा।

याद रखिये आपके द्वारा शुरू किये गये मंत्र जाप पहले दिन से ही काम करना शुरू कर देते है। लेकिन सबसे पहले प्रारब्ध के पापों को नष्ट करते है। देवताओं की शक्ति इन्हीं पापों को नष्ट करने मे खर्च हो जाती है और आप अपने जप, जाप या साधना को निष्फल जान हताश हो जाते हो। जैसे ही ये पाप नष्ट होते है आपको एक आलौकिक तेज, एक आध्यायात्मिक शक्ति और सिद्धि प्राप्त होने लगती है। अतः निराश न होवो अपनी भजन भक्ति को चालू रखे।
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे