मंगलवार, 22 नवंबर 2022

जीवन में हमें यही अनुभव करना चाहिए कि परमात्मा ने हमको सबकुछ दिया है

अनमोल है जीवन जीवन में हमें यही अनुभव करना चाहिए कि परमात्मा ने हमको सबकुछ दिया है । यदि यह सोचा जाए तो संतोष हृदय में अपने आप ही समा जाएगा। इस सुखद जीवन के लिए जिन -जिन चीजों की आवश्यकता होती है वे सभी हमारे पास हमारी इंद्रियों के रूप में मौजूद हैं।संतोष न तो कोई कल्पना है और न ही कोई विचार है,जिसकें आधार पर हमें कुछ अवधारित करना हो।हमें अपनें जीवन में इसे यह सोचकर भी नहीं थोपना चाहिए कि धर्म ग्रंथों में संतोष को परम धर्म कहा गया है।।                                                                  <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>                                                                        मनुष्य एक अच्छा जीवन व्यतीत कर सकता है यदि संतोष उसके हृदय में समाया हुआ है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि कुछ प्राप्ति के लिए प्रयास एक अच्छा कदम है ,लेकिन यह कदम अच्छा तभी कहा जाएगा जब प्रयासों के बावजूद सफलता न मिलने पर विचलित न हुआ जाए । मानव जीवन अनमोल होता है।इसे ईश्वर का अंश कहा गया है । इसलिए हृदय में सदैव अच्छे विचारों का साथ होना ही। मन की प्रसन्नता है। इससें अधिक जीवन की आवश्यकता नहीं होती है। इसलिए जो अपने से संतुष्ट होते है वे सफलता। और सम्मान प्राप्त करते रहते है। सफलता और सम्मान मानव का आत्मिक गुण हैं।                                                                         ऐसी कोई अमूल्य निधि नहीं है ,जो परमात्मा ने मानव को न प्रदान की हो । यदि जरूरत है तो इस बात की है कि हम परमात्मा में लीन होकर सद्भाव, सद्विचार और सत्कर्म में लीन रहना सीख लें। आगे कुछ सोचने की आवश्यकता शेष नहीं रह जाती है। इस स्थिति में तो प्रकृति ही अपने आप हमारे लिए सबकुछ प्रकट करती रहती है। इस अनुभूति को जो जीवन में धारण कर लेता है,उसके लिए यही कहा जाता है कि संतोष ने उसके हृदय में जन्म ले लिया है। यह सत्य है कि जहां पर संतोष है वंहा पर सबकुछ है और जो नहीं है वह भी मिलता जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे