सोमवार, 28 नवंबर 2022

तन मन को शीतल करे , ये चंदन की छाप ,कट जाते है लगाते , जन्म जन्म के पाप

     <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>                                                                            *महिमा भारी तिलक की , को कर सके बखान |*
*आप तिलक को मानिये , श्री विष्णू भगवान ||*
- 
*जिसके माथे पर तिलक , की होती है छाप |*
*भूत प्रेत ही दूर से , भग जाते चुपचाप ||*
- 
*माथे की शोभा तिलक , तिलक हमारी शान |*
*बिना तिलक माथा लगे , बिल्कुल ही सुनसान ||*
- 
*तिलक करे परिवार को , शक्ति शांति  प्रदान |*
*आप लगाकर देखिये , हो जाये कल्याण ||*
- 
*तन मन को शीतल करे , ये चंदन की छाप |*
*कट जाते है लगाते , जन्म जन्म के पाप ||*
-
*तिलक लगाने से मिले , बुद्धि ज्ञान  सम्मान |*
*तिलक हमारे धर्म की , होती है पहचान  ||*
- 
*वैष्णव  जन के तिलक में , विष्णु लक्ष्मी निवास |*
*इसीलिये इस तिलक की , महिमा सबसे खास ||*
- 
*बिना तिलक होता नहीं , कोई पूजा पाठ |* 
*तिलक लगायें आप सब , सदा रहेंगा ठाठ ||*
   
         *🙏🏻राम राम जी*🙏🏻

2 टिप्‍पणियां:

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे