एक भलमानस व्यक्ति था। उसका पूरा जीवन अभावग्रस्त व्यक्तियों की सहायता के लिए समर्पित था। जब उसका अंतिम समय नजदीक आया तो उन्होंने अपने बेटे को पास बुलाया फिर उन्होंने उससे कहा, 'देखो बेटा, मैंने अपना सारा जीवन दुनिया को शिक्षा देने में गुजार दिया। अब अपने अंतिम समय में मैं तुम्हें कुछ जरूरी बातें बताना चाहता हूं। लेकिन इससे पहले मैं तुम्हें कोई बात बताऊं तुम एक कोयला और एक चंदन का टुकड़ा ले कर आओ। पहले तो यह बेटे को बड़ा अटपटा लगा, लेकिन फिर उसने सोचा कि पिताजी इसका क्या करेंगे?
वह रसोई घर से कोयले का एक टुकड़ा ले आया। घर में चंदन की एक छोटी लकड़ी भी मिल गई। वह दोनों को लेकर अपने पिता के पास पहुंच गया।
वह बोले, 'बेटा, अब इन दोनों चीजों को नीचे फेंक दो।'
बेटे ने दोनों चीजें नीचे फेंक दीं और हाथ धोने को जाने लगा तो उसके पिताजी बोले, 'जरा ठहरो बेटा। मुझे अपने हाथ तो दिखाओ।'
बेटे ने हाथ दिखाए तो वह उसका कोयले वाला हाथ पकड़ कर बोले, 'देखा तुमने। कोयला पकड़ते ही हाथ काला हो गया। लेकिन उसे फेंक देने के बाद भी तुम्हारे हाथ में कालिख लगी रह गई। गलत लोगों की संगति ऐसी ही होती है। उनके साथ रहने पर भी दुख होता है और उनके न रहने पर भी जीवन भर के लिए बदनामी साथ लग जाती है।
दूसरी ओर सज्जनों का संग इस चंदन की लकडी की तरह है जो साथ रहते हैं तो दुनिया भर का ज्ञान मिलता है और उनका साथ छूटने पर भी उनके विचारों की महक सदा साथ बनी रहती है। इसलिए बेटा आप हमेशा अच्छे लोगों की संगति में ही रहना।
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे