👉 *ऐसा कोई मनुष्य नहीं है, जिसमें कोई सद्गुण न हो, तथा ऐसा भी कोई नहीं, जो दोषों से सर्वथा रहित हो।*
*सभी गुण–दोषमय हैं। किसी में दोष अधिक प्रकट है तो किसी में गुण।*
*यह दोष गुण प्रकट होते हैं अनेक बाहरी कारणों से हम किसी के सामने शुभ तथा सत विषयों को रखकर उनके सजातीय गुणों को― जो छिपे हैं, प्रकट कर सकते हैं और अशुभ तथा असत्य विषयों को रखकर उनके सजातीय दोषों को प्रकट कर सकते हैं।* *गुण प्रकट होने पर उन्हीं के अनुसार क्रिया होती है, जिससे उसका तथा उसके संपर्क में आने वाले सभी न्यूनाधिक हित होता है और सुख मिलता है। दोष प्रकट होने पर भी उन्हीं के अनुसार क्रिया होकर उसका तथा जगत के लोगों का अहित होता है और उन्हें दुख मिलता है।*
*अतः ऐसी कोई चेष्टा मत करो जिससे किसी के अंदर छिपी हुई बुराई प्रकट हो और वह बुरा बन जाय। *अपने सदाचरणों के द्वारा मनुष्य के अंदर सोए हुए सद्गुणों को जगाओ, बुरा आचरण करके दोषों दुर्गुणों को मत जगाओ।*
👇
*निंदा चुगली करके गाली देकर या चुभनेवाली बात सुनाकर अहित और अप्रिय आचरण करके एवं क्रोध, मान या लोभवश अन्याय्य आचरण करके किसी के अंदर सोई हुई बुराई को जगाओगे और बढ़ा दोगे तो तुम जगत का बड़ा अमंगल करोगे। फलत: तुम्हारा भी अमंगल निश्चित होगा।* *इसी प्रकार यदि तुम सच्ची प्रशंसा करके मधुर प्रिय बात सुनाकर, हितपूर्ण प्रिय आचरण करके, प्रेम, सौहार्द और हितबुद्धि से न्यायपूर्ण और प्रेमपूर्ण आचरण करके किसी के अंदर सोयी हुई भलाई को जगा दोगे तो तुम जगत का मंगल करोगे और फलतः तुम्हारा भी मंगल अवश्य होगा।*
👇
*जैसा बीज होता है, वैसा ही फल होता है। भलाई के बीज बोओगे तो भलाई पैदा होगी और वह अनन्तगुनी होकर दूर-दूर तक फैल जायगी।*
*इसलिए यदि किसी में बुराई प्रकट है, और वह तुम्हारे साथ भी बुरा बर्ताव कर रहा है, तब भी उसके साथ भलाई का भला बर्ताव करो। भलाई की इतनी प्रबल धार हो कि उसमें उसकी बुराई के सब पौधे समूल बह जायँ।*
*फिर उनके स्थान में तुम अपनी भलाई के बीज बिखेर दो― प्रचुर मात्रा में , जो निश्चित रूप से भलाई ही भलाई उत्पन्न कर दें।*
👇
*यदि लोग बुराई के बदले बुराई करना छोड़ दें तो बुराई की परंपरा कुछ ही समय में नष्ट हो जायगी और फिर सभी में सब ओर भलाई ही भलाई भर जायगी ; क्योंकि बुराई से बुराई और भलाई से भलाई उत्पन्न होती है।*
👇
*इसलिए बुराई करने वालों के साथ जी भरकर भलाई करो, करने वाले में भी गुणों को खोज कर उनकी तारीफ करो*, *निंदा करने वाले में भी गुणों को खोज कर उन उनकी तारीफ करो, गाली देने वाले को आशीर्वाद दो, मारने वाले के लिए भगवान से प्रार्थना करो और अपने मन को सदा ही सद्भावना से भरा रखो― जिसमें वह किसी की बुराई के बदले में बुराई करने की कल्पना भी ना कर सके ।*
👇
*तब लगि बसत जीव उर माहीं।*
*जब लगि प्रभु प्रताप रबि नाहीं।।*
*निर्मल मन जन सो मोहि पावा।*
*मोहि कपट छल छिद्र न भावा।।*
👇
*भगवद गीता अध्याय: 16*
*श्लोक 1*
*श्लोक:*
*(फलसहित दैवी और आसुरी संपदा का कथन)*
*श्रीभगवानुवाच*
*अभयं* *सत्त्वसंशुद्धिर्ज्ञानयोगव्यवस्थितिः।*
*दानं दमश्च यज्ञश्च* *स्वाध्यायस्तप आर्जवम्॥*
👇
*भावार्थ:*
*श्री भगवान बोले- भय का सर्वथा अभाव, अन्तःकरण की पूर्ण निर्मलता, तत्त्वज्ञान के लिए ध्यान योग में निरन्तर दृढ़ स्थिति (परमात्मा के स्वरूप को तत्त्व से जानने के लिए सच्चिदानन्दघन परमात्मा के स्वरूप में एकी भाव से ध्यान की निरन्तर गाढ़ स्थिति का ही नाम 'ज्ञानयोगव्यवस्थिति' समझना चाहिए) और सात्त्विक दान (गीता अध्याय 17 श्लोक 20 में जिसका विस्तार किया है), इन्द्रियों का दमन, भगवान, देवता और गुरुजनों की पूजा तथा अग्निहोत्र आदि उत्तम कर्मों का आचरण एवं वेद-शास्त्रों का पठन-पाठन तथा भगवान् के नाम और गुणों का कीर्तन, स्वधर्म पालन के लिए कष्टसहन और शरीर तथा इन्द्रियों के सहित अन्तःकरण की सरलता। 🙏🙏. <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे