😃😆😃😄😆😃😄😄😆😃😄😆😃😃😃
साथियों,
हम सभी अपने आनंदित जीवन के क्षणों में परस्पर एक दूसरे से मज़ाक करते हैं और परस्पर आनंदित भी होते हैं।
कभी कभी तो अतीत के उन क्षणों को भी याद करके बरबस अन्दर से एक मुस्कराहट आ जाती है कि वाह! वह भी क्या क्षण थे।
जो कि मित्र अर्थात् जो एक दूसरे की पीड़ा को समझने वाले होते हैं और उनमें से कोई एक जब परिस्थितियों में घिरता है और रात्रि में मित्र के द्वार की खुंडी खटखटाता है तो उसका मित्र एक हाँथ में धन की पोटली तो दूसरे हाँथ में अस्त्र लेकर निकलता है कि मित्र को धन की जरूरत है तो धन काम करेगा अथवा किसी ने घेरा हुआ है तो वह तलवार के साथ है, स्वयं चल देगा।
मगर आज़ मित्र कहां होते हैं ???
आज़ तो जरूरत के आधार पर , बना के रखना होता है मित्र अर्थात् जब तक साथ हैं और जरूरत की संभावनाएं बन सकती हैं तभी तक मित्र। अन्यथा जब परिस्थितियाँ नाच नचाती हैं तो सर्व प्रथम ढोलक बजाने वाले नज़दीकी, करीबी सगे संबंधी और मित्र ही होते हैं।
जो मज़ाक, सबसे पहले उड़ाते हैं। मज़ाक करना और मज़ाक उड़ाना दोनों में भेद है, अन्तर है।
मज़ाक करना अर्थात् आनंदित पलों को, और अधिक, मन के अन्दर तक उन लम्हों को उतार लेना, जो जीवन में विस्मृत न हो पाएं। क्या पता वह पल मिले या ना मिले।
मगर मज़ाक उड़ाना तब होता है जब सामने वाला परिस्थितियों से दो चार हो रहा होता है और तब मज़ाक उड़ाने वाला स्वयं आनन्दित होता है जो कि उसके अन्दर का अर्थात् आत्मा की खुशी का नहीं है बल्कि उसके दिमाक का है अर्थात् उसके निंदा मात्र की उपज का है।
और इस प्रकार का कोई भी मज़ाक यह बताता है कि जिस पर मज़ाक किया जा रहा है वह सही मार्ग पर है और सही दिशा में चल रहा है, जो आज़ नहीं तो कल मंज़िल पा ही लेगा।
बशर्ते वह मज़ाक से हतोत्साहित हो कर अपने पैर पीछे न रखे, अन्यथा वह एक मज़ाक बन कर रह जाएगा । जो कि मज़ाक उड़ाने वाले का लक्ष्य है।
विचार करीये , <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे