निराशा का एक। बडा़ कारण होताहै दूसरों से बडी़ बडी़ अपेक्षाएं। करना और जीवन के यथार्थ को स्वीकार नहीं कर पाना । जैसा हम सोचते है वैसे ही सारा संसार सोचने लगे ,ऐसा। सोच हमारी निराशा का कारण बनता है । वर्तमान को छोड़कर भूत एवं भविष्य में अत्यधिक विचरण करना भी निराशा को जन्म देता है । आशा जहां जीवन में संजीवनी शक्ति का संचार करती है ,वहीं निराशा व्यक्ति कोमृत्यु की ओर ले जाती है । उसके अंदर मानसिक शिथिलता आ जाती है । जीवन से निराश व्यक्ति अपने कर्तव्य के प्रति ही उदासीन। हो। जाता है । उसके अंदर हीनता की भावना आ जाती है । निराशा व्यक्ति की संपूर्ण शक्तियों को। कुंद करके रख देती है । अतः उसके। जीवन में संपन्नता नहीं आ पाती । <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script> लाभ हानि, बुढा़पा ,संयोग वियोग ,मृत्यु के क्षण इस जीवन के यथार्थ है । इन्हें स्वीकार करने से मन में निराशा नहीं रहती ।। स्वार्थ छोड़ जब परमार्थ की ओर बढ़ते है तो निराशा का अंधेरा भी छंटने लगता है । हमें बहुत अधिक निरर्थक वस्तुओं के बारे में नहीं सोचना चाहिए । निराशा से बचने के लिए जीवन में विविधता का होना भी आवश्यक है । कला। ,संगीत ,साहित्य ,,मनोरंजन ,,खेल तीर्थाटन और यात्रा आदि को अपनी रुचि के अनुसार दैनिक जीवन में स्थान देने से उत्साह बढ़ाता है । "वाल्मीकि रामायण" में कहा गया है कि उत्साह में बड़ा बल होता है । उत्साही व्यक्ति के लिए कोई वस्तु दुर्लभ नहीं है । इस तरह आशावादी बनने के लिए यह आवश्यक हो जाता है कि मन को लक्ष्य में व्यस्त रखें । जीवन को एक खेल समझ कर जिएं । यदि कोई गलती हो जाए तो उसे अधिक गंभीरता से नहीं लेना चाहिए, बल्कि उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए । इस जीवनरूपी रंगमंच के नाटक में कुशल पात्र की भांति अपनी भूमिका निभाते रहना चाहिए । ऐसी स्थिति में हमें ऊर्जा तथा आशावादी बनने में सहायता मिलेगी ।
Good
जवाब देंहटाएं