दुर्भावना पूर्ण व्यक्ति अपने निजी सुख के लिये ऐसे काम भी करने की कामना कर सकता है जो शासन तथा समाज की नजर में अवांछनीय हो।
दुर्भावनाये प्राय: होती ही समाज विरोधी हैं।
ऐसी दशा में जब वह दंड के भय से उन्हें नहीं कर पाता तो मन ही मन दुखी होता रहता हैं और उसके पाले हुए अविचारो के प्यासे प्रेत प्रति पल उसे पीड़ा देते रहते हैं।
व्यभिचारी का अपना कोई मित्र नहीं होता सारा मानव समाज ऐसे व्यक्ति से नफरत करता हैं।और ऐसी दशा में किसी का दुखी न होना किस प्रकार संभव है।
इसके विपरित जो व्यक्ति सदभावना पूर्ण है,जिसके ह्रदय में दूसरो के लिए हितकर भाव है,जो सबको अपना समझता है,सबके हित में अपना हित मानता है,वह डाह तथा ईर्ष्या नफरत से सर्वदा मुक्त रह्ता है।
जिसका ह्रदय स्वच्छ है,निर्मल है,उसके ह्रदय में मलिनताजन्य कीटाणु उतपन्न ही न होगे।
निर्विकार ह्रदय वाले व्यक्ति को न ईर्ष्या का सर्प डस्टे है और न डाह के बिच्छू डंक मारते हैं।वह सदा सुखी और प्रसन्न रहता हैं।
सबके प्रति सदभावना रखने वाला बदले में सदभावना ही पाता है।जो उसे सब प्रकार से शीतल और शांत रखता हैं।
सबके हित में अपना हित देखने वाला प्रत्येक के अभ्युदय से प्रसन्न ही होता हैं।दूसरो की उन्नति में सहायता करता हैं और बदले में सहयोग पाकर सुखी व संतुष्ठ रहता हैं।
दुर्भावना और सदभावना रखने वाले व्यक्तियों की स्थिति में वही अंतर रहता हैं जो विष के मरणासन्न और अम्रत से परि तृप्त तथा प्रसन्न व्यक्ति में। जीवन को इतना शानदार बनाओ कि आपको याद करके किसी निराश व्यक्ति की आंखो में भी चमक आ जाये।
जब तक सांस हैं टकराव मिलता रहेगा,जब तक रिश्ते है घाव मिलता रहेगा,पीठ पीछे जो बोलते हैं उन्हें पीछे ही रहने दें।अगर हमारे कर्म,भावना और रास्ता सही है तो गैरो से भी लगाव मिलता रहेगा।
जै सियाराम
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे