बुढ़ापे में ही असली ठाठ है ।
जीने की असली उम्र तो साठ हैं।
न बचपन का होमवर्क ना जवानी का संघर्ष,ना 40 की परेशानिया। बेफिक्रे दिन और सुहानी रात हैं।
जीने की असली उम्र तो साठ हैं। बुढ़ापे में ही असली ठाठ हैं।
न स्कूल की जल्दी ना ऑफिस की किट किट,न बस की लाईन ना ट्रेफिक का झमेल।सुबह रामदेव का योगा,दिन भर खुली धूप ,दोस्तो यारो के साथ राजनीति पर चर्चा आम है।
जीने की असली उम्र तो साठ हैं।बुढ़ापे में ही
असली ठाठ हैं।
न मम्मी पापा की डांट,न ऑफिस में बास की फटकार।पोते पोतियो के खेल ,बेटे बहू का प्यार ,इज्ज्त से झुकते सर ,सब के लिये आशीर्वाद और दुआओ की भरमार है।
जीने की असली उम्र तो साठ हैं।
बुढ़ापे में ही असली ठाठ है।
न स्कूल का डिसिपिलिन न ऑफिस जैसी बोलने की कोई पाबंदी,न घर पर बुजुर्गो की रोक टोक।खुली हवा में हंसी के ठहाके,बेफिक्र बाते ,किसी को कुछ भी कहने के लिये आजाद हैं।
जीने की असली उम्र तो साठ हैं।
बुढ़ापे में ही असली ठाठ हैं।। उम्र का मोड़ कोई भी हो बस धड़कनो में नशा
जिन्दगी जीने का होना चाह। जय सिया राम जी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे