दिल से पढ़ियेगा बहुत अच्छी प्रस्तुती है-
एक बार एक युवक कबीर साहिब जी के पास आया और कहने लगा,गुरुजी मैंने अपनी शिक्षा से पर्याप्त ज्ञान ग्रहण कर लिया है।में विवेक शील हूँ और अपना अच्छा बुरा भलीभांति समझता हूँ फिर भी मेरे माता पिता मुझे निरंतर सत्संग की सलाह देते रहते हैं।जब मैं इतना ज्ञान वान और विवेक युक्त हूँ तो मुझे रोज सत्संग की क्या जरुरत हैं?
कबीर जी ने उसके प्रश्न का मौखिक उत्तर न देते हुए एक हथौड़ी उठाई और पास ही जमीन पर गड़े एक खूँटे पर मार दी।
युवक अनमने भाव से चला गया।
अगले दिन वह फिर कबीर जी के पास आया और बोला मैनें आपसे कल एक प्रश्न पूछा था किन्तु अपने उत्तर नहीं दिया क्या आज आप उत्तर देगे?
कबीर जी ने पुनः खूँटे के ऊपर हथौड़ी मार दी किन्तु बोले कुछ नहीं।युवक ने सोचा कि संत पुरुष है शायद आज भी मौन में है।
वह तीसरे दिन फिर आया और अपना प्रश्न दोहराया ।
कबीर जी ने पुनः फिर से खूँटे पर हथौड़ी चलाई।
अब युवक परेशान होकर बोला - आखिर आप मेरी बात का जवाब क्यो नहीं दे रहे हैं? में तीन दिन से आपसे प्रश्न पूछ रहा हूँ।
तब कबीर जी ने कहा- मैं तो तुम्हे रोज जबाव दे रहा हूँ।में इस खूँटे पर हर दिन हथौड़ी मारकर जमीन में इसकी पकड़ को और मजबूत कर रहा हूँ।
यदि में ऐसा नही करूंगा तो इससे बंधे पशुओं द्वारा खींच तान से,या किसी की ठोकर लगने से ,अथवा जमीन में थोड़ी सी हलचल होने पर यह निकल जायेगा।
यही काम सत्संग हमारे लिए करता हैं।वह हमारे मन रूपी खूँटे पर निरंतर प्रहार करता हैं ताकि हमारी पवित्र भावनाए मजबूत रहे।
युवक को कबीर जी ने सही दिशा बोध करा दिया। सत्संग हर रोज नित्य प्रति ह्रदय में सत्य को मजबूत कर असत्य को मिटाता है।
इसलिए सत्संग हमारी जीवन चर्या का अनिवार्य अंग होना चाहिए।
जिन्दगी जीनी है तो तकलीफ तो होगी ही वर्ना मरने के बाद तो जलने का भी एहसास नहीं होता हैं।
जय सिया राम जी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे