एक आदमी के पास बहुत धन था,इतना की अब और धन पाने में कुछ सार नहीं था। जितना था उसका भी उपयोग नहीं हो रहा था।परिवार के नाम पर कोई नहीं था और जीवन धन बटोरने में बीत गया ।
वह संत महत्माओ के पास पहूंचा और बोला मुझे कुछ आनन्द का सूत्र दो लेकिन खाली हाथ ही लौटा।
फिर किसी ने कहा है कि एक महत्मा को हम जानते हैं शायद वही कुछ कर सके।उनके पास निश्चित ही कोई न कोई उपाय जरुर मिलता हैं।
उस धनी ने एक झोली हीरे जवाहरतो से भरी और उन महत्मा जी के पास चल दिये।साधु महात्मा जी एक बड़े से पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे ।उस धनी ने झोली उनके सामने रख कर कहा महात्मा इतनें हीरे जवाहरात मेरे पास है मगर सुख का एक कण भी भी मेरे पास नहीं में कैसे सुखी होऊँ?
साधु महात्मा ने तत्काल झोली उठाई और भाग लिए ,वह आदमी एक पल तो समझ ही नहीं पाया कि यह क्या हो रहा है।महात्मा गण तो ऐसा नहीं करते।वह एक पल तो ठिठका रहा ।फिर उसे होश आया कि इस महात्मा ने तो लूट लिया।जिन्दगी भर की कमाई ले भागा।हम सुख की तलाश में आये थे और दुखी हो गये।वह भी भागा चिलाता था लुट गया बचाओ चोर हैं बेइमां है भागा जा रहा है।
पूरे गांव में उस साधु महात्मा ने धनी आदमी को चक्कर लगवाया उन्हें गांव की हर गली की पहचाना थी कभी इधर से तो कभी उधर से निकल जाते थे ।भीड़ भी पीछे हो ली थी,भीड़ तो महात्मा को जानती थी कि जरूर कोई तरकीब होगी ।गांव वाले महात्मा जी से परिचित थे।उनके तरीको से परिचित थे।लेकिन उस आदमी को तो कुछ भी पता नहीं था।वह पसीना पसीना ,जिंदगी में कभी इतना भागा ही नहीं था।
महात्मा जी उसी जगह वापस आये जहां पर वह धनी इंसान उन्हें मिला था।महात्मा जी ने थेली वही पर रख दी और पेड़ के पीछे छुप कर खड़े हो गए । धनी व्यक्ति भी भागता हुआ पसीने से लथ-पथ उसी पेड़ के पास लौट आया।उसने देखा कि झोला वहीं पड़ा था। उसने झोला उठा कर छाती से लगा लिया और कहा हे परवर दिगार
हे परमात्मा,तेरा शुक्र है तेरा धन्यवाद आज मुझ जैसा प्रसन्न इस दुनिया में कोई भी नहीं।
महात्मा जी पेड़ के पीछे से बहार निकल आये और पूछा कुछ उत्तर मिला?
हम सब लोग ऐसे ही है हम जिसे गंवाते हैं उसका मूल्य बाद में पता चलता है जो हमको मिला है उसकी हमारे लिए दो कौडी भी कीमत नहीं है।जो खो गया है उसके लिये हम सब रोते हैं।उसका अभाव खलता हैं।
श्रापो का या वरदानो का बोझ न रखो, चुकता कर दो अहसानों का बोझ न रखो।
नाजुक है दिल शीशे जैसा चिटक जायेगा, इस पर ज्यादा अरमानॉ का बोझ न रखो।
जीवन पथ कट जायेगा आसानी से सफर मे, ज्यादा सामानो का बोझ न रखो।
एक साधने से सब सध जाते हैं, एक से ज्यादा भगवानो का बोझ न रखो।। श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासु देवा ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे