कठिन से कठिन लक्ष्य पाने के लिए अभ्यास की निरंतरता आवश्यक है।
एक दिन पृथ्वी, हवा और वर्षा एक बड़ी चट्टान से बातें कर रहे थे। चट्टान ने कहा, तुम सब एक साथ मिल जाओ, तब भी तुम मेरा मुक़ाबला नहीं कर सकते। वर्षा ने कहा, तुम मजबूत हो, यह मैं जानती हूँ, लेकिन मैं कमज़ोर नहीं हूँ।
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script> चट्टान के साथ साथ पृथ्वी और हवा भी वर्षा पर हँसने लगे। वर्षा ने कहा देखो मैं क्या कर सकती हूँ। यह कहकर वह तेज़ गति से बरसने लगी। कई दिन बरसने पर भी चट्टान का बाल भी बांका न हुआ। पृथ्वी और हवा वहाँ से चली गई, वर्षा लगातार बरसती रही।
दो वर्ष बाद हवा और पृथ्वी चट्टान से मिलने पहुँची। देखा चट्टान बीच से कट गई। सचमुच वर्षा की छोटी-छोटी बूंदों ने चट्टान के अंदर छेद कर दिया था। हवा और पृथ्वी आश्चर्य करने लगी, तभी वहां वर्षा आ गई। उसने कहा, यह छेद चट्टान को हिंसक रूप से काटकर नहीं, बल्कि चट्टान पर मेरे नियमित रूप से गिरने से बना हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे