मंगलवार, 8 नवंबर 2022

मानो या न मानों

मानो या ना मानो
तुमने तुम्हारे मन के भूमि पर तुमने जो बीज बोए हैं, तुम्हारे लिए वही वृक्ष उगेगा और जो बोए हो उसी का फल और फूल उपलब्ध होगा, इसलिए कि उसके माली तुम स्वयं होओगे।
फ़ल भी तुम्हें ही भोगना पड़ेगा।
अब तुमने जब मान ही लिया है कि हमारी रात काली है, तो काली ही होगी। तुम्हारे जीवन में प्रकाश की एक किरण भी कोई नहीं ला सकता। 
तुमने जब मान लिया है कि रात्रि है, तो तुम निष्क्रियता की तरफ़ जाओगे, जहां संघर्ष तुमसे कोसो दूर होगा, जो कि तुम्हारा वर्तमान ही होगा, और जब तुम्हारा वर्तमान ही अंधेरे में है, जो कि तुम्हारे अपने मानने पर है, तो तुम्हारा भविष्य कैसे उज्ज्वल होगा ???
जबकि यह सिद्ध है कि हर रात्रि के गर्भ में एक किरण पल रही होती है, जो अपने निश्चित समय पर प्रकाश को जन्म देती है।
यह सर्वविदित है कि जहां जिसने जितना संघर्ष किया है वहाँ उसके जीवन में उतना उजाला।
और संघर्ष का कोई मापदण्ड नहीं होता।
दरअसल किसी भी व्यक्ति,परिवार, समाज और राष्ट्र  के संघर्ष का एक उद्देश्य होता है। एक लक्ष्य होता है।
राम और उनके परिवार ने संघर्ष किया कीर्तिमान स्थापित किया। समाज ने संघर्ष किया देश को पर्दा प्रथा, सती प्रथा, तीन तलाक जैसी कुप्रथाओं, रूढ़िवादिताओं‌ से मुक्ति मिली जबकि अभी भी बहुत हैं।
राष्ट्र ने संघर्ष किया तो उसे मुगलों, हूणों, तुर्कों और अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ती, आज़ादी मिली।
           जय श्री राम

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे