गुरुवार, 17 नवंबर 2022

ईर्ष्या नहीं बराबरी करने के लिए प्रयत्नशील रहो


🕉️              किसी की संपत्ति अथवा वैभव को देखकर बराबरी करने का विचार बुरा नहीं मगर अपने भीतर ईर्ष्या भाव को जन्म देना अवश्य बुरी बात है। हम जीवन को सदैव एक दृष्टि से देखते हैं। इस जगत में कोई भी पूर्ण नहीं है। माना कि ये बात सत्य है कि जो सामने वाले के पास है वो आपके पास नहीं मगर जीवन को दूसरी दृष्टि से देखने का प्रयास करेंगे तो पता चलेगा कि जो आपके पास है वो सामने वाले के पास भी नहीं है। 

 🕉️           प्रकृति कभी किसी के साथ अन्याय नहीं करती। अगर इस दुनिया में पूर्ण कोई भी नहीं तो सर्वथा अपूर्ण भी कोई नहीं है। अंतर केवल आपके दृष्टिकोण का है कि आप अपने जीवन के किस पहलू पर नजर रखते हैं। जो आपके पास नहीं है उस पर अथवा जो आपके पास है उस पर। एक बात सदैव स्मरण रहे कि आपके भीतर लगी ईर्ष्या की आग दूसरों को जलाए न जलाए मगर स्वयं को जरूर जलाने वाली है। 

 🕉️          अत: संतोष और ज्ञान रूपी जल से इसे और अधिक भड़कने से रोको ताकि आपके जीवन में खुशियाँ नष्ट होने से बच सकें। जलो मत साथ- साथ चलो क्योंकि खुशियाँ जलने से नहीं अपितु सदमार्ग पर चलने से मिला करती है। ईर्ष्या नहीं बराबरी करने के लिए प्रयत्नशील रहो। 
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>
🇮🇳🕉️  नमः भगवते वासुदेवायः नमः 🇮🇳


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे